Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 108 का स्कोर बनाया है और टीम इंडिया को सीरीज़ जीतने के लिए 109 रनों की जरूरत है. भारत ने इस मैच में टॉस जीता था. आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे खेला जा रहा है। दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड का नौवां विकेट लॉकी फॉर्ग्यूसन के तौर पर गिरा है। फॉर्ग्यूसन को सुंदर ने 34वें ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की फिराक में सूर्यकुमार को कैच थमाया। उन्होंने 9 गेंदों में 1 रन बनाया।
सेंटनर के जाने के बाद फिलिप्स भी ज्यादा देर नहीं टिके सके। वह 32वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर पुल करने का प्रयास किया और डीप मिडविकेट की दिशा में सूर्यकुमार यादव को कैच दे दिया। उन्होंने 52 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके लगाए। न्यूजीलैंड को सातवां झटका मिशेल सेंटनर के तौर पर लगा है। सेंटनर ने 39 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। उन्होंने फिलिप्स के साथ सातवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े। यह साझेदारी हार्दिक ने 31वें ओवर की पहली गेंद पर तोड़ी। उन्होंने सेंटनर को पहली गेंद पर बोल्ड किया। 
न्यूजीलैंड ने लड़खड़ाने के बाद अपना सैकड़ा कंप्लीट कर लिया है। मेजबान टीम ने 176 गेंदों में 110 रन पूरे किए। न्यूजीलैंड को इस दौरान 7 एक्स्ट्रा रन मिले। वॉशिंगटन सुंदर ने 30वें ओवर में 5 रन दिए। यह सुंदर के स्पैल का पहला ओवर था। फिलिप्स और सेंटनर मुश्किल हालात में न्यूजीलैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रन से अधिक की पार्टनरशिप हो चुकी है। फिलिप्स 34 और सेंटनर 21 के निजी स्कोर पर हैं। सेंटनर ने 28वें ओवर में कुलदीप के खिलाफ दो चौके ठोके। बता दें कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 12 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 208 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी. फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है.
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने धन्वंतरि जेनेरिक दवा दुकानों, स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम का अवलोकन करने के साथ आम लोगों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया. कुमारी शैलजा ने आत्मानंद स्कूल में छात्रों को मुहैया कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं को देखा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी अवलोकन किया. इस दौरान मंत्री शिव डहरिया के साथ महापौर भी उपस्थित रहे. बता दें कि कुमारी शैलजा फरवरी माह में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रायपुर के दो दिवसीय प्रवास पर हैं. कांग्रेस का अधिवेशन नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में किया जाएगा.
 

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय टीम आज का मैच जीतती है, तो सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी. बता दें कि इस सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक तरीके से 12 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मैच में ओपनर शुभमन गिल ने 208 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी. फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज से पहले पिछले 10 में से सिर्फ एक ही वनडे मैच जीता था. इस दौरान टीम इंडिया को 6 मैचों में हार मिली है. जबकि तीन मुकाबले बेनतीजा रहे थे. ऐसे में टीम इंडिया अब रायपुर वनडे मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के साथ ही न्यूजीलैंड पर दबदबा कायम करना चाहेगी।
 
 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आज लगातार दूसरे दिन बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार सज गया है, आज फिर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चमत्कार दिखाएंगे। आज का दिव्य दरबार 4 घंटे का होगा, दोपहर 1 बजे तक लोगों की अर्जी सुनी जाएगी। आज भी बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में चमत्कार दिखाया जा रहा है। इसके पहले बीते दिन भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगा था और सैकड़ों कैमरों और मीडिया के सामने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने चमत्कार ​कर दिखाया था। 
बता दें कि बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर में रामकथा कह रहे हैं। उनके चमत्कार और दिव्य दरबार पर कई सवाल उठ रहे हैं। साथ ही उन पर आरोप लग रहे हैं कि वह अंधविश्वास को बढ़ावा दे रहे हैं। इन आरोपों पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कह रहे हैं कि हम किसी भी चीज को ठीक करने का दावा नहीं करते हैं। यह सब कुछ गुरुजी की कृपा से होती है। तमाम आरोपों के बीच बागेश्वर धाम महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शक्तियों का लाइव डेमो दिया है। इस दौरान देश भर के टीवी पत्रकार वहां पर मौजूद थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद श्री हेमू कालाणी को आज उनके शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर  नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी, श्री सुरेश डिडलानी, श्री अर्जुन वासवानी, श्री अमर बजाज, श्री अमर पचरानी, श्रीमती राधा राजपाल, श्री रवि ग्वालानी एवँ श्री अनेश बजाज भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री ने श्री कालाणी के शहादत को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया । इन वन्दनीय वीरों में सबसे कम उम्र के बालक क्रांतिकारी शहीद हेमू कालाणी के बलिदान को देश कभी भुला नहीं पायेगा । सन 1942 में जब महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन चलाया तो 19 वर्षीय यह किशोर ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ नारे के साथ इस आंदोलन में कूद पड़ा । उन्होंने अपने साथियों के साथ विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया और लोगों से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह किया ।
 


 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की. गौठान समितियों को 2.23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ 53 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई. बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन योजना शुरु हुई है. -योजना में 2 रुपए प्रति के किलो की दर से अब तक 100.86 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई. गोबर विक्रेताओं को अब तक 201.72 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया. गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 175.64 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है. इस तरह गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।
 

 K.W.N.S.-भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जाना है. रायपुर में पहली बार कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है, ऐसे में यहां के लोगों के लिए यह काफी खस पल रहने वाला है. भारतीय टीम हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है. ऐसे में उसकी कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी. दूसरे गेम से पहले बीसीसीआई ने ट्विटर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें स्पिनर युजवेंद्र चहल टीवी ड्रेसिंग रूम का सर्वे करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में चहल कहते हैं, ‘आज हम ड्रेसिंग रूम का सर्वे करवाएंगे.’ चहल ने इसके बाद कप्तान और उप-कप्तान से सबके परिचय करवाया. वीडियो में चहल ईशान किशन के साथ मजाक करते हुए भी दिखाई देते हैं. चहल ने ईशान से पूछा “क्या आप हमारे दर्शकों को आपके दोहरे शतक के पीछे मेरे योगदान के बारे में बताएंगे।
 ईशान ने मजाकिया लहजे में जवाब दिया, ‘खेल से पहले उन्होंने (चहल) मुझे सीरियस होने और समय पर सोने के लिए कहा था. उन्होंने मुझसे कहा कि खुद पर विश्वास करो, तुम्हें शतक बनाना है, लेकिन मैंने उनकी एक भी बात नहीं सुनी.’ चहल ने तुरंत टोकते हुए कहा, ‘क्योंकि मैं वहां (बांग्लादेश) में नहीं था. फिर दोनों ठहाके लगाकर हंस पड़े. इसके बाद चहल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की ओर गए. रोहित ने चहल से हाथ मिलाते हुआ कहा, ‘अच्छा फ्यूचर है तेरा.’ चहल फिर दर्शकों को फूड कोर्ट का भ्रमण कराते हैं, जहां लजीज व्यंजनों का भंडार रहता है. आपको बता दें कि भारतीय टीम को वनडे में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने के लिए न्यूजीलैंड को 3-0 से हराना है. पहले वनडे मुकाबले में 349 रनों का स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. कीवी बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनों की पारी खेलकर कीवी टीम को टारगेट के काफी करीब पहुंचा दिया था।
 


 K.W.N.S.-रायपुर। भारत न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को परसदा स्थित शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच देखने वालों के लिए बड़ी खबर है। पहले ऐसी खबर आयी थी कि मंदिर हसौद टोल प्लाजा पर टिकट दिखाने पर किराया नहीं लिया जाएगा। आने और जाने दोनों समय टिकट दर्शकों को साथ में रखना होगा। लेकिन ये खबर झूठी है प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक अखबार द्वारा छापी गई खबर गलत थी, सभी वाहनों पर पूर्वानुसार टोल टैक्स ​लगेगा किसी को भी टोल टैक्स में छूट नहीं दी गई है। 
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने साफ कहा है कि मैच देखने जाने वालों को टिकट दिखाने पर टोल टैक्स नहीं लगेगा ऐसी खबर छापी गई थी जोकि पूरी तरह गलत है, जिले के कलेक्टर ने भी साफ किया है कि पूर्व निर्धारित नियमानुसार सभी को टोल टैक्स देना होगा, इसमें किसी को भी छूट नहीं दी गई है। बता दें कि प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक मैच में 20 हजार गाड़ियां आएंगी, लिहाजा इतनी पार्किंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन वीवीआईपी कार पास सिर्फ 1300 जारी किए गए हैं। ये गाड़ियां स्टेडियम से लगी जगह पर खड़ी रहेंगी। जबकि आम लोगों के लिए पार्किंग तकरीबन एक किलोमीटर दूर होगी। यहां से लोगों को पैदल स्टेडियम आना पड़ेगा। स्टेडियम परिसर में भी ए,बी,सी,डी, ई और रिजर्व पार्किंग बनाई गई हैं। जहां 1300 गाड़ियां परिसर में खड़ी हो सकती है। इसमें सिर्फ कार पास वालों को ही एंट्री दी जाएगी। जिनके पास कार पास नहीं हैं, उन्हें सामान्य पार्किंग में खड़ी-खड़ी करनी होगी। पार्किंग में लोगों को बता दिया जाएगा कि क्या स्टेडियम के भीतर ले जाया जा सकता है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। नियमितिकरण नहीं होने से नाराज प्रदेश के 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को राजधानी में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया. 5 दिवसीय हड़ताल में सरकार के खिलाफ व्यंगात्मक प्रदर्शन के लिए मीडिया जगत में सुखियां बटोरने के साथ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने में संविदा कर्मचारी सफल हुए हैं. प्रदर्शन के आखरी दिन महापुरुषों और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य के साथ हाथों में तिरंगा लेकर अपनी मांगों को पूर्ण करने 26 जनवरी तक सरकार को अल्टीमेटम दिया है। 
 छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कौशलेष तिवारी ने बताया कि नियमितिकरण का वादा और हमारी मांगे अब तक पूरी नहीं हुई है. जबकि इन 4 सालों में हम लगातार अपनी मांगों से सरकार को अवगत करते आ रहे हैं. हम सरकार से निवेदन करते हैं कि संवेदनशीलता पूर्वक विचार करते हुए चुनावी जन घोषणा पत्र में किए गए वादे और हमारी नियमितिकरण की मांग को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अपने उद्बोधन भाषण में घोषणा करने का कष्ट करेंगे। 
महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा और अशोक कुर्रे ने कहा कि सरकार वादा कर भूल गई है, कर्मचारियों की गुहार का कोई असर नहीं हो रहा है. इस कारण प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. 26 जनवरी को घोषणा नहीं होने की स्तिथि में जल्द ही प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जायेंगे. महासचिव श्रीकांत लास्कर ने कहा कि दीगर राज्यों में संविदा कर्मचारियों के भविष्य को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं. 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के बारे में यदि सरकार उचित निर्णय नहीं लेती है तो संविदा कर्मचारी प्रदेश में एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा चल रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रामकथा करने पहुंचे हैं। इन सबके बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धीरेंद्र कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। जबकि कांग्रेस सरकार का दावा है, कि प्रदेश में धर्मांतरण नहीं हो रहा है । इस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने उन्हें इसे साबित करने का चैलेंज कर दिया है। धीरेंद्र शास्त्री को पहले से ही नागपुर में अंधविश्वास निर्मूलन संस्था की ओर से भी चैलेंज किया गया है। 
 लखमा ने कहा कि ‘उसको कहां से सपना आया, यह वही बाबा है जिन्हें नागपुर में चुनौती दी गई थी, हम पूरी सच्चाई और कसम के साथ कहते हैं कि अगर आप महाराज और पंडित हैं तो मेरे साथ बस्तर आएं, कल परसों में कोई धर्मांतरण होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और वे पंडिताई छोड़ दें। इन्हें नागपुर में चुनौती दी गई है। अभी कोर्ट में जाने वाले हैं’। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई विषयों पर मीडिया से बातचीत की थी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि था धर्मांतरण रोकने के लिए जगह-जगह पर हम कथा कर रहे हैं। बागेश्वर धाम पहली व्यास पीठ है, जहां हर एक दो महीने के भीतर 3 दिन की कथा की जाती है। सॉफ्ट कॉर्नर वाले लोग, जो बहुत ही भोले भाले लोग है, उनपर मिशनरी वाले लोग अटैक कर के लालच देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। इसलिए उनके बीच जाकर कथा करने का संकल्प लिया है। साथ ही बहुत सारे लोगों को हिंदू धर्म में वापसी करवाई गई है।