Browsing: रायपुर

   

   K.W.N.S.-रायपुर। नवा रायपुर में किसान कल्याण समिति द्वारा अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर 72 दिनों से लगातार नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। आज 14 मार्च को इन प्रदर्शनकारी किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय में दोपहर 1:00 बजे मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात करेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदर्शन में 27 गांव के ग्रामीण शामिल है, जो अपनी मांगों को लेकर उग्र हैं। इससे पहले मंत्री रविंद्र चौबे, डाक्टर शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर से बातचीत हो चुकी है, लेकिन मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आज की इस मुलाकात में आंदोलन को लेकर कुछ बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। कुर्मी समाज ने ओपी वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. ओपी वर्मा रायपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर रह चुके है. कुर्मी समाज ने नियुक्ति पत्र जारी कर कहा कि आपकी समाज के प्रति समर्पित सेवा भाव, कार्यकुशलता, योग्यता एवं क्षमता के साथ अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रति आपकी अभिरूचि को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने आपकी प्रतिभा एवं क्षमता का उपयोग संगठन के विकास, विस्तार एवं सशक्तिकरण के लिए करने का निर्णय लिया है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास और श्रम मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग को अनेक विकास कार्यों की सौगात दी है। कलेक्टोरेट की तरह आरंग में भी सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर इसके लिए सात करोड़ रूपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। कंपोजिट बिल्डिंग बनने से आरंग के लोगों को शासकीय कार्यालयों में आने-जाने के लिए भटकना नही पड़ेगा। सभी शासकीय कार्यालय एक ही जगह पर व्यवस्थित होंगे। विकासखंड मुख्यालय आरंग में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बस स्टैंड भी बनाया जाएगा। बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के लिए छह करोड़ 81 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। आरंग को देश के विकसित और आधुनिक शहरों में शामिल करने वहां विभिन्न विकास कार्यो के लिए 20 करोड़ 40 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं।
नगर पालिका आरंग का विस्तार करते हुए ग्राम पंचायत बैहार और घुमराभांठा को भी अब आरंग नगर पालिका में शामिल किया गया है। बैहार एवं घुमराभाठा में शहरों की तरह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर पालिका में शामिल होने के बाद वहां विद्युत, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई की व्यवस्था सहित अन्य नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई है। आने वाले समय में आरंग देश के आधुनिक शहरों की तरह विकसित होगा। गौरतलब है कि विगत तीन सालों में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग के विकास के लिए करोड़ों रूपए की सौगात दी है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आज रायपुर के मैक कॉलेज के सभागार में सिंधी समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सिंधी समाज के ”सेवा पखवाड़ा” युवा विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल अनुुसुईया उइके ने कहा कि आज हमारे युवा दिशाहीन हो रहे हैं। देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह का कार्यक्रम निश्चय ही युवाओं का मार्गदर्शन करेगा। सिंधी युवा विंग द्वारा की गई यह पहल अनुकरणीय है। स्वास्थ्य पर बोलते हुए सुश्री उइके ने कहा कि यदि हमारा समाज स्वस्थ रहेगा तभी हमारा देश तरक्की करेगा। आजकल युवा सही राहों से भटककर नशा, दुर्व्यसन जैसे बुरे कर्मों में लिप्त हो अपनी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गये है। आज आवश्यक है कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि युवा स्वस्थ होंगे तभी देश और देश का भविष्य सुरक्षित रहेेगा। सुश्री उइके ने कहा कि कोविड -19 के उस कठिन दौर में हमने बहुत कुछ खोया है, लेकिन इसने हमें बहुत कुछ सिखाया भी है। इसके बाद आज हम अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गये हैं। 
उइके ने आगे कहा कि जिन लोगों के मन में मानवीय संवेदना होती है उनकी मदद भगवान करता है। इसलिए हमें हमेशा निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। सेवा पखवाड़ा में सिंधी समाज द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्य निश्चय ही प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के विकास के लिए अतिआवश्यक हैं। इसके लिए उन्होंने सिंधी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सिंधी समाज द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नशा मुक्ति, अनाथ आश्रमों में बच्चों और बुजुर्गों की सेवा, रक्त दान शिविर और सेवा कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धेय संत सांईलाल दास जी, पूर्व विधायक चंद सुंदरानी ,सिंधी समाज के युवा विंग के अध्यक्ष अमिन चिमनानी तथा सिंधी समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज प्रगति शिक्षा केन्द्र में दिवंगत पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व  गोविंद लाल वोरा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रगति एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि पत्रकारिता जगत के पुरोधा स्व. श्री गोविन्द लाल वोरा को निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है। सुश्री उइके ने बताया कि देश के विकास और लोककल्याण में लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश के युवा पत्रकारों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धांतो से समझौता किये बिना भी पत्रकारिता की जा सकती है। जन-जन की आवाज बनें और सदा पीड़ित-शोषित लोगों के अधिकारों के लिए कार्य करें। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज वाकलीवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास, वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार रमेश नैयर, गिरीश वोरा प्रगति एजुकेशन समूह के सदस्य, विद्यार्थी एवं पालक गण उपस्थित थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आने वाले त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र के बदमाशों तथा अड्डे बाजी करने वाले लोगों के विरुद्ध सघन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं माइनर ऐक्ट के तहत विधिसम्मत कार्यवाही कर जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया। त्यौहारों की तैयारी के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों तथा व्यस्ततम क्षेत्रों में लगातार फिक्स पॉइंट तथा पेट्रोलिंग किए जाने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। ऐसे संवेदनशील वॉइस को चिन्हित कर वहां पर अतिरिक्त बल लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
ध्यातव्य है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार आगामी त्यौहारों होली तथा शब ए बारात को देखते हुए त्योहारों के शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर लगातार जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक लेना थाना क्षेत्र में घूम कर स्थानीय नागरिकों से चर्चा करना तथा उनका सामंजस्य एवं सहयोग लेने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही थाना क्षेत्र के बदमाशों अड्डे बाजो तथा लड़ाई झगड़ा करने वालों अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार त्योहारों के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों , तीन सवारी वाहन चलाने वालों तथा लापरवाही पूर्ण ढंग से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। होली त्यौहार के दौरान मुखोटे बेचने पर मनाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा आगामी त्योहारों के व्यवस्थित व शांतिपूर्ण मनाए जाने को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय सम्मानित नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठके लगातार ली जा रही है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छग में आयकर विभाग द्वारा सड़क ठेकेदार, इलेक्ट्रानिक और होटल कारोबारियों के प्रदेश भर में 22 ठिकानों पर चल रही जांच शनिवार देर रात पूरी हो गई। बताया जा रहा है कि विभाग ने इन समूहों के पास से सात करोड़ की राशि जब्त की गई है। इसके साथ ही काफी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। आज जब्ती आभूषणों का मूल्यांकन किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार सुबह से आयकर की 65 सदस्यीय टीम द्वारा इन कारोबारी समूहों के ठिकानों पर रायपुर के साथ ही भिलाई, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कवर्धा और रायगढ़ में जांच की जा रही थी। इस जांच के दौरान इन कारोबारी समूहों के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ हो रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयकर अधिकारियों द्वारा इन कारोबारी समूहों के कंप्यूटर, लैपटाप सहित दूसरे आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही इन कारोबारी समूहों के 12 लाकर भी जब्त किए गए थे। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश में कुछ नहीं मिले। साथ ही जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इन कारोबारी समूहों से संबद्ध सारी फर्मे फायदे में चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद इनके द्वारा बैंक लोन लिया गया। इन कारोबारी समूहों द्वारा अपने काम कच्चे में किए जाने के बारे में भी पता चला। रविवार को इनसे जब्त आभूषणों का मूल्यांकन किया जाएगा।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषि महाविद्यालय पहुंचे है. जहां उन्होने अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला का उद्घाटन किया। दरअसल कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाएं कर रही हैं.ये अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेला चार दिनों तक चलेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के तौर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भेजे जाने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेजी से फैल रही है. हालांकि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसी किसी चर्चा से इंकार किया है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने ऐसी किसी स्थिति के बनने से पहले ही सरकार पर हल्ला बोल दिया है. छत्तीसगढ़ से प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हाई कमान से इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है. पार्टी अध्यक्ष, सीएलपी लीडर के साथ हाई कमान की बात होती है, तब निर्णय होता है. अब लोग किससे मिलकर इस प्रकार की चर्चा उड़ा रहे हैं, मुझे मालूम नहीं हैं. इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा छत्तीसगढ़ वालों के साथ सौतेला व्यवहार किया है. पिछली बार केटीएस तुलसी को यहां से राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा है. इस बार चर्चा है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा सांसद बनाकर भेजने की तैयारी कांग्रेस सरकार कर रही है। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में विद्यापीठ के विद्यार्थियों से मुलाकात की। सीएम बघेल ने बच्चों के बीच पहुँचकर बड़ी आत्मियता के साथ उनके घर-परिवार और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।