Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार की सुबह शुरू हुई इनकम टैक्स की रेड आज दूसरे दिन भी जारी है। जिसमें विनोद जैन के घर दफ्तर और उनके रिश्तेदारों के व्यावसायिक ठिकानों पर रेड जारी है। देर रात मिली जानकारी के अनुसार कुल 10 करोड़ कैश की रकम और ज्वेलरी इनकम टैक्स के द्वारा बरामद की गई है। आज विनोद जैन के बैंक लॉकर की तलाशी भी की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह रेड 3 दिन और चलने वाली है। जिसमें अलग-अलग जगह पर इनकम टैक्स के 60 से 70 अधिकारियों के द्वारा यह रेड की जा रही है।
 

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान सभी दिव्यांग बच्चों को निरूशक्तता प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य अधिकारी को परिपत्र जारी कर स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अगले दो महीनों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव जैन ने कलेक्टरों और जिला पंचायतों के सीईओ को जारी परिपत्र में कहा है कि कोरोना महामारी के पूर्व सभी स्कूली बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज स्कूल शिक्षा विभाग तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से किया जाता था। समग्र शिक्षा अभियान के तहत समावेशी शिक्षा मद में सभी श्रेणी के दिव्यांग बालकों का चिन्हांकन तथा आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण एवं उपचार के लिए व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग के चिरायु कार्यक्रम के तहत बच्चों के चिन्हांकन के बाद उपचार की व्यवस्था है।
मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि जिला स्तर पर स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मध्य समन्वय से आगामी दो माह में योजनाबद्ध तरीके से सर्वेक्षण पूर्ण करवा लिया जाए। उन्होंने ऐसे स्कूलों जहां सर्वेक्षण का काम पूरा हो गया है, वहां आगामी रिफरल (त्ममिततंस) के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने कहा है।
परिपत्र में मुख्य सचिव ने कहा है कि बेसलाइन डॉटा (ठंेमसपदम क्ंजं) के लिए पिछले यूडाइस (न्क्प्ैम्द्ध के तहत चिन्हांकित दिव्यांग बच्चों को सर्वप्रथम उपचार के लिये प्राथमिकता पर लिया जा सकता है, जब तक नवीन सर्वेक्षण तथा स्वास्थ्य परीक्षण सम्पन्न हो। उन्होंने स्वास्थ्य सर्वेक्षण के साथ-साथ शत-प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को निरूशक्तता प्रमाण पत्र (क्पेंइपसपजल ब्मतजपपिबंजम) का वितरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस संबंध में व्यक्तिगत रूचि लेते हुए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है।

 
K.W.N.S.-रायपुर। यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ई-चालान किया जा रहा है। वाहन चालकों को आनलाइन और आफलाइन चालान भुगतान करने की सुविधा रहेगी। रायपुर शहर में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा चौक-चौराहों पर लगे सिग्नल में कैमरे लगाए गए हैं। जिसके माध्यम से वर्ष 2019 से लगातार चौक-चौराहों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ई-चालान बनाकर वाहन चालक के घर नोटिस भेजी जाती थी।
इसके अतिरिक्त वाट्सएप, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी नोटिस दी जाती थी। जिसको और सख्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा डाक विभाग से नोटिस भेजे जाने के आदेश के बाद बजट की प्रतीक्षा की जा रही थी। बजट मिलने पर प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन पर डाक विभाग के अधिकारियों के साथ ई-चालान भेजने के संबंध में बैठक की गई। जिस पर डाक विभाग के अधिकारियों द्वारा सहमति दी गई।
यातायात नियमों को उल्लंघन किए तो खैर नहीं : यातायात नियमों जैसे- स्टाप लाइन एवं रेड लाइट जंप करना, दोपहिया में तीन सवारी, तेज रफ्तार वाहन चलाना, गलत दिशा में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाहन चालकों को ई-चालान जारी किया जाएगा।
डाकघर के माध्यम से रजिस्टर्ड डाक से किया जाएगा। वाहन चालक आनलाइन और आफलाइन भुगतान करने की सुविधा होगी। रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों का मोटर यान अधिनियम में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का प्रविधान है। जिसके तहत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा यदि कोई वाहन चालक रेड लाइट जंप करते हैं तो उन पर ई-चालान कार्यवाही के साथ-साथ उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को भेजा जाएगा।
वर्तमान में रायपुर शहर के लगभग सभी सिग्नल लगे चौक-चौराहों पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर एवं नगर पालिक निगम रायपुर के द्वारा स्टाप लाइन, जेब्रा क्रासिंग और अन्य रोड मार्किंग को नए सिरे से बनाया गया है।
तीन साल में तीन करोड़ का ई-चालान :यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्च-2019 से ई-चालान की कार्यवाही शुरू की गई। वर्ष-2019 से वर्ष-2022 फरवरी महीने तक लगभग तीन वर्षों में कुल 47354 वाहन चालकों पर दो करोड़ 81 लाख 49 हजार 200 रुपये के ई-चालान की कार्रवाई की गई।
 

रायपुर। कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होते ही अब नए-नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 27 मार्च से रायपुर से श्रीनगर के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह फ्लाइट व्हाया दिल्ली होकर श्रीनगर जाएगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से आम यात्रियों के साथ ही व्यापार-उद्योग जगत को भी फायदा पहुंचेगा। कोरोना संक्रमण कम होते ही अब रायपुर विमानतल से आने-जाने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उड़ानों की आवाजाही में भी बढ़ोतरी हुई है।
यह है फ्लाइट का शेड्यूल
ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि फ्लाइट क्रमांक 6ई0204 श्रीनगर से सुबह 9:35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6081 रायपुर से दोपहर 2:20 बजे उड़ान भरेगी और शाम 6:25 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यह फ्लाइट वाया दिल्ली होकर उड़ान भरेगी।
जयपुर,वाराणसी उड़ान की भी मांग
व्यापारिक संगठनों की ओर से लगातार रायपुर से जयपुर और वाराणसी के लिए भी उड़ान शुरू करने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए विमानन कंपनियों को प्रस्ताव भी भेजा गया है। व्यापारिक संगठन कैट का कहना है कि वाराणसी व जयपुर उड़ान शुरू होने से छत्तीसगढ़ में व्यापार-उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (Chhattisgarh Public Service Commission, CGPSC) की ओर से स्टेट सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम (Chhattisgarh State Service Exam) का आयोजन 13 फरवरी 2022 को किया गया था। इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी। छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम (Chhattisgarh State Service Exam) के लिए नोटिफिकेशन 01 दिसंबर को जारी किया गया था।
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की ओर से जारी इस वैकेंसी में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था। आंसर-की में आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 21 फरवरी 2022 थी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आगे की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।
 ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट की होम पेज पर Whats New पर क्लिक करें।
अब WRITTEN EXAM RESULT – STATE SERVICE (PRELIMS) EXAM-2021 (08-03-2022) के लिंक पर जाएं।
यहां CGPSC SSE Prelims Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
अब पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 
K.W.N.S.-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते समय पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारी संघों में जबरदस्त उत्साह है उत्साह का आलम यह है कि कर्मचारी संघों के कई सदस्य मुख्यमंत्री का अभिवादन करने तत्काल विधानसभा जा पहुंचे विधानसभा पहुंचकर सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। और पुरानी पेंशन बहाली पर उन्हें धन्यवाद दिया सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने हमारा और हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है इसके लिए हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे ।
 

K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ 53 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिसमें ग्राम दरबा में बंधवा तालाब गहरीकरण व पिंचिंग कार्य हेतु 19 लाख 66 हजार रूपए, ग्राम टेकारी में कईहा तालाब गहरीकरण व पिंचिंग कार्य हेतु 19 लाख 66 हजार रुपये, ग्राम लखोली में पानी टंकी से चुभारी नाला तक टार नाली निर्माण एवं 2 नग पुलिया निर्माण हेतु 02 लाख 83 हजार रुपए, लखोली में गुजरा से देवदा पहुंच मार्ग एवं 2 नग पुलिया निर्माण कार्य हेतु 11 लाख 54 हजार रुपये, ग्राम पारागांव में बांधा तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण दक्षिण दिशा के लिये 9 लाख 96 हजार रुपये, परसदा (से) में चारागाह में सार्वजनिक डबरी निर्माण कार्य हेतु 7 लाख 83 हजार रुपये, परसदा (से) में कुलेश्वर के खेत से भगवानी खेत तक टार नाली निर्माण हेतु 30 हजार रुपये, एवं रास्ते तालाब से हरी खेत तक टार नाली निर्माण हेतु 38 हजार रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। 
ग्राम बना में नाला सफाई एवं गहरीकरण गुमा खार के लिए 09 लाख 65 हजार रुपये, बाना में नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य टेंगनहा खार के लिये 09 लाख 83 हजार रूपये, बाना में नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य परसदा खार के लिये 09 लाख 81 हजार रुपये, बाना में सवनाही डबरी गहरीकरण कार्य हेतु 08 लाख 82 हजार रुपये, बाना में कन्हैया के खेत से बिहारी के खेत तक मिट्टी सड़क उन्नयन कार्य तुलसी खार हेतु 05 लाख 88 हजार रुपये, बाना में टार नाली निर्माण कार्य तुलसी पुलिया से लेकर बाला राम वर्मा के खेत तक के लिये 02 लाख 63 हजार रुपये, ग्राम मंजिठा में रपटा से जोगीदीप तक नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य हेतु 09 लाख 99 हजार रुपये, ग्राम खोरसी नया तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण कार्य हेतु 09 लाख 99 हजार रुपये, ग्राम गुमा में उलाट डबरी तालाब गहरीकरण कार्य हेतु 09 लाख 97 हजार रुपये, ग्राम तुलसी में मिट्टी सड़क निर्माण छोटे नहर से गाड़ा पुलिया बगदइ धरसा से बड़े नहर तक के लिये 08 लाख 31 हजार रुपये, ग्राम रानीसागर में नया तालाब गहरीकरण परसकोल खार के लिये 09 लाख 98 हजार रुपये, ग्राम नगपुरा में नाला सफाई एवं गहरीकरण सुखदेव अग्रवाल के खेत से लीलाक वर्मा के खेत की ओर के लिये 10 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। 
ग्राम जुगेशर में जेठू के घर से भूतहा तालाब तक कच्चा नाली सफाई कार्य हेतु 03 लाख 59 हजार रुपये, ग्राम अमसेना में जनक बघेल के घर से रामदाऊ के खेत तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 79 हजार रुपये, अमसेना में रामदाऊ के खेत से नाला तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 06 लाख 79 हजार रुपये, अमसेना में छबी पटेल के घर से तरुण पटेल के खेत तक मिट्टी सड़क एवं पुल पुलिया निर्माण हेतु 06 लाख 61 हजार रुपये, अमसेना में रामलाल के खेत से तरुण पटेल के खेत तक मिट्टी सड़क एवं पुल पुलिया निर्माण हेतु 07 लाख 87 हजार रुपये, ग्राम बेनीडीह में निजी डबरी निर्माण कार्य रेखराम हेतु 02 लाख 89 हजार रुपये, बेनीडीह में निजी डबरी निर्माण कार्य सन्तोष पटेल हेतु 02 लाख 93 हजार रुपये, बेनीडीह में मेन रोड से एसएलडब्लूएम शेड से होते हुवे तालाब तक मिट्टी सड़क एवं पुलिया निर्माण हेतु 02 लाख 39 हजार रूपये, बेनीडीह में उदय के घर से तालाब किनारे तक मिट्टी एवं पुलिया निर्माण हेतु 03 लाख 77 हजार रुपये, ग्राम बोडरा में नाला से कलई सरहद तक नाला सफाई एवं गहरीकरण कार्य हेतु 08 लाख 86 रुपये, बोडरा में बनिया के खेत से खार तक टार नाली निर्माण हेतु 02 लाख 21 हजार रुपये, बोडरा में जीतराम के खेत से नाला तक टार नाली निर्माण हेतु 01 लाख 40 हजार रुपये, ग्राम कठिया में पशु विश्राम स्थल में अजोला टेंक निर्माण हेतु 05, अकोलिखुर्द (प) गौठान के पास नया तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण हेतु 09 लाख 94 हजार रुपये, ग्राम अमेठी में पैथु तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण हेतु 09 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्याे की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बतौर वित्त मंत्री अपना चौथा बजट पेश करते हुए सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की घोषणा की है. इस घोषणा से 2004 के बाद की भर्ती वाले 2.95 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व की मंगल कामना के लिए यजुर्वेद के श्लोक से बजट भाषण की शुरुआत की. उन्होंने अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के दिव्य स्थलों पर पूजा करने वाले पुजारियों बैगा गुनिया मांझी आदि को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ दिए जाने की घोषणा की. इसके साथ गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने की घोषणा की. इन ग्रामीण औद्योगिक पार्क में खाद्य उत्पादों और लघु वनोपज उत्पादों की प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जाएगी. ग्रामीण औद्योगिक पार्कों में उन्नत अधोसंरचना और बिजली पानी जैसी सुविधाओं के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है. हिंदी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा भूपेश बघेल ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) और पीएससी की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को कोई शुल्क नहीं देने की घोषणा की है. नवा रायपुर में 100 करोड़ की लागत से सेवा ग्राम बनेगा. वहीं आगामी वर्ष में राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूरो को 6 की बजाय 7 हजार दिए जाएंगे. सुराजी गांव में गौठानों के लिए स्थानीय खाद्य उद्यानों में लघु एवं कुटीर उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. 2020-21 की तुलना में चालू वर्ष के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.54 फीसदी वृद्धि का अनुमान है. कृषि क्षेत्र में 3.88 औद्योगिक क्षेत्र में 15.44 और सेवा क्षेत्र में 8.54 फ़ीसदी वृद्धि का अनुमान है. औद्योगिक क्षेत्र में अनुमानित वृद्धि दर राष्ट्रीय दर से 3.64% अधिक रहने का अनुमान है. इस तरह से राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 4 लाख 61 करोड़ होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.60 फीसदी अधिक है. मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्नातक छात्र छात्राओं के हॉस्टल निर्माण तथा कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु 10.50 करोड़ का प्रावधान खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण हेतु प्रावधान जगरगुंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अहिवारा में एनआरसी की स्थापना हेतु 45 पदों का सृजन अंबिकापुर एवं कांकेर मेडिकल कॉलेज में उपकरण क्रय हेतु 37 करोड़ का प्रावधान रायपुर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में डेढ़ सौ पदों के सृजन हेतु प्रावधान
 

K.W.N.S.-रायपुर। बजट में सीएम भूपेश बघेल ने विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किए जाने की घोषणा की. वही जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में वृद्धि की गई. जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 किया गया 
जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब के लिए 75 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण क्षेत्रों में 11664 एवं नगरीय क्षेत्रों में 1605 क्लबों का किया जाएगा गठन रायपुर के लाभांडी में निर्माणाधीन टेनिस अकादमी में सेटअप एवं फर्नीचर उपकरण हेतु 1करोड़ 70 लाख का प्रावधान मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा मिशन अमृत 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान
 

K.W.N.S.-रायपुर। आज रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल से छत्तीसगढ़ के दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाओं के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के निराकरण हेतु विधानसभा का घेराव करने के लिए पैदल मार्च किया गया और रायपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अनुकंपा नियुक्ति के समाधान के लिए लगातार प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि सरकार और अधिकारीगण लगातार हमें आश्वासन देकर ठगते आ रहे हैं और अगर 20 मार्च तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम फिर से यहीं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांग के लिए सरकार से सवाल करेंगे। गौरतलब है कि 2 महीने पहले भी यह महिलाएं बूढ़ा तालाब धरना प्रदर्शन स्थल पर धरने पर बैठी थी तब भी इनके पक्ष में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया था, आज फिर इन्होंने उसी बात को दोहराते हुए धरना प्रदर्शन किया।