Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने अकेले लगाए हैं 70 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन, श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 45 हजार से ज्यादा टीके लगाए

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ की दो टीकाकरण कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कबीरधाम की सुश्री पिंकी खरे और रायगढ़ की श्रीमती प्रमिला देवांगन को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 8 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में कोरोना नियंत्रण में टीकाकरण कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिए देश भर से चयनित महिला टीकाकरण कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनकी अथक मेहनत से देश में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिली है। भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।
कबीरधाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी की टीकाकरण कर्मी सुश्री पिंकी खरे ने कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 425 सत्रों में अकेले 70 हजार 333 टीके लगाए हैं। वहीं रायगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरोड़ीमल नगर की श्रीमती प्रमिला देवांगन ने 402 सत्रों में अकेले 45 हजार 463 टीके लगाए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना टीकाकरण के लिए तैयार कोविन एप्लीकेशन में दर्ज डॉटा के मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कार के लिए प्रदेश की इन दोनों टीकाकरण कर्मियों का चयन किया गया है।
प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की

K.W.N.S.-रायपुर। गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा कर लिया आशीर्वाद प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली और समृद्धि की कामना की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी एवं जैतखाम की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष और गुरु गद्दीनशीन श्री विजय गुरु से भी गुरु निवास में मुलाकात की और उनका भी आशीर्वाद लिया।
मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने इस अवसर पर मंदिर में स्थापित जैतखाम में सफेद पालो चढ़ाया। तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेले का आज पहला दिन है। यह मेला 09 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में राजमहंत, संत और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरुदर्शन मेला में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मेले में आए श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मिले, उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला सम्मेलन में कौशल्या मातृत्व योजना की हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर इस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत द्वितीय पुत्री के जन्म पर महिला हितग्राहियों को एक मुश्त 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाते है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 05 से 08 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज यहां विधानसभा परिसर में मंत्रीगणों के लिए बनने वाले 12 कक्षों का शिलान्यास किया। इन कक्षों का निर्माण 10 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी सहित संसदीय सचिव और विधायकगण उपस्थित थे।

K.W.N.S.रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर सदन में राज्यपाल अनुसुईया उइके अभिभाषण का वाचन करते हुए। विधान सभा पहुंची राज्यपाल अनुसुईया उइके का आत्मीय स्वागत विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और विधान सभा के प्रमुख सचिव सी. एस. गंगराडे ने किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्यगण बैठक में उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को आज नहीं तो कल मजबूर होकर छत्तीसगढ़ की शराब नीति लागू करनी होगी. कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा की जहां भी सरकार है, चाहे वो गुजरात हो या बिहार, वहां शराबबंदी से गरीब जनता परेशान है. यूपी, मध्यप्रदेश में नकली शराब पीकर काफी लोगों की मौत हुई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन में भी लोगों को शराब मिल रहा था. हमारे यहां नकली शराब की वजह से किसी की मौत नहीं हो रही, इसलिए कोई परेशानी नहीं है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ एक बार फिर से भाजपाई लामबंद होने जा रहे है। दरअसल व्यापारियों, आम नागरिकों से वसूले जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में पिछले दिनों भाजपा पार्षद दल के साथ सभी प्रकोष्ठों के भाजपा पदाधिकारियों ने नगरीय निकाय एवं प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बंगले का घेराव किया था। अब नौ मार्च को इसी को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने बूढ़ापारा धरना स्थल पर प्रदेश स्तरीय धरना देने की घोषणा कर एक बार फिर से निगम की परेशानी बढ़ा दी है।
व्यापारियों से यूजर चार्ज के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के विरोध में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने नौ मार्च को राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय धरना देने की घोषणा की है। यह धरना भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के नेतृत्व में बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल पर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष जैन, राजकुमार राठी ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में यूजर चार्ज के खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरना देने का फैसला लिया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। हमारे यहां इंसानियत शब्द का इस्तेमाल तो धड़ल्ले से होता है, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग हैं, जिनमें इंसानियत देखने को मिलती है. दरअसल, इंसान के अंदर जो सद्गुण पाए जाते हैं, उन गुणों का जिसके हृदय में समावेश हो, उसी को इंसानियत कहते हैं. एक इंसान होने के नाते हम सबका फर्ज है कि एक दूसरे की सहायता करें. अगर कोई मुसीबत में हो तो उसकी मुसीबत को अपनी मुसीबत समझ कर उससे उबरने में उस व्यक्ति का सहयोग करें. तभी इंसानियत की मिसाल दी जा सकती है. खासकर जो लोग चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं, उनकी मदद तो जरूर की जानी चाहिए. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर आजकल खूब वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने विकलांग को सड़क पार कराने के लिए सभी गाड़ियों को रूकवा दिया।
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक विकलांग बैठकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी हाथ देकर गाड़ियों को रोके हुए है, ताकि विकलांग आराम से सड़क पार कर सके. ऐसी मानवता बहुत कम ही देखने को मिलती है. आमतौर पर आते-जाते लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सड़क पार करने में असमर्थ है और कौन नहीं, लोगों को बस अपने काम से मतलब होता है. दुनिया में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं, जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
छग के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने दिल छू लेने वाली इस तस्वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इससे खूबसूरत तस्वीर और क्या हो सकती है’. इस तस्वीर को अब तक 5 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 350 से अधिक लोगों ने पोस्ट को रिट्वीट भी किया है।

K.W.N.S.-रायपुर। शिक्षिका से ठगी का मामला सामने आया है। कोरियर सर्विस के नाम पर लाखों की ठगी की गई है। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एन कविता देव ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कविता देव ने बैंक से लोन लेकर पाटन में खेती का काम शुरू किया था। वह अपने माल की सप्लाई करने के लिए गूगल पर रायपुर कोरियर सर्विस का नंबर सर्च किया था। गूगल में मिले नंबर पर कविता देव ने बात माल सप्लाई के बारे में बात की। कोरियर सर्विस देने वाले ने महिला को भरोसे में लिया और आनलाइन फार्म भरने के लिए एक लिंक भेजा। जिसको खोलने पर महिला ने उसमें अपना नाम और अकाउंट नंबर डाला। अकाउंट नंबर डालने के बाद महिला के खाते से पहले 25-25 रुपये हजार कटे। महिला ने जब पैसे कटने की बात कोरियर सर्विस वाले से की तो उसने कहा पैसे वापस हो जाएंगे। गलती से कट गए। इसके बाद दो लाख 60 हजार रुपये महिला के खाते से एक-एक करके कट गए लेकिन पैसे वापस नहीं हुए। महिला को जब धोखाधड़ी का अंदेशा हुआ तो उन्होंने जाकर थाने में और साइबर सेल में शिकायत दर्ज की।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में आज यहां व्ही.आई.पी. गेस्ट हाउस पहुना में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय सहित प्रदेश के न्यायालयों में सुविधाएं बढ़ाने, न्यायालयों में आई.टी. के और अधिक प्रभावी उपयोग, ई-कोर्ट और ई-चालान प्रणाली की प्रगति, कोर्ट में डॉक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति सहित उच्च न्यायालय तथा छत्तीसगढ़ के न्यायालयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में विधि एवं विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजय जायसवाल, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री अधिकारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित उच्च न्यायालय और राज्य शासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के न्यायालयों में न्यायिक प्रक्रिया को नागरिकों के लिए सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने तथा नागरिको को त्वरित रूप से ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है।