Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 तारीख से शुरू होगा। 8 तारीख को अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 9 तारीख को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने आज बजट सत्र की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने बताया कि बजट सत्र में प्रश्न उत्तर ऑनलाइन ही मंगाए गए थे। जिसके बाद, प्रश्न, उत्तर और मुद्रण भी ऑनलाइन किया गया। इसमें कुल 1682 प्रश्न आए जिसमें 1499 प्रश्न 90 प्रतिशत ऑनलाइन आएं। इनमें 114 ध्यानाकर्षण की सूचना, 10 स्थगन की सूचना है। वहीं सदन में 1 विधेयक सदन रखे जाने की सूचना है। इस पहल से इससे प्रतिवर्ष 4 लाख 50 पृष्ठ 2.2 टन कागज़ की बचत हो रही है। पेड़ों के कटने, पानी और बिजली की भी बचत हुई है। इस स्तर में 13 बैठकें होंगी। वहीं राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 9 मार्च को CM भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लिए 2022-23 का बजट प्रस्तुत करेंगे। अध्यक्ष महंत ने बताया ​कि IIT खड़गपुर से कार्य कराया था, 50 वृक्ष प्रतिवर्ष कटने से बच गए। इसके अलावा बिजली खपत ऑनलाइन कार्य से बच गई। 7 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुभारंभ करेगी।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ का वर्ष 2022 का बजट 9 मार्च को विधानसभा में पेश होगा। 7 मार्च से हो रही बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण के साथ होगा। 8 मार्च को अभिभाषण पर परिचर्चा और कृतज्ञता ज्ञापन के बाद बतौर वित्त मंत्री सीएम बघेल 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे।
फिर 10 मार्च से शुरू होगी बजट पर चर्चा। उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा भी पिछले सप्ताह भर से बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने में जुटी है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक का राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। डॉ. रमन सिंह ने भाजपा विधायकों की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ हो रही बैठक पर मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है. इस दौरान उन्होंने ‘जनता बीजेपी के साथ, यूपी में कांग्रेस का बंटाधार’ कहते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के दहाई के भी आंकड़े तक नहीं पहुंचने की बात कही. वहीं डी पुरंदेश्वरी की मौजूदगी में हो रही भाजपा विधायकों की बैठक पर कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ विधानसभा सत्र को लेकर भी रणनीति बनेगी. मोदी सरकार की योजनाओं के साथ भूपेश सरकार की नाकामियों का भी जनता के बीच प्रचार किया जाएगा. बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता-प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक सहित कई विधायक मौजूद हैं। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के गोल बाजार में गोल बाजार व्यापारी संघ के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नगर निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया यह प्रदर्शन गोल बाजार के लिए नगर निगम द्वारा दिए गए आदेशों और अपनी मांगों को लेकर था। 
जिसमें गोल बाजार के व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता से चर्चा की और कहा कि नगर निगम द्वारा लगाए गए विकास शुल्क या तो कम किए जाएं या माफ किए जा इसके अलावा केवल जमीन की रजिस्ट्री की जाए एवं विकास मॉडल प्रस्तुत किया जाए विभिन्न मांगों को लेकर व्यापारियों द्वारा या मानव निर्मित की गई थी। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के बाद आज शाम 5:30 हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर लौटेंगे। सीएम बघेल इसके पहले उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 4.30 बजे छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय बलरामपुर पहुंचेंगे और वहां से रायपुर आएंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल विगत दिनों से यूपी दौरे पर है. जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के आमानाका पोलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 22 ग्राम हीरोइन जिसकी कीमत 220000 तथा एक i 20 कार कीमती 500000 लाख जप्त किया गया है। आरोपी पंजाब के अमृतसर के काठूनागल के बताए जा रहे हैं। राजधानी में रवि-आसिफ गैंग पर कब कसेगा शिकंजा – छग में नशे के कारोबार का मुख्य सरगना रवि और आसिफ हैं। इनके ही गैंग के माध्यम से गांजे की तस्करी से ले कर मादक पदार्थों की सप्लाई प्रदेश के पूरे इलाके में होती है। आखिर इनके ऊपर अधिकारी कब शिकंजा कसेंगे। रवि साहू और आसिफ पुलिस की कार्रवाई से बेखौफ हैं। छुटभैय्ये नेताओं से नजदीकी के कारण पुलिस कार्रवाई करन से बचती है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। आज एयरपोर्ट निदेशक की ओर से केंद्र सरकार द्वारा यूक्रेन से निकाले गए छत्तीसगढ़ के 11 छात्रों का स्वागत किया गया। बता दें कि रूस के यूकेन पर हमला (Russia-Ukraine War) करने के बाद से ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) के तहत अब तक केंद्र सरकार 11,000 भारतीयों की सुरक्षित वापसी करा चुकी है. एयर एशिया की उड़ान से दिल्ली पहुंचने वाले 170 नागरिकों का स्वागत करने पहुंचे विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) ने यह जानकारी दी है. मुरलीधरन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसको लेकर एक ट्वीट किया है. इसमें उन्‍होंने िल‍खा, ‘यूक्रेन से अब तक 11,000 भारतीयों को निकाला गया है. नई दिल्ली हवाई अड्डे पर 170 भारतीयों के एक समूह को एयर एशिया इंडिया के माध्यम से निकाले जाने पर खुशी हुई.’ मुरलीधरन के अलावा भारतीय वायुसेना ने आज ट्वीट कर जानकारी दी कि ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत पिछले 24 घंटों में तीन IAF C-17 विमान पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया के हवाई क्षेत्रों से निकाले गए 629 भारतीय नागरिकों के साथ हिंडन एयरबेस पर लौट आए. साथ ही इन विमानों ने 16.5 टन राहत सामग्री पीड़ित मुल्क तक पहुंचाई।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश एवं राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर काफ़ी संख्या में जुटे भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं ने स्वागत किया। शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी एयरपोर्ट से सीधे की डूमरतराई में कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां शाम 4:30 बजे प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक पांच मार्च को शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी पूर्वाह्न 10 बजे विधायकों की तथा 11:30 से अपराह्न 1:30 बजे तक सांसदों की बैठक लेंगीं। अपराह्न तीन से पांच बजे तक कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी शाम को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में गठित कमेटी के साथ आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों की वेतन विसंगति सहित 14 मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।
 

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में खेती में गौमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में आज मंत्रालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कामधेनु विश्वविद्यालय, कृषि, पशुपालन तथा सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में कहा कि रासायनिक खादों और विषैले कीटनाशकों के निरंतर उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। रासायनिक खादों के अत्याधिक उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि खेती में जैविक खाद तथा गौमूत्र के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य के गौठानों उच्च क्वालिटी की जैविक खाद तैयार की जा रही है, जिसका उपयोग किसान खेती में कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में खेती-किसानी में गौमूत्र के उपयोग के लिए कृषि वैज्ञानिकों से एकेडमिक रिसर्च की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे गौमूत्र के गुण, गौमूत्र में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के तत्वों की मात्रा और इसके लाभ के बारे में तथ्यात्मक जानकारी सामने आएगी। उन्होंने राज्य के सभी 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रदर्शन के रूप में ली जाने वाली फसलों में गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग की भी बात कही। मुख्य सचिव ने कहा कि जैविक खाद एवं गौमूत्र के प्रयोग वाली फसलों की स्थिति का अवलोकन भी किसानों को कराया जाना चाहिए, जिससे वह खेती-किसानी में इसके उपयोग के लिए प्रेरित होंगे।
मुख्य सचिव ने आगे कहा कि गौमूत्र में नाईट्रोजन की प्रधानता और रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इसका उपयोग रासायनिक उर्वरक यूरिया के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। उन्होंने राज्य के कृषि वैज्ञानिकों से यूरिया के स्थान पर गौमूत्र के उपयोग की वैज्ञानिक तकनीक विकसित करने का भी आव्हान किया। राज्य में कई किसान कीटनाशक के रूप में गौमूत्र का उपयोग कर रहे हैं। उन्होने ऐसे कृषकों को चिन्हित कर एक राज्य स्तरीय कार्याशाला का आयोजन और गौमूत्र के लाभ के बारे में जानकारी एकत्र करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग राज्य के किसान खेती किसानी वृहद पैमाने करें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को प्रेरित करने की जरूरत है।
मुख्य सचिव ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि जैविक खाद के उपयोग से फसल अच्छी होती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। खेती-किसानी की लागत में कमी आती है और जैविक उत्पाद का बाजार मूल्य अच्छा मिलने से किसानों को ज्यादा लाभ होता है। इस बात को किसानों को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद, रासायनिक उर्वरक डीएपी और सुपर फास्फेट का बेहतर विकल्प है। इसके मद्देनजर उन्होंने राज्य में खरीफ-2022 सीजन के लिए उर्वरक अग्रिम उठाव योजना के तहत सोसायटियों से रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ वर्मी खाद के उठाव के लिए किसानों को समझाईश देेने की बात कही। बैठक में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति, आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सहकारिता सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं संजय चंदन त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।