Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर/यूपी। सीएम भूपेश बघेल ज़हूराबाद और जौनपुर के लिए रवाना हो चुके है. सीएम बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. और लिखा – आज ज़हूराबाद और जौनपुर विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभाओं को संबोधित करने निकला हूँ। जिस प्रकार से बीते पाँच चरणों में जनता ने अपने मुद्दों पर वोट किया है…आगामी चरणों में भी जनता जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करेगी। वक्त है बदलाव का!

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है. 12वीं बोर्ड की परीक्षा 30 मार्च तक चलेगी. परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है. पिछली बार कोरोना की वजह से छात्रों ने घर बैठे ही परीक्षा दिलाया था. अब दो साल बाद परीक्षार्थी ऑफलाइन परीक्षा दिला रहे हैं. बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा में प्रदेशभर से 2 लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनमें 2,89,808 परीक्षार्थी नियमित हैं और 3,617 प्राइवेट एग्जाम दिला रहे हैं. इसके लिए प्रदेश भर में 6,743 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सुबह 9:05 बजे से उत्तर पुस्तिका का वितरण हो गया, 9:10 तक प्रश्न-पत्र का वितरण किया गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। उत्तरप्रदेश के चुनावी रण में फिर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उतरे। सीएम भूपेश बघेल देर रात यूपी के बनारस पहुंचे। जहां बुधवार आज वे फिर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। वही बताया जा रहा है कि अगले 2 दिन तक बनारस और आसपास की सीटों पर जनसंपर्क होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम बघेल आज दोपहर 1:00 बजे गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 3:00 बजे जौनपुर जिले के गभीरन बाजार में जनसभा को संबोधित करेंगे। वही जौनपुर जिले के ही लापरी और जौनपुर सदर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म समीक्षक, जयप्रकाश चौकसे जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों व उनके पाठकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। जय प्रकाश चौकसे की उम्र 83 साल थी. आज बुधवार सुबह सवा 8 बजे के करीब उन्होंने आखिरी सांस ली. जय प्रकाश चौकसे के आखिरी लेख की हेडलाइन कुछ इस प्रकार थी- प्रिय पाठको… यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’. जय प्रकाश चौकसे के जाने से उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर जय प्रकाश चौकसे को श्रद्धांजलि दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जय प्रकाश चौकसे के छोटे बेटे आदित्य मुंबई में रहते हैं. फिलहाल उनका इंतजार किया जा रहा है. जय प्रकाश चौकसे के कपूर खानदान और सलीम खान के परिवार से बहुत करीबी संबंध थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया यूइके ने यूक्रेन में रूसी हमले में एक भारतीय छात्र की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आज सुबह खारकीव में गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। उइके ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और सभी भारतीय नागरिकों के सकुशल घर वापसी की कामना की है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को 31 करोड़ 63 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इनमें 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला और 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला खारुन नदी का तटबंध भी शामिल है। सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन भी उन्होंने किया। इससे कुम्हारों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने ठाकुराईन टोला में ही क्रेडा की सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इससे सिकोला और ठाकुराईन टोला में किसानों के खेतों में तालाबों के माध्यम से जल पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने 6 करोड़ 86 लाख के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।
‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’ का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर पाटन से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की नोनी सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ करते हुए 16 हितग्राही बेटियों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे। पाटन से शुरू हुई इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो बेटियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुराईन टोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत बनने वाले लक्ष्मण झूला का किया भूमि पूजन किया। यह लक्ष्मण झूला 225 मीटर लंबा होगा इसके बनने से भक्तों को भगवान शिव के दर्शन करने आसानी होगी। ठकुराईन टोला भगवान शिव के श्रद्धालुओं का पाटन क्षेत्र में भगवान शिव के श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। सावन सोमवार के मौके पर यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, लेकिन खारून नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी दिक्कत होती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को आश्वस्त किया था कि यहां लक्ष्मण झूला बनेगा। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर ठकुराईन टोला में बड़ा मेला लगता है लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी और ठकुराइन टोला प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाटन ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 6 करोड़ 86 लाख रुपए की अधोसंरचना का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। झीठ में उन्होंने मॉडल रूरल रिसर्च हेल्थ यूनिट का भूमि पूजन भी किया इसकी लागत 2 करोड़ होगी। इसके अलावा उन्होंने पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण तथा दो करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले स्टाफ क्वाटरों का पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित दस बेड आइसोलेशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जामगांव (एम), बेल्हारी, अचानकपुर में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज पाटन और राजिम के दौरे पर है। सीएम भूपेश ने यूपी चुनाव पर को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहले और दूसरे चरण में अमित शाह अपना पूरा काम किए है। अब योगी को निपटाने की थोड़ी कसर बाकी है, उसे प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं। UP में BJP का जाना और योगी जी का मठ में बैठना तय है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के भगवा हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है वाले बयान पर सीएम ने कहा कि भगवा सर्वोच्य त्याग का प्रतीक है लेकिन पर ये बजरंगी भगवा धारण कर वसूली कर रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने चौबे को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। पान ठेला संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने तेलीबांधा थाने में की. और पुलिस को बताया कि वे सुबह तेलीबांधा चौडी अमित के दुकान के पास था। तभी राजेश यादव निवासी देवार बस्ती गाली-गलौज करने लगे. जिसका विरोध करने पर आरोपी ने जान लेवा हमला कर दिया। इस हमले से बांये हाथ के भुजा में चोट आई है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. और जांच में जुट गई है।

K.W.N.S.- रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने गत दिवस रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र के अंतगर्त ग्राम खोखरा एवं तेलीपानी का दौरा किया और ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी। ग्राम खोखरा भ्रमण पर पहुंचे मंत्री श्री पटेल ने यहां बनने वाली श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम खोखरा में आंगनबाड़ी भवन, सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम तेलीपानी के दौरे में पहुंचे मंत्री श्री पटेल ने यहां आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों को सुराजी गाम योजना, गौठान निर्माण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसे प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से समझाया । इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।