Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। चलती आटो में सवारियों के जेब से नगदी रकम चोरी करने वाले 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी विनोद सहारे ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 11.12.2021 को लोवर एवं मोजा का बिल पेमेंट देने के लिये नगदी 26000 रूपये लेकर पंडरी जाने हेतु निकला था। इसी दौरान जय स्तंभ चैक के पास एस बी आई बैंक के सामने एक आटो खड़ा था जिसमें आटो चालक के अतिरिक्त एक व्यक्ति पिछली सीट पर पूर्व से बैठा हुआ था। प्रार्थी आटो में बैठकर पंडरी जाने के लिये निकला तब आटो चालक चलाते हुये प्रार्थी को पिछला सीट खिसक रहा है पैर लम्बा करके पीछे कर लो बोला तब प्रार्थी दो तीन बार पैर के धक्के से सीट को पीछे खिसकाया वाहन में पिछली सीट पर उसके साथ बैठा आटो चालक का सहयोगी प्रार्थी से बाजू में चिपक कर बैठा था और एक गमछा उसके जांघ के पास रख दिया था। मेकाहारा अस्पताल के गेट के पास पहुंचकर आटो वाला प्रार्थी को बोला कि यही उतर जाओ आगे नही जाउंगा। तब प्रार्थी आटो से उतर गया उतरने के बाद अपने पैंट के जेब को चेक किया तो जेब में रखे हुये 26000 रूपये नगदी व आधार कार्ड नहीं था। प्रार्थी आटो को रूकवाने के लिये आवाज दिया मगर वो दोनांे व्यक्ति वहां से फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 206/21 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
02. विवरण – प्रार्थी मुरली सिंह ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला बिलासपुर का निवासी है। प्रार्थी दिनांक 25.02.2022 को अपने निजी कार्य से रायपुर आये थे जय स्तंभ चैंक के पास आटो का इंतजार कर रहा था तभी जय स्तंभ चैंक के पास आटो क्रमांक सी जी 07 बी आर 0670 का चालक अपने आटो में दो अन्य लोगो को बैठाकर आया और प्रार्थी को आटो में बैठाकर दस कदम की दूरी पर ले जाकर टाटीबंध नहीं जा रहे है कहकर आटो से उतार दिया और आटो चालक व आटो में बैठे अज्ञात व्यक्ति वहां से चले गये। कुछ देर के बाद प्रार्थी को पता चला कि उसके पर्स को आटो में उसके बगल में बैठे अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। पर्स में आधार कार्ड, बैंक आफ इंडिया, आई डी बी आई बैंक, और एस बी आई का तीन ए टी एम एवं 2000 रूपये नगदी रकम था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 34/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
03. विवरण – प्रार्थी बसंत कुमार वर्मा ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह एस.के.एस. कंपनी सिलतरा रायपुर में फील्ड आपरेटर का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 10.02.2022 से अपनी पत्नी का ईलाज कराने के लिये मेकाहारा अस्पताल आया हुआ था तथा दिनांक 21.02.2022 को दोपहर में मेकाहारा से खाना लेने पुराना बाम्बे मार्केट के पास गया था खाना लेकर वापस मेकाहारा जाने के लिये बाम्बे मार्केट के सामने रोड में खडा था तभी एक आटो का चालक अपनी आटो लेकर उसके पास आया जिसके पीछे सीट में दो व्यक्ति पहले से बैठे हुये थे। प्रार्थी आटो के पीछे सीट पर दोनों व्यक्तियों के बीच में बैठ गया तथा प्रार्थी के बैठने के बाद आटो चालक ने कहा कि आटो के ब्रेक में प्राब्लम है ब्रेक आईल नहीं आ रहा है कहकर उसे तथा उसके साथ बैठे दोनों व्यक्तियों को बैठे – बैठे आटो के ड्रायवर सीट को पैर से धकेलने के लिये कहा फिर तीनों पैर से ड्रायवर सीट को जोर – जोर से धकेलने लगे। कुछ दूरी पर ले जाकर कहा कि हम लोग मेकाहारा की ओर नहीं जा रहे है तेलीबांधा जाएंगे कहकर प्रार्थी को आटो से उतार दिया और आटो वाला उक्त दो व्यक्तियों के साथ तेलीबांधा की ओर चला गया। आटो से उतरने के कुछ देर बाद प्रार्थी अपने पैंट के जेब को चेक किया तो देखा कि उसके जेब में रखें नगदी रकम 15,500 रूपये तथा आधार कार्ड नहीं था। आटो के पीछे बैठे व्यक्ति ने प्रार्थी के जेब में रखे नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 36/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों से घटना, आरोपियांे के हुलियों एवं आटो के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। आरोपियों द्वारा उपयोग किये जाने वाले आटो के संबंध में जानकारी एकत्र करने के साथ ही इसी तरीका वारदात के आधार पर अपराध कारित करने वाले पुराने आरोपियों की भी तस्दीक की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा जय स्तंभ चैक व उसके आसपास लगातार पेट्रोलिंग व टैªप पार्टी लगाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जय स्तंभ चैक पास एक खड़े आटो में सवार 04 व्यक्ति दिखें तथा आटो के नंबर प्लेट का पूरा नंबर भी स्पष्ट नहीं दिख रहा था, जिनसे बात करने का प्रयास करने पर वे लोग भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्यिों ने अपना नाम जोनसन, शंकर मारकण्डे, बबलू साहू एवं भूपेन्द्र कुमार निवासी भिलाई जिला दुर्ग का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर चारांे आरोपियों के द्वारा उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी आटो में भिलाई से रायपुर आते थे। एक व्यक्ति आटो चलाता था एवं शेष सवारी के रूप में पहले से ऑटो में सवार रहते थे। आरोपियान घुम – घुम कर अपने शिकार की तलाश कर आटो में बैठा लेते थे तथा सवारी को सीट खिसक रहा है ऊपर रॉड को पकड़ कर पैर से धक्का दो बोलते थे इसी दौरान बाजू में बैठा आरोपी सवारी के जेब से पैसा व अन्य सामान चोरी कर लेता था एवं बीच में ही सवारी को उतार कर भिलाई फरार हो जाते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 14,000/- रुपये, चोरी के रूपयों से क्रय किया गया 01 नग मोबाईल फोन कीमती 15,000/- रूपये तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त आटो वाहन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। सभी चारों आरोपियान आदतन व शातिर चोर है, जो इसी तरीका वारदात के आधार पर चोरी की कई घटनाओं को रायपुर सहित दुर्ग एवं भिलाई में अंजाम दे चुके है, जिनमें आरोपियान अलग – अलग प्रकरणों में कई बार जेल निरूद्ध रह चुके है। गिरफ्तार आरोपी 01. जोनसन पिता जेबियार उम्र 33 साल निवासी खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग। 02. शंकर मारकंडे पिता कंवल सिंह मारकंडे उम्र 30 साल निवासी जामुल जिला दुर्ग 03. बबलू साहू पिता रघु साहू उम्र 26 साल निवासी जे पी नगर भिलाई जिला दुर्ग। 04. भूपेन्द्र कुमार कौशल पिता गणेश राम कौशल उम्र 45 साल निवासी जामुल जिला दुर्ग।

K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य एव अनुसूचित जाति, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आरंग गुमराभाटा में 100 मीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास जिसकी लागत एक करोड़ 74 लाख 67 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया। 50 सीटर नवीन प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास लागत एक करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए की भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार से कोसरंगी के 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम लागत एक करोड़ 62 लाख 76 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश देवांगन, अनिता साहू, कोमल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित थे।
K.W.N.S.-रायपुर। अपनी शादीशुदा बहन को एक भाई ने बेरहमी से पीटा है। बिजली के वायर को चाबुक की तरह इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने बहन पर हमला किया। इससे महिला के पैरों में खून के लाल थक्के जम गए, चेहरे और हाथ में भी चोट आई है। मामला गुढ़ियारी इलाके का है।
अब इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस बेरहम भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने अपने साथ हो रही ज्यादतियों की शिकायत रायपुर के कलेक्टर से भी की है। महिला का दावा है कि प्रॉपर्टी के विवाद की वजह से उसके अपने ही दुश्मन बने बैठे हैं।
अपने साथ हुई ताजा घटना का जिक्र करते हुए दीपा पुरोहित ने बताया कि वो गुढ़ियारी के नया तालाब इलाके में अपने मायके में रहती हैं। कुछ पारिवारिक कारणों की वजह से पति साथ नहीं रहते। गुजारे के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती हैं। मकान के ऊपरी हिस्से में दीपा की मां और भाई अनुराग शर्मा रहता है। वो आए दिन कमरा छोड़कर कहीं और जाने को कहता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता है। अब पुलिस दूसरे पक्ष से भी पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत विकास नगर में जुआ खेलते 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत विकास नगर स्थित एक मकान में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मकान को चिन्हांकित कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान में ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 17 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 4,62,500/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 91/22 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. शुभम पटले पिता हरिप्रसाद पटले उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर। 02. जितेन्द्र कृपलानी पिता रमेश कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्थ आरडीए कालोनी थाना डी डी नगर रायपुर। 03. अजय पृथवानी पिता दीपक पृथवानी उम्र 22 वर्ष निवासी आरडीए कालोनी इन्द्रप्रस्थ थाना डी डी नगर रायपुर। 04. नागेश्वर साहू पिता जीवराखन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कान्दुल थाना मुजगहन रायपुर।
05. मनीष शर्मा पिता प्रकाश शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी श्रीनगर थाना गुढियारी रायपुर। 06. दीपक वर्मा पिता टेकराम वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बडा अशोक नगर थाना गुढियारी रायपुर। 07. धनंजय सिंह पिता विष्णुदेव सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी एमआईजी-2 सेक्टर 02 थाना डीडी नगर रायपुर। 08. बिट्टू ऊर्फ रोशन पिता रामकुमार कृपलानी 35 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्थ आरडीए कालोनी थाना डी डी नगर रायपुर। 09. राकेश डोंगरे पिता तीर्थराज उम्र 26 वर्ष निवासी जनता कालोनी सत्यम कम्प्युटर थाना गुढियारी रायपुर।
10. मंजीत सिंह पिता बलवंत सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष सा. गोंदवारा रोड अनुग्रह रेसीडेंसी थाना खमतराई रायपुर। 11. महेश यादव पिता स्व. नंदकुमार उम्र 29 वर्ष निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी रायपुर। 12. सुनील टण्डन पिता हरिशंकर उम्र 30 वर्ष निवासी पिरदा थाना विधानसभा रायपुर। 13. जीतू दीप पिता श्री प्रसाद दीप उम्र 32 वर्ष सा. सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार। 14. लोकेश गेण्डरे पिता स्व. राजकुमार गेण्डरे उम्र 21 वर्ष निवासी पिरदा थाना विधान सभा रायपुर। 15. गौरव हेपड पिता बलवंत राव हेपड उम्र 28 वर्ष निवासी बूढ़ापारा सप्रेशाला थाना कोतवाली रायपुर। 16. रामकुमार गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी रामनगर शीतला पारा थाना गुढियारी रायपुर। 17. मो. हसन पिता मो. आजम उम्र 43 वर्ष निवासी गौतम नगर के सामने गली थाना आजाद चैक रायपुर।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई। उन्होंने कहा कि भारतीयों ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, लोगों के जीवन स्तर में तरक्की के साथ विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच की ओर ले जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। थाना विधानसभा क्षेत्र में लाखों रूपये कीमत के लोहा एवं कबाड़ के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे खड़ी ट्रक से दो व्यक्ति लोहा निकाल रहें है एवं ट्रक में कबाड़ भी भरा हुआ है। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विधानसभा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर ट्रक को चिन्हांकित किया गया।
ट्रक में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम नागेश्वर आदिकर एवं सुमित हरिदास मेश्राम निवासी भण्डारा महाराष्ट्र का होना बताने के साथ ही स्वयं को ट्रक का चालक एवं हेल्पर होना बताया। टीम द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में कटा हुआ रेलवे पटरी, रेलवे चाबी, कटा हुआ शासकीय हैण्ड पंप, कटा हुआ बिजली पोल हाईवा ट्रक एवं मोटर सायकल के पार्ट्स सहित अन्य कबाड़ रखा होना पाया गया। जिस संबंध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज या कोई अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहा गया, परंतु उनके द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करते हुए किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिस पर आरोपी नागेश्वर आदिकर एवं सुमित हरिदास मेश्राम को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 31270 टन उक्त लोहा एवं कबाड़ जुमला कीमती 12,00,000/- रूपए एवं ट्रक क्रमांक एम एच/36/ए ए/1965 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत् अग्रिम कार्यवाही किया गया।
आरोपियों द्वारा उक्त सामानों को बरहमपुर (उड़ीसा) से लाना बताया गया है। इस संबंध में ट्रांसपोर्टर एवं वाहन स्वामी के संबंध में भी जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी 01. नागेश्वर आदिकर पिता चितामन आदिकर उम्र 32 साल निवासी ग्राम पीपलगांव वार्ड नंबर – 04 पटकीटोली थाना लाखनी जिला भण्डारा (महाराष्ट्र)। 02. सुमित हरिदास मेश्राम पिता हरिदास विसन मेश्राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम पीपलगांव वार्ड नंबर – 04 पटकीटोली थाना लाखनी जिला भण्डारा (महाराष्ट्र)।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में पुल के नीचे नदी में नवजात शिशु की लाश तैरती मिली है। जिसकी सूचना डीडी नगर पुलिस को दी गई. वही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद ही नवजात के परिजनों का पता चल पाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत अवधपुरी स्थित 2 सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अलीराजपुर एवं उड़ीसा के अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अशोक सिंह ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सिमरन सिटी में परिवार सहित रहता है तथा उसका मठपुरैना टिकरापारा में सांवरिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान हैै। प्रार्थी के बडे़ भाई लखपत सिंह का अवधपुरी भाठागांव में मकान है जो विगत 10 दिनांे से ताला बंद है। दिनांक 25.02.2022 को लखपत सिंह ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके पडोसी बताये है कि घर का ताला टूटा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने बड़े भाई लखपत सिंह अवधपुरी कालोनी भाठागांव जाकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों में लगा ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था तथा घर में रखे सोने एवं चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।
इसी प्रकार पड़ोसी आसकरण पंचारिया जो अपने घर में ताला बंद कर परिवार सहित राजस्थान गये थे, के मकान का भी ताला टूटा हुआ था। प्रार्थी द्वारा कमरे के अंदर जाकर देखने पर आलमारी का ताला भी टूटा था एवं आलमारी में खुला था। प्रार्थी द्वारा आसकरण पंचारिया से पूछताछ करने पर उसके द्वारा आलमारी में चांदी के जेवरात रखना बताया गया। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 76/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनकी गतिविधियांे पर सतत् निगाह रखीं जा रहीं थी। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान सायबर सेल की टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना स्थल के आसपास देर रात्रि एक ई-रिक्शा तीन पहिया वाहन एवं उसमें सवार कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन के संबंध में पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए वाहन स्वामी के रूप में ढीमर मोहल्ला टिकरापारा निवासी रोमांचन देवांगन को चिन्हांकित किया गया। रोमांचन देवांगन की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने भाई सहित कुल 04 लोगों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त वेद व्यास मेहर, थान सिंह सिंगाड़, जितेन्द्र मूवेल एवं कमरू भूरिया की पतासाजी कर पकड़ा गया।
पूरे घटना का मास्टर माइंड वेद व्यास मेहर उर्फ शुभम है जो पूर्व में भी गांजा तस्करी करने के मामले में थाना माना से नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। वेद व्यास मेहर उर्फ शुभम मूलतः राजा खरियार उडीसा का निवासी है जो विगत 10 वर्षो से रायपुर के अलग – अलग स्थानों में किराये का मकान लेकर निवास करता है तथा वर्तमान में अवधपुरी कालोनी पुरानी बस्ती में किराये के मकान में निवासरत है। वेद व्यास मेहर ने चोरी करने की योजना बनायी तथा चोरी करने हेतु अपने परिचित अलीराजपुर (म.प्र.़) निवासी थान सिंह सिंगाड़, जितेन्द्र मूवेल एवं कमरू भूरिया को रायपुर बुलाया। इसके साथ ही उसने अपने चचेरे भाई रोमांचन देवांगन जो ई-रिक्शा चलाता है, को भी अपने साथ शामिल किया। वेद व्यास मेहर अवधपुरी कालोनी में घुम – घुम कर ताला लगे बंद मकानों की रेकी कर मकानों को चिन्हांकित किया तत्पश्चात् दिनांक घटना को सभी पांचों आरोपी ई-रिक्शा में सवार होकर मौका पाकर दोनों मकानांे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम कीमती 1,25,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त में ई-रिक्शा कीमती 1,00,000 /- रूपये जुमला कीमती 2,25,000/- तथा लोहे का राॅड जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. वेद व्यास मेहर उर्फ शुभम पिता रोहित मेहर उम्र 34 साल निवासी ग्राम तुकला थाना राजा खरियार उड़ीसा हाल पता – अवधपुरी कालोनी नहर रोड थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
02. रोमांचन देवांगन पिता मेत्रो देवांगन उम्र 32 साल निवासी शीतला चैक ढ़ीमर मोहल्ला थाना टिकरापारा रायपुर।
03. थान सिंह सिंगाड़ पिता ज्योतिया सिंगाड़ उम्र 42 साल निवासी ग्राम थांदली एयरटेल टाॅवर के पास थाना उदयगढ़ जिला अलीराजपुर (म.प्र.)।
04. जितेन्द्र मूवेल पिता किशन मूवेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम उदयगढ़ हट्टू पलिया कालोनी पास थाना उदयगढ़ जिला अलीराजपुर (म.प्र.)।
05. कमरू भूरिया पिता भुरू सिंह उम्र 50 साल निवासी ग्राम उदयगढ़ कनास (भूरिया कल्ले) थाना उदयगढ़ जिला अलीराजपुर (म.प्र.)।

K.W.N.S.-रायपुर। सड़क हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक टायर फटने से मेटाडोर हादसे का शिकार हो गया. जिसकी सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना बिलासपुर नेशनल हाइवे पर हुआ है. किसी को चोट नहीं आई है. टायर फटने के कारण मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई।

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज मन की बात कार्यक्रम के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात में प्रेरणादायक बातें होती है। इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ता अपने वार्डों व बूथों में आयोजित करें। अग्रवाल भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा आयोजित कटोरा तालाब चौक में मन की बात कार्य़क्रम के पश्चात सभा को आज संबोधित कर रहे थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही अच्छी बातों को साझा करते हैं। इन बातों में अच्छे खिलाड़ी, स्वसहायता समूह, रिक्शा चालकों से लेकर बड़े लोगों के अच्छे कार्यों को बताया जाता है जो हर अमीर, गरीब, महिला, बच्चों सभी के लिए प्रेरणादायक होते हैं। हमारा 130 करोड़ लोगों का बड़ा देश है देश के अन्य भागों में घट रही अच्छी बातें लोगों को प्रेरणा देती हैं कि अगर देश के उस हिस्से में लोग अच्छा काम कर अपना जीवन संवार सकते हैं तो आप क्यों नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मन की बात कार्यक्रम को सभी अपने-अपने वार्डों और पोलिंग बूथ में आयोजित करें ताकि लोग प्रेरणा ग्रहण कर सकें।
कार्यक्रम में भारत माता और पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा कार्यक्रम के पश्चात 10 युवाओं ने भाजपा प्रवेश किया, जिन्हें विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी का गमछा पहना कर स्वागत किया। मन की बात कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोनी, ललित जैसिंघ, कैलाश राजपूत, बाबी खनूजा, बिन्दू माहेश्वरी, आरती शुक्ला, मनीष पंजवानी, मनीष साहू, अब्बी नटराजन, अमरदास खट्टर, निशा ठाकुर, मनोज राजपूत, शिव श्रीवस, तामेश्वर साहू, गणेश यादव, गौरव कुमार,कौस्तुभ पेंडसे, कमल रंधावा, आशा अरोरा, मेरी फ्रांसिस, राहुल भाई,शैलेन्द्र सोमवंशी, मिलिंद चिलमवार, पूर्व पार्षद कचरू साहू व गोपाल चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।