Browsing: रायपुर

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न 21 सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 44 करोड़ 91 लाख 38 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के पूरा होने से तीन हजार सात सौ सैंतीस हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। धमतरी जिले के विकासखण्ड-नगरी की बटनहर्रा जलाशय क्रमांक एक बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार, लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 99 लाख 13 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 142 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेेगी। विकासखण्ड-नगरी की मुरूमसिल्ली बांध के मुख्य स्ट्रक्चर्स सायफन में एप्रोक्सी ट्रीटमेंट एवं गनाईटिंग कार्य के लिए दो करोड़ 80 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-नगरी भुरसीडोंगरी जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 44 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 162 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-नगरी की बटनहर्रा जलाशय क्रमांक दो बांध एवं नहरों का जीर्णोद्धार लाईनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 71 लाख 21 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 128 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
इसी तरह दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की महादेवघाट स्थित गार्डन का परिचालन एवं रख-रखाव कार्य के लिए दो करोड़ 47 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-दुर्ग की खपरी मुख्य नहर के डब्ल्यू.बी.एम कार्य के लिए एक करोड़ 72 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड-बलौदाबाजार की महानदी परियोजना अंतर्गत बलौदाबाजार नहर के वितरक शाखा एवं अन्य पुर्ननिर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 88 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 557.19 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-सिमगा की कोल्हान नाला पर सगुनी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 97 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत चांपा शाखा नहर के बगदर वितरक नहर में लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 25 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 774 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-पाली के अंतर्गत भादा व्यपवर्तन निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 96 लाख 13 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 130 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
इसी क्रम में कबीरधाम जिले के विकासखण्ड-सहसपुर लोहारा की सुतियापाठ जलाशय पहूंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 94 लाख 74 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड-पण्डरिया की कोदवा किलकिला व्यपवर्तन योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 52 लाख 61 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 235 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर की पंडरी जलाशय योजना का जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 05 लाख 02 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 42 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड वाड्रफनगर की महुली जलाशय योजना के नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 342 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड वाड्रफनगर की रामनगर जलाशय योजना का नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 52 लाख 04 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 255 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड-प्रतापपुर की नवाडीह जलाशय का नवीनीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 03 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 112 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-प्रतापपुर अंतर्गत रैमा जलाशय का नवीनीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 37 लाख 17 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 255 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड-गौरेला की खूंटी व्यपवर्तन योजना के कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों का सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 01 लाख 09 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 182 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-बरमकेला के भोकूमुड़ा जलाशय के लिए एक करोड़ 01 लाख 33 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-सारंगढ़ के घोघरा व्यपवर्तन का जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ 37 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 260 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायगढ़ जिले के लिबरा स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 46 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।    
 

K.W.N.S.-रायपुर। नवा रायपुर प्रभावित किसानों के किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। नया रायपुर प्रभावित किसानों के मुलाकात को लेकर उन्होने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत हमारे मित्र हैं। किसानों के 6 बिंदुओं को हमने मान लिया है। यदि टिकैत छत्तीसगढ़ के दौरे पर आते है तो हम उन्हें भी इससे अवगत कराएंगे । किसानों की कुछ मांगे ऐसी है जिसमें कानूनी सलाह ली जा रही है।
इसके अलावा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में स्थानीय कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर कहा कि छग के विश्वविद्यालयों में छग के विद्वानों को अवसर मिलना चाहिए। राज्यपाल ने भी कहा है कि इसमें कोई विवाद नहीं है। इससे उसका पटाक्षेप हो गया है। IGKV में भी कुलपति की नियुक्ति छग के किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति की होगी। जून मे खाली हो रहे छत्तीसगढ़ के राज्यसभा की 2 सीटों के सवाल के उत्तर में उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री इस सम्बंध में हाईकमान से चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि छग कि काम करने वालों में से किसी को अवसर दिया जाएगा।
उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री बजट सत्र के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। विस क्षेत्रों में जाकर सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में चर्चा करेंगे। राजनीतिक दल है कामों की समीक्षा तो होती रहती है। ये राजनीतिक दल में सतत प्रक्रिया है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व इंजेक्शन के मुख्य अंतर्राज्यीय सरगना व तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स सेल की टीम की सूचना के आधार थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत राजातालाब स्थित लोटस हॉस्पिटल के पास आरोपी 01. तौकीर अहमद उर्फ बबलू पिता हफीज अहमद उम्र 30 साल निवासी बजरंग बली मंदिर रोड गोपाला जनरल स्टोर के पास राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर। 02. शेख महबूब पिता शेख अमीर उम्र 28 साल निवासी पठानगली जैपुर हैदराबाद लाईन थाना जैपुर जिला कोरापुट उड़ीसा। 03.रवि नारायण दीप पिता गोपाल दीप उम्र 30 साल निवासी ग्राम पाइक माल जामशेक जिला बरगड़ उड़ीसा को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, 240 ग्राम चरस, 2400 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, तस्करी में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/के वाय/0357 एवं 03 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 3,15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 109/22 धारा 20बी, 21बी, 21सी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से इस काले व्यवसाय में संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों द्वारा उक्त पदार्थो को उड़ीसा निवासी तापस कुमार परीदा एवं समीर कुमार से लाना बताया गया। जिस पर तापस कुमार परीदा एवं समीर कुमार की पतासाजी करने पर दोनों की उपस्थिति उडीसा में होना पाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम को उड़ीसा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उड़ीसा पहुंचकर लगातार 02 दिनों तक कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया तथा उनको भरोसे में लिया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों का भरोस जीतने के पश्चात् उनसे टेबलेट क्रय करने हेतु बुलाया गया तथा टीम के एक सदस्य को जिसे ग्राहक बनाया गया था को भेजा गया तथा टीम के अन्य सदस्य आरोपियों को पकड़ने हेतु छिप गये। इसी दौरान आरोपियान अपनी कार में आकर टीम के सदस्य से बात कर रहे थे तभी अन्य सदस्यों द्वारा आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा छ.ग. सहित देश के कई राज्यों में अवैध रूप से लोगों को मांग के आधार पर अपने चारपहिया वाहन में घुम – घुम कर मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट सहित इंजेक्शन बिक्री करना बताया गया। जिस पर आरोपियों के कार की तलाशी लेने पर कार में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं इंजेक्शन रखा होना पाया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 5630 नग नाइट्रोसन(10), 26,400 नग अल्फाजोलम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, 3,100 नग पेंटाजोसिन गुलकन प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन, नगदी रकम 10,000/- रूपये तथा तस्करी में प्रयुक्त आई टेन कार क्रमांक ओ डी/19/एच/3393 एवं 02 नग मोबाईल फोन जुमला बिक्री कीमत लगभग 50,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में दर्ज उक्त अपराध में अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. तापस कुमार परीदा पिता कैलाश चंद्र परीदा उम्र 30 साल निवासी जयगांव थाना बालीकुदा जिला जगतसिंहपुर उडीसा।
02. समीर कुमार बरद पिता प्रफुल्ल कुमार उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरापंदुसर थाना ईतावरी जिला नयागढ़ उड़ीसा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज 23 फरवरी को रात्रि 8.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डॉ. डहरिया रात्रि 10 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचेंगे और उसके बाद छत्तीसगढ़ सदन जाऐंगे। मंत्री डॉ. डहरिया 24 फरवरी को सवेरे 8.20 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा लखनऊ उत्तरप्रदेश जाएंगे। डॉ. डहरिया सवेरे 9.40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
 

बिलासपुर सम्भाग के किसानों ने सर्वाधिक 6.10 लाख क्विंटल पैरा किया दान
panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे के लिए किसानों से की गई पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर दिख रहा है। किसानों ने अब तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान गौठनों में किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 31 करोड़ 35 लाख रुपए है।
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की स्थिति में अब तक सर्वाधिक पैरा दान बिलासपुर संभाग के किसानों द्वारा किया गया। बिलासपुर संभाग में किसानों ने 6 लाख 10 हजार 765 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 3 लाख 80 हजार 361 क्विंटल, रायपुर संभाग में 3 लाख 69 हजार 600 क्विंटल, बस्तर संभाग में 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल और सरगुजा संभाग में किसानों ने 74 हजार 787 क्विंटल पैरा दान किया है।

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्वर्गीय श्री खूबचंद बघेल जी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि डॉ. बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से प्रभावित थे, वे अपनी शासकीय सेवा से त्यागपत्र देकर 1930 में गांधी जी के आंदोलन में शामिल हो गये, वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, पश्चात संपूर्ण जीवन उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए संघर्ष किया, उनके इसी योगदान को दृष्टिगत रखते हुए, उन्हें छत्तीसगढ़ का प्रथम स्वप्नदृष्टा कहा जाता है।
विस् अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल जी ने छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़ियों के स्वाभिमान को स्वर दिया, हमारी लोक संस्कृति, लोककला और लोक परंपराओं को उन्होंने अपने प्रयासों से राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया, उनके इस योगदान के लिए छत्तीसगढ़ का जन-जन अनंत काल तक कृतज्ञ रहेगा और छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी के हृदय में उनके प्रति सम्मान का भाव सदैव शाश्वत और जागृत बना रहेगा।

panchayattantra24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के  स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की 22 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल न सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा थे बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक थे। वे चाहते थे कि छत्तीसगढिया स्वाभिमान से जिये, स्वावलंबी हो तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में भी उनका विकास हो। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के भी प्रबल पक्षधर रहे। उन्होंने छत्तीसगढ की अस्मिता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए किए गए संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूबचंद जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने विधायक और राज्यसभा सांसद के रूप में भी क्षेत्र की उल्लेखनीय सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खूबचंद जी के सपनों के अनुरूप हम नवा-छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रहे हैं। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना शुरु की गई है, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी स्मृति में कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान स्थापित किया है। बघेल  ने कहा कि हमें इस बात का संतोष है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के डॉ. बघेल के सपने को साकार करनेे की दिशा में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। 

11 छात्र एमबीबीएस में और एक डेंटल में चयनित
panchayattantra24.com-रायपुर। अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त किया है। इनमें से 11 विद्यार्थी एमबीबीएस और एक विद्यार्थी का चयन बीडीएस (डेंटल) के लिए हुआ है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव श्री डी.डी. सिंह और आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा के 5 विद्यार्थी पीयूषा वेक और रमशिल्ला बेक का चयन रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज, इंदू कोडोपी और पद्मा माडे का चयन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर, साल्वम पाले का चयन शासकीय डेंटल कॉलेज रायपुर में हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम के दो छात्र- रघुनंदन धुर्वे का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर और दिग्विजय सिंह मसराम का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटे मुड़पार जिला रायगढ़ के दो छात्र त्रिभुवन और पारसमणि राठिया का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसाद नगर जिला-सूरजपुर के 2 छात्र – शेषकुमार और सत्यनारायण सिंह का चयन मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के लिए हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावण्ड जिला बस्तर के छात्र सुखराम मंडावी का चयन भी मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव हुआ है। 
सबसे प्रमुख बात यह है कि चयनित विद्यार्थियों में से ज्यादातर छात्र दूरस्थ आदिवासी अंचल से संबंधित हैं। सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि और कृषक परिवार से संबंधित हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और एकलव्य विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलता अर्जित की है। प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जाति के विद्यार्थियों के समकक्ष लाना है। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है। यह विद्यालय कक्षा 5वीं से 12वीं तक संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में 10 कन्या, 6 बालक और 55 संयुक्त विद्यालय सहित कुल 71 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक 60 सीटर प्रति कक्षा के मान से प्रत्येक विद्यालय में 420 बच्चों को प्रवेश देने का प्रावधान है। वर्ष 2021-22 में 4 नये एकलव्य विद्यालयों के संचालन के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया था। इनमें से रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलुंगा, सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्ड्रा में आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से विद्यालय संचालन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस प्रकार शिक्षा सत्र 2022-23 से प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की संख्या बढ़कर 73 हो जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने कल दिल्ली दौरे गए थे. दिल्ली में गौरव द्विवेदी ने सुपरस्टार एक्टर सलमान खान से मुलाकात किया है. एक्टर सलमान खान से मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक्टर सलमान खान से फोन पर बातचीत कराया. एक्टर के साथ बातचीत में सीएम बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ के दौरे के लिए आमंत्रित किया है और उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए एक लोकेशन का पता लगाया है. जो उनकी फिल्म में जान ले आएगा।
 मुख्यमंत्री के सलाहकार द्विवेदी ने बताया कि “छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति के संबंध में अभिनेता सलमान खान के साथ मेरी गहरी चर्चा हुई है. मैंने समझाया कि यहां शूटिंग की काफी गुंजाइश है, क्योंकि राज्य में समृद्ध प्राकृतिक स्थान हैं. अभिनेता ने कुछ के साथ यहां आने के लिए अपनी रुचि दिखाई है और भविष्य में उनकी इन इलाकों में शूटिंग की योजना है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ”नरवा विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में 160 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें 01 हजार 829 किलोमीटर लंबाई वाले 863 छोटे बड़े नालों के 4.84 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में 12 लाख 24 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन संरचनाओं में से अब तक 140 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 12 लाख 697 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। इसके लिए वन मंत्री श्री अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकरात्मक वनरोपण, निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) मद से बनने वाली इन जल संग्रहण संरचनाओं से वनांचल में रहने वाले लोगों और वन्य प्राणियों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही नाले में पानी का भराव रहने से आस-पास की भूमि में नमी बनी रहेगी। इससे खेती-किसानी में सुविधा के साथ-साथ आय के स्रोत और हरियाली में भी वृद्धि होगी। 
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के अंतर्गत दुर्ग वृत्त में 11 करोड़ 56 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से निर्माणाधीन 79 हजार 293 संरचनाओं में से अब तक 69 हजार 442 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह बिलासपुर वृत्त अंतर्गत 43 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 6 लाख 80 हजार 329 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से अब तक 35 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 6 लाख 68 हजार 609 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। रायपुर वृत्त अंतर्गत 17 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 56 हजार 454 संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 15 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 56 हजार 421 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। 
 इसी तरह जगदलपुर वृत्त अंतर्गत 17 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 2 लाख 78 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से अब तक 16 करोड़ 66 लाख रूपए की राशि व्यय कर समस्त 2 लाख 78 हजार संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सरगुजा वृत्त अंतर्गत 36 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से निर्माणाधीन 1 लाख 18 हजार संरचनाओं में से अब तक 1 लाख 17 हजार संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। कांकेर वृत्त अंतर्गत 15 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से निर्माणाधीन 2 हजार 626 संरचनाओं में से अब तक 2 हजार 621 संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। बिलासपुर वृत्त अंतर्गत अचानकमार टायगर रिजर्व क्षेत्र में स्वीकृत 10 करोड़ रूपए की राशि से निर्माणाधीन 6 हजार 85 संरचनाओं में से अब तक 5 हजार 578 संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है।