Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी अल्ताफ रजा को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड पास एक लड़का प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है जो कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कैम्प एल.सी.मोहले द्वारा थाना प्रभारी माना कैम्प शरद चन्द्रा को आरोपी को टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माना कैम्प पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के लड़के की पतासाजी करते हुए लड़के को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर लड़के ने अपना नाम अल्ताफ रजा उर्फ विक्की निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून के अंदर नाईट्रोसन -10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग डिब्बों में रखें कुल 1900 नग नाईट्रोसन -10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 56/22 धारा 22ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी पूर्व में भी प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ उड़ीसा में पकड़ा गया था, जिस पर आरोपी उडीसा में नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी- अल्ताफ रजा उर्फ विक्की पिता मोह0 असलम उम्र 23 साल निवासी संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी रायपुर में यात्रियों और सवारियों के नगदी पार करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। बचे चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भिलाई और रायपुर के कई ठिकानों में दबिश दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के मौदहापारा और गंज इलाके में लगातार ये गिरोह वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के सदस्य चार-चार के दो गुट में बंटकर वारदात को अंजाम देते थे। यात्रियों को सीट एडजस्ट करने का बहाना कर बदमाश नगदी पार कर देते थे। एक ऑटोचालक और तीन सवारी की शक्ल में ऑटो में घूमते थे। बदमाश रायपुर और भिलाई के रहने वाले है। मौदहापारा और गंज थाने में आरोपियों के पांच केस खिलाफ दर्ज है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने बिस्वाल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 2 महत्वपूर्ण एमओयू हुए. छत्तीसगढ़ में खाद्यान्न, सब्जी और लघु वनोपजों को लंबे समय तक सुरक्षित, तरोताजा एवं गुणवत्ता युक्त रखने के लिए शासकीय क्षेत्र में स्थापित होगा पहला फ़ूड इरेडिएटर प्लांट फ़ूड इरेडिएटर प्लांट के संचालन एवं तकनीक हस्तांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से बीज निगम एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्यरत विकिरण बोर्ड एवं आइसोटोप प्रौद्योगिकी के मध्य हुआ एम ओ यू
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ राज्य को गोठनों में गोबर से बिजली बनाने के लिए देगा तकनीकी मार्गदर्शन गौठानों में गोबर आधारित विद्युत संयंत्र लगाए जाएंगे इसके लिए छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण ( सीबीडीए )और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) के मध्य हुआ एमओयू गोठनों में गोबर से उत्पादित बिजली उपयोग वहाँ संचालित रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की पावर चलित मशीनों, पेयजल, सिचाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए होगा।
अतिरिक्त बिजली का विक्रय विद्युत वितरण कंपनी को किया जा सकेगा
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, इंदिरा गांघी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सचिव ऊर्जा अंकित आनन्द सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर तथा विकिरण बोर्ड और आइसोटोप प्रौद्योगिकी के प्रतिनिधि अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के चूनाभट्टी इलाके में देर रात जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारते हुए मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किए है। दरअसल, चूनाभट्टी इलाके में देर रात जुए का खेल चल रहा था जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबिरी से मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची जिसकी खबर जुआरियों को लग गई और सब इधर-उधर भागने लगे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को मौके से पकड़ा लिया है। डेढ़ लाख रुपये नगद बरामद किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामला गंज थाना का है।

K.W.N.S.-रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा 28 फरवरी 2022 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। यह कैंप रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र-रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय रायपुर में आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक उमादेवी बहूउद्येशीय शिक्षा एवं विकास संस्थान रायपुर द्वारा ट्रेनर डाटा एंट्री ऑपरेटर,ट्रेनर इलेक्ट्रिशियन/ ट्रेनी अपेरेल, कम्प्यूटर, डी.टी.पी., सेंटर हेड और मोबिलाईजर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर अनुभवी एवं योग्य आवेदकों की भर्ती 8 से 12 हजार प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी। इन पदों के लिए भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक 28 फरवरी 2022 को अपनी शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपस्थित हो सकते है। भर्ती के दौरान आवेदक को सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान 107 करोड़ रुपये की लागत से बने 1620 मीटर लंबे तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज और 26 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से निर्मित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का उपहार दिया, जहां शहरवासियों को दिन में ही आकाशीय नज़ारे के अवलोकन के साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
बिलासपुर-रायपुर मार्ग में काफी लंबे समय से तिफरा रेलवे क्रासिंग में व्यवस्थित और चौड़े फ्लाईओवर ब्रिज की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। तिफरा छोर से स्वर्गीय जमुना प्रसाद वर्मा कॉलेज तक 1620 मीटर की लंबाई में तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण 107 करोड़ 49 लाख रूपये की लागत से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा किया गया है। इस रेलवे क्रासिंग पर पहले भी एक ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था, लेकिन ब्रिज के सामने ही चौक होने और ब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण चौक के चारों ओर तथा ब्रिज में आए दिन जाम का सामना करना पड़ता था। अब इस नये फ्लाई ओवर ब्रिज के बन जाने से महाराणा प्रताप चौक और तिफरा छोर में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही रायपुर मार्ग को बिलासपुर शहर से जोड़ने वाले इस ब्रिज से शहरवासियों के साथ ही साथ उन तमाम राहगीरों को भी राहत मिलेगी, जो एनएच 130 का उपयोग आवागमन के लिए करते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में गोमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य के कृषि वैज्ञानिकों, गोमूत्र का रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के बदले उपयोग करने वाले कृषकों तथा कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से चर्चा कर कृषि में गोमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग की संभावनाओं के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर दो सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि रासायनिक खादों एवं विषैले कीटनाशकों के निरंतर प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति निरंतर कम होती जा रही है। खेती में रसायनों के अत्यधिक उपयोग से जनसामान्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। राज्य के गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट का उपयोग आरंभ करने के सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं और छत्तीसगढ़ ऑर्गेनिक एवं रिजनरेटिव खेती की ओर आगे बढ़ रहा है। इसी तरह कृषि में जहरीले रसायनों के उपयोग के विकल्प के रूप में ‘गोमूत्र’ के उपयोग की अपार संभावनायें हैं। राज्य के ही कुछ स्थानों में गोमूत्र के सफलतापूर्वक उपयोग के उदाहरण मौजूद है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि गोमूत्र के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के पूर्व इस दिशा में अब तक देश में हुए शोध का संकलन भी किया जाना चाहिए।
107.49 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर का करेंगे लोकार्पण

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहरवासियों को लगभग 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों में से 277 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत के 62 कार्यों का लोकार्पण और 76 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत के 35 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण करंेगे, उनमें 107 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर-रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओव्हर, 36 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर विश्वविद्यालय में निर्मित अकादमी भवन, पहंुच मार्ग तथा बाउंड्रीवॉल, 28 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से तिफरा में पुलिस कर्मचारियों के लिए निर्मित 264 आवास, 26 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा व्यापार विहार स्मार्ट रोड महाराणा प्रताप चौक से तारबहार चौक तक निर्मित स्मार्ट रोड और 6 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से व्यापार विहार में निर्मित प्लेनेटोरियम शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर में जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 10 करोड़ 89 लाख रूपए की लागत से पुराना बस स्टैंण्ड, बिलासपुर में बनने वाली स्वचालित मल्टी लेबल कार पार्किंग, 9 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर स्मार्ट सिटी में स्थापित की जाने वाली जीआईएस समाधान प्रणाली के क्रियान्वयन से संबंधित कार्य, 5 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से मंगला भैंसाझार से दीनदयाल कॉलोनी, लोखण्डी रेलवे गेट तक बनने वाली 3.5 किलोमीटर 02 लेन सड़क, 4 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोटा विकासखण्ड में 31.45 किलोमीटर लम्बाई की 9 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 3 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से बिलासपुर में विभिन्न सड़कों के लिए सौर प्रावधान के साथ मौजूदा स्ट्रीट और सहायक रोशनी की दोहरी फीड में परिवर्तित करने के लिए हाइब्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली का निर्माण कार्य शामिल है।

K.W.N.S.-रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला में संत समागम शुभारंभ की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सरस मेले का भरपूर आनंद लिया और विभिन्न स्टालों में जाकर स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय कलाकारों से सहजता एवं आत्मीयता के साथ बात की। उन्होंने स्टॉल में लगे विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की पराम्परागत खुमरी पहनकर फोटो भी खिंचवाई। माटीकला के स्टॉल में चॉक घुमाकर कलश बनाने में हाथ अजमाया। साथ ही बस्तर के सुप्रसिद्ध वाद्य यंत्र तुरही का वादन कर आनंद लिया। सुश्री उईके ने ग्राम नारी के कुम्हार युगल किशोर चक्रधारी द्वारा बनाये जा रहे मिट्टी के कलश देखकर बहुत ही उत्सुकता पूर्वक अपने हाथों से चॉक घुमाकर देखा। उन्होंने श्री चक्रधारी से चर्चा कर विक्रय के संबंध में जानकारी ली। श्री चक्रधारी ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर हो गई थी। ऐसे में लोगों को हाथों से बनी सामग्री को अधिक से अधिक खरीदना चाहिए जिससे कुम्हारों को भी रोजगार मिल सकेगा। इससे स्वदेशी वस्तुओं का भी प्रचार होगा और हमारे शिल्पियों को भी रोजगार मिलेगा। राज्यपाल ने रेशम के स्टॉल में कोसा से बने वस्त्रों की खूब सराहना की। ग्राम पारागांव की कारीगर श्रीमती सोनकुंवर देवांगन द्वारा बुनी जा रही चादर का अवलोकन किया। कारीगरों से चर्चा करते हुए साड़ी बनाने में आने वाली लागत और बाजार उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। हथकरघा स्टॉल में सुश्री उईके को शॉल भेंट किया गया। सरस मेला मेें संगवारी सेल्फी जोन में राज्यपाल ने खुमरी पहनकर सेल्फी ली।