Browsing: रायपुर

केन्द्र सरकार के आंकड़ों से पुष्टि
panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों की सेहत में सुधार के लिए शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन से शिशु एवं मातृ मृत्युदर में तेजी से कमी आ रही है। केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी किए गए ताजा आंकड़ों में यह बात स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आयी है। अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में नवजात, शिशु एवं बाल मृत्युदर में तेजी से कमी दर्ज की गई है। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में कुपोषण को दूर करने के साथ साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल की गई। गांव से लेकर शहरों तक की स्वास्थ्य सेवाओं में कई नवाचारी कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। कुपोषण में कमी लाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सुपोषण योजना और मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना और मलेरिया मुक्त अभियान, दाई दीदी क्लिनिक योजना के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन नवाचारी कार्यों से राज्य के आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों के कुपोषण में कमी के साथ साथ नवजात मृत्यु दर, शिशु मृत्युदर और मातृमृत्यु दर में कमी आयी है। 
प्रदेश में मातृ मृत्यु अनुपात नवीनतम एसआरएस आंकड़ो के अनुसार छत्तीसगढ़ में 159 प्रति 1 लाख जीवित जन्म हो गई है। जबकि इसी अवधि में उत्तर प्रदेश में 197, असम में 215 और मध्यप्रदेश में 173 प्रति लाख थी। इसी प्रकार नवजात मृत्युदर छत्तीसगढ़ में 32.4 प्रति हजार है जबकि उत्तर प्रदेश में 35.7 और बिहार में 34.5 है। इसी प्रकार शिशु मृत्युदर छतीसगढ़ में 44.3 प्रति हजार है, जबकि उत्तर प्रदेश में 50.4 और बिहार में 46.8 है। पांच वर्ष तक के बच्चों की बाल मृत्युदर छत्तीसगढ़ में 50.4 प्रति हजार है, जबकि उत्तर प्रदेश में 59.8 और बिहार में 56.4 है। 

panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने प्रशंसा की है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव श्री मनीष गर्ग राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का अवलोकन कर राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इन स्कूलों की तारीफ की। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव श्री गर्ग ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अवलोकन के दौरान स्कूल में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के स्मार्ट क्लास, लायब्रेरी और लैब का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से पढ़ाई और शिक्षकों से भी इन स्कूलों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। श्री गर्ग ने बच्चों के टेस्ट के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए एनआईसीएलएआर एप्प की भी सराहना की। उन्होंने कोविड संकटकाल के दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे नवाचारी कार्यों की भी प्रशंसा की। 
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव शंकर नगर स्थित बी.एड कॉलेज में चल रहे शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी पहुंचे। उन्होंने शाला सुरक्षा और व्यक्तिगत् सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों से बात की। श्री गर्ग ने इस प्रशिक्षण को विद्यालयों की सुरक्षाके साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों को व्यक्तिगत् सुरक्षा के लिए भी जागरूक करने में महत्तवपूर्ण बताया। श्री गर्ग ने हेंड वाशिंग के तरीकों के साथ-साथ कोरोना से बचने के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों को बताने के लिए भी उपस्थित शिक्षकों को कहा। उन्होंने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए जारी निर्देशों तथा उपायों को स्कूलों के दीवारों पर चित्रों तथा पोस्टरों के माध्यम से डिस्पले करने की भी सलाह दी।
उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा दिया जा रहा है। 150 विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी से 18 फरवरी तक चल रहा है। इस प्रशिक्षण में दो दिन व्यक्तिगत् सुरक्षा और तीन दिन शाला सुरक्षा पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण में विभिन्न विकासखंडों से सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक शालाबओं के शिक्षक भाग ले रहे हैं। 

मिली मात्र 1.71 लाख मेट्रिक टन उर्वरक
panchayattantra24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को रबी सीजन के लिए केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत कोटे के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रबी सीजन के लिए राज्य को जनवरी 2022 तक कुल 2 लाख 32 हजार मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की मांग के विरूद्ध मात्र एक लाख 71 हजार 476 टन उर्वरक ही मिल पाई है, जो कि मात्र 74 प्रतिशत है।  
छत्तीसगढ़ को फरवरी माह में भारत सरकार की ओर एक लाख 20 हजार 175 टन उर्वरक की सप्लाई का प्लान मिला है, परंतु फरवरी का आधा माह बीत जाने के बाद भी राज्य को मात्र 40 हजार 686 टन उर्वरक ही मिल पाई है, जो कि 34 प्रतिशत है। यहां यह उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा रबी सीजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को 4 लाख 11 हजार टन उर्वरक के आबंटन की स्वीकृति दी गई है, जिसमें यूरिया की मात्रा 2 लाख टन, डीएपी 60 हजार मेट्रिक टन, एनपीके 50 हजार मेट्रिक टन, एमओपी 26 हजार मेट्रिक टन एवं एसएसपी की मात्रा 26 हजार मेट्रिक टन शामिल हैं। छत्तीसगढ़ को रबी सीजन के लिए अक्टूबर से जनवरी माह तक 2 लाख 32 हजार मेट्रिक उर्वरक की मांग के विरूद्ध एक लाख 71 हजार 476 मेट्रिक टन प्राप्त हुआ है, जो मांग का 74 प्रतिशत है। इसी अवधि के लियेे यूरिया की मांग 85.000 मेट्रिक टन के विरुद्ध 61,121 मेट्रिक टन, डीएपी की मांग 42,000 मेट्रिक टन के विरूद्ध 32,684 मेट्रिक टन, एनपीके की मांग 36,000 मेट्रिक टन के विरुद्ध 12.858 मेट्रिक टन, एमओपी की मांग 19,000 मेट्रिक टन के विरुद्ध 7,846 मेट्रिक टन एवं एसएसपी की मांग 50,000 मेट्रिक टन के विरूद्ध 56,967 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक मिला है।
कृषि संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के लिए यूरिया की मांग 8500 मेट्रिक टन के विरूद्ध 6526 मेट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण कराकर 5514 मेट्रिक टन किसानों का वितरित किया गया है। इसी प्रकार डीएपी मांग 3300 मेट्रिक टन के विरुद्ध 3070 मेट्रिक टन उर्वरकर वितरित किया गया है। जिले में स्थापित संग्रहण केन्द्रों (विपणन संघ) में 181 मेट्रिक टन यूरिया, 360 मेट्रिक टनडीएपी एवं 244 मेट्रिक टन पोटाश भण्डारित है, जिसे सहकारी समितियों को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है।
इसी तरह बिलासपुर जिले के लिये यूरिया की मांग 14,300 मेट्रिक टन के विरूद्ध 13,589 मेट्रिक टन उर्वरक का भण्डारण कराकर 7796 मेट्रिक टन किसानों का वितरित किया गया है। इसी प्रकार डीएपी की मांग 1800 मेट्रिक टन के विरूद्ध 1666 मेट्रिक टन उर्वरक वितरित किया गया है। जिले में स्थापित संग्रहण केन्द्रों (विपणन संघ) में 1816 मेट्रिक टन यूरिया एवं 324 मेट्रिक टन डीएपी भण्डारित है, जिसे सहकारी समितियों को उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 फरवरी से प्रारंभ हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला और शिवरीनारायण मेला की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने कहा है कि राजिम माघी पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक है। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति का दर्शन होता है। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम पर सदियों से इस मेले का आयोजन होता है। छत्तीसगढ़ ही नहीं आसपास के राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में श्रद्धापूर्वक इस मेले में शामिल होते हैं। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परम्पराओं को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के तहत राजिम माघी पुन्नी मेले को उसके प्राचीन मूल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। श्री बघेल ने कहा कि राजिम की तरह माघ पूर्णिमा के अवसर पर शिवरीनारायण में भी महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम पर शुरू होने वाले मेले में भी लोग बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते है। उन्होंने महानदी के तट पर सिरपुर में माघी पूर्णिमा के दिन से शुरू हो रहे सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं भी प्रदेशवासियों को दी हैं। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटेरी जंगल प्लांट में महिला की गला दबाकर हत्या करने वाले संतू दीवान को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी शैलेन्द्र धीवर ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मां भगवंतीन धीवर को बस स्टैण्ड़ मंदिर हसौद में ग्राम मोखला आरंग जाने के लिये छोड़ा था, जो आरंग नहीं पहुंची। इसी दौरान प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटेरी जंगल प्लांट मंे पड़ा है। जिस पर प्रार्थी उक्त स्थान पर जाकर देखा तो शव उसकी मां श्रीमती भगवंतीन धीवर का था तथा उसके गले में लाल रंग का स्कार्फ कपड़ा कसा है जो मृत हालत में पड़ी थीं। थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पी.एम. कराया गया। शार्ट पी.एम रिपोर्ट में डाॅ. द्वारा मृतिका की गला दबाने से हत्या करना लेख करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 68/21 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका को अंतिम बार आरंग बैहार निवासी संतू राम दीवान के साथ देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा संतु राम दीवान की पतासाजी किया जाकर पकड़ा गया। पूछताछ में संतू राम दीवान द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी संतू राम दीवान द्वारा मृतिका भगवंतीन धीवर की हत्या करना बताया गया। पूछताछ में आरोपी संतू धीवर ने बताया कि मृतिका भगवंतीन धीवर उसे फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लेकमेल करते हुए अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने मजबूर करती थीं, इसी बात से तंग होकर आरोपी ने मृतिका को दिनांक घटना को बस स्टैण्ड मंदिर हसौद से अपने साथ मोटर सायकल में बैठाकर ले गया एवं घटना स्थल पास ले जाकर मृतिका के स्कार्फ से उसका गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – संतू राम दीवान पिता पीला राम दीवान उम्र 29 साल निवासी ग्राम बैहार थाना आरंग रायपुर।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर/यूपी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान हो गया है. अब तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होगी. कांग्रेस यूपी चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को यूपी के फतेहपुर जिला के हुसैनगंज पहुंचेंगे. यहां कर्बला मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बघेल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि माफिया को हटाइए और महंगाई पर नियंत्रण करिए। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया को यूपी से भगाना जरुरी है. उन्होंने कहा कि आपको महंगाई कम करना है तो माफिया को निपटाना होगा और मठ में बिठाना होगा. भुपेश ने कहा कि यूपी में योगी सरकार को विदा करने पर पेट्रोल 60 रुपए लीटर और डीजल 50 रुपए लीटर और रसोई गैस 400 रुपए में मिलेगा. बघेल ने हुसैनगंज विधानसभा के सभी मतदाओं से कोंग्रेस को वोट देने की अपील की। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। कार चालक की लापरवाही से सिविल इंजिनियर बाल-बाल बच गए. जिसकी शिकायत उन्होंने तेलीबांधा थाने में की. और पुलिस को बताया कि अपने भाई के साथ गौरव गार्डन से बैरन बाजार जा रहे थे. तेलीबांधा राम मंदिर के सामने पहुंचा था. तभी पुलिस वालो की चेकिंग होने से कार को खड़ी किया। इस दौरान क्रेटा कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से कार को ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। जिससे कार का पीछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. सिविल इंजिनियर की शिकायत पर पुलिस ने क्रेटा कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने के मद्देनजर राजधानी में रविवार को भी स्कूल लगाने के निर्णय लिए गए हैं। इस सम्बंध में डीईओ एएन बंजारा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत हर संडे को स्कूलों में स्पेशल क्लास लगाई जाएगी। इससे पहले कोरोना का प्रकोप कम होने पर स्कूलों को खोलनेके निर्णय लिए गए थे।
बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणीं के दौरान 2 मार्च से 12 व 3 मार्च से 10 वी की परीक्षाएं शुरू होनी है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे और ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही थी। कोरोना कम होने के पश्चात सोमवार से स्कूलों को खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों के काफी दिनों तक बंद रहने से सिलेबस काफी पिछड़ गया है। व कठिन विषय मे छात्रो की समस्या दूर करने के लिये रायपुर में संडे को भी स्कूल खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब बाकी दिनों की तरह संडे को भी स्कूल खुलेंगे। और हर विषय के विशेषज्ञ शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रह कर परीक्षार्थियों के शंकाओं का समाधान करेंगे। रविवार को भी स्कूल खोलने के आदेश 28 फरवरी तक के लिये जारी किए गए हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में बीजेपी की अहम बैठक आज शाम 4.30 बजे आयोजित होगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस बैठक में छग सरकार के खिलाफ धरना देने की रणनीति तय करेगी। यह बैठक जिला कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गई है। 
दूसरी ओर CM भूपेश बघेल आज झांसी में चुनाव प्रचार कर रहे है. अलग-अलग क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंपेन और जनसभा में शामिल होंगे। फिर शाम 4 बजे झांसी के गरौठा पहुंचेंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल बीते दिनों से यूपी दौरे पर है. जहां कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। और कहा – पुलवामा हम सभी के लिए बेहद दुःखद आतंकी हमला था, जब आतंकवादियों ने नापाक मंसूबों से छलपूर्वक हमारे जवानों पर हमला कर दिया था।
आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में यह दुर्भाग्यजनक घटना हुई थी। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।