Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S-रायपुर। राजधानी रायपुर के डा. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के डाक्टरों ने रायपुर के पिपरौद निवासी 50 वर्षीय मरीज के दिल की कोरोनरी बाइपास व वाल्व प्रत्यारोपण सर्जरी कर नया जीवन दिया है। मरीज का बायां आलिंद हृदय के आकार से भी बड़ा और चीनी मिट्टी के बर्तन की तरह सख्त हो गया था। डाक्टरों को करीब 6 घंटे आपरेशन में लगे। एसीआई के हार्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. कृष्णकांत साहू ने बताया कि मरीज सांस फूलने व छाती में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था।
इकोकार्डियोग्राफी व कोरोनरी एंजियोग्राफी में पता चला कि कोरोनरी आर्टरी में ब्लाकेज, माइट्रल वाल्व में सिकुड़न व ट्राइकस्पिड वाल्व में लीकेज की समस्या है। मरीज का बायां आलिंद भी चीनी मिट्टी के बर्तन की तरह सख्त तथा हृदय के आकार से भी बड़ा हो गया था। साथ ही माइट्रल एवं ट्राइकस्पिड वाल्व भी खराब हो गया था। डा. कृष्णकांत साहू ने बताया कि आपरेशन के दौरान हृदय के अंदर करीब 100 से 150 ग्राम का खून का थक्का निकाला गया। इस तरह के मरीज को लकवा होने की ज्यादा संभावना रहती है। आपरेशन के 10 दिनों बाद मरीज अब पूरी तरह से ठीक है और अस्पताल से डिस्चार्ज लेकर घर जाने को तैयार है। आंबेडकर अस्पताल में मरीज का निश्शुल्क आपरेशन हुआ है। आपरेशन करने वालों की टीम में डा. निशांत सिंह चंदेल, डा. तान्या व अन्य कर्मचारी शामिल थे।
डाक्टर साहू ने बताया कि कोरोनरी बाईपास एवं वाल्व प्रत्यारोपण तथा ज्यादा रिस्क होने के बारे में बताया गया तो मरीज और उनके परिजन आपरेशन को तैयार नही हुए और वापस चले गए। तकलीफ बढ़ने लगी तो मरीज को लेकर वापस परिजन आए और आपरेशन को तैयार हुए। मरीज का एक साथ दो आपरेशन किए गए हैं। पहले मरीज का कोरोनरी आर्टरी बाइपास किया गया। इसमें पैर की नस को हार्ट की नसों में लगाया गया। इसके उपरांत मरीज के हृदय को खोलकर (ओपन हार्ट सर्जरी) क्षतिग्रस्त माइट्रल वाल्व को निकालकर मेटल का क2त्रिम वाल्व प्रत्यारोपित एवं ट्राइकस्पिड वाल्व को रिपेयर किया गया।

K.W.N.S-रायपुर। रिटायर्ड आईएफएस अफसर के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित अजय कुमार सिंह ने थाने में की. और पुलिस को बताया कि KYC अपडेट करने के नाम पर कॉल आया. इस दौरान शातिर ने खाते से 1 लाख 90 हजार रूपए निकाल लिए. फिर कुछ देर बाद मोबाइल में SMS आने पर ठगी का अहसास हुआ. रिटायर्ड IFS अफसर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. घटना माना थाना क्षेत्र की है।

K.W.N.S-रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रायपुर में आज बीजेपी प्रतिमा स्थल तेलीबांधा में माल्यार्पण करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही देर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। फिर 12 बजे से जिला कार्यालय एकात्म परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। बीजेपी नेता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रतिवर्ष भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से साकार कर रहे हैं।

K.W.N.S-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आरपीएफ टीम ने बड़ी मात्रा में समता एक्सप्रेस से गांजा जब्त किया है. ये पूरी कारऱ्वाई आरपीएफ गोंदिया और अपराध गुप्तचर शाखा द्वारा की गई है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा नियंत्रन कक्ष नागपुर के माध्यम से मौखिक सूचना मिली की गाडी क्रमांक 12807 समता एक्सप्रेस में 3 बैग लावारिस हालत में हैं. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.डी.देशपांडे के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक नंद बहादुर रेसुब पोस्ट गोदिया, निरीक्षक अनिल पाटिल अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा रेसुब पोस्ट गोंदिया, आरक्षक नासीर खान, प्रधान आरक्षक करतार, आरक्षक राजेश्वर गुप्ता, विशाल ठवरे, प्र.आ. एन.ई.नगराले, एस के नेवारे, सुभाश ठोंबरे की एक टीम गठित कर उक्त गाड़ी के दिनांक 09.02.2022 को समय लगभग 00.22 बजे पीएफ नं. 3 आगमन पर गाड़ी को अटैंड कर घेराबंदी की गई तथा कोच नं. एस-7 में सूचना के आधार पर उक्त कोच के बाथरूम को चेक किये, तो बाथरूम के अंदर 3 नग कपड़े के बड़े-बड़े बैग लावारिस हालत में बरामद हुए।
समता एक्सप्रेस में तीन लावारिस बैग में मिला गांजा
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आरपीएफ टीम ने बड़ी मात्रा में समता एक्सप्रेस से गांजा जब्त किया है. ये पूरी कारऱ्वाई आरपीएफ गोंदिया और अपराध गुप्तचर शाखा द्वारा की गई है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा नियंत्रन कक्ष नागपुर के माध्यम से मौखिक सूचना मिली की गाडी क्रमांक 12807 समता एक्सप्रेस में 3 बैग लावारिस हालत में हैं. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब नागपुर पंकज चुघ, सहायक सुरक्षा आयुक्त एस.डी.देशपांडे के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक नंद बहादुर रेसुब पोस्ट गोदिया, निरीक्षक अनिल पाटिल अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा रेसुब पोस्ट गोंदिया, आरक्षक नासीर खान, प्रधान आरक्षक करतार, आरक्षक राजेश्वर गुप्ता, विशाल ठवरे, प्र.आ. एन.ई.नगराले, एस के नेवारे, सुभाश ठोंबरे की एक टीम गठित कर उक्त गाड़ी के दिनांक 09.02.2022 को समय लगभग 00.22 बजे पीएफ नं. 3 आगमन पर गाड़ी को अटैंड कर घेराबंदी की गई तथा कोच नं. एस-7 में सूचना के आधार पर उक्त कोच के बाथरूम को चेक किये, तो बाथरूम के अंदर 3 नग कपड़े के बड़े-बड़े बैग लावारिस हालत में बरामद हुए।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में गरियाबंद जिले की कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने मुलाकात कर इस माह में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेले के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मेले की तैयारियों की जानकारी ली और मेला आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर भी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में 15वें वित्त आयोग के माध्यम से स्वास्थ्य अनुदान के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। भारत सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य के 338.79 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त हुई है। मुख्य सचिव जैन ने राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है।
स्वीकृत कार्ययोजना के तहत भवन विहीन उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण, विभिन्न जांच-परीक्षण सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, विभिन्न संदर्भ केन्द्र, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कार्यरत हेल्थ एण्ड वेलनेश सेंटर का उन्नयन, शहरी क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता के लिए शहरी पॉलीक्लिनिक की स्थापना, विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता के कार्य किए जाएंगे। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण रेणुजी पिल्ले, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शहला निगार, सचिव वित्त अलरमेल मंगई डी., राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भूमकाल स्मृति दिवस पर अमर शहीद आदिवासी जननायक गुंडाधुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री बघेल ने अमर शहीद गुण्डाधुर को याद करते हुए कहा कि आजादी से पहले अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध का स्वर उठा। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से एक अमर शहीद गुुंडाधुर के नेतृत्व में सन् 1910 में बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगेे। उनका बलिदान हमेशा आदिवासियों को शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा। उन्होंने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा जलती रहेगी। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे. कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिंहदेव मुख्यत: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करने रवाना हो गए हैं. 70 सीटों वाले उत्तराखंड विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान डाला जाएगा. अन्य राज्यों के साथ 10 मार्च को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी. उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. कांग्रेस में चुनाव प्रचार की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत संभाले हुए हैं. वहीं भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई है. चुनाव में हरीश रावत के विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अब टीएस सिंहदेव प्रचार-प्रसार करेंगे. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी परंपरागत सीट रामनगर की बजाय लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में मतदाताओं तक हरीश रावत के प्रतिनिधि के तौर पर सिंहदेव पार्टी की बात पहुंचाएंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मंदिर हसौद स्थित खुटेरी के जंगल मे महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया ।..पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना पाया गया। महिला की पहचान धनवंती धीवर उम्र 47 वर्ष लखोली निवासी के रूप में हुई थी। वह वर्तमान में अपने बेटे के साथ कुरूद गांव में रहती थी. 8 फरवरी को धनवंती के बेटे ने उसे मोखला आरंग जाने के लिए मंदिर हसौद बस स्टैंड में छोड़ा था। पुलिस मृतिका के पति से पूछताछ कर रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा शासन के ध्येय वाक्य को फलीभूत करते हुए नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने में कामयाबी हासिल की है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जनसरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार की किसान हितैषी फैसलों का परिणाम है कि वर्तमान परिवेश में कठिन चुनौतियों के बावजूद लगभग 21.77 लाख किसानों से 98 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान खरीदी कर एक नया क्रीर्तिमान बना है।
छत्तीसगढ़ की सरकार ने मौसम और जलवायु के साथ-साथ 80 प्रतिशत से अधिक लोगों की खेती-किसानी पर निर्भरता को देखते हुए खेती-किसानी को लाभकारी बनाने का निर्णय लिया। सरकार में आते ही 18 लाख 82 हजार किसानों पर चढ़ा अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड़ रूपए माफ किया, वहीं 244.18 करोड़ रूपए के सिंचाई कर की माफी ने भी खेती-किसानी और किसानों के दिन बहुराने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। पिछले तीन सालों में विभिन्न माध्यमों से किसानों-मजदूरों और गरीबों की जेब में 90 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि डालने का काम किया गया है। प्रदेश में इसका परिणाम यह रहा कि देश में घोर आर्थिक मंदी के बावजूद यहां कोई प्रभाव नहीं पड़ा। राज्य में सभी सेक्टरों चाहे वह ऑटोमोबाईल बाजार हो, टेक्सटाइल बाजार हो, सोने-चांदी का व्यवसाय हो या कृषि यंत्रों का बाजार हो सभी में उछाल रहा। यही कारण है कि नीति आयोग ने भी छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यो और नीतियों की सराहना की।
छत्तीसगढ़ में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती-किसानी के लिए सहकारी समिति से ऋण और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी देने का फैसला क्रांतिकारी सिद्ध हुआ। राज्य में कृषि के साथ-साथ कृषि से जुड़े त्यौहारों को भी प्रर्याप्त महत्व दिया जा रहा है। कृषि संस्कृति से जुड़े सबसे बड़े लोक पर्व हरेली के दिन अवकाश घोषित कर राज्य सरकार ने इसकी महत्ता को बढ़ा दिया है। कृषि की महत्ता बढ़ने से राज्य में किसानों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। यही कारण है कि राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी का साल दर साल नया कीर्तिमान बनता जा रहा है। राज्य में किसानांे को सिंचाई के लिए निःशुल्क एवं रियायती दर पर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने से खेती किसानी को बल मिला है। कृषि पंपों के ऊर्जीकरण के लिए प्रति पम्प एक लाख अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य में लगभग 5 लाख 81 हजार से अधिक ऊर्जीकृत कृषि पम्प हैं। बीते 03 वर्षों में लगभग 60 हजार स्थायी कृषि पम्पों को ऊर्जीकृत किया गया है। राज्य शासन द्वारा कृषकों को वित्तीय राहत प्रदाय किये जाने के उद्देश्य से कृषक जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत कृषकों को 3 अश्वशक्ति तक कृषि पम्प के बिजली बिल में 6000 यूनिट प्रति वर्ष एवं 3 से 5 अश्वशक्ति के कृषि पम्प के बिजली बिल में 7500 यूनिट प्रति वर्ष छूट दी जा रही है। इस छूट के अलावा कृषकों को फ्लेट रेट दर पर बिजली प्राप्त करने का विकल्प भी दिया गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए विद्युत खपत की कोई सीमा नहीं रखी गई है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 5 लाख 81 हजार किसान हितग्राही लाभान्वित हो रहें हैं।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के किसानों के प्रति संवेदनशील सोच का परिणाम है कि बस्तर जिले का लोहण्डीगुड़ा इलाके में इस्पात संयंत्र के लिए पूर्व में किसानों से अधिग्रहित की गई भूमि उन्हें लौटाई गई। किसानों को उनकी जमीन उन्हें फिर से सौंपकर जमीन का मालिक बना दिया है। किसान अब बेफिक्र होकर खेती किसानी का काम अपनी जमीन में करने लगे हैं। लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में टाटा इस्पात संयंत्र के लिए 1700 से अधिक किसानों की लगभग 5 हजार एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी।