Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार ने कर्मचारियों-अधिकारियों को सुविधा देने के लिए पांच दिन का वर्किंग डे तय किया है। इसके साथ-साथ सरकार ने कार्यालयों में कामकाज के घंटाे में बदलाव कर दिया। इसके तहत कर्मचारियों-अधिकारियों को सुबह 10 बजे ही कार्यालय आना है, मगर लेटलतीफी को अपनी आदत बना चुके कर्मचारी इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इस आदेश को वापस लेने की मांग पर अड़े कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि आज प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के बैनर तले आज भोजन अवकाश में कलेक्ट्रेट रायपुर और कलेक्ट्रेट बिलासपुर में प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खान ,अनियमित कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया है कि तीन सूत्रीय मांग पर कर्मचारी अड़े हुए हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। निलंबित IPS जीपी सिंह की आज पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक न्यायिक रिमांड आगे बढ़ सकती है.बता दें कि जीपी सिंह एक महीने से जेल में बंद है. गौरतलब है कि 1 जुलाई, 2021 की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में सहयोगियों समेत जीपी के सभी ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था. छापेमारी में 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ और 10 करोड़ की संपत्ति मिलने की आधिकारिक जानकारी दी गई.
 इसके अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिलने का पर्दाफाश हुआ. इस आधार पर रायपुर कोतवाली में IPS जीपी सिंह पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया. इसका चालान कोतवाली पुलिस पहले ही कोर्ट में पेश कर चुकी है. मामला कोर्ट में विचाराधीन है और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में आय से अधिक संपत्ति और भष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 201,467,471 के आरोप में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह का प्रकरण दर्ज है.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में लगातार चाकूबाजी की वारदातें बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से रयपुर पुलिस रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है उसके बाद भी गुढ़ियारी इलाके में बीती रात चाकूबाजी हुई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसी इलाके में उसका जुलुस भी निकाला।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ल की 14 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी श्यामाचरण जी को एक कर्मठ राजनेता के रूप में जाना जाता है।
किशोरावस्था में ही वे स्वतंत्रता संग्राम से सक्रिय रूप से जुड़ गए थे। उन्होंने पूरा जीवन देश और आम जनता की सेवा में बिताया। छत्तीसगढ़ सहित समूचे मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26वीं कड़ी में आज ”सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार” विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण है। संभावनाओं से भरपूर छत्तीसगढ़ में देश और दुनिया के निवेशक आकर देखें कि यहां उद्योग मित्र, व्यापार मित्र, कारोबार मित्र, उपभोक्ता मित्र, पर्यटक मित्र, रोजगार मित्र नीतियों से कैसे नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा जा रहा है। राज्य में हमने शुरू से ही ऐसे कार्यों को महत्व दिया है। 
जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आए और रोजगार के अवसर बढ़े। हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ में सेवा क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिले, इसके लिए पर्यटन के अलावा अन्य कार्यों को भी चिन्हांकित किया गया है। एम.एस.एम.ई. सेवा श्रेणी उद्यमों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सेवा केन्द्र, बी.पी.ओ., 3-डी पिं्रटिंग, बीज ग्रेडिंग इत्यादि 16 सेवाओं को सामान्य श्रेणी के उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन भू-प्रब्याजी में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में भू-भाटक में 33 प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर 10 एकड़ तक आबंटित भूमि को लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने हेतु नियम तैयार कर अधिसूचना जारी की गई। ऐसे प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नए उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है। इसके अलावा 149 एमओयू भी किए गए हैं, जिसमें 74 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा और 90 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 
हमने बायो एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 18 निवेशकों के साथ 3 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश के लिए एमओयू किया है, जिसमें 2 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति भी केन्द्र सरकार से मांगी है, यदि यह अनुमति मिल गई तो धान के बम्पर उत्पादन को सही दिशा में उपयोग करते हुए हम बड़े पैमाने पर एथेनॉल बना सकते हैं और इससे बहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का अवसर भी बना सकते हैं। औद्योगिक नीति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, कृषि उत्पादक समूहों, तृतीय लिंग के लोगों के लिए विशेष पैकेज हैं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ऐसा कोई प्रावधान औद्योगिक नीति में नहीं था। इस दिशा में ध्यान देते हुए ओबीसी प्रवर्ग हेतु 10 प्रतिशत भू-खण्ड आरक्षित किए जाएंगे। सरकारी खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए ई-मानक पोर्टल संचालित किया जा रहा है।
महिलाओं के पक्ष में पंजीयन कराने पर स्टाम्प शुल्क में छूट दी है, जिससे 50 हजार 280 पंजीयन पर 37 करोड़ रुपए से अधिक की छूट दी गई है। आदिवासी अंचलों में देवगुड़ी तथा घोटुल स्थलों का विकास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए गढ़ कलेवा की स्थापना 16 जिलों में कर दी गई है। हमने छत्तीसगढ़ की अपनी फिल्म विकास नीति भी लागू कर दी है। प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा विकासखण्ड स्तर पर ‘मुख्यमंत्री श्रमिक संसाधन केन्द्र’ की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है। विगत तीन वर्षों में डॉक्टरों तथा मेडिकल स्टाफ की संख्या लगभग दोगुनी कर दी है। विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों से स्थानीय युवाओं को जोड़ने के लिए हमने ई-श्रेणी पंजीयन की व्यवस्था की है। ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के लिए सुराजी गांव योजना संचालित की जा रही है। नरवा, गरुवा, घुरुवा और बारी के विकास से बहुत बड़े पैमाने पर ग्रामीण कारोबार के अवसर बढ़े हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी का भी नया कीर्तिमान बना है। वर्ष 2017-18 में सिर्फ 15 लाख 77 हजार पंजीकृत किसान थे, जो अब बढ़कर 22 लाख 66 हजार हो गए। इसमें से 21 लाख 77 हजार किसानों ने धान बेचा है। खेती का रकबा 22 लाख से बढ़कर 30 लाख 11 हजार हेक्टेयर हो गया। धान की खरीदी 56 लाख 88 हजार से बढ़कर लगभग 98 लाख मीट्रिक टन हो गई। इसके अलावा मक्का, गन्ना, तिलहन, दलहन, लघु धान्य फसल, उद्यानिकी फसलों का विकास भी तेजी से हो रहा है। वन संसाधनों की बात करें तो पहले मात्र 7 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाती थी। अब हमने 61 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की व्यवस्था कर दी है। छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन कर दिया है, जिससे 5 वर्ष में 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है। लोकवाणी के श्रवण के लिए कांकेर विकासखण्ड के ग्राम मोदे के ग्राम पंचायत भवन में व्यवस्था की गई थी। लोकवाणी के सामुहिक श्रवण में ग्राम पंचायत के सरपंच छन्नूराम सलाम, उप सरपंच प्रेमलाल करगबिया, पंच अंकालूराम नाग और शीशकुमार, दयाराम साहू, भुनेश्वर रावटे, मनीराम, गणेशराम सलाम, राकेश कुमार, भानुराम नरोत्तम, भागीरथी रावटे, फागूराम कांगे, महेन्द्र कुमार साहू, गणेशराम कांगे, जनपद पंचायत कांकेर से चिंताराम यादव, ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार सलाम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले में पुलिस जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के जंगलों में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में 1 असिस्टेंट कमांडेट शहीद हो गए। राज्यपाल ने शहीद जवान के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और केंद्र सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा जल्द ही होगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत आज सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। भगत सबेरे 11.30 बजे सरगुजा कुटीर रायपुर से खुंटाघाट (रतनपुर) जिला बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3.05 बजे खुंटाघाट पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भगत इसके बाद अम्बिकापुर जाएंगे।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल रविवार शाम को झांसी आ रहे हैं. रात करीब 8 बजे वह एक निजी होटल में व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे. अगले दिन 14 फरवरी को सुबह कांग्रेस प्रत्याशी राहुल रिछारिया के समर्थन में सीपरी बाजार में जनसंपर्क करेंगे. इसके बाद वह ललितपुर में जनसंपर्क और महरौनी में जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि 14 फरवरी को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी झांसी आ रहे हैं. वे मऊरानीपुर, बरुआसागर और झांसी के क्राफ्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. ​​कांग्रेस ने सदर सीट से राहुल रिछारिया को मैदान में उतारा है. इसके बाद टिकट मांग रहे शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया. 4 दिन पहले अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद वरिष्ठ नेता उपाध्यक्ष राजेंद्र रेजा ने भी पद से इस्तीफा दे दिया. अब मुख्यमंत्री बघेल रूठों को मनाकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर नमन किया। और ट्वीट कर लिखा कि वैदिक परंपराओं के गौरव, सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, महान समाज सुधारक, ओजस्वी संत एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
 

K.W.N.S.-रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है. दरअसल राजधानी रायपुर में आज वेतन वृद्धि स्वीकृत नहीं होने के विरोध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ ने 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल किया। कर्मचारियों का कहना है कि दो साल से उनकी वेतन वृध्दि नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में बढ़ोत्तरी से सरकार पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि उनको वेतन बैंक के मुनाफे से ही दिया जाता है। उनकी मांग है की वर्ष देय वार्षिक वेतन वृद्धि की स्वीकृति पंजीयक, सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधान नहीं किए जाने के विरोध में एक दिन की हड़ताल किया है। बता दें कि प्रदेश के 5 जिलों के सहकारी बैंक आज बंद है।