Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल स्मृति दिवस पर छत्तीसगढ़ के शहीद आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर को नमन किया है। बघेल ने कहा है कि आजादी सेे पहले अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में भी विरोध का स्वर उठा। इस विरोध को बुलंद करने में आदिवासी जननायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इन्हीं जननायकों में से एक अमर शहीद गुडाधुर के नेतृत्व में सन् 1910 में बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह में आदिवासियों ने जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगेे। उनका बलिदान हमेशा आदिवासियों को शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा।
सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के हितों और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने लोहंडीगुड़ा के आदिवासी किसानों की जमीन वापसी, बड़े पैमाने पर वन अधिकार पट्टे और वनोपजों से आय का वाजिब दाम वनवासियों को दिलाने के लिए त्वरित निर्णय लिये हैं। राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों और सकारात्मक पहल से आदिवासी भाईयों को आय का नया जरिया मिलने से उनका जीवन-स्तर ऊंचा उठ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा जलती रहेगी। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था, चिटफंड कम्पनियों पर कार्रवाई, आदिवासियों के प्रकरणों की वापसी और धान खरीदी की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ के समस्त संभागीय आयुक्त, रेंज पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। बैठक में गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से नगर पालिका कांकेर के घड़ी चौक में स्थापित शहीद गुण्डाधुर की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया। विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी रायपुर से कार्यक्रम में जुड़े।संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, नगरपालिका कांकेर अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जिला पंचायत कांकेर अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, गोंडवाना समाज के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक इस अवसर पर कांकेर में उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पालोद मोड़ के पास महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी है. जिस पर पुलिस पहुंची है. और लोगों से पूछताछ कर रही है. वही मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी सबकुछ स्पष्ट होगा। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है. और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य के कुछ हिस्सों में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज शाम से लेकर गुरुवार तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
वहीं, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से फिर ठंड लौटने के आसार हैं. बता दें कि मौसम विभाग अपने पूर्वानुमान में बारिश होने की संभावना जताई थी.बारिश और बूंदाबांदी को लेकर IMD की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार और आस-पास के इलाकों में भी गरज के साथ मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. साथ ही 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल 11 बजे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। जहां शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर राजधानी रायपुर लौट आएंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में आज रायपुर पुलिस व जिला प्रशासन के द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया गया. जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है , इसमे रायपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी , शहर के थाना प्रभारी ,थानों का व रक्षित केंद्र तथा पुलिस प्रशिक्षित विद्यालय माना का बल शामिल था।
जिला प्रशासन के भी मजिस्ट्रेट ड्यूटी करने वाले ADM , SDM और सभी अधिकारी शामिल थे। माक ड्रिल में क़ानून व्यवस्था की स्थिति में अश्रु गैस व वाटर केनन के उपयोग का भी अभ्यास कराया गया. मॉक ड्रिल का वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल व जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार द्वारा निरीक्षण व मार्गदर्शन किया गया व समाप्ति पर ब्रीफिंग की गई।

K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के मामले में भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने ट्वीट करके कहा, क्या छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल है? आवाजें दबाने, विरोध कुचलने के लिए भूपेश सरकार को पुलिसिया दमन कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है।
रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक तानाशाही चल रही है, लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं, न डरेंगे। यह आवाज और बुलंद होगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा ने आधिकारिक ट्वीटर से ट्वीट किया- शांतिपूर्वक जगदलपुर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पुलिस ने बदसलूकी की और जबरन पकड़कर थाने ले आई। सत्ता के नशे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना होश खो बैठे हैं। पूरे प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। समय आने दो, सबका हिसाब होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। भारत सरकार द्वारा जनजातियों के लोकनृत्यों के संग्रहण एवं शोध के हेतु फैलोशिप देने का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य की वरिष्ठ लोकनृत्य निर्देशिका- रंगकर्मी रामेश्वरी यादव का चयन किया गया।भारत सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति विभाग की ओर से प्रदत्त फेलोशिप के अंतर्गत रामेश्वरी प्रथम चरण में आदिवासी बाहुल्य अंचल बस्तर में जाकर वहां प्रचलित लोकनृत्यों, गीतों, परंपराओं तथा जनश्रुतियों का संग्रहण करेंगी।
इस दिशा में हुई प्रगति पर चर्चा करते उन्होंनेछत्तीस छटा कला परिषद के डायरेक्टर वरिष्ठ लोक रंगकर्मी ‘अमित’ को बताया कि आदिवासी समाज में प्रचलित नृत्य एवं घोटूलप्रथा का अध्ययन करने घोटूल ग्राम मड़काबेरा,दंतेवाड़ा जिला के तमनार जैसे सुदूर वनांचलों का वे दौरा कर चुकी हैं। उनके संग्रहण दल में सर्वश्री पुन्नू यादव,तरूण निषाद, राकेश-अमन देशमुख,रंजीत साहू शामिल हैं।आगे उन्होंने बतायाआदिवासी समुदाय के लुप्त प्रायःनृत्यों जैसे परागेदना,कोंगरेंग,ढोल मांदरी ,गौर,छेरका के संबंध में आदिवासी भाइयों से प्रत्यक्ष जानकारी जुटाई गई है।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से लोकसंगीत में उच्च शिक्षा प्राप्त रामेश्वरी ने कहा कि रेडियो,टीवी,मोबाइल जैसे संचार साधनों के कारण आदिवासी समाज के रहन सहन, रीति रिवाजों में भी परिवर्तन परिलक्षित हुआ है।साथ ही ऐसे साधनों के बुते प्रबुद्ध शहरीजनों को आदिवासी समाज की दुर्लभ लोक संस्कृति को जानने देखने सुनने का बृहद अवसर मिल रहा है।वैश्विक रंगजगत पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति महकती रहे इसके लिए लोककलाओं, कलाकारों का संरक्षण आवश्यक है।इस दिशा में भारत सरकार की ओर देय सीनियर फैलोशिप कारगर है। विदित हो भारत सरकार द्धारा प्रदत्त उक्त फैलोशिप के लिए छत्तीसगढ़ से एकमात्र अवार्डी रामेश्वरी ही हैं।इस हेतु उन्हें विजय मिश्रा ने बधाई दीऔर छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति को सहेजने के कार्य को ऐतिहासिक निरुपित किया।

K.W.N.S.-रायपुर। रेलवे स्टेशन के आरक्षण भवन में रविवार आधी रात एक शातिर चोर ने आरपीएफ और जीआरपी को चकमा देकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तकरीबन दो घंटे वहां उथल-पुथल मचाने के बाद आग लगाकर वह निकल गया। वह अपने साथ तीन कंप्यूटर ले उड़ा। आग में लगभग सालभर के रिजर्वेशन चार्ट व फार्म जलकर खाक हो गए। सोमवार सुबह 9 बजे डीआरएम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का आदेश दिया।
पहले आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट से होना समझा जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ कि एक अज्ञात चोर रात 12.30 भवन में घुसा। लगभग दो घंटे के बाद चोर वहां से तीन कंप्यूटर लेकर बाहर निकला। इसके बाद ही स्टोर रूम में आग लगा दी। स्टोर रूम के ऊपर यात्रियों का विश्रामगृह है, जिस समय आग लगी थी, ऊपर कमरे में चार से पांच यात्री सो रहे थे। आगजनी के बाद यात्री घबरा गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को बाहर निकाला। रात 3 बजे फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। दमकल की दो गाड़ियां 10 मिनट में मौके पर पहुंचीं और 3.15 बजे आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 5 बजे तक राहत कार्य जारी रहा। जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग की लपटें तेज हो गई थीं। इस वजह आग पर काबू पाने में समय लगा।
रेलवे स्टेशन में चोरी के बाद आग लगाने की यह पहली घटना है। आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आरक्षण भवन में कार्यरत कर्मचारी दिनभर का हिसाब करने के बाद रात 11.15 बजे भवन से निकले। उसके सवा घंटे बाद 12.30 बजे चोर ने खिड़की से प्रवेश किया, जिस तरफ से चोर भवन में आया, उधर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अंदर आने के बाद चोर अलग-अलग कमरे में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है, चोर पैसे चोरी करने के उद्देश्य से आया था, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर कंप्यूटर ले गया। सीसीटीवी में एक ही चोर नजर आ रहा है, लेकिन और भी लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद इसका खुलासा होगा।