Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर । सत्कार शाखा में कूटरचना कर अपर कलेक्टर से साथ मिलकर सात लोगों को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। सत्कार शाखा के अपर कलेक्टर सहित 6 अन्य बाबुओं के खिलाफ करोड़ों की हेराफेरी की शिकायत अधिवक्ता दिनेश चंद्र सोनी ने की थी। शिकायत जांच में सहीं पाए जाने पर एसीबी ने तत्कालीन सत्कार शाखा के प्रभारी अपर कलेक्टर बीके ध्रुव, बैजनाथ विश्वकर्मा, उमेशचंद्र श्रीवास्तव,अजय मिश्रा विजय कुमार गुप्ता, अखिल कुमार गुप्ता,दिलीप विश्वकर्मा को करोड़ों की पेट्रोल-डीलज की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजधानी रायपुर में भी कई ऐसे विभाग है जिनके अधिकारी अपने ओहदे का फायदे उठाकर अपने बेटे-बेटी जीजा,साला, भांजा या परिवार वालों के नाम से मंत्रालय और विभाग में गाड़ी चलवा रहे है और विभाग को चूना लगा रहे है। कुछ बड़े अधिकारी तो अपने घरों में जो नौकर रखे हैं उसका भी वेतन सरकारी खाते से दिला रहे हंै।
शिकायतकर्ता श्री दिनेश कुमार सोनी, अधिवक्ता, निवासी बनारस रोड, चटीरमा थाना गांधीनगर पोस्ट लटौरी, अंबिकापुर जिला सरगुजा (छ0ग0) के द्वारा प्रोटोकाल विभाग (सत्कार शाखा) जिला कार्यालय अंबिकापर के द्वारा करोडों रूपयों की हेरा-फेरी करने एव वाहनों का उपयोग आवश्यकता से अधिक दर्शाकर डीजल पेटोल की राशि एवं फर्जी वाहनों का नबर कर शासन की राशि का घोटाला एवं फर्जीवाड़ा करने की शिकायत किया गया जिसकी जाच तत्कालीन उपायुक्त सरगुजा से कराया गया जो आरोप सिद्ध पाये जाने पर ब्यूरो मुख्यालय रायपुर को शिकायत जांच प्रतिवेदन भेजा गया था जिसके अवलोकन पश्चात थाना राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में अपराध क्रमांक 33/2012, धारा- 13 (1) सी डी, 13(2) भ्र. नि. अधि. 1988 एवं धारा- 120 बी, 420, 409, 467 468, 471. भा.दं.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संपूर्ण विवेचना के दौरान आरोपीगण 01. श्री व्ही. के. धुर्वे, तत्कालीन अपर कलेक्टर/प्रभारी सत्कार शाखा, एवं प्रभारी वित्त शाखा जिला कार्यालय अम्बिकापुर, जिला सरगुजा, 02. श्री बैजनाथ विश्वकर्मा, तत्कालीन सहायक ग्रेड-2, सत्कार शाखा, जिला कार्यालय, अंबिकापुर जिला सरगुजा, 03 श्री उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-2, वित्त शाखा जिला कार्यालय अंबिकापुर सरगुजा (छ0ग0), के द्वारा एक राय होकर अपने पद का अन्यथा दुरूपयोग कर षडय़ंत्र कर स्वयं एवं आरोपीगण 04. श्री अजय कुमार मिश्रा प्रोप्राईटर मातृछाया ट्रेवलिंग एजेंसी अंबिकापुर, 05. श्री विजय कुमार गुप्ता प्रोप्राईटर- जय ट्रेवलिंग एजेंसी, संगम चौक अंबिकापुर, 06. श्री अखिल कुमार गुप्ता प्रोप्राईटर- अखिल ट्रेवलिंग एजेंसी, निवासी रिंग रोड नमना कला अंबिकापुर, एवं 07. श्री दिलीप विश्वकर्मा प्रोप्राइटर- महामाया ट्रेवलिंग एजेंसी, अंबिकापुर के द्वारा एक ही वाहन को एक ही दिनांक में दो बार चलना बताकर एवं दो वाहन कम दिनों में अधिक दूरी चलना बताकर एवं कुछ वाहनों का फर्जी देयक तैयार कर उपरोक्त तीनों आरोपियों जो लोक सेवक है के साथ मिली भगत कर बिल तैयार कर प्रस्तुत किया तथा बिल का आहरण कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया गया है। इस प्रकार शासकीय अधिकारी/कर्मचारी आरोपीगण 01. व्ही. के. धुर्वे, तत्कालीन अपर कलेक्टर/प्रभारी सत्कार शाखा, एवं प्रभारी वित्त शाखा जिला कार्यालय अम्बिकापुर, जिला सरगुजा, 02. ी बैजनाथ विश्वकर्मा, तत्कालीन सहायक ग्रेड-2, सत्कार शाखा, जिला कार्यालय, अंबिकापुर जिला सरगुजा, 03 उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-2, वित्त शाखा जिला कार्यालय अंबिकापुर सरगुजा (छ0ग0), एवं ट्रेवल्स कंपनी के संचालक आरोपीगण 04. श्री अजय कुमार मिश्रा प्रोप्राइटर मातृछाया ट्रेवलिंग एजेंसी अंबिकापुर, 05. विजय कुमार गुप्ता प्रोप्राईटर- जय ट्रेवलिंग एजेंसी, संगम चौक अंबिकापुर, 06. अखिल कुमार गुप्ता प्रोप्राईटर- अखिल ट्रेवलिंग एजेंसी, निवासी रिंग रोड नमना कला अंबिकापुर, एवं 07. श्री दिलीप विश्वकर्मा प्रोप्राइटर- महामाया ट्रेवलिंग एजेंसी, अंबिकापुर के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा- 13 (1) सी डी, 13 (2) एवं धारा- 120-बी, 420, 409, 467/468/471, 34 भा0द0वि0 का अपराध करना प्रमाणित पाया गया है जो विवेचना पूर्ण होने से प्रकरण में दो लोक सेवक आरोपी 01. बैजनाथ विश्वकर्मा, तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 सत्कार शाखा, जिला कार्यालय, अम्बिकापुर जिला सरगुजा एवं 02. उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, (सेवानिवृत्त) तत्कालीन सहायक ग्रेड-2, वित्त शाखा जिला कार्यालय अम्बिकापुर जिला सरगुजा के विरूद्ध अभियोजन स्वीकृति आदेश प्राप्त किया जाकर चालान तैयार किया गया एवं आज दिनांक 04.02.2022 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर एवं ट्रेवल्स कंपनी के संचालक अन्य चार आरोपी अजय मिश्रा, अखिल कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता एवं दिलीप विश्वकर्मा के विरूद्ध फारारी में माननीय विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, अम्बिकापुर जिला सरगुजा के न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है।
प्रकरण के एक अन्य आरोपी व्ही0 के0 धुर्वे (सेवानिवृत्त आई0ए0एस0.) तत्कालीन अपर कलेक्टर/प्रभारी सत्कार शाखा एवं प्रभारी वित्त शाखा जिला कार्यालय अम्बिकापुर, जिला सरगजा, के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति आदेश प्राप्त करने हेतु केन्द्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा गया है जो अभियोजन स्वीकृति आदेश आते ही पथक से पूरक चालान तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारीयों, कर्मचारियों की पेंशन के सम्बन्ध में अहम घोषणा करते हुए सरकार की हिस्सेदारी 10 से बढ़ाकर 14 फीसदी करने का एलान किया था. वह राजपत्र में प्रकाशित हो गया है।
 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य का विवाद राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा। शादी समारोह में पहुंचने के लिए कांग्रेस के नेता शानिवार को रायपुर पहुंचेंगे।
चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नया रायपुर के सेक्टर-15 स्थित ”द व्हाईट सिम्फनी” प्रोजेक्ट पर समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर कार्रवाई करते हुए संभावित क्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उसकी भूमि में क्रय-विक्रय को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही रेरा ने प्रमोटर पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के आवेदन पर ”द व्हाईट सिम्फनी” प्रोजेक्ट का पंजीयन, आदेश तिथि 02 फरवरी 2022 से रद्द कर दिया है। रेरा द्वारा संभावित आबंटितियों के हितों के संरक्षण के उद्देश्य से विवादित प्रोजेक्ट से संबंधित सभी बैंक खातों से पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किसी भी प्रकार का आहरण को प्रतिबंधित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पार्थिवी कन्स्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का ”द व्हाईट सिम्फनी” प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत किया गया था। प्रोजेक्ट की त्रैमासिक प्रगति की जानकारी रेरा को ना देने के कारण प्राधिकरण द्वारा प्रमोटर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। प्रमोटर ने विवादित प्रोजेक्ट में काम शुरू न होने और वर्तमान मार्केट के व्यावसायिक परिस्थितियों में प्रोजेक्ट के व्यावहारिक न होने के आधार पर पुनः ले-आउट में परिवर्तन कर प्रोजेक्ट शुरू करने का निवेदन किया। इस आधार पर प्रमोटर ने प्रोजेक्ट के पंजीयन को समाप्त करने का भी अनुरोध रेरा के समक्ष किया। प्राधिकरण ने दस्तावेजों की जांच पर पाया कि प्रमोटर ने आबंटितियों से राशि प्राप्त किए बिना ही प्रोजेक्ट को बंद करने और पंजीयन समाप्त करने का आग्रह किया है। इसलिए रेरा ने आबंटितियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त प्रोजेक्ट में क्रय-विक्रय प्रतिबंधित करते हुए प्रमोटर के विरूद्ध आदेश जारी करते हुए संबंधित बैंक खातों में संव्यवहार पर रोक लगाई। साथ ही रेरा ने प्रमोटर द्वारा प्रोजेक्ट में विकास कार्य नहीं किए जाने के कारण उसका पंजीयन भी रद्द कर दिया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया अपने एक दिवसवीय प्रवास पर शनिवार 5 फरवरी को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. जिसके बाद सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय 11:20 को पहुंचेंगे और दोपहर 12:00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि होटल बेबीलान इन जेल रोड में दोपहर 2:15 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया शाम 5:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ेगी, ये बयान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिया है. और कहा – धान खरीदी में हम रिकॉर्ड तोड़ रहे है. ऐसे में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब तक 21 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है. और 7 फ़रवरी तक धान की खरीदी होनी है. बता दें कि छग बीजेपी द्वारा लगातार धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की जा रही है. बीजेपी का कहना है कि बारिश के कारण छोटे किसान धान नहीं बेच पाएं है. उन्हें मौका दिया जाए. जिससे छोटे किसान भी सरकार की योजना का लाभ ले सकेंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने आरंग थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वे बस्ती तरफ गांधी चौक में घर का दरवाजा पर ताला लगाकर गया था. वहां से जब सपरिवार वापस घर आये तो सामने का दरवाजा बंद था. खोलकर अंदर गया तो देखा ताला टूटा हुआ मिला। इस दौरान कमरे के अंदर आलमारी एवं पेटी खुला और सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे सोने का हार , सोने का झुमका चोरी कर ले गया। चोरी हुए जेवरात की कीमत 1 लाख रूपए बताया जा रहा है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. और अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरों ने बाइक सवार RTO एजेंट को ठोकर मार दी. जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल RTO एजेंट ने पुलिस को बताया कि वे अपने दोस्त के साथ बाइक में आरटीओ काम से रायपुर आया था. जब वापस घर जाने निकला तो रास्ता भुल जाने से व्हीआईपी रोड तेलीबांधा आ गया. इस दौरान मरीन ड्राईव तरफ से आ रही बुलेरो चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते बाइक को ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। जिससे हाथ-पैर में चोट आई है. RTO एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने सेवाग्राम प्रदर्शनी स्थल पर गांधी जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चरखा चलाया और गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन – सांसद राहुल गांधी ने आज साईंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के स्टालों के अवलोकन के दौरान कोदो, कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को बताया कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है। खरीदी जाने वाली मिलेट का उपयोग कुपोषण दूर करने के लिए मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आंगनबाड़ी के पोषण आहार कार्यक्रम में किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स का उत्पादन करने वाले गांवों में छोटी प्रसंस्करण इकाईयां और पैकेजिंग इकाईयां स्थापित की जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा मिलेट उत्पादन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन के साथ-साथ अच्छे बीज भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद और प्रदेश के मिलेट उत्पादक 14 जिलों के मध्य एमओयू किया गया है। सासंद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की सराहना की।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की शादी को 41 साल पूरे हो गए हैं. 3 फरवरी को ही दोनों की शादी हुई थी. अपनी शादी की सालगिरह पर भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है. ऑफिशियर ट्विटर हैंडल से शेयर इस पाेस्ट में सीएम बघेल ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- ‘मेरा होना, तुम्हारे होने से ही है’. फोटो शेयर होने के बाद 25 मिनट के भीतर ही चार हाजर से ज्यादा ट्विटर यूजर्स ने पोस्ट को लाइक कर दिया था. पोस्ट पर दर्जनों कमेंट भी आ रहे हैं. सीएम के इस अंदाज की लोग तारीफ कर रहे हैं और शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं। 
सीएम भूपेश बघेल की पोस्ट पर कई दिलचस्प कमेंट भी उन्हें मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- कितनी सुंदर तस्वीर! शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं. एक अन्य यूजर ने लिखा- हमर कका भूपेश बघेल अऊ काकी ला बिहाव सालगिरह के झाऊंहा भर-भर के बधाई. जबकि एक महिला यूजर ने लिखा- ‘भारत को यह स्वीकार करना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोगों के वैवाहिक संबंधों के प्रति स्नेह का सार्वजनिक प्रदर्शन सामान्य है. अविवाहित या विवाहित होना ईमानदारी का पैमाना नहीं होना चाहिए.’ सीएम के इस पोस्ट को सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट भी किया है।