Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनसभा कर रहे है. इसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. वह बोले कि देश को दो भागों में बांटा जा रहा है. आगे राहुल गांधी ने किसानों का भी जिक्र किया है. रायपुर में अमर जवान ज्योति का शिलान्यास करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि जब ये (बीजेपी सरकार) सवाल पूछते हैं कि 70 सालों में देश में क्या हुआ. तब ये हमारे किसान, उनके माता-पिता, मज़दूरों, कारीगरों, हमारे छोटे व्यवसायियों का अपमान करते हैं. कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते हैं. भारत की गरीब जनता ने ‘खून-पसीना’ देकर बदलाव किया है। 
आगे राहुल गांधी बोले वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता. जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं. हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। सांसद राहुल गांधी ने बस्तर कैफ़े में दरभा के झीरम की फ़िल्टर कॉफ़ी का स्वाद लिया। बस्तर जिले के दरभा के झीरम क्षेत्र में 20 एकड़ में कॉफी का प्लान्टेशन किया गया है। राहुल गांधी ने कोंडागांव जिले में कोंडानार ब्रांडिंग से बने फ़ूड प्रोडक्ट्स का भी स्वाद चखा. सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शनी स्थल में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने इस योजना की पाठ्यक्रमों के संबंध में स्कूली बच्चों से चर्चा भी की। इससे पहले सासंद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बस्तर डोम के अवलोकन के दौरान सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर के प्रतिनिधियों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने धान से निर्मित राहुल गांधी जी का छायाचित्र उन्हें भेंट किया। 
गौरतलब है कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने और भारतीय संस्कृति की मूल भावना सर्वधर्म, श्रद्धा, समृद्धि के अनुरूप अनूठे सर्व समाज एकता परिसर की कल्पना की गई है। दंतेवाड़ा जिले के 12 अलग-अलग समाज के लोगों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु एक विशाल परिसर में भवन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 एकड़ भूमि का आवंटन किया। यह कार्य विभिन्न समाजों के लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से एकजुट करेगा। जिला दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न समाजों के बीच सामाजिक सौहार्द, समरसता और एकता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द, समरसता और एकता को बढ़ावा देने के लिए यह सराहनीय पहल की गई है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक दिवसीय रायपुर दौरे पर हैं. इसी बीच उनके रायपुर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाने की घोषणा की है. यही कारण है कि पुलिस ने भाजयुमो नेताओं को उनके घर से गिरफ्तार कर रही है. भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने निकल रहे नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सभी नेताओं को सेन्ट्रल जेल रायपुर में रखा गया है. भाजपा युवा मोर्चा, ABVP, शिव सेना, बजरंगदल, समेत कई दल के कार्यकर्ता राहुल गाँधी के दौरे का विरोध कर रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों से करीबन सैकड़ो कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया है। 
बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस को आगे कर लोकतांत्रिक अधिकार को कूचलने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे नहीं किए इसलिए उनके नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की घोषणा की है. उन्होंने संघर्ष जारी रखने की बात कही है. इससे पहले जांजगीर नैला स्टेशन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें रायपुर जाने से रोका गया. इस दौरान जितेंद्र देवांगन, अमन प्रताप को जांजगीर पुलिस ने गिरफ़्तार किया. इसके अलावा रायपुर में गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अमित मैशेरी, मुकेश पटेल सहित कुछ मंडल अध्यक्षों की भी गिरफ्तारी की सूचना हैं। 
 

K.W.N.S.-रायपुर।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों और सुरक्षाकर्मियों के स्मारक का शिलान्यास करेंगे और अमर जवान ज्योति की तर्ज पर अमर ज्योति जलाएंगे. राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में रायपुर के माना में ‘चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बलों’ के कैंपस में अमर ज्योति जलाई जाएगी। 
 छत्तीसगढ़ के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गांधी रायपुर के साइंस कॉलेज में एक कार्यक्रम में राज्य सरकार की दो योजनाओं ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितन क्लब’ का भी शुभारंभ करेंगे. राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ में एक भूरे रंग की संगमरमर की दीवार होगी, जिस पर सैनिकों के नाम अंकित होंगे, एक स्मारक टॉवर और एक वीवीआईपी मंच भी होगा। 
अर्धचंद्राकार दीवार लगभग 25 फीट ऊंची होगी, जिसकी लंबाई लगभग 100 फीट और मोटाई 3 फीट होगी. अर्धचंद्राकार दीवार के सामने बलुआ पत्थर, भूरे-सफेद संगमरमर और ग्रेनाइट के ऊपर एक स्मृति चिन्ह के साथ एक स्मारक टॉवर बनाया जाएगा. स्मारक टावर के सामने आधार पर प्रतीक चिन्ह के रूप में एक राइफल और हेलमेट लगाया जाएगा. अधिकारियों ने कहा, “छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रतीक के सामने जलाई जाएगी जो 24 घंटे भूमिगत पाइपलाइनों के माध्यम से ईंधन की आपूर्ति के जरिए जलती रहेगी.” उन्होंने कहा कि दो मंजिला इमारत का निर्माण स्मारक टॉवर के ठीक सामने किया जाएगा। 
 दिल्ली में इंडिया गेट पर ‘अमर जवान ज्योति’ को हाल ही में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (NWM) में मिला दिया गया था, जिसकी गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कुछ राजनीतिक नेताओं ने आलोचना की थी. बघेल ने कहा था कि अमर जवान ज्योति को हटाने से उन्हें पीड़ा हुई। 
राहुल गांधी रायपुर में ‘सेवा ग्राम’ की आधारशिला भी रखेंगे. इस योजना के तहत रजिस्टर्डर 3,55,000 भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के बैंक खातों में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे. एक साल में तीन किस्तों में सीधे लाभार्थियों के खाते में 6,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. अधिकारियों बताया कि राजीव युवा मितान क्लब योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में 13,269 राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया जाएगा. इस योजना के तहत युवाओं को अपनी पहचान स्थापित करने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री मंडल के साथ विमानतल से साइंस कॉलेज मैदान के कार्यक्रम स्थल के लिए बस से रवाना हुए। राहुल गांधी को कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी। और ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने लिखा – अपने नेता माननीय राहुल गांधी जी के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर अग्रसर। छत्तीसगढ़ बनेगा आज इतिहास का गवाह।
बता दें कि राहुल गांधी कुछ देर में राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूरों के लिए लागू की जा रही ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को तीन किश्तों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। राहुल गांधी योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस योजना के 3 लाख 55 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रुप में 2 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे। इस योजना के बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे। योजना के हितग्राहियों में बड़ा तबका अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है। राज्य सरकार अन्य वर्गों को भी पात्रतानुसार योजना में शामिल कर सकेगी। इस योजना में ऐसे लोगों को पात्र बनाया गया है, जिनके पास आवासीय भूमि तो है, लेकिन कृषि भूमि नहीं है।
राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान यहां नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम का भूमिपूजन भी करेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ की स्थापना आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में की जाएगी। ‘सेवाग्राम’ गांधी जी के विचार, चिंतन दर्शन और गांधीवाद के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। सेवा-ग्राम के निर्माण में मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे। यहां छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप नवा रायपुर में बनने वाले सेवा ग्राम में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। यह परियोजना गांधी-दर्शन को याद रखने और सीखने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी इसके माध्यम से जीवंत रखा जा सकेगा।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी के रायपुर आने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. और लिखा – अब से कुछ ही देर में…
राहुल गांधी आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ करेंगे साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूरों के लिए लागू की जा रही ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को तीन किश्तों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। श्री राहुल गांधी योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस योजना के 3 लाख 55 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रुप में 2 हजार रुपए की राशि जारी करेंगे। इस योजना के बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी और पुरोहित जैसे पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार, वनोपज संग्राहक तथा समय-समय पर नियत अन्य वर्ग भी पात्र होंगे। योजना के हितग्राहियों में बड़ा तबका अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है। राज्य सरकार अन्य वर्गों को भी पात्रतानुसार योजना में शामिल कर सकेगी। इस योजना में ऐसे लोगों को पात्र बनाया गया है, जिनके पास आवासीय भूमि तो है, लेकिन कृषि भूमि नहीं है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर पुलिस ने आज सुबह बीजेपी नेता दिनेश सुंदरानी को गिरफ्तार किया है. दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने की घोषणा भाजयुमो ने किया है. अब नया बखेड़ा सामने आया है जिसकी वजह से जिला प्रशासन के अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। अफसरों को निर्देश हैं कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में किसी भी तरह का खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का मिनट टु मिनट कार्यक्रम 
 10:25 – 12:00: विशेष उड़ान द्वारा: दिल्ली से रायपुर 12:10 – 12:30: सड़क मार्ग से: रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कालेज ग्राउंड, रायपुर 12:30 से 12:50: सरकारी प्रदर्शनी 12:55 से 13:40: ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रोशनी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर ‘न्याय’ योजना के तहत राशि का उद्घाटन और वितरण ‘राजीव युवा मितान क्लब’ को राशि का वितरण काफी टेबल बुक का विमोचन 13:40 – 14:20: गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन 14:20 से 15:00: सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी 15:10 – 15:30: सड़क मार्ग से: साइंस कालेज ग्राउंड से रायपुर एयरपोर्ट 15:40 – 17:10: विशेष उड़ान द्वारा: रायपुर-दिल्ली
 

K.W.N.S.-रायपुर। काफी समय बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगर आप शहर के कुछ हिस्सों में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं और आप जाम में फस सकते हैं। रिंग रोड नंबर 1 रायपुर जी वीआईपी रोड में जाम की स्थिति बन सकती है। इसी तरह टाटीबंध चौक आजाद चौक साइंस कालेज गोल चौक की तरफ से आने जाने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर 12:00 से 4:00 तक यही स्थिति रहेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11:55 से 12:30 बजे तक एयरपोर्ट, रिंग रोड, सहित काफिले के अन्य रास्तों को रोक दिया जाएगा। राहुल गांधी का काफिला गुजरने के 5 से 10 मिनट बाद लोगों को निकलने की अनुमति होगी। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। सुरक्षा में जगह-जगह तैनात है पुलिस राहुल गांधी के आगमन के दौरान किसी प्रकार के विरोध को रोकने के लिए शहर के कई चौक-चौराहों पर प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की है। रायपुर साइंस कालेज सभा कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने वालों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
 

 K.W.N.S.-रायपुर।  देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान बीते तीन सालों में ग्रामीणों और किसानों के साथ न्याय करने वाले राज्य के रूप में कायम हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों के हितों की रक्षा और उन्हें सीधे-सीधे लाभ पहुंचाने के लिए मौजूदा कांग्रेस सरकार ने, जो फैसले लिए हैं। नीतियां और योजनाएं बनाई हैं। उसके चलते किसानों और ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया दौर शुरू हो गया है। 
छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते तीन सालों में अपनी ग्रामीण किसान हितैषी नीतियों के चलते ग्रामीणों किसानों को न सिर्फ सम्मान से जीने का अवसर उपलब्ध कराया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की कर्ज माफी, किसानों पर बकाया सिंचाई कर की माफी, कृषि भूमि के अधिग्रहण के मुआवजे को बढ़ाकर 4 गुना करने के साथ ही किसानों के हित में लिए गए अनेक फैसलों ने छत्तीसगढ़ को किसान कल्याण राज्य के रूप में देश का मॉडल बना दिया है।
यही वजह है, कि राज्य में कृषि रकबे और किसानों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही खेती-किसानी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से राज्य के लाखों किसानों को अब तक 10 हजार 176 करोड़ रूपए की सीधी मदद इनपुट सब्सिडी के रूप में दी जा चुकी है। इससे कोरोना संक्रमण की विषम परिस्थिति में राज्य के किसानों और कृषि को आर्थिक संबल मिला है। मार्च 2022 में किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इस साल की चौथी किश्त के रूप में लगभग 1500 करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। 
 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 20 मई 2020 से शुरू इस योजना का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है। इस योजना में खरीफ और उद्यानिकी की सभी प्रमुख फसलों के उत्पादक कृषकों को शामिल किया गया है। किसानों को इस योजना के तहत इनपुट सब्सिडी के रूप में हर साल चार किश्तों में प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। 
 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से शुरू की गोधन न्याय योजना को देश-दुनिया ने सराहा है। यह आज सबसे लोकप्रिय योजना का रूप ले चुकी है। इस योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में अब तक 10,591 गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7,933 गौठान निर्मित एवं संचालित है। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में अब तक 61.07 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है और गोबर विक्रेताओं को 122 करोड़ 17 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गोबर से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और उपयोग की राज्य में एक नई क्रांति शुरू हुई है, जिससे देश में आसन्न रासायनिक खाद संकट को हल करने में मदद मिलेगी। गौठान समितियों को अब तक 45.31 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों को 29.46 करोड़ रूपए की राशि लाभांश के रूप में दी जा चुकी है। गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर से महिला समूहों द्वारा 10 लाख 38 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 36 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा चुका है। जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा विविध आयमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है, जिससे महिला समूहों को अब तक 50 करोड़ 57 लाख रूपए की आय हो चुकी है। राज्य में गौठानों से 11,463 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या लगभग 80 हजार है। गौठानों से जुड़ने और गोधन न्याय योजना से महिला समूहों में स्वावलंबन के प्रति एक नया आत्मविश्वास जगा है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए एमओयू हो चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर गौठानों में दाल मिल एवं तेल मिल की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में 188 गौठानों में दाल मिल तथा 148 गौठानों में तेल मिल की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य में 2201 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। गोधन न्याय योजना से लगभग 2 लाख ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 44.92 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। इस योजना से 93 हजार 977 भूमिहीन परिवार भी लाभान्वित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कर्ज माफी, सिंचाई कर की माफी, फसल बीमा, प्रोत्साहन राशि, गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी के माध्यम से किसानों को कुल मिलाकर अब तक लगभग 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि उनके खातों में सीधे अंतरित कर चुकी है। राज्य में लघुवनोपज के संग्रहण एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी वनोपज संग्राहक परिवारों की आमदनी में भी इजाफा किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 2500 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 हजार प्रति मानक बोरा करने के साथ ही अन्य लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि से संग्राहकों की आय बढ़ी है। राज्य में 7 प्रकार के लघु वनोपज के बजाय अब 61 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। संग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लघु वनोपज के वेल्यू एडिशन, प्रसंस्करण का भी काम शुरू कर दिया गया है। कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का एकलौता राज्य है। राज्य के वनांचल इलाकों में कृषक कोदो, कुटकी और रागी की खेती करते हैं। मिलेट की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन की शुरूआत की गई है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। बजट सत्र को लेकर छग विधानसभा ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के मुताबिक 7 मार्च से प्रारंभ होकर शुक्रवार 25 मार्च तक रहेगा। इस सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। इस सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।