Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एजेंसी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता या किसी सरकारी संस्था, केंद्र या राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या उनसे संबद्ध कार्यालयों में समकक्ष पद से सेवानिवृत्त सिविल अभियंताओं से आवेदन मंगाया गया है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों, आईआईटी, एनआईटी या सरकारी अनुसंधान संस्थानों इत्यादि में कार्यरत या सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक ऐसे फैकल्टी मेम्बर जिन्हें सड़क निर्माण या पुल की डिजाइनिंग, पर्यवेक्षण और परामर्शदाता के रूप में काम करने का अनुभव हो, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
सड़क निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए शासकीय सेवा वाले ऐसे उम्मीदवार वांछित हैं जिन्हें अपनी सेवानिवृत्ति के पहले के आखिरी दस सालों में से कम से कम पांच साल सड़क निर्माण का अनुभव हो। वहीं पुल निरीक्षण के लिए पुल निर्माण की योजना, डिजाइनिंग या क्रियान्वयन में आठ वर्ष के अनुभव वाले ऐसे उम्मीदवार वांछनीय हैं जिन्हें पुल परियोजना (Bridge Project) के क्रियान्वयन का कम से कम चार वर्ष का अनुभव हो। सड़क और पुल निरीक्षण के लिए दोनों व्यावसायिक योग्यता एवं मैदानी अनुभव रखने वाले उम्मीदवार दोनों कार्यों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्टेट क्वालिटी मॉनिटर के लिए सभी व्यावसायिक और शैक्षणिक योग्यता धारण करने के साथ ही आवेदक किसी तरह के भ्रष्टाचार का दोषी न हो। कम्प्यूटर और स्मार्ट फोन पर काम कर सकने वाले या निर्धारित समय में इन्हें सीखने के इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को मैदानी अनुभव (Field Experiences) से संबंधित दस्तावेज भी आवेदन के साथ संलग्न करने कहा गया है। इम्पैनलमेंट के लिए पात्रता की शर्तें, स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के कर्तव्य (Duty) और आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाइट www.pmgsy.nic.in (डब्लूडब्लूडब्लू डॉट पीएमजीएसवाई डॉट एनआईसी डॉट इन) पर ‘डीओ एंड एसक्यूएम सलेक्शन एंड परफॉर्मेंस इवेल्यूएशन (DO and SQM selection and performance evaluation)’ शीर्षक के तहत देखी जा सकती है। स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के रूप में कार्य करने के इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, विकास भवन, सिविल लाइन, रायपुर को 5 फरवरी 2022 तक भेज सकते हैं। अभिकरण ने एनआरआईडीए (NRIDA) में नेशनल क्वालिटी मॉनिटर और दूसरे राज्यों में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर के रूप में इम्पैनल्ड अधिकारियों तथा 5 फरवरी 2022 को 70 साल की उम्र पूरी कर रहे अधिकारियों को आवेदन नहीं करने कहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी के रायपुर आगमन में कुछ दिन की देरी बाकी है. गौर तालाब है की राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आ रहे हैं. रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख नेताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारी की शुरुआत कर दी है. सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र से रायपुर के लिए 3 तारीख के पहले आने की तैयारी में है. सभी मंत्री राहुल गांधी को अपनी कार्यकाल की विभाग की प्रगति रिपोर्ट पेश करने हेतु समय चाह रहे हैं. कांग्रेस के बड़े नेता भी राहुल गांधी से मिलने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया से गुजारिश कर रहे है। सभी मंत्री राहुल गांधी के स्वागत में पलक पावडे बिछा कर स्वागत करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों से जानकारी के अनुसार इसी क्रम में टी. एस बाबा के सुपुत्र आदि बाबा अपनी तैयारी में पूर्ण रूप से जुड़ गए है और सभी मंत्री के बांग्लो में कार्यकर्ताओं का आना जाना बढ़ गया है दूसरी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की चुनावी दौरे में है वह अपना चुनावी प्रचार खत्म कर कल शाम या रात तक रायपुर आएंगे ऐसी जानकारी कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है. इसके अतिरिक्त राहुल गांधी छत्तीसगढ़ सरकार के कई योजनाओं का शुभराम करेंगे जिसमे मुख्य रूप से राजीव गांधी गरीब कल्याण जैसी महत्वाकांक्षी योजना भी शामिल है. तत्पश्चात वे मुख्यमंत्री के यहां शादी समारोह में विषय तौर पर शामिल होंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3.10 बजे चंडीगढ़ से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5.10 बजे रायपुर लौटेंगे बता दें कि सीएम भूपेश बघेल यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे है. वही सीएम बघेल ने मंटोला, ढोलीखार, छावनी, नामनेर, कमला नगर, बल्केश्वर में जनसंपर्क करके प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी की योगी सरकार में पांच साल में केवल बुल्डोजर और डंडे चले हैं। अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस सत्ता में आने पर घोषणा पत्र के वादों को पूरा करेगी। युवाओं को रोजगार देंगे और महंगाई कम होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 12 शासकीय पद खाली पड़े हैं, लेकिन प्रदेश सरकार भर्तियां नहीं निकाल पा रही है। भर्ती के लिए जो परीक्षाएं कराई जाती हैं, उनके पर्चे पहले लीक हो जाते हैं। इसके बाद परिणाम घोषित नहीं किया जाता है। हिमाचल प्रदेश में कुछ सीटों के चुनाव में हारने के बाद भाजपा ने पूरे देश में पेट्रोल, डीजल सस्ता कर दिया।

panchayattantra24.com,रायपुर। आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर छत्तीसगढ़ पुलिस बैंड की ओर से रायपुर के मरीन ड्राइव में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के सम्मान में राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण कराने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का निर्माण चैथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के परिसर में किया जायेगा। शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति अनवरत जलती रहेगी। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमि पूजन सांसद श्री राहुल गांधी के हाथों आगामी 03 फरवरी को किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी रही है और बलिदान का सम्मान करना जानती है। इतिहास गवाह रहा है कि जो भी समाज अपने शहीदों का सम्मान नहीं बनाये रखता, उनकी कुर्बानियों की यादों को संजोकर नहीं रखता, उनकी निशानियों का अपमान करता है, वो समाज मिट जाता है।
सन 1972 में हमारी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश के शहीद वीर सैनिकों के सम्मान में नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की थी जो 1972 से लगातार जलती आ रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने अमर जवान ज्योति को इंडिया गेट से हटाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शिफ्ट कर दिया। इंडिया गेट पर जलती हुई अमर जवान ज्योति आने जाने वालों को दिखती रहती थी उनमें देश के शहीदों के प्रति गर्व और कृतज्ञता का भाव पैदा करती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंडिया गेट स्थित अमर ज्योति बुझाए जाने से वे आहत हुए हैं लेकिन अब राजधानी रायपुर में भी शहीदों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने वर्दीधारी सेवाओं में जाकर देश के लिये प्राण न्यौच्छावर किये, साथ ही छत्तीसगढ़ में देश भर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी उनकी शहादत का सम्मान हम ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ के माध्यम से करेंगे।
छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति में शहीदों की नामावली सूची की दीवार, मेमोरियल टावर एवं वीवीआइपी मंच भी तैयार किया जाएगा । शहीदों की नामावली सूची की दीवार का निर्माण ब्राउन मार्बल से एवं शहीदों के नाम को उसी मार्बल में खुदाई कराकर लिखा जाएगा। यह दीवार लगभग 25 फीट ऊंची एवं लगभग 100 फीट की लंबाई के अर्धचंद्राकार रूप में रहेगी इस दीवार की मोटाई 3 फीट होगी। मेमोरियल टावर की स्थापना अर्धचंद्राकार दीवार के सामने बलुआ पत्थर ब्राउन व्हाइट मार्बल ग्रेनाइट से की जाएगी। इसके शीर्ष में स्मृति चिन्ह का निर्माण कराया जाएगा । मेमोरियल टावर के सामने आधार पर राइफल एवं हेलमेट प्रतीक चिन्ह के रूप में रहेगा। इसी प्रतीक चिन्ह के सामने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्वलित होगी जो भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से ईंधन सप्लाई द्वारा 24 घंटे प्रज्वलित होगी।
मेमोरियल टावर के ठीक सामने किलानुमा दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा जिस भवन के आधार की लंबाई 150 फीट एवं चैड़ाई 90 फीट होगी इस भवन की ऊंचाई 40 फीट होगी उक्त भवन के सामने 16 बिगुलरों के खड़े होने के लिए 16 गुंबदों का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के प्रथम तल पर शहीदों की चित्र प्रदर्शनी एवं द्वितीय तल पर शस्त्र प्रदर्शनी रखी जाएगी। इस इकाई में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस के दौरान सम्मिलित शहीदों के परिजनों के ठहरने हेतु सर्व सुविधा युक्त मेस एवं आवासीय कमरों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने आशा व्यक्त की है कि शीघ्र ही छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति देश प्रदेश के एक गौरव स्थल के रूप में स्थापित हो जायेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा सदर बाजार मंडल द्वारा नाहटा मार्केट में आयोजित मन की बात के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” सभी वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणादायी होती है। अग्रवाल ने कार्यक्रम के पूर्व भारत माता और महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को देश की जनता से अपने मन की बात करते हैं। उनके मन की बात सुनने से देश में विभिन्न क्षेत्र के प्रेरणादायी काम करने वाले लोगों के बारे में जिसमें खेल, संस्कृति, सेवा और समाज की प्रेरणादायी बातें पता चलती हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी को मन की बात सुनने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए और खुद भी घर में सपरिवार सुनना चाहिए।
महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी विश्व के बड़े नेता थे, लेकिन वे समाज के छोटे-छोटे कार्य करने को प्रेरित करते थे। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद करते हैं। उनके बताए मार्गदर्शन पर देश चल रहा है। इस अवसर पर सभा में महात्मा-गांधी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में सराफा मार्केट के हरक मालू, दीप चंद कोटड़िया, इंद्रजीत सलूजा, भीखम कोटड़िया, खेमराज बैद, मुरली शर्मा, सुरेश भंसाली, विमल जी मालू, रमेश ठाकुर, ललित जैसिंघ, सुनील वांदरे, राजू बिरनानी, विशाल भूरा, विनोद रोहरा, संदीप कसार, पार्षद सीमा कंदोई, सुमन मुथा, पुष्पा कन्नौजे, ममता यादव, बबीता रजक, ज्योति पवार, तथा अनघ करकषे सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर।राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन जानने के लिए उनसे संबंधित किताबों का गहन अध्ययन करना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मीनल चौबे व उप नेता मनोज वर्मा स्थानीय पार्षदों के साथ स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों का गांधी चौक नगर निगम मुख्यालय के पास से, सप्रे स्कूल, दानी स्कूल, बूढ़ातालाब, महाराजबंध तालाब व अन्य चल रहे कार्यो का अधिकारियों के साथ स्थल अवलोकन किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। धार्मिक न्यास एवँ धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज राजिम माघी पुन्नी मेला की केंद्रीय समिति की बैठक राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल भी मौजूद थे। बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में धर्मस्व मंत्री श्री साहू ने कहा कि परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 16 फरवरी से 1 मार्च तक होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 16 फरवरी, 23 फरवरी एवं 1 मार्च को होगा। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगंे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। मंत्री श्री साहू ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, शौचालय, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। जमीन अधिग्रहण को लेकर करीबन महीनेभर से आंदोलनरत नवा रायपुर के किसानों के साथ मंत्रिमंडल उप समिति की बैठक हुई. करीबन तीन घंटे तक चली चर्चा के बाद मंत्रिमंडल उप समिति ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए कमेठी गठित करने का निर्णय लिया है. किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में बताया कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल से आर्थिक मुआवज़ा के अंतर में एवं तमाम मुद्दों में सार्थक चर्चा हुई है. अब आंदोलन ख़त्म करने का फ़ैसला किसानों को लेना है. उन्होंने कहा कि किसानों की जो नाराज़गी है, वह तत्कालीन सरकार से है. वहीं दूसरी ओर किसान नेता रूपन लाल चंद्राकर ने बताया की आंदोलन जारी रहेगा. हमारी बिंदुवार माँगों पर चर्चा हुई है. अब देखना होगा कि इस चर्चा में अमल कितना होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. फ़िलहाल, मंत्रियों ने आश्वासन है कि बहुत जल्द फिर से हम चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली, 29 जनवरी। माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 आ रही है। इस दिन मंगलवार का संयोग होने से यह भौमवती अमावस्या भी हो गई है। साथ ही इस दिन प्रात: 11 बजकर 15 मिनट तक महोदय नामक अति पुण्यदायक योग भी बन रहा है। इस योग में आने वाली अमावस्या के दिन तीर्थस्थलों की पवित्र नदियों में स्नान, पूजन, दान-पुण्य आदि करने से अमोघ फल प्रदान होता है। चूंकि यह अमावस्या मंगलवार के दिन आ रही है इसलिए आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए इस अमावस्या के दिन अनेक उपाय किए जाते हैं।
मौनी अमावस्या का महत्व
जैसा किनाम से ही ज्ञात होता है मौनी अर्थात् मौन। इस अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत-पूजन किया जाता है। मौन रहकर भगवद्भक्ति करने से मनुष्य की आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। सत्कर्मो का उदय होता है और अंत:करण का शुद्धिकरण होता है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन सृष्टि के संचालक मनु का जन्म हुआ था इसलिए भी इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है।
4 घंटे 4 मिनट रहेगा अति पुण्यदायक महोदय योग।
1 फरवरी को सूर्योदय प्रात: 7.11 बजे से लेकर प्रात: 11 बजकर 15 मिनट तक अमावस्या तिथि, श्रवण नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग होने से महोदय नाम का योग बन रहा है। यह योग कुल 4 घंटे 4 मिनट रहेगा। यह योग अति पुण्यदायक होता है। इस योग में किसी तीर्थस्थल पर जाकर स्नान, पूजन, दान-पुण्य करना एक करोड़ सूर्यग्रहण के समय किए गए दान के समान शुभ फल देता है। शास्त्रों का वचन है किमहोदय योग में सभी नदियों व सरोवर का जल गंगाजल के समान होता है। इस दिन मौनी भौमवती अमावस्या होने से प्रयागराज में स्नानादि करना महापुण्यप्रद है। गंगा के अलावा नर्मदा, क्षिप्रा, गोदावरी आदि पुण्य सलिला नदियों में स्नान करना चाहिए।
आर्थिक संकटों से मुक्ति के लिए उपाय
मौनी अमावस्या के दिन भौमवती अमावस्या का शुभ संयोग बना है। इसलिए इस अमावस्या के दिन अपने जीवन के आर्थिक संकटों का समाधान करने के लिए शास्त्रों में बताए कुछ उपाय अवश्य करें।
मौनी अमावस्या के दिन आंक के 51 पत्ते लेकर इन पर अष्टगंध से श्रीराम लिखें और इसकी माला बनाकर हनुमानजी को पहनाएं। इससे आर्थिक कष्ट कटने लगते हैं।
मौनी अमावस्या के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में मीठा दूध अर्पित करें और सायंकाल आटे से बने 11 दीपक में सरसों का तेल भरकर पीपल के वृक्ष के चारों ओर लगाएं। इससे आर्थिक समृद्धि की राह खुलने लगेगी।
मौनी अमावस्या के दिन शनि देव को तेल अर्पित करने से शनि से जुड़ी पीड़ा दूर होती है।
इस दिन गायों को हरा चारा खिलाने, मछलियों को आटे की गोली खिलाने और पक्षियों के लिए दाने का प्रबंध करने से बहुत पुण्य फल मिलता है।
गरीबों, निशक्तों, दिव्यांगों को इस दिन भोजन करवाने से पुण्य फल प्राप्त होता है।