Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी में गुंडे बदमाश और लुटेरे कानून का मखौल उड़ा रहे हैं। ऐसा लगता है पुलिस का डर ख़त्म हो गया है या ऐसा लगता है कि पुलिस प्रोटोकाल या अन्य प्रशासनिक कार्य में व्यस्त रहने के कारण ध्यान नहीं दे पा रही है। लुटेरे पुलिस और प्रेस कर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। इनका हौसला इतना बढ़ गया है कि वे किसी को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं। गली-मोहल्लों में छोटे-छोटे विवादों पर मारपीट-चाकूबाजी आम हो गई है। ऐसी प्रकार जुआ-सट्टा पर लगाम नहीं लगने के पीछे एक कारण कई नेताओं के इन धंधों में लिप्त होना है। राजधानी के कई इलाकों में इनके अड्डे चल रहे हैं। जिसे या तो ये स्वयं हेंडल करते हैं या उनके समर्थक। कई नेता अपने इलाके में सक्रिय सटोरियों और जुआ का फड़ चलाने वालों को महफिल जमाने में परोक्ष रुप से मदद पहुंचाते हैं।
मोबाइल लुटेरे सक्रिय
मोबाइल लुटेरे घड़ी चौक से एसआरपी चौक (भगतसिंग चौक) में काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। घड़ी चौक से भगत सिंह चौक के बीच तेजी से गाड़ी चलते हुए राह चलते लोगों का पलक झपकते ही मोबाइल लूट कर भाग जाते हैं। पिछले दिनों एक मीडिया कर्मी भी इन लुटेरों का शिकार हो गया था। इसी तरह पचपेड़ी नाका से सेजबहार और देवपुरी से वीआईपी रोड को जोडऩ़े वाला कमल विहार के रास्ते में अब आए दिन गुंडे-बदमाशों को जमावड़ा लगा रहता है, रात होते ही कमल विहार के रोड में चेन स्नेचिंग करने वाले युवक घूमते नजऱ आते है। राजधानी में कमल विहार के पहले गेट में एक बस्ती है जहां रोज शराबियों की महफि़ल जमती है। कमल विहार में बने घरों और कालोनियों को शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना गया है। मगर उसके बाद भी इस रास्ते में लोगों से चाकूबाजी, लूट, हत्या, गांजा तस्करी और बड़े-बड़े अपराध होते है। लोगों से मोबाइल और लूटने वाला गिरोह कमल विहार के आस-पास ही बैठा रहता है। जैसे ही किसी अकेले व्यक्ति को गाड़ी में जाते देखते है तुरंत उसका पीछा करके उसे लूट लेते है। अधिकांश लोग एफआईआर कराने नहीं जाते क्योंकि कई प्रकार की औपचारिकता पूरी करनी पड़ती है लोग इस झंझट में पडऩा नहीं चाहते, सिर्फ नया सिम प्राप्त करने के लिए थाने में सूचना दर्ज कराते है।
पार्किंग-नुक्कड़ में भी दादागिरी
अपराधियों के हौसले अब इतने बुलंद हो चुके है कि हर जगहों पर पार्किंग के नाम पर वसूली का काम शुरू कर दिया है, लोगों के सवाल पूछे जाने पर पार्किंग की फीस ले रहे है ऐसा बहाना बनाकर ये अपराधियों के गुर्गे आम जनता को परेशान कर रहे है। अब अस्पतालों के बाहर सायकल, बाइक, कार पार्किंग का ठेका लेने वाले लोग अपराधियों का खौफ दिखाकर लोगों से अवैध वसूली करने में लगे हुए है। ऐसे पार्किंग में बैठने वाले लोग अपराधियों से ही जुड़े हुए होते है। ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
अपराधों में अब नाबालिग भी हो रहे शामिल\
राजधानी में बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए ऐसा लग रहा हैं कि अपराधियों में पुलिस का खौफ ख़त्म होने लगा हैं। रायपुर जैसे शहर में हुक्का, सिगरेट, जुआ-सट्टा, गांजा, शराब, और अन्य आपराधिक गतिविधियां का जारी रहना आम बात हैं। राजधानी में बढ़ते जा रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने बहुत से अभियान भी चलाए लेकिन सौ फीसदी सफलता नहीं मिली। मगर इन सभी मुद्दों से हटकर एक बात पता यह भी है कि जो भी अपराध आज हो रहे हैं चाहे वो चोरी हो या फिर लूट हो या फिर बलवा या फिर हत्या हो इन सभी मामलों में आरोपी नशेड़ी ही मिले है। मगर उन आरोपियों में एक न एक नाबालिग भी शामिल हैं। रायपुर के पुराने और कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपने गुर्गों की मदद से नाबालिगों को नशे का आदि बनाकर अपने पास रखे हथियारों को देकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल करते जा रहे हैं जो कि पूरी राजधानी को खोखला बनाती जा रही हैं। एक लाख का मोबाइल पार तेलीबांधा क्षेत्र में एक युवक के जैकेट में रखा एक लाख रुपए का मोबाइल चोरी हो गया, टाटीबंध निवासी विशेष शाह एचपी गैस एजेंसी टाटीबंध के संचालक है, 26 जनवरी की शाम वे अपनी कार सीजी 04 एम 0012 से अपने परिवार के साथ मरीन ड्राइव के पास सामान खरीद रहे थे, तभी उनके जैकेट से रखा फोन चोरी हो गया। इसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायकों और उनके सहायकों ने ऑनलाइन प्रश्नों की सूचना संबंधी प्रशिक्षण में भाग लिया. अब आगामी बजट सत्र 2022 के दौरान प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. बता दें कि विधायकों और उनके सहायकों के लिए एनआईसी रायपुर के माध्यम से एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया. इस प्रशिक्षण सत्र में विधायकों को ऑनलाइन प्रश्न जमा करने संबंधी जानकारी दी गई. ऑनलाइन प्रश्न जमा करने के लिए एक नवीन वेब एप्लीकेशन एनआईसी के टेक्निकल हेड सत्येन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है. कार्यक्रम में विधायकगण उनके निज सहायक विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े एनआईसी के टेक्निकल डायरेक्टर सत्येन्द्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कोर ग्रुप के साथ चर्चा चल रही है. सबसे पहले मोर्चा प्रकोष्ठ और पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. आखिरी में कोर ग्रुप की बैठक होनी है. बैठक में नगरीय निकाय के नतीजों पर भी चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही विधानसभा में ऑनलाइन सवाल लगाने को लेकर विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बता दें कि इस बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शामिल होने वालीं थीं. हालांकि अपरिहार्य कारणों से डी पुरंदेश्वरी का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है. जिसके चलते वे इस समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हो पाईं. बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, पवन साय व कोर ग्रुप के सभी सदस्य गण उपस्थित हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज निधन हो गया है. वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरूर जिला बालोद जा कर हिरवानी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई दी. हिरवानी की मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए गृहमंत्री साहू ने कहा कि हिरवानी जी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमेशा साहू समाज के उत्थान और प्रगति के लिए काम किया है. उनका आकस्मिक जाना पूरे साहू समाज और हम सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है. साहू ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोकाकुल परिवार जनों का ढांढस बंधाया।
panchayattantra24.comरायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यवाही न होने पर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवैध रेत उत्खनन रोकना ज़िले के कलेक्टर-एसपी की व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी होगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मजदूर परिवारों की पहली दो बेटियों को उनकी शिक्षा, रोजगार और विवाह के लिए 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक श्रमिक को छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना आवश्यक है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सेहत, स्वावलंबन और आत्मसम्मान के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। सरकारी योजनाओं और आर्थिक नवोन्मेष से महिलाओं को जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल तब से लगातार जारी है। नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना इसी प्रयास से आगे बढ़ता कदम है। जिसमें पात्र हितग्राही श्रमिक की पहली दो वयस्क और अविवाहित पुत्रियों को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि छत्तीसगढ़ सरकार देगी।
प्रोत्साहन राशि को पात्र हितग्राही की बेटियों के बैंक खाते एकमुश्त भेजी जाएगी, इसके लिए आवेदक का बैंक खाता और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। इस राशि का उपयोग बेटियों की शिक्षा, रोजगार, कौशल उन्नयन, स्व-रोजगार, स्वावलंबन और उनके विवाह के लिए भी किया जा सकेगा। पात्र हितग्राहियों में लड़की के माता-पिता में से एक या दोनों कम से कम एक साल पूर्व श्रमिक मंडल में वैध रूप से पंजीकृत होने चाहिए। इस योजना में आश्रित पुत्री, जिसके लिए आवेदन किया गया है वह किसी अन्य विभाग में या बीओसी मंडल की पंजीकृत हितग्राही नहीं होनी चाहिए।
नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के अंतर्गत जिला श्रम कार्यालय में श्रम निरीक्षक, श्रम उपनिरीक्षक द्वारा आवेदन सत्यापन उपरांत सहायक श्रम आयुक्त, श्रम अधिकारी या सहायक श्रम पदाधिकारियों के पास नियमानुरूप आवेदन जमा कर सकेंगे। तत्पश्चात राज्य सरकार पंजीकृत मजदूर की अविवाहित दो बेटियों को 20-20 हज़ार रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नया रायपुर द्वारा आयोजित ”डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यान” में वर्चुअल रूप से शामिल हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि भारत के संविधान में समावेशी विकास के आदर्शों की परिकल्पना की गई है। साथ ही संविधान सामाजिक न्याय की अवधारणा पर भी बल दिया गया है। संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता, दर्शन और विचारधारा ने संविधान को विशिष्ट बनाया।
वेबिनार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के अनुसार, सामाजिक न्याय, एक आदर्श या न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का एक साधन है। डॉ. अंबेडकर के लिए एक न्यायपूर्ण समाज जातिविहीन समाज है जो सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के तीन घटकों के संयोजन पर आधारित है। उइके ने कहा कि सामाजिक न्याय पर हम संवैधानिक प्रावधानों के लिए हम बाबा साहेब के बहुत ऋणी हैं। आज जब पूरा भारत प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, मैं इस महान दूरदर्शी के लिए अपना सम्मान और आभार व्यक्त करती हूं। विश्वविद्यालय ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया। उन्होंने महान भारत रत्न के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक विरासत को संजोकर रख सकें। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ संकाय सदस्य, शिक्षाविद और विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 28 जनवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा है कि लाला जी आजादी के महानायक लाल-बाल-पाल में से एक थे जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है। लाला जी अपनी स्पष्टवादिता और अटूट राष्ट्र प्रेम के कारण बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत का विरोध करते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी। लाला जी ने कहा था ‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी’। श्री बघेल ने कहा कि लाला जी का बलिदान खाली नहीं गया, लाला जी की शहादत ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। ऐसे वीर अमर बलिदानी लाला जी का देश सदा ऋणी रहेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सहित समूचे बस्तर के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा बस्तर के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बघेल ने कहा कि हम सब मिलकर जनभावनाओं के अनुरूप गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर एक खुशहाल, समृद्ध एवं शांतिपूर्ण बस्तर का निर्माण कर विकास की गंगा बहायेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान दलपत सागर के समीप समुंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में 109 करोड़ रूपए लागत के कुल 29 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने 41 करोड़ 31 लाख रूपए के कुल 21 कार्यों का लोकार्पण एवं 68 करोड़ 10 लाख रूपए के कुल 8 कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग की पत्रिका ‘न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल’ का विमोचन भी किया। सभा स्थल में पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समुंद चौक में स्थित भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं बस्तर की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, निगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण जगदलपुर एवं बस्तर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बालीकोंटा में आज अमृत मिशन योजनातंर्गत सिवरेज मास्टर प्लांट का लोकार्पण होने से जगदलपुर शहर की पहचान ऐतिहासिक दलपत सागर में जाने वाली शहर की गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से गंदे पानी को शुद्धीकरण के बाद इन्द्रावती नदी में छोड़ा जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि आज से कुछ साल पहले शहर के इस ऐतिहासिक दलपत सागर जल कुंभियों से लदा रहता था। लेकिन हमारी सरकार एवं नगर निगम के प्रयासों से दपलत सागर आज जलकंुभी की समस्या से मुक्त होकर एक स्वच्छ, सुन्दर एवं मनोरम तालाब बन गया है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले तीन वर्षों के दौरान समाज के प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दन्तेवाड़ा जिले के छिन्दनार में अबूझमाड़ एवं महाराष्ट्र को जोड़ने वाली पुल का लोकार्पण किया गया है।
इस अवसर पर उन्होने पिछले तीन वर्षों के दौरान बस्तर में किसानों के उत्थान, आवागमन की सुविधा, पर्यटन के माध्यम से रोजगार का सृजन आदि विभिन्न विकास कार्या की भूरी-भूरी सराहना की। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बस्तर में हवाई सुविधाओं का विस्तार, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वामी आत्मानंद आदर्श अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ई-लाईब्रेरी आदि की स्थापना के अलावा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं खेलकूद के लिए जरूरी मदद एवं अनुकूल परिवेश प्रदान किया जा रहा है। बस्तर एवं आदिवासियों की कला, संस्कृति, भाषा-बोली, जीवन शैली आदि को भी सहेजने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बादल संस्था मिल का पत्थर साबित होगा।
सांसद श्री दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ एवं बस्तर में हुए विकास कार्याे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना कॉल के विषम परिस्थितियों में भी विकास कार्य निर्बाध गति से जारी रहा है। जो मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने भी पिछले तीन वर्षों के दौरान बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्याे की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, आईजी पुलिस श्री सुन्दरराज पी, बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल, एसपी श्री जितेन्द्र मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार सुगम उद्योग, व्यापार-उन्नत कारोबार पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 26 वीं कड़ी का प्रसारण 13 फरवरी 2022 को होगा2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।