Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। भारत का 73वां गणतंत्र दिवस जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर सलामी ली जायेगी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ”जनता के नाम संदेश” का वाचन किया जाएगा, तत्पश्चात कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जावेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रोडोनेशन अभियान पर भी चर्चा हो सकती है। उनकी मौजूदगी में संगठन में जिला स्तर पर विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा सकती है।

panchayattantra24.com, रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज उत्तराखंड दौरे पर रवाना हुए. रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की. और कहा – आज हम उत्तराखंड में कांग्रेस का कैंपेन सांग लॉन्च करेंगे और वहां हमारी बहुत अच्छी स्थिति है. भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटती है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश में किया है और अब भी कर रहे हैं। धर्म का इस्तेमाल करके बीजेपी को सत्ता मिली लेकिन वोट देकर लोगों को क्या मिला? बता दें कि उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी की तरफ से 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी से वापस कांग्रेस में आए यशपाल आर्य को बाजपुर से टिकट दिया गया है. उत्तराखंड चुनाव की बात करें तो वहां पर 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होने जा रही है. वहीं 10 मार्च को बाकी राज्यों संग ही उत्तराखंड के नतीजे भी सामने आएंगे. इस बार चुनाव में एक तरफ बीजेपी सत्ता परिवर्तन वाले ट्रेंड को तोड़ना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस फिर उसी ट्रेंड से उम्मीद लगाए सत्ता में वापस आना चाहती है।

panchayattantra24.com,रायपुर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक बिल्कुल नई दिशा और दशा प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपनी संबोधन में कही। राज्यपाल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में 21 विभूतियों का हम परिवार द्वारा सम्मान किया गया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा हम फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्या की सराहनीय की।
राज्यपाल ने छिंदवाड़ा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने उन सभी सेनानियों को याद किया, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के जन्म स्थान पर उनका स्मारक बनाया जाए। राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती 23 जनवरी के दिन से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की जा रही है। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश को भी छोड़ दिया। आजाद हिन्द फौज की कमान राष्ट्रवादी नेता रासबिहारी बोस ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को सौंपी। उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज को एक संगठित स्वरूप प्रदान किया।
सुश्री उइके ने कहा- आजाद हिन्द फौज के सैनिकों का पहली बार नेतृत्व करते हुए नेताजी ने कहा था कि ‘आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों! आज का दिन मेरे जीवन का सर्वाधिक गौरवशाली दिन है। आज मुझे समस्त भारत को यह सूचित करते हुए अपार गौरव और अद्भूत आनन्द का अनुभव हो रहा है कि भारत की स्वाधीनता सेना का निर्माण हो गया है। यह फौज भारत को स्वतंत्र ही नहीं करेंगी वरन् स्वतंत्र भारत की भावी सेना का निर्माण भी इसी के द्वारा होगा।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा’ का नारा दिया, जिसने हर भारतवासी के हृदय में अवर्णनीय उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया था। आजाद हिन्द फौज में पारस्परिक अभिवादन तथा युद्ध घोषणा के लिए ”जयहिन्द” का प्रयोग किया जाता था। इससे राष्ट्रीय एकता को बल मिला। ”जय हिन्द” का नारा आजाद हिन्द फौज तक ही सीमित न होकर आज हमारा राष्ट्रीय अभिवादन बन गया है।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भूत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह है और हमेशा रहेंगे। हम उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते हैं। इस अवसर पर श्री विवेक बंटी साहू व श्री निशिकांत चौधरी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में 1971 के युद्धों के सैनिक एवं विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। रेसलिंग में शिवानी पवार, कुश्ती में पूर्वा ठाकरे, क्रिकेट में निकिता कोलटकर, बैडमिंटन में भाग्य करडे, बैडमिंटन में अभिनय साहू, बालश्री पुरस्कार में मेराज फातिमा, क्रिकेट में सृष्टि नागपुरे, मोटिवेटर में अमन जैन, पावर लिफ्टिंग में अदिती बैरागी, कुश्ती में शिखा मालवी, समाज सेवा में श्री रिंकु मिगलानी, कोविड केयर सेंटर संचालन में अलमास खान, कोविड संक्रमितों की सेवा के क्षेत्र में डॉ. धर्मेन्द्र मरावी, जिला अधिवक्ताओं की समाज सेवा के क्षेत्र में सूर्याेदय ग्रुप और निःशुल्क 3.55 लाख भोजन पैकेट के लिए बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट छिंदवाड़ा, सहकारिता के क्षेत्र में के.के. सोनी तथा 1971 के युद्ध में सहभागिता निभाने वाले श्री शंकर लाल पाल, श्री शिवनाथ सिंह ठाकुर, श्री रामा अमरूदिया व श्री रमेश चंद्र विनायक का सम्मान किया है।
राज्यपाल ने डॉक्टर आपके वार्ड रथ को दिखाई हरी झंडी
हम फाउंडेशन भारत और नगरपालिका निगम के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर आपके वार्ड रथ का राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ में बालिकाओं को महावारी से संबंधित जानकारी एक गायकोलाजिस्ट महिला डॉक्टर द्वारा दी जाएगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस ने दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर मोबाईल फोन छीनने और चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया आनंद कुमार ने थाना आज़ाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुहागा मंदिर के पास ब्राह्मण पारा में इसकी पत्नी मोबाइल फोन पर बात कर रही थी तभी काले रंग का बिन नंबर मोटरसाइकिल अज्ञात चोर मोटर सायकल से आकर प्रार्थिया के हाथ में मोबाइल चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आज़ाद चौक में अपराध क्रमांक 18/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आज़ाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही वाहन के संबंध में भी विश्लेषण किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त बजरंग नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना आजाद चौक उदय वानखेडे एवं उसका साथी विकास निहाल को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को कारित करने के अलावा दोपहिया वाहन में घुम – घुम कर शहर के अलग – अलग स्थानों से इसी तरीका वारदात के आधार पर 05 नग मोबाईल फोन छीनना/चोरी करना भी बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से मोटर सायकल जप्त किया गया है। आरोपी के कब्जे से जप्त शेष 05 नग मोबाईल फोन में आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 41(1+4)/379 भादवि. के तहत् कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. उदय वानखेडे पिता राजेश वानखेडे उम 19 साल पता शिवनगर के पास थाना आजाद चौक रायपुर। 02. विकास निहाल पिता दिलीप निहार उम 18 साल बजरंग नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रार्थी राजेश सोनकर ने थाना माना कैम्प में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका थाना माना क्षेत्रांतर्गत डूमरतराई स्थित थोक सब्जी मार्केट में राजेश कुमार, स्वतंत्र कुमार सोनकर के नाम से दुकान नं0 बी/30 है तथा वह थोक सब्जी का व्यवसाय करता है। प्रार्थी पिछले करीब डेढ़ महीने के सब्जी बिक्री रकम 3,50,000 रूपये को दुकान के अलमारी में रखा था, जिसे प्रार्थी दिनांक 12.01.2022 को दोपहर में देखा था जो सही सलामत था। तत्पश्चात प्रार्थी अलमारी का लाॅकर बंद कर चाबी को अपने पास रखा और दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया। प्रार्थी दिनांक 13.01.2022 के सुबह करीब 04.00 बजे आकर देखा तो दुकान में लगे शटर का ताला नहीं था प्रार्थी अंदर दुकान अंदर जाकर देखा तो अलमारी और लाॅकर खुला था तथा लाकर में रखा नगदी रकम 3,50,000 रूपए नहीं था। कोई अज्ञात चोर दिनांक 12-13.01.2022 के दरम्यानी रात दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर अलमारी का लाॅकर तोड़कर नगदी रकम को चोरी ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 12/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चोरी की उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री एल.सी.मोहले, प्रभारी सायबर सेल श्री गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी माना कैम्प श्री शरद चन्द्रा को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना माना की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को भी खंगालकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि संजय नगर टिकरापारा निवासी मोहम्मद अकबर जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, वह अपने पास अधिक मात्रा में नगदी रकम रखा है तथा वह नया-नया सामान व कपड़ा क्रय करने के साथ ही बहुत अधिक रकम खर्च कर रहा है। इसके साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों में भी मोहम्मद अकबर घटना स्थल के आसपास लगातार दिख रहा था। जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा मोहम्मद अकबर को पकड़ा गया तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मोहम्मद अकबर द्वारा नगदी रकम चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1,24,600/- रूपए एवं चोरी के पैसों से क्रय किया गया 01 नग एल.ई.डी.टी.व्ही. कीमती करीब 1,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,34,600/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यलय में सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डायरेक्टर जनरल जुल्फ़िकार हसन, एडीजी नितिन अग्रवाल, आईजी साकेत, डीआईजी ए.के. सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आधे रहवासियों को 28 जनवरी की शाम को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ेगा। दरअसल नगर निगम की जल विभाग सरिता इंटेकवेल के मेन हेडर में लगे वाल्व, एनआरवी को बदलने के साथ ही 80 और 150 एमएलडी इंटेकवेल रा वाटर इंटर कनेक्शन पाइप लाइन की लीकेज मरम्मत, आइएचपी के अन्य संधारण काम करने जा रही है। लिहाजा 28 जनवरी की शाम को शहर के 33 जलागारों से जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि सरिता इंटेकवेल के मेन हेडर में लगे वाल्व एवं एनआरवी को बदलने 80 और 150 एमएलडी इंटेकवेल रा वाटर इंटर कनेक्शन पाइप लाइन की लीकेज का मरम्मत के साथ आइएचपी के अन्य संधारण कार्य कराया जाना है।यह कार्य शुक्रवार 28 जनवरी की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जायेगा।इस दौरान 10 घंटे का शटडाउन लिया जाना है।इसके चलते 80 एवं 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से भरने वाले 33 जलागारों से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 29 जनवरी की सुबह से नियमित जलप्रदाय शुरू कर दिया जायेगा।33 जलागारों के अलावा शहर के अन्य जलागारों और पावर पंप से जलप्रदाय यथावत जारी रहेगा। शहर के डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेंद्रनगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी, श्यामनगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी,देवपुरी ओवरहेड टैंक में 28 जनवरी की सुबह नियमित जलप्रदाय के बाद ही 10 घंटे का शटडाउन लिया जायेगा।इस दौरान ओवरहेड टैंक में जल का भराव नहीं होने से 33 जलागारों से शाम को जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाए, उन्हें प्रशिक्षण देकर विभिन्न टेªडों में दक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन किया जाए। इन उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और सर्टिफिकेशन के लिए छत्तीसगढ़ में स्थित उच्च तकनीकी संस्थानों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि नए स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में रोजगार मिशन के स्वरूप, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने रोजगार के नए अवसरों के सृजन की दिशा में तेजी से काम करने और नियमित रूप से रोजगार मिशन के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख नये अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है।
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमेश पटेल, मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने आई.आई.टी., आई.आई.एम., ट्रिपल आई.आई.टी. और एन.आई.टी. के डायरेक्टरों से भी रोजगार सृजन के संबंध में सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों के सर्टिफिकेशन और मानकीकरण के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थान आगे आए। उन्होंने इन संस्थानों से नए स्टार्टअप के साथ ही देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों को छत्तीसगढ़ लाने में सहयोग का आग्रह किया। इन कम्पनियों के आने से छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षित युवाओं के लिए राज्य में ही अच्छे अवसर निर्मित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को विभिन्न टेªडों में प्रशिक्षण देकर उनका कौशल उन्नयन किया जाए, इससे युवाओं को उद्योगों में आसानी से नियोजित किया जा सकता है। इसी प्रकार जिन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने हैं वहां उद्योग लगने के पूर्व उस क्षेत्र के युवाओं का सर्वे कर उनकी शैक्षणिक योग्यता और आने वाले उद्योगों के जरूरतों के मुताबिक कौशल उन्नयन कराया जाए। जिससे स्थानीय युवाओं को इन उद्योगों में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने हैं उन क्षेत्रों में युवाओं का सर्वे कलेक्टरों के माध्यम से किया जाएगा। युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न टेªडों में आई.टी.आई., लाईवलीहुड कॉलेज आदि में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाजारों में यह सर्वे कराया जाए कि किन उत्पादों की अच्छी खपत है। सर्वे के आधार पर ऐसे उत्पादों का गौठानों में विकसित हो रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में उत्पादन कराया जाए। दुकानों से आर्डर लेकर सप्लाई की जाए। इस कार्य में स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ईगिरी जैसे छोटे-छोटे काम करने वाले लोगों को आसानी से रोजगार मिल सके इसके लिए पूर्व में तैयार किए गए पोर्टल को पुनः सक्रिय किया जाए। शहरी क्षेत्र में इन कार्यों की बड़ी मांग है। लोगों को इन कामों के लिए लोग नहीं मिलते हैं। प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला ने बैठक में छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र की प्रगति, गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन से रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर निर्मित हुए हैं। शासकीय और निजी क्षेत्र में भी लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर घटकर मात्र 2.1 प्रतिशत रह गई है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन रोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, मत्स्य पालन, हार्टीकल्चर, वन, उद्योग, ग्रामोद्योग, नगरीय प्रशासन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास कार्यक्रम, गौठान, गोधन न्याय योजना, बाड़ी योजना और टी-कॉफी बोर्ड के कार्यों के मध्य समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने ने बताया कि मिशन रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, सेवा तथा उत्पादन क्षेत्रों में ब्रांडिंग और मार्केटिंग, निजी कम्पनियों के साथ सहयोग कर रोजगार के बेहतर अवसरों के निर्माण के दिशा में काम करेगा। मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ के बेहतर उत्पादों और सेवाओं के संबंध में शोध को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम निर्मित करने में सहयोग करेगा। प्रस्तुतिकरण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रोजगार के नए अवसरों को निर्मित करने के लिए इको-पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, होम-स्टे, फूड प्रोसेसिंग, वनौषधि, हस्तशिल्प और कोसा और रेशम का बेहतर मार्केट बनाने के लिए काम करेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अलरमेलमंगई डी.,मुख्यमंत्री के सचिव द्वय सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ एस. भारती दासन, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा, आई.आई.एम. रायपुर के डायरेक्टर भारत भास्कर, आई.आई.टी. भिलाई के डायरेक्टर रजत मूना, ट्रिपल आई.आई.टी. नवा रायपुर के डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, एन.आई.टी. रायपुर के प्रोफेसर मनोज कुमार, मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थी।

panchayattantra24.com, रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी की जा रही है. राजपथ पर देशभर के अलग- अलग राज्यों की झांकी परेड में शामिल होंगी. इस वर्ष छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बन रही झांकी का भी चयन हुआ है. इसके लिए छत्तीसगढ़ की टीम तैयारी कर रही है. दरअसल इस बार राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस के परेड समारोह के देशभर के 12 राज्यों की झांकी शामिल की है. इसमें छत्तीसगढ़ की झांकी का भी चयन हुआ है. राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना पर आधारित झांकी जिसमे गांव और गोठान अब देश के सबसे बड़े और मुख्य समारोह की शान बनेंगे. हाल ही में रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना पर बनी झांकी को अपनी हरी झंडी दे दी है।
झांकी के तीन भागों में तीन अलग-अलग खासियत का होगा प्रदर्शन झांकी के अग्रभाग में गाय के गोबर को इकट्ठा करके उन्हें विक्रय के लिए गौठानों के संग्रहण केंद्रों की ओर ले जाती ग्रामीण महिलाओं को दर्शाया जाएगा.ये महिलाएं पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में होंगी, जो हाथों से बने कपड़े और गहने पहने हुए होंगी.इन्हीं में से एक महिला को गोबर से उत्पाद तैयार कर विक्रय के लिए बाजार ले जाते दिखाया जाएगा.महिलाओं के चारों ओर फूलों के गमलों की सजावट की जाएगी, जो गोठानों में साग-सब्जियों और फूलों की खेती के प्रतीक होंगे.नीचे की ओर गोबर से बने दीयों की सजावट की जाएगी.ये दीये ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आए स्वावलंबन और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करेंगे।
मध्य भाग में दिखाया जाएगा कि गाय को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखकर किस तरह पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, पोषण, रोजगार और आय में बढ़ोतरी के लक्ष्यों को हासिल किया जा रहा है.सबसे आखिर में चित्रकारी करती हुई ग्रामीण महिला को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्प और कलाओं के विकास की प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा.झांकी में प्रदेश में विकसित हो रही जल प्रबंधन प्रणालियों, बढ़ती उत्पादकता और खुशहाल किसान को भित्ती-चित्र शैली में दिखाया जाएगा.इसी क्रम में गोबर से बनी वस्तुओं और गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करती स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा. झांकी के पीछे भाग में गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित होते दिखाया जाएगा.इसमें दिखाया जाएगा कि नयी तकनीकों और मशीनों का उपयोग करके महिलाएं किस तरह स्वयं की उद्यमिता का विकास कर रही हैं, गांवों में छोटे-छोटे उद्योग संचालित कर रही हैं।