Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.com,रायपुर। महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने वाले बाबा कालीचरण के समर्थन में अब भाजपा खुलकर सामने आ गई है. भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने आज कालीचरण की रिहाई और राजद्रोह का धारा हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठने जा रहे है. धरना का आयोजन धर्म संसद के आयोजक रहे नीलकंठ त्रिपाठी ने किया है. धरना दोपहर 2 बजे से रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर के पास होगा. इसमें संत-समाज से जु़ड़े भी लोग रहेंगे. उपासने कहा कि कांग्रेस सरकार धार्मिक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही है. सारा विवाद का जड़ कांग्रेस और राज्य सरकार है।

panchayattantra24.com,रायपुर। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेन नंबर एवं ट्विटर अकाउंट पर लगातार लोगों का यातायात समस्या एवं सुझाव प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक को नया रायपुर की सड़कों पर अनेक बाइक में गैर जिम्मेदार तरीके से लापरवाही पूर्वक स्टंट करते वाहन चलाने की शिकायत प्राप्त हुई। जो वरिष्ठ अधिकारी के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नया रायपुर के प्रमुख चौक चौराहों एवं मार्गों पर surprise checking करते हुए 22 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 15 हजार से अधिक रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।
बता दें कि 26 जनवरी को holiday पर बहुतायत में लोग नया रायपुर की सड़कों पर घूमने निकलते हैं इसी दरमियान कुछ उपद्रवी वाहन चालक नया रायपुर की सड़कों पर लापरवाही पूर्वक गैर जिम्मेदाराना तरीके से स्टंट करते हुए बाइक चला रहे थे जिसकी शिकायत यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर एवं ट्विटर अकाउंट मैं प्राप्त होने पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपद्रवी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही किया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर मजदूर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत मजदूर ने सिविल लाइन थाने में की है। और पुलिस को बताया कि वे बूढी माता मंदिर परिसर के बाहर सामने सेठ्ठी ऊर्फ देवकुमार सोनवानी, बजरंग सोनवानी तथा राबेल सोनवानी बैठकर आपस मे बातचीत कर रहे थे. तभी पैसे के लेने देन के बात को लेकर बजरंग सोनवानी एवं राबेल सोनवानी ने मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी. और हाथ मुक्के से मारपीट किये है.जिससे शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. इस घटना से आहत मजदूर ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी. उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए अपने मत का प्रयोग निर्भीकता से करने की बात कही। भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं और मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआइ) में हृदय के दुर्लभ कैंसर ट्यूमर की सर्जरी कर युवक की जान बचाई। चिकित्सकों ने बताया कि यह युस्टेचियन वाल्व ट्यूमर 10 करोड़ लोगों में एक हो ही होता है। इसमें बचने की संभावना बेहद कम होती है। धड़कते हुए दिल में राज्य का इस तरह के हृदय रोग का पहला केस है, जिसमें चिकित्सकों को बड़ी सफलता मिली है।
हार्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. कृष्णकांत साहू ने बताया कि 30 वर्षीय युवक को चार महीनों से सांस फुलने और खांसने के दौरान खून आने की शिकायत लेकर पहुंचा। जांच में पता चला कि इसके हृदय में कैंसर (युस्टेचियन वाल्व ट्यूमर) है। इसमें धड़कते हुए दिल के चेंबर को खोलकर दाए अलिंद के अंदर स्थित हृदय में युस्टेचियन वाल्व के उपर के दुर्लभ ट्यूमर को निकाला गया। डा. कृष्णकांत ने बताया कि मरीज की बिंटिंग हार्ट ओपन (हार्ट सर्जरी धड़कते हुए दिल में सर्जरी) की गई, जो कि बेहद जटिल प्रक्रिया है। इलाज सर्जरी के छह दिन बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। युवक का इलाज आयुष्मान योजना के तहत निश्शुल्क किया गया है। सर्जरी में हार्ट सर्जन डा. कृष्णकांत, डा. निशांत चंदेल, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डा. तान्या, नर्सिग स्टाफ राजेन्द्र कुमार साहू, नरेन्द्र मरकाम, चौवाराम, मुनेश, चंदन, डिगेश्वर, भूपेन्द्र, हरीश का सहयोग रहा। मरीज ने बताया कि हृदय से संबंधित समस्या पर रायपुर के कई प्राइवेट अस्पतालों में गए। वहां चिकित्सकों ने स्थिति देखकर हाथ खड़े कर दिए। वहीं बाहर जाकर इलाज कराने के लिए कहा। जिसमें लाखों रुपये का खर्च आ रहा था। चिकित्सकों ने आपरेशन के सफल होने की संभावना भी बेहद कम बताई थी। जानकारी मिलने के बाद आंबेडकर अस्पताल के हृदय रोग विभाग आए। वहां आपरेशन के बाद मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।

panchayattantra24.com,रायपुर। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। दरअसल बारिश के बाद मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने हुए हैं। बलरामपुर के सामरी पाठ सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुज़ा सभाग के सभी जिलों में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कमी आई है। वहीं आने वाले दिनों में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक घटने की उम्मीद है। 28 जनवरी के बाद ठंड का प्रभाव कम होने के आसार है।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ अवसर पर सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र होने जा रहा है । इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन परिवारों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिवर्ष 6000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है ।शुभारंभ के दिन प्रथम किस्त सीधे भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी । इस योजना के तहत भूमिहीन ,मनरेगा मजदूर सहित नाई, धोबी, लोहार ,पुजारी भी लाभान्वित होंगे।
भूमिहीन परिवारों को लाभान्वित करने कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह अभिनव योजना है। इस तरह की योजना देश के अन्य राज्यों में कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना के लिए वर्ष 2021 -22 के बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर राज्य में किसानों को फसल उत्पादकता और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020 में राजीव गांधी किसान न्याय योजना प्रारंभ की थी । इस योजना के तहत राज्य के लगभग 22 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य में किसानों को इस योजना के तहत अब तक 10,176 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे मदद के तौर पर उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है। आगामी मार्च माह के आखिर तक 22 लाख किसानों को योजना की चौथी किस्त के रूप में लगभग 1500 करोड़ रुपए और दिए जाएंगे । राजीव गांधी किसान न्याय योजना में खरीफ की सभी प्रमुख फसलों के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण को भी शामिल किया गया है । ख़रीफ़ 2021 के सभी उत्पादक कृषकों को प्रति एकड़ के मान से 9000 रूपये के अनुदान सहायता देने का प्रावधान है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक नर्स ने बेहद अनोखे स्टाइल से लकवाग्रस्त मरीज को डांस के बहाने एक्सरसाइज करवा दिया. डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. आखिर अगर किसी इंसान की लाइफ खतरे में होती है तो यही डॉक्टर्स सबसे पहले उन्हें जीवन की उम्मीद देते हैं. जहां डॉक्टर्स इलाज करते हैं, वहीं अगर मरीज अस्पताल में एडमिट है तो उसकी छोटी-बड़ी सुविधाओं का ध्यान नर्स रखती है. ऐसे में नर्स के रोल को भी नकारा नहीं जा सकता. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि मरीज को ठीक करने में डॉक्टर्स और नर्स का कितना बड़ा योगदान होता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित बैठक में शामिल हुए। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन बैठक में विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और साध्वी निरंजन ज्योति भी बैठक में शामिल हुईं। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, सचिव प्रसन्ना आर., प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संचालक मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक कटियार भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति के बारे में बताया कि प्रदेश में योजना के पहले, दूसरे और तीसरे फेज के अंतर्गत कुल 42 हजार किलोमीटर से अधिक की 8547 सड़कें स्वीकृत हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में कुल 176 किलोमीटर लंबाई के 38 सड़कों के निर्माण के लिए निविदा स्वीकृत हो गई है। शेष 277 किलोमीटर के 54 सड़कों के लिए पुनर्निविदा की कार्यवाही निरंतर प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समय-सीमा में सड़कों और पुलों का निर्माण पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। सड़कों की गुणवत्ता में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में पूर्ण एवं प्रगतिरत सड़कों के 393 निरीक्षण किए गए हैं जिनमें कोई भी असंतोषप्रद श्रेणी में नहीं है।
मंत्री सिंहदेव ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे फेज में राज्य को 5612 किलोमीटर लंबाई की सड़क आबंटित थी। इन सभी सड़कों की स्वीकृति दो चरणों में प्राप्त कर राज्य प्रथम रहा है। इसके तहत स्वीकृत सभी सड़कों का निर्माण मार्च-2022 तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी को देखते हुए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से 2000 किलोमीटर लंबाई के अतिरिक्त सड़क मंजूर करने का आग्रह किया। उन्होंने जिस तरह निर्माण कार्यों में केन्द्रांश एवं राज्यांश 60:40 के अनुपात में आबंटन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है, उसी तरह सड़कों के नवीनीकरण और संधारण के कार्यों में भी 60:40 के अनुपात में आबंटन लागू करने का आग्रह किया। श्री सिंहदेव ने बताया कि मार्च-2022 तक 20 और अगले वित्तीय वर्ष 2022-23 में 24 वृहद पुलों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।
मंत्री सिंहदेव ने केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह को बताया कि प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ई-पोर्टल पर चार नए मॉड्यूल शुरू किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के लिए स्वीकृत दस लाख 97 हजार आवासों में से आठ लाख 23 हजार आवासों का निर्माण पूर्ण हो गया है। उन्होंने राज्यांश मिलने पर भारत सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की वापस ली गई अनुमति प्रदेश को पुनः प्रदान करने का आग्रह किया।

panchayattantra24.com,रायपुर। आठ साल तक सरकार के अधीन काम कर चुके छत्तीसगढ़ के आयुष्मान कर्मचारियों ने सोमवार को राजधानी रायपुर में सीएम हाउस का घेराव कर दिया। आयुष्मान कर्मचारियों का दावा है कि वे 8 साल से सरकार के अंतर्गत काम कर रहे हैं। और अब उन्हें अचानक हटाने का नोटिस जारी हो गया है, जिसका वे विरोध जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान कर्मी राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित सेवाएं देते थे। सोमवार को प्रदेश भर से राजधानी पहुंचे आयुष्मान कर्मचारियों को सीएम हाउस के गेट से हटाने का प्रयास पुलिस कर रही है।