Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी को 125वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बघेल ने कहा है कि नेताजी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने ”तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हेें आजादी दूंगा” जैसे नारों से देशवासियों में नये जोश का संचार किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वाधीनता आंदोलन को मजबूती प्रदान की। भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और अमूल्य योगदान के लिए नेताजी सदा याद किए जाएंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 73 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा प्रभारी मंत्री मद के तहत कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा तथा पंडरिया के अंतर्गत कई गांवों में सी.सी. रोड और सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए इस राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। पंडरिया विकासखंड के झिरियाकला ग्राम पंचायत के पुतकीखुर्द में गुरू घासीदास मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए दो लाख 20 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। वहीं ग्राम सोमनापुर (पुराना) में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए, ग्राम नेउरगांव में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत नानापुरी में सीसी रोड के लिए तीन लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 
प्रभारी मंत्री सिंहदेव की अनुशंसा पर जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के विभिन्न गांवों में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 14 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें ग्राम खैरझिटी में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 99 हजार 100 रूपए, ग्राम पंचायत हरदी के रगरा में दो लाख 99 हजार 600 रूपए, ग्राम पंचायत हथलेवा के लिए दो लाख 99 हजार 900 रूपए, ग्राम पंचायत कोहडिया में दो लाख 99 हजार रूपए और ग्राम पंचायत सिंगारपुर के दैहानडीह में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 98 हजार 700 रूपए की राशि शामिल है। कवर्धा विकासखंड के ग्राम भानपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यों के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कार्य एजेंसी बनाया गया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान ख़रीदी की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा की है। पहले धान ख़रीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2022 थी जिसे अब 7 दिन और बढा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, किसानों के हित में निर्णय लिया गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्णय से किसानों में हर्ष का माहौल है।
बता दें कि भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की, जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 76 लाख रूपए का भुगतान तथा गौठान समितियों को 87 लाख और महिला समूहों को 58 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है।
 

 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। जिंदगी में अपना नाम, अपनी पहचान बनाने का ख्वाब हर किसी को होता है लेकिन कई बार लोग परिस्थितियों के हाथों हार जाते हैं या अपने ख्वाब को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोशिश ही नहीं करते। लेकिन कोण्डागांव की रहने वाली सुश्री रागिनी जायसवाल ने जो ख्वाब देखा उसे पूरा करने के लिए जतन भी किए। लीक से हटकर कुछ करने के जुनून में रागिनी को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मदद मिली। आज रागिनी ने फिटनेस की दुनिया में नया मुकाम बना लिया है। साथ ही दूसरी किशोरियों, युवतियों और महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। 
 बदलते दौर से साथ रोजगार की नई सम्भावनाएं भी जन्म ले रही हैं, लेकिन इसे पहचान पाना और स्व-रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रयास हर कोई नहीं कर पाता। रागिनी ने इन संभावनाओं को पहचाना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ीं। खेल और फिटनेस को लेकर शुरू से ही रुचि रखने वाली रागिनी ने इसे से करियर की राह चुना। रागिनी मानती हैं कि उनका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भरता के अलावा महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत करना है और आत्मविश्वास तभी जागृत हो सकता है जब महिला शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत हो और उनका फिटनेस संस्थान इस कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है।
रागिनी बताती है कि ग्रेजुएशन के बाद गुरूमान शेरू अंग्रीस फिटनेस इंडस्ट्री रायपुर एवं एनआईएस से फिटनेस में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद अपने करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में पांच लाख रूपए का ऋण बैंक ऑफ बड़ौदा से प्राप्त किया गया। इसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मार्जिन मनी के रूप में 1.25 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। इस मदद के जरिए रागिनी बीते दो वर्षों से कुशलतापूर्वक फिटनेस संस्थान का संचालन कर रही हैं। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां फिटनेस संबंधी सुविधाओं का लाभ ले रही हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाडी योजना के बेहतर क्रियान्वयन ने राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किए हैं। गौठानों को मॉडल स्वरूप दिया जा रहा है। यहां पर विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। राज्य में संचालित 7889 गौठानों में 2201 गौठान स्वावलंबी हो चुके है। इसमें से जशपुर जिले के 70 गौठान भी शामिल है। राज्य में इन गौठानों में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह आत्मनिर्भर बन रही है। ऐसे ही जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के मॉडल गोठान बगिया में सामुदायिक बाड़ी में स्व-सहायता समूह की महिलाएं साग-सब्जी उत्पादन कर सीजन अनुसार कुल 70 हजार तक आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं।
जशपुर जिले के मॉडल गोठान रजौटी ग्राम पंचायत बगिया में उद्यान विभाग की सहायता से मल्टीएक्टिवीटी के तहत् चम्पा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में सामुदायिक बाड़ी की सुविधा उपलब्ध कराया गया है, जहां महिलाओं के द्वारा साग-सब्जी, मसाला उत्पादन कार्य, टमाटर, बैंगन, मिर्च, कद्दूवर्गीय, आलू, हल्दी, अदरक एवं अन्य प्रकार के सब्जी का रोपण किया गया है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि समूह की महिलाओं को उद्यान एवं एनआरएलएम के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि महिलाएं गोठान में उन्नत तकनीकी और कम लागत से अच्छी साग-सब्जी का उत्पादन करके आर्थिक आमदनी अर्जित कर सके। समूह की महिलाओं ने बताया कि मसाला के खुदाई का कार्य शेष है। इससे लगभग 20 क्विंटल मसाला उत्पादन और आलू से 25 हजार एवं अदरक व हल्दी से लगभग 50 हजार तक की आमदनी होने की संभावना है।
महिलाओं ने कहा कि प्रशासन के सहयोग से आज बगिया गोठान में चम्पा स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं मिलकर खेती कर रही है और सामुदायिक बाड़ी से अनेक प्रकार की साग-सब्जी की फसल का उत्पादन कर रही है। महिलाओं ने बताया कि सामुदायिक बाड़ी से लगभग 30 क्विंटल सब्जी उत्पादन होने का संभावना हैै। उन्होंने बताया है कि वह स्वयं के उपयोग के लिए 5 क्विंटल फसल रखी है। शेष फसल को स्थानीय हाट-बाजार में विक्रय कर देती है, जिससे महिलाओं को सीजन अनुसार कुल 70 हजार तक आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो सकता है। फरवरी के पहले हफ्ते में अधिसूचना जारी हो सकती है. कोरोना संक्रमण के चलते इस बार देरी से शुरू होगा सत्र। हर साल फरवरी माह में बजट सत्र शुरू होता था। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने की सीएम से चर्चा। मार्च में बजट सत्र रखने पर सहमति बन गई है। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे भी चर्चा में मौजूद रहे।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। िद‍ल्‍ली के इंडिया गेट पर जलने वाली अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में जल रही लौ में विलय किया जाएगा. अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे. इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था. केंद्र सरकार के इस फैसले का सीएम भूपेश बघेल ने िव‍रोध किया है. उन्‍होंने कहा कि शहीद जवानों के बलिदान की निशानी मिटाने से, “माफीनामे” शौर्य चक्र में नहीं बदलेंगे. #AmarJawanJyoti भारत सरकार के सूत्र ने कहा, ‘अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है. इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के ज्वाला में मिला दिया जा रहा है. ये अजीब बात थी कि अमर जवान ज्योति की लौ ने 1971 और अन्य युद्धों में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन उनका कोई भी नाम वहां मौजूद नहीं है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुर्ग जिले के अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग राजेश श्रीवास्तव ने की। जिला न्यायालय दुर्ग में आयोजित समारोह में जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग की अध्यक्ष नीता जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सचिव रविशंकर सिंह, सह सचिव कृष्ण राज चंदेल, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकर और कुलेश्वर साहू सहित अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ में आजादी का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद गैंद सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी। बस्तर के अबूझमाड़िया भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता जमींदार गैंदसिंह को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले वीर सपूत शहीद गैंदसिंह को छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नमन करता है। उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा।
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं का फायदा पहुंचाकर उनकी आमदनी बढ़ाने में सहयोग किया जा रहा है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना जैसी योजनाओं से किसानों के खेतों में कुआं, डबरी खुदवाकर सिंचाई की सुविधा मुहैय्या कराया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के दमाऊ पहाड़ की सुरम्यवादियों के बीच बसे हुए गांव बरपालीकला के रहने वाले श्री फुलेशराम अब बेहद खुशहाल जीवन जी रहे है। उनकी खुशी का कारण है, उनके खेतों में बनी हुई निजी डबरी। यह डबरी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना से बनी है। जिसमें एकत्र हुई बारिश की बूंदों से उनके जमीन में नमी बनी रहती है और धान की फसल बेहतर होने लगा है। डबरी से मिले फायदे से फुलेशराम इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने इसके इर्द-गिर्द ही अपने भविष्य की योजनाओं का ताना-बाना बुन लिया है। वे धान की फसल के साथ ही मछलीपालन और सब्जी-भाजी उत्पादन का कार्य कर रहे हैं।
श्री फुलेशराम की डबरी सक्ती विकासखण्ड से 15 किलोमीटर दूर बरपाली कलां ग्राम पंचायत में है। उनके पास 5 एकड़ जमीन है, जिस पर वे वर्षों से खेती-किसानी करते आ रहे हैं। लेकिन जल संचय या जल स्त्रोतों के अभाव में एक ही फसल ले पा रहे थे। रोजगार सहायक ने परामर्श दिया कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से खेतीहर किसानों की जमीन पर डबरी और कुआं निर्माण जैसे जल संसाधनों का निर्माण किया जा सकता है। निर्माण के दौरान हितग्राही को उसमें मजदूरी करने का अवसर भी मिलता है।
श्री फुलेशराम ने खेत में डबरी बनाने के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन जमा किया। पात्रता के आधार पर खेत में निजी डबरी निर्माण के लिए 2.99 लाख रूपए की मंजूरी मिल गई। वहाँ डबरी खुदाई का काम 4 दिसंबर 2020 को शुरू हो गया। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना श्रमिकों के साथ ही उन्होंने भी डबरी की खुदाई में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। मेहनत सफल हुई और श्री फुलेशराम के खेत में डबरी का निर्माण 20 फरवरी 2021 को पूरा हो गया। इस कार्य में गांव के ही 91 परिवारों को 1,452 मानव दिवस रोजगार प्रदान किया गया। जिसके लिए 2 लाख 75 हजार 880 रूपए की मजदूरी का भुगतान किया गया। श्री फुलेशराम के परिवार को भी इसमें रोजगार मिला और उन्हें इसके लिए 19 हजार 380 रूपए की मजदूरी भी प्राप्त हुई।
फुलेशराम बताते हैं कि पहले खेती के लिये बारिश के पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता था। ऐसी स्थिति में लगभग 80 क्विंटल के आस-पास ही धान की पैदावार हो पाती थी। डबरी से सिंचाई की सुविधा मिलने से उतनी ही जमीन पर 105 क्विंटल धान की पैदावार हुई, जो पिछले साल की तुलना में 25 क्विंटल अधिक थी। उन्होंने बताया कि इस साल हुई अधिक पैदावार से जो मुनाफा होगा, उससे वे खेती-किसानी के उपकरण खरीदेंगे। मुनाफा बढ़ने से फुलेशराम का पूरा परिवार खुशहाल है।
श्री फुलेशराम ने डबरी के आसपास की जमीन पर टमाटर, मिर्च, धनिया, बरबट्टी आदि सब्जियां भी लगाई हैं, जो उनके परिवार के प्रतिदिन के भोजन की जरुरतों को पूरा कर रही हैं। इसके अलावा बारिश के बाद जब डबरी में पर्याप्त पानी भर गया था, तो उन्होंने मछलीपालन के उद्देश्य से उसमें 5 किलोग्राम मछली बीज डाले थे, जो आने वाले दिनों में उनकी अतिरिक्त आय का साधन होगी।