Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मूणत मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है. गृह मंत्री ने कहा कि राजेश मूणत का ये कहना मेरे साथ मारपीट हुई है. उनका यह कहना हास्यास्पद लगता है. वे 15 साल मंत्री रहे उनके साथ टीआई मारपीट करेगा ये संभव नहीं है. मूणत ऐसा बोलकर अपनी ही बेइज्जती करा रहे हैं. मारपीट हुई इसका वीडियो जारी कर बता रहे हैं. मारपीट का वीडियो भी जारी करें. तत्काल टीआई को सस्पेंड करेंगे. भाजपा को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए. मंत्री रूद्र गुरु की मांग पर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मंत्री रूद्र गुरु ने मूणत के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

K.W.N.S.-रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घर के सामने बैठे युवक के साथ मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की दी. मारपीट से युवक को चोट आई है. प्रार्थी ने अपने शिकायत में पुलिस को बताया कि वे काम से लौटने के बाद घर के सामने बैठा था, उसी समय प्रेम नगर के शंकर, कल्लू सिंधी व अन्य आकर बिना कारण गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हांथ मुक्का और डण्डा से हमला किया। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 95 लाख 89 हजार 893 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के दस लाख 26 हजार 890 किशोरों को भी इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग के 63 प्रतिशत बच्चों को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश के दो लाख 88 हजार 583 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।
राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 47 लाख 85 हजार 068 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के दो लाख 21 हजार 982 किशोरों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह इन दोनों वर्गों के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य का क्रमशः 75 और 14 प्रतिशत है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी, तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (6 फरवरी तक) कुल तीन करोड़ 59 लाख 12 हजार 416 टीके लगाए गए हैं।


K.W.N.S.-रायपुर। प्रशंसकों में दीदी और ताई के नाम से मशहूर भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज को निधन हो गया। उनका छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी से भी नाता रहा। 36 भाषाओं में 50 हजार गाने गाने वाली लता ताई ने छत्तीसगढ़ी में एकमात्र गीत छूट जाही अंगना अटारी…. छूटही बाबू के पिठइया गाना गाया, जो इतिहास बन गया। चलिए आपको बताते हैं कैसे पूरी हुई इस गाने की रिकॉर्डिंग। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश दुखी है। करीब-करीब हर भाषाओं में गाना गाने वाली लता दी ने छत्तीसगढ़ में एक मात्र गीत गाया। जो छत्तीसगढ़ में शादी के मौके पर आपको जरूर सुनने को मिल जाएगा। भकला फिल्म के ‘छूट जाही अंगना अटारी…. छूटही बाबू के पिठइया’ इस गीत को गवाने के लिए गीतकार को उपवास तक रखना पड़ा था। दरअसल 22 फरवरी 2005 को मुंबई के स्टूडियो में लता दीदी ने ये गाना गाया था। इसके लिए मदन शर्मा ने नवंबर 2004 से लेकर फरवरी 2005 तक चार बार मुंबई के चक्कर लगाए। आखिरी में मदन शर्मा ने तय कर लिया था जब तक लता दी गाना रिकॉर्ड नहीं कर लेंगी तब तक उपवास रखेंगे। छत्तीसगढ़ी गाने की रिकॉर्डिंग पूरी हुई तो लता दी ने फीस की तय रकम में से 50 हजार रुपए लौटा दिए। कहा था कि ये मेरा पहला छत्तीसगढ़ी गीत है, तो सबको लौटकर मेरी तरफ से मिठाई खिलाना। इससे पहले 9 फरवरी 1980, जब खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने लता मंगेशकर को डी-लिट की उपाधि से नवाजा था।

K.W.N.S.-रायपुर। आज धूमधाम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की बारात निकली, इस दौरान हिन्दू रीति रिवाज से समधी मिलन सम्पन्न हुआ. पूरा परिवार नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। शादी समारोह में महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे नेता पहुंच गए हैं। दुल्हे चैतन्य से क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा था। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा बांधा था. सभी मंत्री और विधायक रिसॉर्ट में पहुंच गए हैं।कुछ दूसरे आमंत्रित नेता भी वहां पहुंच रहे हैं। इस बीच राजनीतिक हस्तियों का आना जारी है।

K.W.N.S.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे की शादी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ जमकर डांस किया। इतना ही नहीं वे और भी राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। जहां पर शादी की रश्में निभाई जा रही हैं। बताया गया कि पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियां शुरू हुईं थी। इसके लिए सुबह से सीएम का परिवार तैयारी में जुटा था दुल्हे चैतन्य से क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है। इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए। वहीं, अब सीएम की बेटे की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें सीएम के समधी उन्हें गले लगाते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे, उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। वहीं बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावाड़ा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 6 फरवरी को ख्याति वर्मा के साथ रायपुर के एक होटल में सात फेरे लेंगे। उनकी रस्में आज प्रारंभ हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के शादी समारोह में देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चैतन्य का विवाह राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रविवार को होगा। शादी समारोह में पहुंचने के लिए कांग्रेस के नेता शानिवार को रायपुर पहुंचेंगे। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी शादी समारोह में शामिल हो सकती हैं। हालांकि अब तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, बीके हरिप्रसाद, केटीएस तुलसी, शक्ति सिंह गोहिल, पीएल पुनिया, चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का रायपुर पहुंचेंगे। यह सभी नेता रविवार को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री सिंधिया ने कहा आज राष्ट्र निर्माण का सुनहरा ध्वज दिखाई दे रहा है। कोरोना काल में भी विदेशी मुद्रा का इजाफा हुआ है। जीडीपी डेढ़ लाख करोड़ रु हो चुका है। देश की जीडीपी जल्द ही दो अंकों में पहुंचेगी। मोदी सरकार 3P के आधार पर चल रही है। प्रोएक्टिव, प्रो-ग्रेसिव, प्रो-पिपल की सरकार है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाए। कहा कि मोदी सरकार मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर रही है। इनमें पानी, गैस, राशन ,आवास लोगों को दे रही है।
केंद्रीय मंत्री ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि राज्यों को 3 लाख करोड़ रु अतिरिक्त राशि मिलेगी। इनमें से छग को 8 हजार करोड़ रु अतिरिक्त राशि मिलेगी। बिलासपुर-दुर्ग के बीच फास्ट ट्रेन चलेगी। कई लाइनों के लिए सर्वे का काम होगा। ये सब काम भारतमाला एक्सप्रेस-वे के तहत होगा। रायपुर में कार्गो की फैसलिटी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा अंबिकापुर, बिलासपुर एयरपोर्ट में भी यात्रियों को सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार को घेरते हुए मंत्री ने कहा कि कई बाधाएं आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार विमानन क्षेत्र में रुचि नहीं दिखा रही है।
मंत्री सिंधिया ने पीएम मोदी के कामों को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में कई काम किए। फर्टिलाइजर में सब्सिडी की राशि बढ़ाई है। जिससे देश अब प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। MSP पर अनाज खरीदने की राशि में बढ़ोत्तरी की। देश में कभी हम वैक्सीन का आयात करते थे। आज हम कोरोना वैक्सीन का निर्यात कर रहे हैं। देश के अधोसंरचना निर्माण और निवेश के लिए PM मोदी आज फ्रंट फुट पर बैटिंग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रायपुर दौरे को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और मंत्री कवासी लखमा ने हमला बोला है। मंत्री ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया है। वो यहां पर सिर्फ झूठ बोलने आए हैं। अब सिंधिया छत्तीसगढ़ आए हैं, तो कुछ देके जाएं। जगदलपुर, सरगुजा, बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास करें। खाली भाषण और संगोष्ठी से कुछ नहीं होने वाला। PCC चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि सिंधिया अपने बयान के लिए देश से माफी मांगे। 2014 से पहले सिंधिया सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। स्पष्ट करें क्या उन्होंने भ्रष्टाचार किया था। मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने UPA सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि एयर इंडिया का खस्ताहाल UPA सरकार में हुई। 14 साल में 82 हजार करोड़ रु का नुकसान हुआ। 55 हजार करोड़ इक्विटी के रूप में राशि दी। 54 हजार करोड़ रु सरकार गारंटी दी। एयर इंडिया का ऋण 62 हजार करोड़ था। एयर इंडिया में कुल ढाई लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ।

K.W.N.S.- रायपुर। एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे केंद्रीय विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. सिंधिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विमान सेवा के विस्तार में राज्य सरकार बाधा खड़ी कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम इस दिशा में रूचि नहीं ले रहे हैं. बता दें कि राजधानी के बीजेपी कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय विमान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विमानन सेवा के विस्तार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रुचि नहीं ले रहे हैं. रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय सेवा शुरू करने के लिए हमें 24 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी, यह जरूरत भी राज्य सरकार पूरा नहीं कर रही है. इसी तरह बिलासपुर में भी जमीन की आवश्यकता है. वहां भी सरकार बाधा खड़ी कर रही है. कार्गो सेवा के लिए हमें 15 मीट्रिक टन क्षमता को बढ़ाकर 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन करना होगा. सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कह रहा हूँ कि आप आगे आएं और एयरपोर्ट का विस्तार करिए. बिलासपुर, अम्बिकापुर को आगे लेकर जाइए. लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस ओर रुचि ही नहीं ले रहे. आवागमन में नागर-विमानन क्षेत्र ही आगे की जरूरत है. इस दिशा में मोदी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। वे राजधानी में आयोजित केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। देखें मंत्री सिंधिया का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज सुबह 11 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग से भाजपा प्रदेश कार्यालय सुबह 11.20 को पहुंचेंगे, दोपहर 12 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजधानी के एक निजी होटल में दोपहर 2.15 बजे केंद्रीय बजट 2022 संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम का प्रभारी भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी को बनाया गया हैं। केंद्रीय मंत्री शाम 5 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।