Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मृत किसान स्व सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया , साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए । बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। आंदोलन के दौरान किसान की मौत के बाद अब उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। मृतक किसान के गांव बरौदा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई गांवों के किसान वहां जुट रहे हैं। उधर, आंदोलनकारी, किसान का शव NRDA भवन के सामने रखकर श्रद्धांजलि देना चाहते थे। मगर प्रशासन ने उन्हें शव को कहीं ले जाने से इन्कार कर दिया। नवा रायपुर में पिछले 69 दिन से चले रहे आंदोलन के दौरान शुक्रवार को मंत्रालय तक का मार्च आयोजित था। प्रशासन ने किसानों को बीच रास्ते ही रोक लिया। इसी दौरान बरौदा गांव के 66 वर्षीय किसान सियाराम पटेल बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद से हंगामा मचा हुआ है। शनिवार सुबह 7 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ पहुंचकर स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यरूपानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम बघेल ने इस अवसर पर परिसर स्थित रामकृष्ण प्रार्थना मंदिर में जाकर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री बघेल विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित भंडारा में भी शामिल हुए। इस अवसर पर विवेकानंद विद्यापीठ के सचिव ओम प्रकाश वर्मा और सदस्य वीरेंद्र वर्मा भी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में राजधानी में उठाईगिरी की दो वारदातें हुईं। जानकारी के मुताबिक दो थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर लाखों रुपये की दो बड़ी वारदातों को अपराधियों ने अंजाम दिया। शहर के दो कारोबारियों की कार का शीशा तोड़कर लाखों रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए। बता दें कि ऐश्वर्या एम्पराय लाभांडी के पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग में रखे एक लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए। पहले मामले में पीड़ित भरत चंदवानी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी घटना आइएमआइ एब्रेसिव कंपनी उरला में घटी, जिसमें कंपनी के बाहर खड़ी कार से एक लाख 70 हजार रुपये की उठाईगिरी हुई। पीड़ित कारोबारी रामकुमार सिंगी ने उरला थाना में एफआइआर दर्ज कराई है। भरत चंदवानी एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत करता है, शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तेलीबांधा स्थित आइसीआइसी बैंक से अपने निर्माणाधीन मकान के इंटीरियर के लिए दो लाख रुपये निकाले थे। इसके बाद वह अपने नए बन रहे मकान में गए, जहां नीचे पार्किंग में खड़ी आई-10 कार का किसी ने शीशा तोड़कर पैसे निकाल लिए और फरार हो गए।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में आज विपक्ष शुरू से ही हमलावर नजर आया। विपक्ष ने रेडी टू ईट को लेकर सदन में सवाल उठाया। महिला स्व सहायता समूह से काम लिए जाने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा विधायक रजनीश सिंह, धरमलाल कौशिक ने सवाल किया। जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। रेडी टू ईट के मुद्दे पर विपक्ष ने बाहर के लोगों को एकत्रित करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हुआ। रेडी टू ईट मुद्दे पर भाजपा विधायक गर्भ गृह तक पहुंच गए। जिसके बाद सभी स्वत: निलंबित हो गए। इस दौरान विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई। विपक्ष के विधायकों का निलंबन खत्म होने के बाद विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। जिसके बाद संसदीय सचिवों के अधिकारों का मामला उठा, शून्यकाल में भाजपा विधायक ने मामला उठाया, विधानसभा के प्रतिवेदन में फोटो लगाने पर भी विपक्ष ने आपत्ति जताई, भाजपा विधायकों ने इस पर भी हंगामा किया।
वहीं मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने जवाब में कहा कि संसदीय सचिव मंत्रियों की सहायता के लिए हैं, फ़ोटो छप गई तो क्या आपत्ति है, कहां लिखा है कि फोटो नहीं छप सकता। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आपत्ति खारिज कर दी। सदन में आज किसानों को खाद की कमी का मामला भी उठा, BJP MLA शिवरतन शर्मा ने उठाया मामला, अमानक खाद, यूरिया की कमी पर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव भी आया, स्थगन पर MLA बृजमोहन अग्रवाल ने स्थगन पर समर्थन दिया। आसंदी ने कहा- यह मामला अध्यक्ष के लिए विचाराधीन है।

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में कार्रवाई के दौरान पांच राज्यों के आए चुनावी नतीजों पर सदस्यों के बीच हंसी ठिठौली चली. भाजपा विधायकों ने एक के बाद एक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछते रहे कि आखिर उत्तर प्रदेश में एक सीट कितने की पड़ी? जवाब में मुख्यमंत्री बघेल छग भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के जरिए निशाना साधा. बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए कहा कि कल के नतीजे के बाद राष्ट्रीय स्तर आपका क़द बहुत बढ़ गया है. बस इतना बता दीजिए एक सीट कितने की पड़ी? इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि आप लोग लोग रात भर चिंतन किए है कि हंटर वाली आएँगी तो क्या होगा? शिवरतन शर्मा ने फिर कयास लगाया कि एक सीट पाँच सौ करोड़ की पड़ी. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की 255 सीट आई हैं, तो बीजेपी को कितनी की पड़ी?
अबकी बार बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि कांग्रेस की एक सीट कितने की पड़ी. इस पर भूपेश बघेल ने त्वरित टिप्पणी दर्ज करते हुए कहा, प्रधानमंत्री समेत पूरे मंत्री पंजाब गए थे. उतना ही लोड पड़ा जितना पंजाब में आपको पड़ा. उत्तरप्रदेश में पार्टी के प्रभारी हैं, मुझे तो आब्जरवर बनाया गया था. वहीं टीएस सिंहदेव की ग़ैर मौजूदगी पर बृजमोहन की टिप्पणी पर भूपेश बघेल ने कहा कि मणिपुर में उनकी चुनावी ड्यूटी लगाई गई है. वह राज्यपाल के अभिभाषण में मौजूद थे.

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन आज प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्रवाई शुरू होगी. प्रश्नकाल के बाद कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल निजी विश्विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे. विधायक नारायण चंदेल और दलेश्वर साहू ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे. नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा जिले में स्थापित मध्य भारत पेपर मिल द्वारा शासन से लीज पर ली गई भूमि के संबंध में राजस्व मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे. वहीं दलेश्वर साहू राजनांदगांव खैरागढ़ संभाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा श्रम विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे।
उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा उत्साह से लबरेज हैं. भाजपा सदस्यों का उत्साह गुरुवार को ही नजर आने लगा था, जब उन्होंने सदन में सत्ताधारी कांग्रेस पर तीखे सवाल किए थे, जिनसे कमोबेश बचने का प्रयास किया जाता रहा है. भाजपा सदस्य कांग्रेस पर आज भी हमला जारी रखेंगे. वहीं स्थिति से भलीभांति वाकिफ कांग्रेस के सदस्य भी अपनी तैयारी के साथ आएंगे।
’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर होगी बात

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निरीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहा है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार गुणवत्ता समीक्षकों का दल मार्च 2022 में छः जिलों में प्रधानमंत्री सड़कों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि नारायणपुर एवं बीजापुर के लिए कादिर मोहम्मद अफजल, सुकमा एवं बस्तर के लिए उपेन्द्र नाथ प्रधान तथा जांजगीर जांपा एवं बलौदा बाजार के लिए ब्रजेश प्रसाद राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक होंगे। कादिर मोहम्मद अफजल से मोबाइल क्रमांक +91-9660849008, उपेन्द्र नाथ प्रधान से मोबाइल क्रमांक +91-7991255689 तथा श्री ब्रजेश प्रसाद से मोबाइल क्रमांक +91-9430684392 पर संपर्क किया जा सकता है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव जारी है। राज्य में 9 मार्च तक 91.81 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 27.71 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। इनमें भारतीय खाद्य निगम में 15.12 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 12.59 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है।
खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 91.81 लाख मीटरिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। श्री वर्मा ने बताया कि 71 लाख 71 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 69 लाख 24 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार 23 लाख 37 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 22 लाख 57 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव और कस्टम मिलिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है।