Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसके बाद भी मरीज कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे लोगों पर प्रशासन शिकंजा कस रही है। इसी बीच अब 19 कोरोना पॉजिटिव लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी। ये सभी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गायब हो गए हैं। इन सभी पर महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा। वहीं कोरोना मरीजों की पहचान के लिए जिला प्रशासन का नियम जारी किया है। अब कोरोना जांच के लिए जांचकर्ताओं को 2 मोबाइल नंबर के साथ पूरा पता लिखवाना होगा। ताकि ट्रैसिंग किया जा सकें। इस संबंध में रायपुर एम्स, मेकाहारा सहित निजी लैब को पत्र भेजा गया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। शनिवार को प्रदेश में 5525 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4240 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 8 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 5525 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 9.74 प्रतिशत हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32139 हो गई है।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी एवं बैगा बहुल बोड़ला विकासखंड के वनांचल गांवों को विकास के मुख्यधारा से जोड़ते हुए अलग-अलग 34 कार्यों के लिए 2 करोड़ 8 लाख रुपए की सौगात दी है। जिसमे आज उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद पंचायत बोड़ला अंतर्गत छह ग्राम पंचायतों में लगभग एक करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 28 सड़क निर्माण कार्या का भूमिपूजन किया। 
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत हुए आज भूमिपूजन किए गए कार्या में से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखुंटा में कुल 4 कार्य लागत 16.13 लाख रूपए, ग्राम पंचायत चेंदरादादर में कुल 6 कार्य लागत 22.15 लाख रूपए, ग्राम पंचायत दलदली में कुल 08 कार्य लागत 81.90 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लरबक्की में कुल 5 कार्य लागत 17.21 लाख रूपए, ग्राम पंचायत लब्दा में कुल 01 कार्य लागत 12.53 लाख रूपए, ग्राम पंचायत आमानारा में कुल 4 कार्य लागत 8.95 लाख रूपए के कार्य शामिल है।
 वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के अंतिम छोर तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत दूरस्थ वनांचल स्थित गांव-गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखुंटा, चेंदरादादर, दलदली, लरबक्की, लब्दा, आमानारा के वनांचल क्षेत्रों में अलग-अलग 28 सड़कों के निर्माण होने से जिले के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत बरसों से उपेक्षित बैगा, आदिवासी परिवारों को आवागमन की अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल में रहने वाले वनवासी, आदिवासी, विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों को विकास के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। 
 वन मंत्री अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों के हित में ठोस फैसला लेते हुए 7 प्रकार के लघु वनोपज के स्थान पर 52 प्रकार के लघु वनोपज खरीदी करने का फैसला लिया। इसी प्रकार महुआ का दर 17 रूपए से बढाकर 30 रूपए किया गया है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4 हजार रूपए किया गया है। इसी प्रकार साल बीज, हर्रा, चिरौंजी, गुठली, जामुनबीज, बेलगुदा, धनईफुल, कुसमी, लाख, गिलोय, चरोटा बीज, वन तुलसी, करंज बीज सहित 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी अब प्रदेश में हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी होने पर वनांचल में रहने वाले लाखों परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि वनांचल में रहने वाले लोगों को खेती किसानी से जोड़ने के लिए अनेक कार्य योजना बनाई गई है। अब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदा-कुटकी और रागी का भी समर्थन मूल्य पर समस्त प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से खरीदी की जा रही है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज पंचायत विभाग द्वारा तैयार किए गए ई-पंचायत छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल का शुभारंभ किया. यह पोर्टल प्रमुख रूप से चार मॉड्यूल पर कार्य करने के लिए बनाया गया है. पोर्टल के शुभारंभ मौके पर श्री सिंहदेव ने वेब पोर्टल के तकनीकी पहलूओं की जानकारी ली. साथ ही पोर्टल में कुछ नई जानकारी जोड़ने को लेकर कई आवश्यक सुझाव भी दिए. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने वेब पोर्टल का शुभारम्भ करते हुए कहा कि ई-पंचायत छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल निश्चित रूप से प्रदेश को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में डिजिटली सशक्त बनाने में कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश राजनैतिक-सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ेगा. साथ ही पंचायती राज के उद्देश्यों को भी प्राप्त करने में मदद मिलेगी. श्री सिंहदेव ने इस पहल के लिए विभागीय अधिकारियों समेत सभी स्टेक होल्डर्स और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. पोर्टल के शुभारंभ अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त श्री अविनाश चंपावत, विभागीय सचिव श्री आर. प्रसन्ना, विशेष सचिव व मनरेगा के आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक भी मौजूद थे। 
पोर्टल के शुभारंभ के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने अधिकारियों से पोर्टल के माध्यम से पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. उन्होंने परिवीक्षा, क्रमोन्नति, पदोन्नति के साथ ही गांवों में उपलब्ध समस्त बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी और प्रत्येक परिवार द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभ की पहुंच को लेकर डाटा उपलब्धता की भी जानकारी ली. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सचिवों के वेतन समेत सुविधाओं संबंधी डाटा की उपलब्धता पोर्टल पर है. कुछ जानकारियां नई जोड़ी जा रही हैं. इस पर श्री सिंहदेव ने सुझाव देते हुए कहा कि गांव के हर गली-मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं समेत प्रत्येक परिवार का पूरा डाटा बेस आगामी 31 मार्च तक अपडेट कर लिया जाए, जिसके आधार पर योजनाएं बनाकर उन ग्राम पंचायतों में सारी सेवाएं मिल सकें। 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें हैं. ऐसे में पंचायत विभाग द्वारा तैयार ई-पंचायत छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल राज्य एवं केन्द्र शासन की योजनाओं के पारदर्शिता के साथ बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए प्लेटफार्म की तरह काम करेगा. इस पोर्टल के माध्यम से ही पंचायत विभाग द्वारा लर्निंग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग, ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान, सर्वे एवं डाटा पुनरीक्षण के साथ ही विभागीय आदेश, अधिसूचना व अधिनियमों से संबंधित दस्तावेजों के संकलन और संधारण के लिए चार मॉड्यूल उपलब्ध होंगे। 
पोर्टल के माध्यम से पंचायत विभाग के एचआरएमएस  सॉफ्टवेयर द्वारा प्रदेशभर के ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों के वेतन का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा. एलएमएस (Learning Management System) द्वारा राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा जारी पंचायतीराज संस्थाओं से संबंधित लर्निग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग की जाएगी. पंचायत संचालनालय द्वारा विभागीय आदेशों, अधिसूचनाओं एवं अधिनियमों से संबंधित दस्तावेजों के संकलन के लिए केएमएस (Knowledge Management System) तथा ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजन के पहले 100 बिंदुओं पर आधारभूत जानकारियों के संकलन के लिए सर्वे (Survey) मॉड्यूल भी विकसित किया गया है। 
 

 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। शिकायत प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर रायपुर पुलिस ने सुनियोजित षड़यंत्र का खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी आशुतोष चावरे ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ इंद्रावती भवन नवा रायपुर में कार्यरत है। कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा प्रार्थी को बदनाम करने की नीयत से उसके नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर विभिन्न गणमान्य एवं अधिकारियों की शिकायत संबंधी पत्र एवं माननीय शिक्षा मंत्री के पीए की कथित डायरी की प्रति के साथ विभिन्न स्थानों से विगत कुछ दिनों से प्रेषित किये जा रहे है साथ विभिन्न गणमान्य एवं विभागीय अधिकारियों की छवि खराब की जा रही है। जिस पर थाना राखी में अपराध क्रमांक 09/22 धारा 419, 469 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की संवदेनशीलता और गंभीरता को ध्यान में रखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर नवनीत पाटिल, प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी राखी कृष्ण चंद सिदार के नेतृत्व में टीम का गठन कर प्रकरण की जांच एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिये।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हुए. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा – वहां से यूपी के दौरे पर जाएंगे, कल प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में चुनाव प्रचार की शुरुआत होगी. यूपी में भाजपा की स्थिति को लेकर सीएम ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बना है, भाजपा चाहे केंद्र में हो या राज्य में आम जनता की समस्याओं से उनको कोई लेना देना नहीं है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भारतीय जनता पार्टी का साथ काफी नेता छोड़ रहे हैं इसका संकेत है कि भाजपा के जाने के दिन आ गए। 
धान खरीदी पर भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितना धान हम खरीद चुके हैं, 70 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है, उठाव चल रहा है, खराब मौसम की वजह से रुकावटें आई, इस बात का किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि आवश्यकता पड़ी तो धान खरीदी के समय में वृद्धि की जाएगी. यदि समय में धान खरीदी हो जाती है तब समय बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है, लेकिन टोकन के आधार पर खरीदी नहीं हुई तो समय में वृद्धि की जाएगी. उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जा रही हैं. खाद्य मंत्री और कलेक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जैसी स्थिति होगी उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा. जीपी सिंह के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा, जांच हो रही है वह अपने बचाव के लिए कुछ भी बयान दे रहे, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी, तब उनकी यहां पर गिरफ्तारी हुई है मामला अपने आप में बहुत संगीन है। 
 

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने थल सेना दिवस के अवसर पर वीर पराक्रमी, अदम्य साहसी भारतीय सेना के समस्त वीरजवानों, उनके परिजनों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई दी. और कहा – भारत की सीमाओं को सुरक्षित बना आप देश को प्रगति के मार्ग पर सतत गतिमान रखते हैं। कृतज्ञ राष्ट्र आपकी सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। फाफाडीह चौक के पास गुरुवार को दोपहर मोपेड में सवार लुटेरे महिला हवलदार का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात में चार युवक शामिल हैं। सभी एक ही मोपेड पर सवार थे। महिला हवलदार वहीं के एक अस्पताल से निकलकर कार के पास जा रही थी। पीली बिल्डिंग की ओर से एक मोपेड पर चार युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर हवलदार का मोबाइल छीन लिया। फोन के कवर में एक हजार कैश था। हवलदार लुटेरों के पीछे दौड़ी, लेकिन वे तेजी से निकल गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास वाले आ गए। हवलदार ने शुक्रवार को गंज थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला हवलदार योगिता साहू कांकेर के नरहरपुर थाने में पदस्थ है। वह अपनी मां का इलाज कराने के लिए रायपुर आई थी। फाफाडीह के निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी मां की जांच करवायी। दोपहर 3 बजे मां को लेकर वे अस्पताल से बाहर निकली। वह कार लाने के लिए पार्किंग की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक मोपेड में चार युवक आए। उनके करीब पहुंचकर मोपेड चला रहे युवक ने रफ्तार धीमी कर दी। उसमें सबसे पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारा और हवलदार की हाथों से मोबाइल छीन लिया। उसके बाद लुटेरे तेजी से फाफाडीह चौक की ओर निकल गए।
चारों युवकों ने चेहरे पर नकाब बांधा था। हवलदार मोपेड का नंबर नोट नहीं कर पाई है। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि लुटेरे आसपास के है।पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। कुछ जगह पुलिस को संदिग्ध मोपेड का फुटेज मिला है। उसके आधार पर मोपेड के मालिक का रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। तीन माह पहले अंबेडकर अस्पताल के सामने एक युवक का मोबाइल लगभग इसी तरह से लूटा गया था। बाइक में तीन लुटेरे थे, जो मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। पुलिस के पास लुटेरों का फुटेज भी है, लेकिन वे अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस मोबाइल भी जब्त नहीं कर पाई है। इस मामले में मौदहापारा में केस दर्ज है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना आरंग क्षेत्र के शासकीय भवनों के पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़, 02 लाख, 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यों में ग्राम गुल्लू में शासकीय हाई स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, कोसरंगी में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, ख़ौली में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 310 मीटर हेतु 21 लाख, 05 हजार रुपये, खोरसी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 38 हजार रुपये और ख़ौली में आंगनबाड़ी केंद्र भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख, 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री सुगम सड़क के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, श्री कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रॉय, केशरी मोहन साहू, अनिता थानसिंग साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता डूमेंद्र साहू, सहित अन्य प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने डॉ. डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 

panchayattantra24.com,रायपर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार तमाम इंतज़ाम कर रही है. फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है. लोगों को मास्क पहनने की अपील करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि कोरोना का नियमों का पालन करें। वही स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रही है. कोरोना मरीज मिलते ही इलाके को सील किया जा रहा है. पूरी सावधानी बरती जा रही है।
बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 6015 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 4636 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जिसमे सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा , रायगढ़ और बिलासपुर से है।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में संशोधन हेतु प्रस्तुत विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जीएसटी लागू होने के पश्चात् नई कर प्रणाली में कुछ कठिनाईयां सामने आई हैं। छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 करदाताओं के लेखा पुस्तकों की संपरीक्षा विशेष वृत्तिक (सी.ए. आदि) से कराने संबंधी उपबंध करता है, परिणाम स्वरूप करदाताओं विशेषकर लघु एवं मध्यम उद्यमों को अतिरिक्त अनुपालन भार का सामना करना पड़ता है। 
इसके अतिरिक्त अधिनियम के विभिन्न उपबंधों में कतिपय विसंगतियां पाई गई थी। साथ ही आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लिये जाने के प्रावधान को अधिक कठोर करने की आवश्यकता है ताकि गलत आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) की उपलब्धता रोकी जा सके। उपर्युक्तानुसार यथावर्णित अनुपालन भार को कम करने अधिनियम के प्रावधानों में विद्यमान विसंगतियों को दूर करने एवं आगत कर प्रत्यय (इनपुट टैक्स क्रेडिट) से संबंधित प्रावधानों को सुदृढ़ करने के लिए छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में कतिपय संशोधन का निर्णय लिया गया था। जी.एस.टी. काउंसिल द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय माल आौर सेवा कर (संशोधन) अधिनियम 2021 दिनांक 28 मार्च 2021 से प्रवृत्त है। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम 2017 में भी तद्नुसार संशोधन किया जाना आवश्यक था। अतः छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम (संशोधन) विधेयक को 15 दिसंबर 2021 को पारित किया गया।