Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com, रायपुर। रायपुर शहर में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे है। बावजूद इसके लोग मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करने के प्रति बेपरवाह है।निगम प्रशासन ने भी बिना मास्क बाजार में घूमने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। रोज पांच सौ से अधिक लोग बिना मास्क के घूमते पकड़े जा रहे है।निगम की स्वंय सहायता समूह की महिलाएं लगातार ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल रही है। गुरुवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहे, बाजारों में चलाए गए जांच अभियान में बिना मास्क के घूमते हुए 563 लोग मिले। इन लोगों को समझाया और 43 हजार 330 रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला गया। 
नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, एसएसपी के निर्देश पर जोन कमिश्नरों के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड 19 प्रोटोकाल नियमों का पालन कराने निगम क्षेत्र में मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में जोन एक की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग से 68 लोगों 5310 रुपये,जोन दो की टीम ने रेल्वे स्टेशन चौक में 33 लोगों से 2550 रुपये,जोन तीन ने शंकरनगर चौक में 66 लोगो से 4250 रुपये, जोन चार ने 104 लोगों से 10850 रुपये,जोन पांच ने लाखेनगर, रायपुरा चौक में 98 लोगों से 6950 रुपये, जोन छह ने 49 लोगों से 4550 रुपये,जोन सात ने तेलघानी नाका चौक,सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में 50 लोगों से 2620 रुपये, जोन आठ ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड समेत 19 लोगों पर नौ सौ रुपये, जोन नौ ने 41 लोगों से 28 सौ रुपये और जोन 10 ने 35 लोगों से 2550 रुपये का जुर्माना वसूला।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विभिन्न प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि पर जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक सहायता अनुदान स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही 07 प्रकरणों में पीड़ित परिवार के निकटतम वारिशानों को 4-4 लाख रूपए के मान से कुल 28 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले की तहसील बलौदा के ग्राम खिसोरा निवासी श्रीमती रंजिता यादव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति श्री भीखम कुमार, श्री उमेश भारती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री संतोष भारती, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसला निवासी कुमारी साक्षी साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता जोतराम, ग्राम नवागांव (तनौद) के श्री शेरसिंह धनुहार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती प्रेमबाई को 4-4 लाख रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील डभरा के ग्राम सकराली के श्री पुनीराम की पानी में डूबने से मृत्यु होपे पर उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री जाटवर, ग्राम ठनगन के श्री नंदराम नृसिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती संतोषी बाई और ग्राम बोहारडीह के श्री झुंकू चौहान की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री अमरलाल चौहान को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली. और मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए है. बता दें कि जांजगीर-चाम्पा जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुलिस फोर्स से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिसकर्मी से भरी बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा ड्यूटी से बिलासपुर से आ वापस रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कनस्दा में हुआ है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मंदिर हसौद इलाके में पेट्रोल पंप कर्मचारी की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित दंपति ने मंदिर हसौद थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वे अपने काम पर गया था. रात्रि 9 बजे काम से अपने घर वापस आया।
तो इस दौरान आरोपी उत्तम रात्रे घर के सामने शराब के नशे मे होकर पत्नि मंजू घृतलहरे को मेरे साथ चलो मेरे साथ रहना कहकर गाली गलौच कर रहा था. और मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी. तथा हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट किया। जिससे चोट आई है. इस घटना से आहत पीड़ित दंपति ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत की है. शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506- IPC के तहत केस दर्ज किया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस ने प्रेसवार्ता आयोजित की, इस दौरान मंत्री रविंद्र चौबे और मंत्री शिव डहरिया ने पीसी में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। यह पीसी बेरोजगारी दर के घटने के मुद्दे पर रखी गई थी। मंत्री डहरिया ने कहा कि कोरोना काल में रोजगार के अभाव में कई लोगों की मौत हुई। इन मौतों पर PM मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा। मंत्रियों ने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करने वालों ने रोजगार छीन लिया, साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने लोगों को रोजगार दिया, नौकरी के साथ स्व रोजगार के अवसर दिए, बेरोजगारी दर में छत्तीसगढ़ का बेहतर स्थान है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपने ट्वीट को डिलीट किया, इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे। कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा रमन काल में केवल आउटसोर्सिंग भर्ती हुईं। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर सनसनी फैलाते हैं, छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता हताश हैं।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग और रायपुर जिले का भाटापारा से लगे हिस्सों में रबी की फसल होती है। अभी की जो बारिश हुई है, इससे रबी फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। विशेषकर उन जिलों में जहां रबी की खेती अधिक होती है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों से हो रही बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। यहां चना, अलीसी, मसूर, लाख-लाखड़ी और तिवड़ा, उतेरा की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। फलों और सब्जियों की खेती में भी व्यापक नुकसान की खबर आ रही है। अब सरकार ने सभी जिला कलेक्टर को खेतों का सर्वेक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कृषि मंत्री ने कहा, कृषि और उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले के साथ राजस्व अमले को साथ लेकर आकलन कराने को कहा गया है। गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फसलों के नुकसान के बारे में सारे कलेक्टरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। रविंद्र चौबे ने कहा सभी निर्देश दिए जा चुके हैं। RBC (राजस्व पुस्तक परिपत्र) के तहत राशि का आवंटन किया जा रहा है। हमने कहा है, नुकसान का सर्वे कर बीमा कंपनियों को भी भेजें और किसानों को बीमा राशि भी दिलाएं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में कोरोना ने दस्तक दे दी है. विश्वविद्यालय के चार लोग संक्रमित हुऐ हैं, जिनमें से दो विद्यार्थी, एक प्रोफ़ेसर और एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गिरीश कांत पाण्डेय ने कहा कि चार लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. विश्वविद्यालय के समस्त प्रक्रिया ऑफ़लाइन मोड़ में संचालित हो रही है. रजिस्ट्रार ने विश्वविद्यालय परिसर में शत-प्रतिशत टीकाकरण का दावा किया है. अधिकारी-कर्मचारियों का दोनों डोज लग गए हैं, वहीं पचास प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थियों को दोनों डोज लग चुके हैं, वहीं शत-प्रतिशत छात्रों को पहला डोज लग चुका है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी. और कहा – ऋतु परिवर्तन, नई फसल के स्वागत, प्रकृति का आभार जताने के पर्व लोहड़ी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उमंग और उत्साह से भरा यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
 

 

 panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रबंधन के संबंध में आयोजित बैठक में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बता दें कि देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण संक्रमण में लगातार वृद्धि के बीच प्रचलित कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. मामलों से परिचित लोगों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. यह वर्चुअल बैठक ऐसे समय में होने वाली है जब भारत अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वेरिएंट द्वारा संचालित नई कोविड लहर में 250,000 दैनिक संक्रमणों केस के करीब पहुंच रहा है. कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि ने अधिकारियों को नाइट कर्फ्यू और बड़े समारोहों पर प्रतिबंध सहित नए प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित किया है। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर @naolekar877 नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है. जिसमे एक युवक गृह मंत्री के बंगले के बाहर खड़ा दिख रहा है. गृह मंत्री के नेम प्लेट के सामने युवक ने हाथ जोड़ा हुआ है. ट्विटर पर CG Sub inspector (Si) police abyarthi नाम के यूजर ने लिखा हाथ जोड़कर निवेदन है माननीय मुख्यमंत्री जी, गृह मंत्री जी, आज युवा दिवस के अवसर पर राज्य का एक युवा आप से गुहार लगा रहा हैं जो हमारी 3 साल से अटकी हुई उप निरीक्षक की भर्ती है उसको जल्द पूरा कराने का कृपा करें।