Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का सितम जारी है. राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. ACB/EOW दफ्तर में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. विभाग के टीआई और कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एसीबी/ईओडब्ल्यू दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है. संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. ACB/EOW चीफ आरिफ शेख भी होम आइसोलेट हो गए हैं. बता दें कि निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई ACB/EOW की टीम भी कोरोना संक्रमित पाई गई है. 4 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. दिल्ली गए सभी अधिकारियों को वापस बुलाया गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए BJP SC मोर्चा के पदाधिकारियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री और DGP के खिलाफ FIR करने की मांग को लेकर रायपुर के सिविल थाने में आवेदन दिया और आंबेडकर चौक में काली पट्टी लगाकर मौन धरने पर बैठे.. BJP SC मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में थानों में जाकर इससे संबंधित आवेदन सौंपा और मौन धरना दिया । भारतीय जनता पार्टी SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय कहा कि जिस तरह से पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई है, इसके लिए वहां के मुख्यमंत्री और डीजीपी जिम्मेदार हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई जा रही है. रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने भी वैक्सीन की तीसरी डोज लेकर आम जनता को संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि वे भी वैक्सीनेशन के इस महाअभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें. सांसद सुनील सोनी ने कहा कि आज से फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगने की शुरुआत हुई है, ताकि आने वाले समय वे कोरोना की तीसरी लहर से लोगों को बचा पाने में सफल हो. उन्होंने निर्भीकता के साथ लड़ाई लड़ी है।
सोनी ने कहा कि पहली और दूसरी लहर के दौरान काफी इमानदारी से काम किया है, जिसकी वजह से देश में कोरोना काबू हो पाया. तीसरी लहर में भी इनकी सेवाओं की आवश्यकता है. इसलिए प्रधानमंत्री के निर्देशों पर फ्रंटलाइन वर्कस को प्राथमिकता से वैक्सीन लगवाई जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु 11 जनवरी से मंत्रालय महानदी भवन और विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के एक तिहाई कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा। इसके लिए विभागों द्वारा रोस्टर बनाते हुए डियूटी लगायी जाएगी। कार्यालयों में अनुभाग अधिकारी एवं उनसे वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा फेस मास्क अनिवार्य रूप उपयोग किए जाएंगे। वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी को सार्वजनिक बसों के स्थान पर निजी अथवा विभागीय वहनों के उपयोग को प्राथमिकता देने कहा गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। आगामी बजट को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंत्रियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से बैठक करेंग। सबसे पहले मंत्री अमरजीत भगत से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से मंत्री जयसिंह अग्रवाल, 1.00 बजे से मंत्री उमेश पटेल, 3 बजे से मंत्री अनिला भेड़िया, 4 बजे से मंत्री गुरु रूद्रकुमार से चर्चा करेंगे। मंत्रियों के विभागों की बजट तैयारी और नवीन मद प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उच्च शिक्षा के बजट पर चर्चा करेंगे। वहीं चर्चा के दौरान कॉलेजों को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि परीक्षाएं ऑनलाइन हो सकती है। फिलहाल चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। नए साल के ठीक दो दिन पहले घर में एक बुजुर्ग महिला आई… कहा, तुम्हारे घर में विपत्ति आने वाली है. इस विपत्ति से बचना है तो जैसा मैं कहती हूं वैसा करो. महिला ने कहा तुम्हारा आने वाला नया साल कुछ ठीक नहीं होगा।
ये सुनते ही घर में मौजूद महिला डर गई. कहा- बताओं मुझे क्या करना होगा. इसके बाद अंजाम महिला ने कहा, घर में आटा है ? थोड़ा लेकर आओ.. आटा गूथने के बाद अंजाम महिला ने कहा घर में जो भी पहने हुए सोने के आभूषण है वो और कैश जितना है लेकर आओ… उसे एक डिब्बे में बंद कर दो. इस डिब्बे को 11 दिन बाद खोलना… यदि तुम्हे इस डिब्बे को 11 दिन से पहले खोला तो तुम्हारे दोनो बेटों में से किसी एक की मौत हो जाएगी. महिला ने कहा 11 दिन बाद तुम्हारे घर में जो विपत्ति आने वाली थी वह नहीं आएगी. लेकिन जब 11 दिन बाद महिला ने डिब्बा खोला तो वो शॉक्ड हो गई।
दरअसल ठगी का ये पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र का है. यहां नेहरू नगर की एक महिला के साथ 90 हजार रुपए की ठगी हुई. 11 दिन बाद कल यानी 9 जनवरी को जब उसने डिब्बा खोला तो उसमें कुछ भी नहीं था, इसके बाद उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ. इस मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर ठग महिला की तलाश शुरू कर दी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नागरिकों को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। सीएम बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिन्दी के प्रति रूचि विकसित करें। हिन्दी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिन्दी की अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान बन सके।
सहायक आरक्षकों को आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिये निर्देश

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों को नववर्ष की सौगात देते हुए आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया है। इससे सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे। मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा से सहायक आरक्षकों में हर्ष का माहौल है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों का तत्काल पालन करने हेतु गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के पालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा द्वारा विस्तृत प्रस्ताव शासन की और प्रेषित किया गया है।
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के प्रसारण को आज पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े उत्साह से सुना गया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी की 25वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से चर्चा में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का रायपुर से अटूट नाता रहा है। वे सबसे अधिक समय कलकत्ता में रहे। उसके बाद सर्वाधिक समय छत्तीसगढ़ में ही रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ने जो छाप छत्तीसगढ़ में छोड़ी है, उसे चिरस्थायी बनाने के लिए उनके जन्मदिन 12 जनवरी को युवा महोत्सव का आयोजन करने की शुरूआत 2020 में की थी। लोकवाणी में बताया गया कि युवा प्रतिभाओं को सवारने, उन्हें अवसर देने और आगे बढ़ाने की दिशा में नए कदम उठाये गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का कैरियर केवल सरकारी नौकरी से ही नहीं बनता, बल्कि हमारे युवा साथियों ने अपनी रूचि और प्रतिभा के बल पर संभावनाओं का नया आकाश खोल दिया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार खेल प्रशिक्षण की समग्र अधोसंरचना का निर्माण किया गया है, जिसके अंतर्गत 9 खेल अकादमी स्थापित की जा चुकी है। टेनिस स्टेडयम और अकादमी भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, थिंक बी, टेक्नोलॉजी हब एवं इनोवेशन फॉर नॉलेज बस्तर, बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट लिटरेचर एंड लैंग्वेज, राजीव युवा मितान क्लब गठित, शिक्षा-दीक्षा तथा रोजगार के अवसरों पर ध्यान देने के साथ ही एक संस्कारवान युवा पीढ़ी तैयार करने की पहल, पिछले तीन वर्षों में सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों में सीधी भर्ती के अलावा अन्य माध्यमों से भी भर्ती के साथ ही युवाओं के लिए खेती, किसानी को बेहतर आय और युवाओं को प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसरों से जोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने मासिक रेडियो वार्ता में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बेहतर व्यवस्था की है, पशुधन पालन को लाभ का जरिया बनाया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा के दौरान युवाओं की उपलब्धियों और कीर्तिमानों का राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्ल्ेख किया। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए टीके लगवाने सहित कोरोना प्रोटोकॉल नियम का पालन करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने माह जनवरी अंतर्गत मकर संक्रांति, पोंगल त्यौहार, छेरछेरा पुन्नी, शाकम्भरी जयंती एवं गणतंत्र दिवस की प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सचिन शर्मा, अविनाश दुबे, मलिका प्रजापति, मीला थवाइत, आतीका मरकाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल करते हुए राजनांदगांव जिले के गंडई नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 4 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सीएम भूपेश बघेल ने इन विकास कार्यों की घोषणाएं 03 जनवरी 2022 को अपने गंडई प्रवास के दौरान की थी। हाइटेक सब्जी मंडी एवं उद्यानिकी के हाइटेक नर्सरी के निर्माण/की घोषणा पर त्वरित अमल – कृषि एवं विकास कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग ने शुरू की निर्माण की पहल, संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड को निर्देश जारी।