Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.com,रायपुर। पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार पर लग रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में आयोजित सभा में ज्यादा लोग नहीं थे, तो प्रधानमंत्री वहां कैसे जाते? यह आरएसएस और बीजेपी के षड्यंत्र का हिस्सा है, राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री किस हद तक नीचे गिर सकते हैं, ये जनता को पता है. पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी के दीर्घायु के लिए पूजा-पाठ और महामृत्युंजय के जाप को लेकर कहा कि भाजपा ढकोसला करने का कोशिश कर रही है. इससे पहले भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को काला झंडा दिखाया गया. राजीव गांधी की सभा में फायरिंग भी हुई थी, तब भी कांग्रेस ने इन बातों को तूल नहीं दिया. राजनीतिक लाभ के लिए कोई बयान नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि क्या भारत के प्रधानमंत्री को अपनी ही सुरक्षा एजेंसी पर विश्वास नहीं है. भारत किसानों का देश है, और आपको अपने ही किसानों से खतरा है. ये देश सुरक्षित हाथों में नहीं है, सीमाएं असुरक्षित हैं, किसान आंदोलनरत हैं, बेरोजगारी ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है. वहीं निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नगरी निकाय में कांग्रेस की बड़ी जीत हुई, इस जीत से कांग्रेस की पकड़ और मजबूत हुई. भाजपा ने धर्मांतरण और सांप्रदायिकता को लेकर जहर घोलने का प्रयास किया, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया, अब उनके पास कोई भी हथियार नहीं बचा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण के दर और लॉकडाउन को लेकर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर बयान दिया है। सीएम ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अभी लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। अपने बयान में सीएम बघेल ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए जो आवश्यक कदम है उठाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण रोकने काम हो रहा है। वहीं लॉकडाउन देश-प्रदेश के आंकड़ों का अध्ययन कर निर्णय होगा। आर्थिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगेगी।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तेलंगाना के पेरूर के पास वाहन दुर्घटना में बीजापुर के एक मजदूर की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। इस वाहन में मजदूर मिर्च तोड़ने के लिए बीजापुर से तेलंगाना के लिए जा रहे थे। भूपेश बघेल ने मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन बीजापुर को इस दुर्घटना में घायलों के बेहतर इलाज के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना से ठीक हो गए है। आज कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित होने पर होम आईसोलेसन में थे टीएस सिंहदेव। 2828 नए केस मिले छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 6 से अधिक रहवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 30 से 34 साल के बीच है। शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस आयोजन में शामिल थे। 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में 44 हजार 773 नमूनों की जांच हुई। इस दौरान 2 हजार 828 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस मान से प्रदेश की संक्रमण दर खतरे के निशान को पार कर 6.32% तक पहुंच गई है। सबसे अधिक 899 केस अकेले रायपुर के हैं। इनमें 72 की उम्र 1 साल से 18साल के बीच है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान विभाग में नवनियुक्त 27 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय, विधायक श्री बृहस्पति सिंह और प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय शुक्ला, श्री अतुल शुक्ला, श्री पी.सी. पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
वन मंत्री अकबर ने स्टार अलंकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वन सम्पदा के मामले में एक समृद्ध राज्य है। वनों के संरक्षण तथा संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके मद्देनजर हमारी सरकार द्वारा राज्य में विगत तीन वर्षा के दौरान विभाग के साथ ही यहां कार्यरत अमले के हित में भी अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति आदि कार्य नियमित क्रम में लगातार हो रहे है। इस तरह सभी कार्या को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।
वन मंत्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी कार्य कुशलता और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में वन विभाग की छवि को एक बेहतर स्वरूप मिला है। वन विभाग में विगत तीन वर्षा के दौरान सिर्फ वनों के संरक्षण तथा संवर्धन को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि यहां वनवासियों की उन्नति की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे है। यही वजह है कि विगत दो वर्षा से छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्या में देश में लगातार अव्वल बना हुआ है। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर 11 पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। वन मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्रों में उनके मार्ग पर लोगों को आवाजाही के लिए मनाही करने और जनजागरूकता लाने पर विभाग को विशेष रूप से जोर दिया। कार्यक्रम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। बीमा पाॅलिसी कैंसल होने के नाम पर देश भर में करोड़ो रूपए की ठगी करने वाले बिहार के 3 अंर्तराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उदय रावले ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शांति विहार कालोनी डंगनिया रायपुर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य है। दिनांक 10.08.2020 को मोबाईल नंबर 8869848617 से प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर काॅल आया और मोबाईल धारक ने प्रार्थी को बोला कि आपका एल.आई.सी. एवं एच.डी.एफ.सी. की पाॅलिसी कैंसल होकर लोकपाल में आई है। मैं इस फाइल को डील कर रहा हूं आप फाईल चार्ज आदि के नाम से 68,262 रूपए एल.आई.सी. सोल्यूशन खाते में जमा करें। जिस पर प्रार्थी ने उसके बोलेनुसार दिनांक 14.08.2020 को 68,262 रू. उनके एल.आई.सी. सोल्यूसन खाता क्रमांक 316801010037964 में जमा किया। इसके बाद एक और मोबाईल नंबर 9990739147 से भी प्रार्थी के मोबाईल फोन पर काॅल आया तथा उक्त दोनों मोबाईल नंबरों के धारकों द्वारा प्रार्थी को सिक्यूरिटी टेक्स आदि के नाम से लगातार अलग-अलग खातों में अलग – अलग तिथियों में कुल 39,13,364/- रूपए जमाकर धोखाधड़ी किये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 523/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर काॅल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों एवं एल.आई.सी. से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास करते हुये ठगी हेतु आये मोबाईल नंबरों के साथ – साथ उनसे संबंधित अन्य कई मोबाईल नंबरों का लगातार विश्लेषण करते हुये अंततः आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों को दिल्ली एवं मधुबनी बिहार में लोकेट किया गया। जिस पर दो अलग – अलग टीमों को दिल्ली एवं मधुबनी बिहार रवाना किया गया। टीमों द्वारा दिल्ली एवं मधुबनी में लगातार कैम्प करते हुए आरोपियों की पड़ताल करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपियों द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी स्वयं की पहचान छिपाते हुये इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर फर्जी होने के साथ ही बैंक खातों के पते भी दूसरे स्थानों के थे। आरोपियों द्वारा उन मोबाईल नंबरों एवं खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी आयुष कुमार सिंह एवं मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह के दिल्ली में निवास स्थान के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी आयुष कुमार सिंह एवं मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। इसी प्रकार मधुबनी बिहार में कैम्प रहीं टीम द्वारा आरोपी राघवेन्द्र कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी गोविंद के साथ मिलकर लाखों रूपये की ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार करने के साथ ही देश भर में बीमा पाॅलिसी कैंसल होने के नाम पर अलग – अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ो रूपए की ठगी करना बताया गया है। प्रकरण में आरोपी गोविंद फरार है जिसकी पतासाजी की जाकर गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
आरोपी आयुष कुमार सिंह, मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह एवं राघवेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से आधार कार्ड, पेन कार्ड, अलग – अलग बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, चेक बुक, बैंक पास बुक, सील मोहर एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी आयुष कुमार सिंह एवं मंटू कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग तथा श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने मंदिर हसौद चंदखुरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क कार्य की लागत 36 करोड़ 24 लाख रूपए है तथा यह सड़क का कार्य 10.40 किलोमीटर की लम्बाई का है। इस मार्ग के बन जाने से वाहनों के आवाजाही में हो रही दिक्कत नहीं होगी। शुभारंभ अवसर पर डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सड़क पुल पुलिया सहित जनसुविधा के सभी जरूरी कार्य कराये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में दिनेश ठाकुर, कोमल साहू, रामचंद्र वर्मा, शारदा देवी वर्मा, खिलेश देवांगन, सौरभ चंद्राकर, मयंक तिवारी, प्रफुल्ल वर्मा, प्रेमलाल ढीढी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ आयोजत बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, खनिज साधन विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, संचालक खनिज साधन जयप्रकाश मौर्य उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मशहूर नन्हे सिंगर सहदेव दिरदो पिछले दिनों सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अब वे पूरी तरह स्वस्थ्य है, और आज राजधानी रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. इस मामले में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि सहदेव को सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, आंखों के पीछे की फ्रैक्चर और सिर में खून के थक्के जम गए थे. जिसके कारण सहदेव दिरदो अस्पताल बेहोशी की हालत में पहुंचे थे। 
लेकिन अस्पातल में मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ दीपक जायसवाल, न्यूरोसर्जन डॉ मनीष चौरसिया, न्यूरोसर्जन डॉ हितेंद्र उईके, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ केके भोई, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ भारती मरावी समेत अन्य डॉक्टरों की टीम के नेतृत्व में सहदेव का इलाज हुआ और अब आज वे अस्पताल से सकुशल डिस्चार्ज हो रहे है. श्री बालाजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सहदेव के इलाज का पूरा खर्च श्री बालाजी अस्पताल परिवार ने उठाया है. हालांकि सहदेव के इलाज में खर्च आने वाले राशि शासन और बादशाह भी उठाने तैयार थे, लेकिन अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए, अस्पताल प्रबंधन ने कोई भी शुल्क नहीं लिया. यहां तक दवाई का खर्च भी अस्पताल प्रबंधन ने ही वहन किया है। 
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी चंदखुरी में आयोजित उप पुलिस अधीक्षकों के दसवें और ग्यारवें बैच की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया भी मौजूद थे. समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा – कहा राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, सुकमा से लेकर सरगुजा तक एक भयमुक्त वातावरण का निर्माण हुआ है. आप यहां से संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए आप एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों से कहा – आपका आत्मविश्वास, शौर्य, निष्ठा और साहस राज्य की जनता को वह सब कुछ देगा जिसकी आपसे अपेक्षा है।