Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल मुख्य सचिव समेत समस्त प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जनता से जुड़ी सरकार की प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी मंत्रीगणों से अपने-अपने प्रभार के जिलों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए हर संभव प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में पूरे विश्व एवं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि चिन्ताजनक है। उन्होंने मंत्रीगणों को अपने प्रभार वाले जिलों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की अतिशीघ्र वर्चअल बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति एवं रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित रखने हेतु उन्होंने मंत्रीगणों से अपने प्रभार वाले जिलों में कोरोना की वर्तमान स्थिति, मरीजों में देखे जा रहे लक्ष्यणों की तीव्रता, अस्पताल में भर्ती मरीज, होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीज और उनके स्वस्थ होने की अवधि के बारे में जानकारी लेने को कहा है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक पाबंदियां लगाई जाने के संबंध में जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों, किसान मजदूर संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालकों सहित अधिक से अधिक लोगों से चर्चा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं संक्रमितों के इलाज के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा के साथ-साथ कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए लोगों को कोरोना गाईड लाईन का कड़ाई से पालन करने और सावधानियां बरतने की समझाईश देने को भी कहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल मुख्य सचिव समेत समस्त प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जनता से जुड़ी सरकार की प्रमुख योजनाओं की गहन समीक्षा कर रहे हैं। सीएम बघेल ने दिए निर्देश Crop Diversification हेतु हर ब्लाक में कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक करें फसल विविधिकरण हेतु प्रत्येक विकासखंड में कार्यशाला का आयोजन कर करें जागरूक कोविड की तीसरी लहर हेतु भारत सरकार से प्रोटोकॉल जारी किए जाने का अनुरोध करें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए परीक्षा लें, सेंटरों की संख्या बढाएं।
panchayattantra24.com,रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक होने वाली है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक को आयोजित किया गया है. ये बैठक विधायक कालोनी पुरैना स्थित सरगुजा कुटीर में होगी. इस बैठक में धान खरीदी के संबंध में चर्चा कि जाएगी. बता दें कि इस बैठक में मंत्रिमंडलीय उप समिति के सदस्यगण, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रविन्द्र चौबे और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल शामिल होंगे. इस बैठक में धान खरीदी के साथ असमय बारिश के कारण प्रभावित उपार्जन केंद्रों की स्थिति, बारदाने की उपलब्धता, धान खरीदी व्यवस्था, कस्टम मिलिंग और धान परिवहन, संग्रहण, भंडारण और रख-रखाव के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। नवा रायपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) 17 बटालियन के 6 जवानों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीजापुर के बोदली कैंप में रह रहे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 14 जवान भी कोरोना संक्रमण की वजह से बीमार हो गए हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। सोमवार को कांकेर जिले के कन्हारगांव कैंप में रह रहे सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पांच जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं सुकमा जिले के तिमेलवाड़ा कैंप में कोबरा 202 यूनिट के 38 जवान पॉजिटिव पाए गए थे। बताया जा रहा है, पॉजिटिव पाए गए अधिकतर जवान छुट्टी से वापस लौटे थे। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जवानों को उनके कैंप में ही आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आए जवानों की भी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि रायपुर से लेकर बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यह कोरोना विस्फोट सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना फैलता ही जा रहा है. रायपुर के सेजबहार स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में 60 बच्चे और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बच्चों के संक्रमित होने पर जिले में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित बच्चों को कैंपस के ही हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया है और अन्य बच्चों को दूसरे हॉस्टल में रखा गया है. गौरतलब है कि पिछले 3-4 दिनों से कैंपस में कई बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के सैंपल लिए तो करीब 60 बच्चे संक्रमित पाए गएं।
इसके अलावा जीईसी के 20 स्टाफ भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. डॉक्टरों के निगरानी में सभी बच्चों का इलाज हॉस्टल में ही किया जा रहा है. मंगलवार को जिला प्रशासन ने कैंपस में दो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं. बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि पूरे कैंपस को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. पिछले 3 दिनों से बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं. अबतक 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मौजूदा हालात में सभी बच्चे ठीक हैं, लेकिन डॉक्टरों की टीम बच्चों का रोजाना रिपोर्ट ले रही है और दवाई दी जी रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. राजधानी के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. पहली से 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया गया हैं. जिसके बाद अब प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है कि प्राइवेट स्कूलों का संचालन अब ऑनलाइन किया जाएगा. इस मामले में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का आदेश था कि जिन जिलों में संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से ज्यादा है उस क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर दिया जाए. जिसके बाद हमने निर्णय लिया कि जिन जिलों में संक्रमण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है, वहां पर स्कूल बंद किए जाएंगे और ऑनलाइन क्लासेज चालू कर दी जाएंगी. अध्यक्ष ने आगे कहा कि सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया हैं कि जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ती हुई नजर आए, वहां निर्णय लेकर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाए. जब तक स्थिति खतरनाक रहेगी तब तक ऑनलाइन क्लासेस चालू रहेगी. लेकिन हमारी मांग है कि 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन हो. यदि ऐसा नहीं भी होगा, तो वैक्सीनेशन के लिए स्कूलों को खोला जाये।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. आज सीएम बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रायपुर के एक नीजि होटल में ख्याति वर्मा के साथ सगाई हुई है। सगाई के इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल, उनकी पत्नी के साथ ही उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए. साथ ही विधायकों ने भी शिरकत की. सभी ने एक फोटो फ्रेम में नजर आए।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना। इस संबंध में जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाया जाए और नाॅन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए, जिन जिलों में पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए। ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4% से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलो के प्रावधान लागू कर सकेंगे।
सभी जिलों में जुलूसों, रैलियों, पब्लिक गैदरिंग, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।
सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण के लिए निजी डाॅक्टरों, निजी अस्पतालों, एनजीओ, मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएं। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के उपायों का स्थानीय प्रचार माध्यमों में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और नकारात्मक तथा असत्य खबरों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, चैम्बर ऑफ कामर्स के प्रतिनिधियों, माॅल के मालिकों, थोक विक्रेताओं, जिम, सिनेमा और थिएटर के मालिकों, होटल-रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मेरिज पैलेस, इवेंट मैनेजमेंट समूहों के साथ बैठक करके यह सुनिश्चित करें कि इन स्थानों में क्षमता के केवल एक तिहाई लोगों को प्रवेश दिया जाए। ऐसे जिलों में जहां पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत से अधिक है, वहां इनकी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य की जाए। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड-19 के दोनो टीके लगाए जा चुके हैं वे यात्रा की तिथि के 72 घंटे की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से की जाए। सभी रेल्वे स्टेशनों और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रेन्डम जांच के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को यह निर्देश भी दिए हैं कि जहां आवश्यक हो, वहां कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए माइक्रो या मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। जहां आवश्यक हो वहां संक्रमितों की पहचान के लिए ट्रेसिंग और ट्रेकिंग की जाए। होम आईसोलेशन वाले संक्रमितों के लिए सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे काॅल सेंटर्स को सक्रिय किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों के माध्यम से संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को हाॅस्पिटल बेड, दवाईयों के स्टाॅक, पीएसए प्लांट्स और ऑक्सीजन की उपलब्धता डेली रिपोर्टिंग के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुुनिश्चित करने के यह भी निर्देश दिए हैं कि कोरोना की पिछली दो लहर के दौरान सभी शासकीय और निजी अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी रियल टाईम में ऑनलाईन उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने एनजीओ और निजी संगठनों को कोरोना नियंत्रण के उपायों के लिए सहयोग और आवश्यक सामाग्रियों के दान हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुकानों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के उपयोग को सख्ती से लागू करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ऐसे लोग जो मास्क नहीं लगाते हैं उनका पुलिस और नगर निगम के स्टाफ के माध्यम से सख्ती से चालान किया जाए। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकें आयोजित करने तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को जब तक बहुत जरूरी न हो हवाई यात्रा या रेल से यात्रा नहीं करने को कहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर । एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रहा है। एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जनवरी में पूरा होना था, लेकिन बारिश ने एक्सप्रेस-वे की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। एक्सप्रेस-वे के लिए राजधानी वासियों को अब एक माह और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि एक्सप्रेस-वे का काम जिस गति से चल रहा था, उस पर बारिश की वजह से ब्रेक लग गया है। एक्सप्रेस-वे की सुविधा अब फरवरी माह में मिलेगी।
एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने से इसका खमियाजा राजधानी की जनता को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के चलते निर्माण कार्य की गति धीमी हुई है, लेकिन जल्द पूरा कर जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि 300 करोड़ की लागत से छोटी लाइन पर निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे 11 अगस्त, 2019 को एक हिस्सा धसक गया था। शासन ने अलग-अलग जांच कमेटी गठित कर दोबारा काम शुरू किया है। वर्तमान में तेलीबांधा, शंकरनगर, देवेंद्रनगर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर जनता के लिए खोल दिया गया है।
पंडरी और फाफाडीह ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन प्रदेश में अचानक हुई बारिश की वजह से काम की गति धीमी हो गई है। इस वजह से एक्सप्रेस-वे का काम अब फरवरी में पूरा होने की संभावना लगाई जा रही है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि इसे जनवरी के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
बारिश की वजह से एक्सप्रेस-वे के काम में थोड़ी दिक्कत आई है, लेकिन काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
-हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक, राज्य सड़क विकास निगम

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों की टीकाकरण की अच्छी शुरूआत हुई है। पहले ही दिन 3 जनवरी को प्रदेश भर में एक लाख 85 हजार 906 किशोर-किशोरियों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। यह प्रदेश में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों के 11 प्रतिशत से अधिक है। मुंगेली और धमतरी जिले में पहले ही दिन कुल लक्ष्य के 39-39 प्रतिशत, कोंडागांव में 37 प्रतिशत, कांकेर में 20 प्रतिशत, गरियाबंद और दुर्ग में 19-19 प्रतिशत, बालोद में 18 प्रतिशत, राजनांदगांव में 15 प्रतिशत, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद में 14-14 प्रतिशत तथा कोरिया में 12 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण की शुरूआत के पहले दिन किशोरों में खासा उत्साह देखा गया। वे अपने अभिभावकों के साथ बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्र पहुंचे और सहर्ष कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 2452 टीकाकरण साइट्स बनाए गए हैं। कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए 3 जनवरी को मुंगेली जिले में 18 हजार 938, धमतरी में 18 हजार 637, कोंडागांव में 13 हजार 434, कांकेर में 9199, गरियाबंद में 6904, दुर्ग में 19 हजार 519, बालोद में 8858, राजनांदगांव में 14 हजार 846, बलौदाबाजार-भाटापारा में 13 हजार 498, महासमुंद में 9041, कोरिया में 4602, सूरजपुर में 4852, कोरबा में 7010 और कबीरधाम में 4524 किशोरों को टीका लगाया गया।
जशपुर जिले में 3370, दंतेवाड़ा में 1091, रायपुर में 8589, जांजगीर-चांपा में 5611, बिलासपुर में 4065, रायगढ़ में 3385, बस्तर में 1752, बलरामपुर-रामानुजगंज में 1501, सुकमा में 424, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 576, सरगुजा में 927, बेमेतरा में 597, बीजापुर में 117 तथा नारायणपुर में 39 किशोरों को 3 जनवरी को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी गई।