Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर उत्तरप्रदेश के वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। प्रवास पर निकलने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा की, जिसमें उन्होंने बैकुंठपुर नगर पालिका में क्रास वोटिंग की वजह से कांग्रेस को मिली हार पर नाराजगी व्यक्त की। सीएम बघेल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती। निश्चित तौर पर जिम्मेदारी तय होगी और सख्त कार्रवाई भी होगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर यूपी के वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। आज शाम ही सीएम बघेल राजधानी भी लौट आएंगे। इससे पहले मीडिया से हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने तीखे तेवर दिखाए। इसके पीछे वजह बैकुंठपुर में कांग्रेस पार्षद के द्वारा की गई क्रास वोटिंग थी। दरअसल बैकुंठपुर नगर पालिका की कुल 20 में कांग्रेस ने 10 वार्ड जीत लिया था और पूर्ण बहुमत के लिए केवल एक सीट की जरुरत थी। जबकि भाजपा 7 पर होने के बावजूद अध्यक्ष बनाने में कामयाब साबित हुई।
सीएम बघेल ने मिली हुई जीत के बावजूद हार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी विरोधी गतिविधि का हिस्सा है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई होगी। वहीं सीएम बघेल ने आज सुबह कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी फोन पर हुई चर्चा को लेकर बताया कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी के लिए उन्होंने बात की है और चिंता जाहिर की है, जिस पर तमाम वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया गया है।
 

panchayattantra24.com, रायपुर।  के आरडी तिवारी आत्मानंद विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य चौरसिया द्वारा अक्षय ऊर्जा पर बनाई गई पेंटिंग छत्तीसगढ़ राज्य से नेशनल स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत हुई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति की ओर से आदित्य चौरसिया को जनवरी माह में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आदित्य ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आदित्य चौरसिया की पेंटिंग का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना, राज्य के लिए गौरव की बात है। आदित्य की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। 
जेसीस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश का सम्मान जेसीस के सुपर चैप्टर ने वृंदावन हाल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सराफ के प्रथम आगमन पर सम्मान किया गया। गत दिनों बेंगलुरु में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में चेयरमैन राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मंडल-9 के पूर्व अध्यक्ष राजेश सराफ जेसीआइ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए और नववर्ष पर रायपुर आगमन पर उपाध्यक्ष राजेश का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुपर चैप्टर के कोच एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अमिताभ दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया रायपुर पहुंच गए हैं। पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। कल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। पार्टी की गतिविधियों और प्रभारियों के काम काज की समीक्षा की जाएगी। बैकुंठपुर नपा के परिणाम पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था जो भी हुआ बहुत गलत हुआ है। कमेटी बनाकर जांच करने के लिए कहा है। पीएल पुनिया ने कहा कि बैंकुठपुर नगरपालिका चुनाव में जिन्होंने पार्टी के साथ ​गलत किया उन दोषियों के खिलाफ 1 हफ्ते के भीतर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों का बहुमत होने के बाद भी उनका अध्यक्ष नहीं बन सका। कांग्रेस पार्षदों पर क्रास वोटिंग का आरोप लगा है।साथ ही उत्तर प्रदेश चुनाव पर पीएल पुनिया ने कहा कि हर अत्याचार के विरोध में प्रियंका गांधी ने लड़ाई लड़ी है। उत्तर प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन तैयार है।पीएल पुनिया ने धर्म संसद विवाद पर कहा कि उसमे बहुत साधु संत आए थे, किसी ने आपत्तिजनक बात नहीं की जिसने आपत्तिजनक बात कही उसके खिलाफ कार्रवाई हुई है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा है. बृजमोहन अग्रवाल ने ‘दावते इस्लामी’ संस्था को जमीन को देने की तैयारी कर ली गई है. संस्था दावते इस्लामी को 25 एकड़ ज़मीन देने के लिए इश्तिहार छपा है. इसके लिए दावा आपत्ति मांगी गई है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राज्य में ऐसे 5 हज़ार आवेदन हैं, जिन्होंने सामुदायिक भवन के लिए ज़मीन मांगी है. ऐसे लोगों को कहा गया है कि 750 फ़ीट से ज़्यादा ज़मीन नहीं दी जा सकती, लेकिन पाकिस्तान में पंजीकृत संस्था को 25 एकड़ ज़मीन देने के लिए दावा आपत्ति मंगाई गई है, जिस ज़मीन के लिए इश्तिहार निकाला गया है. वहां सरकारी खर्च पर वृक्षारोपण किया गया है। 
अग्रवाल ने कहा कि ये संस्था मौलाना इलियाज क़ादरी की है, इस संस्था का पाकिस्तान से क्या सम्बंध है. इस पर हम जवाब चाहते हैं. ये संस्था भारत में आतंकवाद फैलाने का काम करती है. धर्मांतरण का काम करती है. ऐसी खबरें आई हैं. इस संस्था का आवेदन 2020 का है. अग्रवाल ने कहा कि कवर्धा की घटना से उबरने कांग्रेस ने धर्म संसद का आयोजन किया था. कांग्रेस के लोग ही कर्ता धर्ता थे. धर्म संसद होने की वजह से हमारे लोग भी इसमें शामिल थे. धर्म संसद में कालीचरण महाराज के दो दिनों तक बोलने के बाद भी उन्हें बोलने का मौक़ा दिया गया। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ राज्य में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले टेंशन बढा रहे हैं. इस बीच कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी तेज कर दिया गया है. वहीं बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा वादा किया गया था कि 31 दिसंबर तक देश की पूरी आबादी का वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाएगा, हालांकि साल खत्म हो गया है लेकिन सरकार का ये वादा पूरा नहीं हो पाया है. चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ में अब तक कितने लोगों का पूरी तरह टीकाकरण किया जा चुका है और कितनों को दूसरी डोज दी जानी बाकी है।
 छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी कर दी गई है. राज्य में अब तक 2 करोड़ 98 लाख 69 हजार 603 लोगों का कोरोना के खिलाफ टीकाकरण किया जा चुका है. इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 1 करोड़ 76 लाख 26 हजार 40 है. वहीं पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो चुके लोगों की संख्या 1 करोड़ 22 लाख 43 हजार 563 है. छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकडा कुल टीकाकरण हुआ – 2 करोड़ 98 लाख 69 हजार 603 
 पहली डोज लेने वालों की संख्या- 1 करोड़ 76 लाख 26 हजार 40 दोनों डोज ले चुके लोगों की संख्या- 1 करोड़ 22 लाख 43 हजार 563 16 जनवरी से हुई थी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत बता दें कि देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना के खिलाफ टीका दिया गया था. उसके बाद 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को और फिर 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीनेशन दी गई थी. इसके बाद 8 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी को वैक्सीन देने की घोषणा की गई. अब कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 3 जनवरी से 15-18 साल के बच्चों को भी वैक्सीन देने की शुरुआत हो जाएगी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, रायपुर एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम. नागरकर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडारे एवं पत्रकारगण उपस्थित थे। इसके अलावा जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा, संचालक सौमिल रंजन चौबे भी कार्यक्रम स्थल में मौजूद हैं ।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैष्णों देवी मंदिर में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि वैष्णों देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की मौत दु:खद घटना है, परिवारजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सीएम बघेल ने इस घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए. और उन्होंने पत्रकार साथियों के लिए बने जिम का उद्घाटन किया। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल पुलिस अधिकारियों के साथ नववर्ष मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पुलिस जवानों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलामी दी गई. साथ में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद है. वही पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा मुख्यमंत्री , गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ में किसान और जवान दोनों की जय-जय हो रही है. जवानों की ड्यूटी की वजह से हम चैन से सो पाते हैं, कोरोना काल में कर्तव्यों के निर्वहन में अधिकारियों ने पूरे देश में मिसाल कायम किया है. पुलिस परिवार बधाई का पात्र है. आम लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ पुलिस ने हासिल किया है, पुलिस ने चुनौतियों का सामना किया और अपराधियों के मांद में घुसकर सफलता अर्जित की है। 
आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा – नक्सली समस्या सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक समस्या है… अब हम नक्सलियों के कोर सेक्टर में मौजूद हैं जिससे उनके हौंसले पस्त हुए हैं, विकास की किरणें प्रत्येक जगह पहुंच रही हैं, पुलिस को लोग दुश्मन नहीं दोस्त मान रहे हैं. अब बस्तर के लोग विकास की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं कि हमारे यहाँ सड़के, अस्पताल, स्कूल, पीडीएस दुकान, ट्यूबवेल जैसी सुविधाएं पहुँच रहीं हैं। इस कार्यक्रम में अभिव्यक्ति मोबाइल एप्प को मुख्यमंत्री ने लांच किया – 1.आपात में महिला sos बटन दबाकर मांग सकती है मदद, 2. शिकायत भी करा सकेंगी दर्ज, थाना जाने की जरूरत नहीं, 3. महिला अपनी सुरक्षा के संबंध में दे सकेंगी सुझाव। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे नववर्ष के प्रथम दिन राजधानी रायपुर के कोतवाली चावड़ी के मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया। उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी। सीएम बघेल ने इस अवसर पर श्रमवीरों सहित सभी लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री बघेल ने नव वर्ष पर श्रमवीरों को सौगात देते हुए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से छत्तीसगढ़ को लगातार तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार मिल है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के श्रम के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा की नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुरोधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही हमारे नए वर्ष का संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने इसके पहले राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में श्रमवीरों को गरमा-गरम भोजन उपलब्ध कराने के लिए संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना केंद्र में पहुंचकर वहां श्रमिक भाई-बहनों के साथ चर्चा की और सुबह की चाय पी। श्रमिक भाई-बहनों ने मुख्यमंत्री को बताया की पंजीकृत कार्डधारी श्रमिकों को इस केंद्र से 5 रुपए में गरमा-गरम भोजन मिलता है और बिना कार्डधारी श्रमिक भाई बहनों को 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भूमिहीन श्रमिकों को जिनके पास एक इंच भी भूमि नहीं है उन्हें सालाना 6 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है। यह राशि राज्य सरकार की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत बहुत जल्द उन्हें मिलने लगेगी। रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, चावड़ी में आकर मजदूर भाई-बहनों के साथ नए साल की शुरुआत करता हूं क्योंकि इन्हीं श्रमिकों के दम पर भवन, सड़कें और नालियां बनी हैं, साफ सफाई का कार्य हो रहा है। आज यदि बीमारियों से हम सुरक्षित हैं तो हमारे श्रमिकों, सफाई कर्मियों के कारण यह संभव हो पाया है। हमारे खेतों में काम करने वाले किसान के कारण हमको अन्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम के सम्मान का यह मार्ग हमको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से मिला है, गांधी जी ने नील की खेती करने वाले किसानों की लड़ाई लड़ी। गांधी जी ने बुनकरों की तकली, चरखा को राष्ट्रीय आंदोलन का प्रतीक बनाया, उन्होंने खुद मैला ढोने का काम किया। गांधीजी ने दलितों की मोहल्ले में जाकर वहां सफाई का काम किया। उन्होंने यह संदेश दिया है कि कार्य चाहे जो भी हो, कोई भी काम छोटा नहीं होता, उसे पूरी शिद्दत के साथ, पूरे समर्पण के साथ करें तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।
मुख्यमंत्री ने श्रम वीरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों का सम्मान करके आज मुझे महसूस हो रहा है कि हम गांधी जी के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद किसानों को हमने दाम दिया, आज किसानों को धान का समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी मिलाकर 2500 रुपए क्विंटल धान की कीमत मिल रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में लिए गए फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्योगों में कार्यरत मजदूर की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल की गई है, इससे लगभग 4 लाख श्रमिकों को अतिरिक्त 2 वर्ष का लाभ मिला है। वही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना और असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं असंगठित कर्मकार की मृत्यु पर एक लाख रुपये एवं दिव्यांगता पर 50 हजार की राशि दी जा रही है। विभिन्न योजनाओं में 16 लाख से अधिक श्रमिकों को लगभग 284 करोड़ रुपए की सहायता सहायता पहुंचाई गई है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ सके इसलिए 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की गई है। मजदूर सुबह से काम में निकल जाते हैं, इसलिए परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं, हॉस्पिटलों में लाइन लगानी पड़ती है, दिन भर की मजदूरी चली जाती है। मजदूर भाई बहनों की समस्या के निदान के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत की गई है। महिलाओं के लिए अलग से दाई दीदी क्लिनिक योजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना भी ग्रामीण क्षेत्र में शुरू की है और शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार के प्रयास से कर्मचारी राज्य बीमा सेवा से जुड़ने वाले कामगारों की संख्या 3 वर्षों में एक लाख से अधिक हो गई है। कर्मचारी राज्य बीमा सेवा द्वारा संचालित औषधालयों द्वारा 1 लाख 43 हजार श्रमिकों का इलाज एवं दवाओं का वितरण किया गया है। वर्ष 2020 में कोविड-19 संकट के दौरान सभी के सहयोग से मजदूर भाईयों को सुरक्षित लाने, रोजगार देने, उन्हें क्वारंटाइन केंद्र में रखने, भोजन की व्यवस्था की गई। दवाइयों की भी निशुल्क व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से हम आने वाले समय में भुखमरी, गरीबी और असमानता को भी परास्त करेंगे और समृद्ध तथा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर अपैक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक श्री रामपुकार सिंह, प्रबंध संचालक श्री के.एन. पांडेय, उप महाप्रबंधक श्री भूपेश चन्द्रवंशी, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी एवँ लेखाधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव भी उपस्थित थे।