Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 15 निकायों में चुनाव और बहुत जगहों पर उपचुनाव हुए। इन सभी में कांग्रेस को सफलता मिली है। जामुल और खैरागढ़ में हम सफल नहीं हुए। सीएम ने कहा कि कोरिया जिले में दिक्कतों के बाद हम जीतकर आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया, उसको पानी में डुबाने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलना चाहिए। सीएम ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने बूथों में जाकर कमेटियों का गठन किया। सरगुजा, रायपुर, राजनांदगांव सब जगह हमने बड़े आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया। इस तरह के कार्यक्रम वर्तमान में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री, वरिष्ठ विधायकों, निगम-मंडल के पदाधिकारियों को बुलाओ और कार्यक्रम का आयोजन करो। इसके लिए प्रचार के साथ-साथ सभी प्रभारियों का दौरा भी होना चाहिए। सीएम ने कहा कि बूथों, ब्लॉक, जोन-सेक्टर की बैठक क्योंकि इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत हमें 2023 का चुनाव लडऩा है। उन्होंने कहा कि जितने भी जिलों में राजीव भवन का काम अधूरा है, वहां 21 अगस्त तक इसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, क्योंकि जब लोगों को शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी होगी तभी हमारा काम सफल होगा। उन्होंने कहा कि दस लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है इसके लिए मेहनत करें। सीएम ने कहा कि वे खुद हर ब्लॉक में जाएंगे।
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि हमने पिछले चुनाव के समय बूथों में जाकर कमेटियां बनाई थीं। हमें उसी उत्साह से बूथ कमेटी का गठन करना है। जहां पर बूथ कमेटियों के गठन में काम अच्छा नहीं किया गया, उसको सुधारना होगा। उन्होंने कहा कि पीसीसी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों के कामों की समीक्षा करें। जहां जरूरी हो, पदाधिकारी बदले जाएं, क्योंकि संगठन में गतिशील होकर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिले के संगठन प्रभारी महीने में कम से कम दो बार क्षेत्र में जरूर जाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओँ से बात करें और राज्य सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करें। कार्यकर्ताओं की भी शिकायतें सुनें।
दो हथियार पहुंचाएंगे जनता के करीब पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि हमें सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाएं, हमारे पास दो ऐसे हथियार हैं, जो हमें जनता के और करीब ले जाएंगे। इन्हीं की बदौलत हमने नगरीय निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीता है। सदस्यता बढ़ाने के साथ बूथ कमेटी भी बनाएंगे बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने सभी जिलाध्यक्षों को सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। साथ ही, बूथ कमेटी के गठन पर भी फोकस करने के लिए कहा गया। इसके लिए पीसीसी के नेताओं से जिले व ब्लॉक तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
बीरगांव के 25 पार्षदों ने सीएम से की मुलाकात बीरगांव नगर निगम में मेयर और सभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव होंगे। सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के मुताबिक बीरगांव से ओबीसी वर्ग के नंदलाल देवांगन का महापौर बनना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि सभापति पद के लिए वरिष्ठ पार्षदों को महत्व दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा के साथ सभी 25 पार्षदों ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। इनमें सभी 6 निर्दलीय पार्षद भी शामिल थे। सभी ने सीएम के सामने कांग्रेस को समर्थन देने का वादा किया। विधायक शर्मा ने कहा कि बीरगांव चुनाव में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी की बड़े अंतर से जीत होगी। 40 सीटों वाले इस नगर निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं तथा 6 निर्दलीयों के साथ आने के बाद अब कांग्रेस के 25 पार्षद हो गए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी। पिछले 4 दिनों में IIT भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। इन सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है। प्रशासन ने IIT भिलाई के सेजबहार परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बीमारों के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि अभी वहां बहुत से लोग संक्रमित मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग IIT परिसर के सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेज रहा है।
रायपुर के अस्पतालों में अभी कोरोना के 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 3 मरीजों को सोमवार को ही भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल चार मरीज सरकारी अस्पतालों में और 12 मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। इनमें से 10 को कोई गंभीर लक्षण नहीं है। 4 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा है। दो मरीजों की हालत अधिक गंभीर है। इन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया है। शेष मरीज अपने घरों में ही इलाज करा रहे हैं।

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में पिछले तीन दिनों में 1200 से अधिक मरीज मिल चुके हैं और सोमवार को 698 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसमें सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर में 222 नए केस मिले हैं. राज्य में लगाते पॉजिटिविटी दर भी बढ़ते ही जा रहा है. सोमवार को छत्तीसगढ़ में 27 हजार 646 सैंपलों की जांचने 698 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद राज्य की औसत पॉजिटिविटी दर 2.52 प्रतिशत हो गई है. राज्य के 28 में से 23 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले. जिलेवार नए मरीजों की बात करें तो रायपुर में सर्वाधिक 222, बिलासपुर में 133 और रायगढ़ में 103 संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीं दुर्ग 43, कोरबा 39, जांजगीर चांपा 26, राजनादगांव 18, मुंगेली 13, सरगुजा 12, सूरजपुर 22, जशपुर13, कबीरधाम 9, बेमेतरा 4, बालोद 3, धमतरी 5, बलोदा बाजार 5, गरियाबंद 2, गौरेला पेंड्रा मरवाही 4,बलरामपुर 2, सुकमा 5, कांकेर में 5 और बीजापुर में 1 नए मरीज मिले है।
राजधानी रायपुर में 515 एक्टिव मरीज,बिलासपुर 364,रायगढ़ 357,दुर्ग 152 और कोरबा में 134 सक्रिय मरीज है. अन्य जिलों की बात करें तो राजनांदगांव 32,कबीरधाम 16, धमतरी 13,बलोदा बाजार 11,जांजगीर चांपा 95,मुंगेली 16, गौरेला पेंड्रा मरवाही 14,सरगुजा 17,कोरिया 15,सूरजपुर 53,जशपुर 50,अन्य राज्य 25 एक्टिव मरीज है। वहीं अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1942 तक पहुंच गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर की सुगबुगाहट के बीच राज्य सरकार ने पहली से पांचवी तक की कक्षाओं को बंद करने जा रही है. इस संबंध में राज्य सरकार कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ वरिष्ठ आला अधिकारियों के साथ आज अपने निवास कार्यालय में बैठक की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अफसरों को जरूरी ऐहतियातन कदम उठाने को लेकर दिए निर्देश दिए गए है।
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा गया है. रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने कहा गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के सिलसिले में रायपुर पहुंचे पीएल पुनिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि संगठन को किस तरीके से मजबूत किया जाए, आने वाले चुनाव में चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए? हर हालत में सरकार के अच्छे काम, अच्छी नीतियां, अच्छे निर्णय को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, उसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. संगठन को कोई समस्या होगी तो उस बारे में भी चर्चा होगी. कार्य समिति के सदस्य गण अपने क्षेत्रीय मुद्दे भी उठाते हैं. उस पर भी चर्चा होगी।
मिशन 2023 को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी तो पहले से ही चल रही है, बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करना, इन्हें ट्रेनिंग देने का काम भी किया जा रहा है. हर तरीके से संगठन को मजबूती के साथ काम करना है. चुनौती उनके सामने है, उस चुनौती का सामना करना है. बाकी सरकार बहुत अच्छे निर्णय ले रही है, हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ कर रही है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी काम हुआ है, गरीब, मजदूर और किसान सभी खुशहाल है।
पीएल पुनिया ने कहा – धर्म, धर्मांतरण कांग्रेस के लिए कोई मुद्दा नहीं है. केंद्र सरकार का परफॉर्मेंस दिखाने के लिए भाजपा के पास कुछ नहीं है, इसलिए वे इधर-उधर के मुद्दे उठाने के लिए कोशिश करते हैं. लेकिन जनता जानती है कि सरकार ने उनके लिए अच्छा काम किया है. भाजपा समाज को बांटने का काम करती है, जिसे जनता नजर अंदाज करेगी। वहीं क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि दगाबाजी किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है. इसमें सावधानी बरतनी चाहिए थी. क्या कमी रह गई कहां कमी रह गई, उसके लिए कमेटी बनाई गई है कमेटी जल्द ही 1 हफ्ते में रिपोर्ट देगी, फिर कार्रवाई भी की जाएगी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा। चीफ जस्टिस ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी। जीपी सिंह हाईकोर्ट में गिरफ्तार पर रोक और जांच पर स्टे न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जीपी सिंह के तरफ से सीनियर एडवोकेट यूआर ललीत खड़े हुए थे।
वकीलों की टीम में दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी शमिल थी। सरकार की तरफ से मुकुल रोहतगी खड़े हुए। मगर सीजेआई ने मुकुल रोहतगी को सुने बिना याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद जीपी सिंह के पास अब सरेंडर के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। क्योंकि, हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज हो गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। नए वर्ष में प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक और सौगात, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली का शुभारंभ किया है। बता दें कि अब अपने आशियाने के लिए प्रदेशवासियों को मात्र अब 1 सेकेंड में भवन की अनुज्ञा मिलेगी। डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली पोर्टल 15 दिवस के रिकार्ड समय में तैयार हुआ है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। इससे लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।
नोट – डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली से 500 वर्ग मीटर (5382 वर्ग फीट) तक के आवासीय भूखंडों हेतु लोगों को सरलता से भवन अनुज्ञा मिलेगी

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोविड-19 की स्थिति की आपात समीक्षा कर रहे है. वही बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए है. और नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की है. इस बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री सर्वश्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिव कुमार डहरिया, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग मौजूद है. बता दें कि देश में कोविड का संक्रमण बढ़ रहा है. कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ग्रीन काउंसिल की बैठक आयोजित हुई. पहली बार छग में ऐसी बॉडी का गठन किया गया है. किसी अन्य राज्य में ऐसी संस्था नहीं, UN के सतत विकास के लक्ष्य को पूरा करने के साथ रीजेनेरेटिव डेवलेपमेंट को शुरू करने का है उद्देश्य, न्यू एज ग्रीन इकोनॉमी बनाने को लेकर छत्तीसगढ़ ग्रीन काउंसिल काम करेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर । चार नगर निगमों में महापौर और सभापति के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को चरौदा नगर निगम का चुनाव होगा। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस निगम से निर्मल कोसरे का महापौर और ईश्वर साहू का सभापति बनना लगभग तय है। हालांकि क्रास वोटिंग से बचने के लिए कांग्रेस ने पार्षदों की कड़ी घेराबंदी कर रखी है क्योंकि भाजपा ने भी यहां के लिए अपने पर्यवेक्षक भी मैदान में उतार दिए हैं।
हालांकि चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों की घेराबंदी करते हुए पहले उन्हें रायपुर के एक होटल में रखा गया। उसके बाद पुरी लेकर गए और वहां उनका पूरा अज्ञातवास बीता। इसके बाद रविवार देर शाम सभी पार्षद वापस रायपुर लौटे जहां उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया है। इन सभी पार्षदों को सोमवार को वोटिंग के लिए भिलाई रवाना किया गया। इसी तरह चार जनवरी को बीरगांव नगर निगम में चुनाव होगा जहां से महापौर के लिए नंदलाल देवांगन का नाम सबसे आगे है।
महापौर और सभापति का चुनाव एक ही दिन में
बीरगांव निगम के महापौर और सभापति का चुनाव कलेक्टर सौरभ कुमार कराएंगे। निगम दफ्तर के सभागार में सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक नए पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। 11.30 से 12 बजे तक महापौर के उम्मीदवार नामांकन जमा करेंगे। 15 मिनट में नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12.15 से 1 बजे तक 40 पार्षद मतदान करेंगे।
मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती कर नतीजा बता दिया जाएगा। महापौर का चुनाव के बाद सभापति चुना जाएगा। दोपहर 2 से 2.30 बजे तक नामांकन जमा होंगे। नामांकनों की जांच के बाद 2.45 से 3.30 बजे तक मतदान होगा। आधे घंटे बाद 4 बजे तक सभापति के नाम की घोषणा होगी। बैकुंठपुर में हुई इस घटना के बाद से कांग्रेस सचेत हो गई है। अब उसकी नजर चरौदा नगर निगम तथा खैरागढ़ नगर पालिका में होने वाले चुनाव पर है। क्योंकि खैरागढ़ में जहां कांग्रेस और भाजपा के 10-10 पार्षद हैं तो चरौदा में निर्दलीयों के सहारे कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने की तैयारी में है। लेकिन बैकुंठपुर जैसी कोई घटना न हो इसे देखते हुए सभी पार्षदों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
बैकुंठपुर से सबक लेकर बरती जा रही सावधानी
बीरगांव पार्षदों की बदल रहे जगह, सभी के मोबाइल बंद, नेता चौकस बीरगांव नगर निगम के नए महापौर का चुनाव होगा। बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनने के बाद अब और सावधानी बरती जा रही है। बिरगांव के कांग्रेसी पार्षदों की जगह लगातार बदली जा रही है। निगम चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कांग्रेसी पार्षद विधायक पुत्र पंकज शर्मा के साथ गोपनीय जगह पर रह रहे हैं। वे किसी भी रिसोर्ट, फॉर्म हाउस या भवन में एक-दो दिन से ज्यादा नहीं रुक रहे हैं। बीरगांव निगम में कांग्रेस के 19 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। 6 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन भी उन्हें हासिल हैं। यह आंकड़ा बहुमत से 4 ज्यादा है। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि उन्हें कुछ भाजपा और जोगी कांग्रेस के पार्षदों का भी समर्थन मिल रहा है। इसलिए उनकी पार्टी का महापौर बनना तय है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रेक्षकों की बैठक
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत के आम और उप चुनाव को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 28 प्रेक्षकों की नियुक्ति गई है। जो निर्वाचन कार्य पर बारीकी से नजर रखेंगे। नवा रायपुर स्थित निर्वाचन भवन में शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सभी प्रेक्षकों की बैठक ली। आयुक्त ने सभी प्रेक्षकों को तीन जनवरी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। इसलिए प्रेक्षक के रूप में अपने कार्यों के बारे में सभी प्रेक्षक केवल राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त करेंगे। बैठक में आयुक्त ने कहा कि चुनाव बहुत संवेदनशील व महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसलिए हम सबको हमेशा अलर्ट मोड पर रहना जरूरी है। इस दौरान उप सचिव डा. संतोष कुमार देवांगन ने प्रेक्षकों के दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रेक्षक यह भी देखेंगे कि जिलों में मतदान में गड़बड़ी, हिंसा या उपद्रव को कारगर ढंग से रोकने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं या नहीं। बैठक में अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा, संयुक्त संचालक वित्त जेरोमी एक्का सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
ओनो के माध्यम से नामांकन दाखिल : उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच के लिए नाम निर्देशन पत्र ओनो साफ्टवेयर के माध्यम से आनलाइन दाखिल किए जा रहे हैं। केवल पंच पद के लिए इसमें छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक इस प्रक्रिया का भी अवलोकन करें।