Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी युवा कृषि स्नातक श्री तरुण साहू ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने कुछ युवाओं के साथ मिलकर ‘कृषि युग’ नाम से एक स्टार्टअप प्रारंभ किया है, यह स्टार्टअप धान और दालों की देसी किस्मों को सहेजने, उनके संरक्षण और जैविक तरीके से उनका उत्पादन करने का काम कर रहा है। साथ ही देसी उपजों का परम्परागत रुप से प्रसंस्करण कर उन्हें मार्केट में उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने श्री तरुण साहू और उनके स्टार्ट अप द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके स्टार्टअप द्वारा धान, दालों की देसी किस्मों की पैकेजिंग और बिक्री का कार्य एक वर्ष से किया जा रहा हैै। देसी किस्मों की खुशबू, स्वाद और गुणवत्ता के कारण लोग इन किस्मों को हाथों-हाथ ले रहे हैं। फसलों की हाईब्रिड किस्मों में उत्पादन तो ज्यादा होता है, लेकिन ऐसा स्वाद और खुशबू नहीं रहती। उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में उन्होंने स्टाॅल लगाया था, जहां लोगों के बीच उनके उत्पाद काफी लोकप्रिय हुए। इस ट्रेड फेयर में हर माह 3-3 टन कोदो-कुटकी की सप्लाई का आर्डर प्राप्त हुआ है। कृषि युग स्टार्ट अप द्वारा स्थानीय किसानों को जोड़कर उन्हें देसी किस्मों की जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्टार्ट अप द्वारा धान की दुबराज, छत्तीसगढ़ देवभोग, जवाफूल, जीराफूल, लोकतीमांझी, तेलकस्तुरी, समुनचीन, ब्लैक राइस सहित अरहर और कोदो-कुटकी की देसी किस्मों के उत्पादन और मार्केटिंग का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त संचालक श्री आर. एल. खरे भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहकर विवादों में आए कालीचरण महाराज छत्तीसगढ़ पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो में छिपे थे. राजधानी रायपुर से भागकर वे मंगलवार रात खजुराहो पहुंचे थे. जहां से सुबह चार बजे रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक कालीचरण महाराज खजुराहो के बागेश्वर धाम होटल में रुके थे. इससे पहले 27 दिसंबर को वह पल्लवी होटल में रुके थे. यहां मिले सीसीटीवी वीडियो में कालीचरण महाराज को खाना खाते और वहां आते-जाते देखा गया था. वहीं बागेश्वर धाम में उन्होंने एक साधारण कमरे को 300 रुपये किराए पर लिया. इस कमरे आकार 8 बाय 10 था और इसकी छत पक्की नहीं, बल्कि स्टील चद्दर से ढंकी थी. उस वक्त उनके साथ 6 साथी भी मौजूद थे. इनमें दो महिलाएं भी थीं।
जानकारी के मुताबिक उनका कमरा राजू के नाम से बुक हुआ. उन्होंने खुद अपने और साथियों के लिए 103, 109 और 112 नंबर का कमरा लिया. कालीचरण महाराज के आने से पहले पुलिस ने भी उसी जगह डेरा जमा लिया था. किसी को इसकी जानकारी नहीं थी, क्योंकि पुलिस सिविल में थी. पुलिस ने अलाव जलाकर रातभर महाराज का इंतजार किया और जैसे ही बाबा तीन बजे आए उन्हें घेर लिया गया. छत्तीसगढ़ की पुलिस करीब 4 बजे सुबह बाबा को लेकर रवाना हो गई।
कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले पर राजनीति गरमा गई है. कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार आमने-सामने आ गए हैं. कालीचरण की गिरफ्तारी को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने आपत्ति जताई है.छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने गिरफ्तारी की कार्रवाई को गलत करार देते हुए संघीय ढांचे के खिलाफ बताया है. वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस के एक्शन को जायज ठहराया।

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज गांधी मैदान में आयोजित गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा – हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं, दो दिन का धर्म संसद था जिसमें धार्मिक बातें होती हैं, हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं. सुभाष चंद्र बोस के विचार महात्मा गांधी से अलग थे, वैचारिक मतभेद थे लेकिन रंगून से रेडियो के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा. आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया गया, कालीचरण के पीछे क्या उद्देश्य था ये हमें नहीं पता…महापुरूषों ने महात्मा गांधी के बारे में क्या कहा वो महत्वपूर्ण है, टैगोर जी के खिलाफ बोलने वाले ये कौन होते हैं।
आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा – आइंस्टीन ने गांधी जी को लेकर कहा था कि भविष्य की पीढ़ियों को यह बात यकीन करने में मुश्किल होगी कि हाड़ मांस का बना ऐसा व्यक्ति भी कोई था. विवेकानंद ने शिकागो में धर्म संसद में कहा था कि हम विश्व के सभी धर्मों को स्वीकार किया है, हमने सताए हुओं को अपने यहां स्थान दिया है. विवेकानंद को विवेकानंद बनाने में छत्तीसगढ़ की माटी का भी अहम योगदान है. नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है, ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ हैं. कोरोना के संकट के दौर में आर्थिक मदद करने की जरूरत है न कि धर्म को लेकर लड़ाई करने की. ईश्वर से अछूता कोई नहीं, हम सब उसी के अंश हैं, हम अहिंसा के राह पर चलते हैं, गांधी जी ने छत्तीसगढ़ के सुंदरलाल शर्मा को अपना गुरू कहा.. गांधी जी ने सबसे बड़ा जो काम किया है वो है श्रम का सम्मान. मेहनत का सम्मान। सीएम बघेल ने कहा – हमारी सरकार गांधी के रास्ते पर चल रही है और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाले गोडसे और सावरकर की राह पर चल रहे हैं. देश विभाजन के लिए गांधी नहीं जिन्ना और सावरकर जिम्मेदार हैं. हम नेहरू और गांधी के समाज को खंडित नहीं होने देंगे. छत्तीसगढ़ की पुलिस बधाई की पात्र है, ऐसे व्यक्ति को पकड़कर कोर्ट में खड़ा कर दिया।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। केवल बिलासपुर में 31 संक्रमित मिले हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्याद पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। संक्रमितों में 21 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कल भी पूरे प्रदेश में 150 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 24710 टेस्ट हुए थे, जिसमें 150 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, आज 16 मरीज स्वास्थ होकर घर लौटे। राहत की बात ये है कि प्रदेश में कल एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है और 12 जिलों में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। लेकिन रायगढ़ के बाद अब रायपुर, बिलासपुर और कोरबा में नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि कल रायपुर में 28, बिलासपुर में 31, रायगढ़ में 32, कोरबा में 21 और दुर्ग में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। बिलासपुर में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय ऑफिस का IPS अफसर बताकर एक युवक ने पुलिस को दिन भर नचाया। पुलिसकर्मी उसकी आवभगत में जुटे रहे। अफसरों ने उसे छत्तीसगढ़ भवन से लेकर शानदार होटल तक में रुकवाया। जब होटल का बिल देने की बारी आई तो हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद सारा मामला खुला। शाम होने तक आवभगत में लगी पुलिस ने ही उसे हवालात तक पहुंचाया। तारबहार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक रायपुर का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक युवक छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा और खुद को IPS अफसर बताकर रुक गया। उसने खुद को PMO दफ्तर में पदस्थ होने की जानकारी दी और बिलासपुर में गोपनीय काम से आने की बात कही। इस पर अफसरों ने उसके लिए कमरा बुक करा दिया था।
अगले दिन गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसने छत्तीसगढ़ भवन में व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही और पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई।
पुलिस टीम ने ही होटल में रुकने का इंतजाम करवाया
पुलिस टीम कथित अफसर को छत्तीसगढ़ भवन से लेकर आनंदा होटल पहुंचे और रुकने का इंतजाम कराया। होटल में भी आरोपी ने सर्विस अच्छी नहीं होने की बात कहकर मैनेजर को धौंस दिखाना शुरू कर दिया। गुस्से में अपना सामान लेकर कमरे से बाहर निकला तो मैनेजर ने उसे 5100 रुपए का बिल थमा दिया। इस पर उसने कोतवाली थाने से बिल लेने की बात कही। उसकी गतिविधियों से मैनेजर को संदेह हुआ तो उसने तारबहार थाने में सूचना दे दी। सूचना पर ASP रोहित झा सहित अन्य पुलिस अफसर उससे पूछताछ करने पहुंचे, तब वह अपनी अकड़ दिखा रहा था। पहले उसकी हरकतें देखकर पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए। बाद में उससे आईडी वगैरह दिखाने कहा गया, तब वह PMO ऑफिस के कॉन्फिडेंशियल काम से आने की बात कहने लगा। आईडी नहीं दिखाने पर पुलिस अफसरों को संदेह हुआ और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि रायपुर के ब्राह्मणपारा निवासी रविकांत तिवारी है। वह फर्जी अफसर बनकर धौंस दिखा रहा था।
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और बढ़ते ठंड के साथ होगी. कोहरे की वजह से यातायात पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी. मौसम विज्ञानी एसके अवस्थी ने कहा कि चक्रवाती घेरे की वजह से बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से बारिश भी हुई. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं और आकाश भी मुख्यत: साफ रहने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कालीचरण की गिरफ्तारी पर कहा- उनके खिलाफ कार्रवाई विधि सम्मत नहीं

panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कालीचरण की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तारी विधि सम्मत नहीं है. इस तरह की गिरफ्तारी के पहले नोटिस दिया जाता है. दूसरे राज्य से गिरफ्तारी करते समय वहां की पुलिस को इन्फॉर्म करना पड़ता है. कोर्ट में पेश करना पड़ता है. इसलिए यह गिरफ्तारी विधि सम्मत नहीं है.पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि गांधीजी के नाम पर इस प्रकार की कार्रवाई करना विधि सम्मत नहीं है. जो लोग छत्तीसगढ़ में प्रभु राम के खिलाफ राम का अपमान करते हैं. माता सीता का अपमान करते हैं. ब्राह्मण समाज को गाली देते हैं।
ऐसे लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ की पुलिस और सरकार कभी एक्टिव नहीं होती. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती. गांधी जी निश्चित रूप से सम्माननीय हैं. उनके खिलाफ इस तरीके के शब्दों का प्रयोग नहीं होना था. लेकिन गांधी जी की विचारधारा का पालन भी नहीं किया जा रहा है. गांधी जी को लेकर लोगों के मन में जो सम्मान है वह कम होगा. पूरे देश में कालीचरण रिलीज सोशल मीडिया में चल रहा है. मैंने इसे रिट्वीट किया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की 31 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित रविशंकर शुक्ल जी ने कई राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। भूपेश बघेल ने कहा कि पंडित रविशंकर शुक्ल जी लोकप्रिय जन नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंनेे मुख्यमंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके पर भारी आपत्ति जताई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात करने के निर्देश दिए हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संघीय ढांचे का उल्लंघन किया गया है। गृहमंत्री का कहना है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर भी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल खड़े किए हैं।
ज्ञात हो कि गुरुवार तड़के सुबह छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर किराए के मकान में कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार कालीचरण को रायपुर लाया जा रहा है। रायपुर के धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का इस्तेमाल करने के बाद कालीचरण महाराज पर FIR दर्ज किए गए थे।
जिसके बाद से छत्तीसगढ़ पुलिस उनकी तलाश में थी। आखिरकार कालीचरण महाराज को छतरपुर से 25 किलोमीटर दूर खजुराहो के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। वही छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद यह मामला और गरमा गया है।

panchayattantra24.com,रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ सदन से रवाना हुए है. दरअसल केंद्रीय वित्त मंत्री बजट के संबंध में सभी प्रदेशों के वित्त मंत्रियों की बैठक ले रहीं हैं. जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न मुद्दों पर छत्तीसगढ़ का पक्ष रखेंगे। बाबा कालीचरण गिरफ्तार – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. रायपुर पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें कालीचरण की तलाश में भेजी गयीं थी. इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली भेजी गयीं थी टीमें. गुरुवार सुबह 4 बजे पुलिस की 7 सदस्यीय टीम ने रायपुर में बागेश्वर धाम के पास कालीचरण का दबोचा लिया. आरोप है कि कालीचरण ने 26 दिसंबर की शाम रायपुर की धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया. इसके बाद रात में ही कालीचरण ट्रेन से छत्तीसगढ़ से फरार हो गए. अगले दिन कालीचरण ने एक वीडियो जारी किया और अपनी गलती पर अडिग रहे. इसी वीडियो के बाद पुलिस की सायबर सेल टीम वीडियो को ट्रेस किया।
कालीचरण की एक गलती ने उनके निजी ठिकाने का राज खोल दिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. दरअसल, उसने छतरपुर के पल्लवी गेस्ट हाउस से वीडियो जारी किया था. पुलिस को फोन का आखिरी लोकेशन भी खजुराहो में ही मिला था. इसलिए पुलिस की तीन अगल-अगल टीम गिरफ्तारी के लिए भेज दी गई. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रायपुर से फरार होने के बाद से ही कालीचरण का फोन बंद हो गया था. लेकिन एक बार मध्य प्रदेश के खजुराहो में कालीचरण का फोन चालू हुआ. इसके बाद फिर फोन बंद कर दिया. अब जानकारी मिली है कि पल्लवी गेस्ट हाउस से 25 किलोमिटर दूर प्राइवेट रूम में रह रहे थे. यानी कालीचरण गिरफ्तारी के डर से मध्य प्रदेश से भागे नहीं।