Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। नववर्ष के पहले प्रशासन ने होटल-रेस्टोरेंट और व्यावसायिक संस्थानों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने यहां 50 फीसद क्षमता से ही कारोबार का संचालन करने की अनुमति दे रखी है। शनिवार को प्रशासन की टीम ने शहर की कई जगहों में निरीक्षण करके गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निर्देश जारी किए। प्रशासन की टीम वीआइपी रोड स्थित विभिन्न तीन होटलों बेबिलोन कैपिटल, सुनीता पार्क, जोन द पार्क का निरीक्षण किया। होटल प्रबंधकों को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने गाइडलाइन का पालन कराने को बनाई टीम रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार के आदेश पर नगर निगम क्षेत्र में स्थित समस्त व्यावसायिक स्थलों और होटलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट संबंधी गाइडलाइन का निरीक्षण किया। जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से जारी गाइडलाइन का पूर्ण व्यवहारिक पालन करने के लिए कलेक्टर ने टीम गठित की है। टीम में अतिरिक्त तहसीलदार अभिषेक राठौर, नायब तहसीलदार सृजन सोनकर, उपनिरीक्षक सेराज खान, सुरेश शर्मा, नगर निगम जोन नौ के सहायक अभियंता प्रवीण साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज को रखा गया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के कई जिलो में आज बदली छाई हुई है. वही मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक 28,29,30 दिसम्बर को कई जिलो में बारिश हो सकती है. वही कई जिलो में ओले भी गिर सकते है. आपको बता दें कि कोरिया,दुर्ग,अम्बिकापुर और पेंड्रा रोड जिले में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है. नए साल के प्रवेश से ठीक पहले जहां उत्तर-भारत के पहाड़ी राज्यों पर जहां बर्फबारी हो रही है वहीं देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक बरसात होने की आशंका जताई है. जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है. इसी तरह राजस्थान में 27-28 दिसंबर और यूपी के कुछ हिस्सों में 27-29 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। 
 

 
   

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगेश्वर धाम देवपुर में मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और कबीर आश्रम के विकास के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही सतनामी समाज के जैतखाम के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहाँ सत्संग भवन सह ध्यान कक्ष, मनन वाटिका का भूमिपूजन और सदगुरु अभिलाष साहेब वाचनालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर संत निष्ठा साहेब बाराबंकी, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष विपिन साहू, नान के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, शरद लोहाना, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, संतगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रिसाली नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण को नगरीय निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में महाधिवक्ता-कार्यालय द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा भी उपस्थित थे महाधिवक्ता वर्मा के प्रयासों से कैलेंडर प्रकाशन का यह द्वितीय वर्ष है। यह कैलेंडर सभी अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व शासकीय विभागों के न्यायिक कार्यों हेतु काफ़ी सुविधाजनक रहा है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरमीत जुनेजा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बघेल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम भूपेश बघेल के दौरे का शेडयूल
 

panchayattantra24.com,रायपुर। फिजियोथैरेपी के छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा के बाद चार सूत्रीय मांगों को लेकर मिले आश्वासन पर तत्काल 14 दिन से चल रहे आंदोलन को खत्म करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही 27 दिसंबर से सारी कक्षाएं पूर्ववत संचालित होंगी, साथ ही इंटर्नशिप सेवाएं भी बहाल होंगी. फिजियोथैरेपी के छात्र अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 14 दिनों से आंदोलन कर रहे थे. इसमें छात्रावास भवन की सुविधा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने देवेंद्र नगर में छात्रावास के लिए आबंटित भूमि पर कागजी करवाई के उपरांत तत्परता से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इसके अलावा ओपीडी के कम जगह से होने वाली परेशानी के निदान हेतु ओपीडी को शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में स्थानांतरित करने के लिए निर्देशित किया गया।
 
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज कोरबा के सीएसईबी गेस्ट हाऊस में लोक निर्माण विभाग एवं गृह विभाग के अधिकारियों से विभागीय चर्चा तथा आम नागरिकों से भेंट की। मंत्री साहू ने पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना होनी चाहिए। राज्य शासन द्वारा पुलिस विभाग को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। पुलिस की भर्ती कर संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने यहां जवानों की समस्याओं की सुध लेने और उचित निराकरण कर तनावमुक्त कार्य हेतु प्रेरित किया। मंत्री श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कोरबा-चंापा, उरगा-सीतामढ़ी, उरगा-गोपालपुर, नोनबिर्रा, श्यांग मार्ग सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्तामूलक कार्यों के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद हो रही है. ऐसे में क्रॉस वोटिंग की आशंका को दरकिनार करते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में सावधानी बरती जाती है. गोवा में हमने बहुमत पाया था और सरकार अमित शाह ने बनाई. सब कुछ आपके सामने है, इसलिए अपने पार्षदों को अपने साथ रखने में कोई आपत्ति नहीं है। 
मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक को छोड़ सभी नगर पालिकाओं में कांग्रेस की जीत हुई, भाजपा के प्रति आमजनता का रुझान कम होता जा रहा है. भाजपा के बड़े नेता यहां आते रहते हैं, उनके बोल बिगड़ते जा रहे हैं. जनता ने उन्हें नकार दिया है. वहीं धान खरीदी को लेकर कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया चालू है. केंद्र से अनुरोध है कि जनवरी में जूट बैग उपलब्ध कराए. मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सबसे महत्वपूर्ण कार्य है. यह केवल उत्सव नहीं बल्कि यहां के किसानों के लिए महापर्व है. केंद्र से बरदाने की मांग की फिर भी बरदाना उपलब्ध नहीं हुआ. धान खरीदी को प्रारंभ किए 20 दिन से ज्यादा हो गए, अब तक 49 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. केंद्र से अनुरोध है कि जनवरी में जुट बैग की मांग को पूरा करे। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के दिन आज भाजपा के सारे दिग्गज भाजपा कार्यालय में जुटे हुए हैं. भाजपा कार्यालय में दीप कमल के अटल विशेषांक का विमोचन किया गया. विमोचन पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में हुआ. भाजपा के सभी दिग्गजों ने अटल बिहारी वाजपेयी का संकल्प दोहराते हुए कहा कि अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा और कमल खिलेगा. भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व पीएम की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जयंती पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि आज अटल जी को पूरा देश, पूरी दुनिया याद कर रही है. उनके जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है. हम आज छत्तीसगढ़िया होने का गौरव करते हैं. यह गौरव अटल जी ने दिलाया है।