Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के बाद बड़ा बयान दिया है सीएम भूपेश बघेल ने कहा – ऐसे महापुरुष (महात्मा गांधी) के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी करें तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उनके(कालीचरण महाराज) परिवारजनों और वकील को सूचित कर दिया है। 24 घंटे के अंदर उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे। 
एक गलती ने सलाखों के पीछे पहुंचाया
कालीचरण की एक गलती ने उनके निजी ठिकाने का राज खोल दिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. दरअसल, उसने छतरपुर के पल्लवी गेस्ट हाउस से वीडियो जारी किया था. पुलिस को फोन का आखिरी लोकेशन भी खजुराहो में ही मिला था. इसलिए पुलिस की तीन अगल-अगल टीम गिरफ्तारी के लिए भेज दी गई. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि रायपुर से फरार होने के बाद से ही कालीचरण का फोन बंद हो गया था. लेकिन एक बार मध्य प्रदेश के खजुराहो में कालीचरण का फोन चालू हुआ. इसके बाद फिर फोन बंद कर दिया. अब जानकारी मिली है कि पल्लवी गेस्ट हाउस से 25 किलोमिटर दूर प्राइवेट रूम में रह रहे थे. यानी कालीचरण गिरफ्तारी के डर से मध्य प्रदेश से भागे नहीं,
रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, मध्य प्रदेश के खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास एक प्राइवेट व्यक्ति के यहां किराए में रूम लेकर रुके थे. वहां से रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह 4 बजे कालीचरण को गिरफ़्तार किया. देर शाम तक टीम आरोपी को लेकर रायपुर पहुंचेगी. रायपुर टिकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया गया है. धर्म संसद के दौरान कालीचरण का व्याखायन वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी गई. इसमें समाज में शत्रुता फैलाने वाली धाराएं जोड़ी गई है. वीडियो फुटेज जब्त कर लिए गए. रायपुर एएसपी ने बताया कि कालीचरण पर धारा- 153(a), 153 (b) भी जोड़ दी गई. इसके अलावा शुरुआत में धारा- 294 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न समारोह की रूप रेखा निर्धारण के संबंध में बैठक हुई। मुख्य सचिव जैन ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस परेड ग्राउण्ड, रायपुर में सुबह नौ बजे से निर्धारित किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र का प्रारूप, अतिथियों का निर्धारण, जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का निर्धारण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्ध्द्वसैनिक बलों की टुकड़ियों (गार्ड ऑफ ऑनर) द्वारा सलामी दी जाएगी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवन/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मध्य क्षेत्रीय परिषद का आयोजन भोपाल (मध्यप्रदेश) में 17 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। इसके संदर्भ में विभागों के द्वारा नए अनुपालन, नए एजेंडा को जल्दी तैयार कर भारत सरकार को अवगत कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए है। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव स्वास्थ्य शहला निगार, सचिव महिला एवं बाल विकास रीना बाबासाहेब कंगाले, जनसम्पर्क आयुक्त दीपांशु काबरा, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर., सचिव गृह विभाग धनंजय देवांगन, विशेष सचिव कृषि डॉ. एस.भारतीदासन, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के डौंडीलोहरा विकासखंड के गोडमर्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विकासखंड के श्री धंसू राम और श्री चन्द्र कुमार को गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर बिक्री के लिये सम्मानित किया। धंसू राम ने खपराभाट गौठान में गोबर बेचकर 1 लाख 63 हजार 858 रूपये तथा चंद्रकुमार ने पीपरखार ना गौठान में गोबर बेचकर 1 लाख 21 हजार 490 रूपये की कमाई की। सम्मेलन में पीपरखार ना गौठान के गोधन महिला स्वसहायता समूह तथा टटेंगा गौठान के गायत्री महिला स्व सहायता समूह को जैविक खाद निर्माण निर्माण के लिए सम्मानित किया गया।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले भेड़ी ग्राम के किसान डामन लाल और हीरा लाल तथा पिनकापार के किसान श्यामलाल और संजीव चौधरी को सम्मानित किया गया। डामन लाल और हीरा लाल धान के बदले 0.50 हेक्टेयर में केला तथा श्री श्यामलाल और श्री संजीव चौधरी 0.40 हेक्टेयर में सुगंधित धान की फसल ले रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणाएं-
1 खरखरा जलाशय का नामकरण भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर करने की घोषणा।
2 मोहदीपाठ-खरखरा परियोजना का नामकरण दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर किया जाएगा।
3 गोडमर्रा से सुरेगांव तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति।
4 गोडमर्रा पाट के सौंदर्यीकरण की घोषणा
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जिला कोसरिया राउत यादव महासभा द्वारा आयोजित गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल का सम्मेलन में पहुंचने पर कोसरिया राउत यादव समाज द्वारा खुमरी पहना कर जोशीला स्वागत किया गया। सम्मलेन में गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। फरार कालीचरण बाबा पर एफआईआर दर्ज करने के बाद अब पुलिस तलाश में जुट गई है. आधा दर्जन से अधिक पुलिस टीम अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना हो गई है. धर्म संसद में महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने पर टिकरापारा थाना में कालीचरण के खिलाफ धारा 294, 505 (2) तहत अपराध दर्ज किया गया है, जिसके बाद फरार बाबा की तलाश के लिए टिकरापारा थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम तैयार हुई है. पुलिस की आधा दर्जन से अधिक की टीम रवाना मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में दबिश दे रही है। 
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर के बाद से कालीचरण बाबा की तलाश की जा रही है. रायपुर पुलिस से विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस टीम अन्य राज्यों में दबिश देकर तलाश कर रही है. भविष्य में और भी टीमों की रवाना किया जाएगा। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित सुंदरलाल शर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सच्चे मायनों में पंडित सुन्दरलाल शर्मा छत्तीसगढ़ में जनजागरण और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। श्री जीण माता सेवा समिति रायपुर द्वारा आयोजित श्री जीण महोत्सव में शामिल होकर माता के दरबार में सुमधुर भजनों व मंगल पाठ का श्रवण किया एवं माता के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। संसदीय सचिव ने आज राजधानी के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 1300 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में 16 प्रकार की खेल विधाएं होंगी। प्रतियोगिता 14 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालक और बालिकाओं के लिए आयोजित की गई है। विकास उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के बाद ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रतियोगिता के शुभारंभ की विधिवत घोषणा की। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। 
संसदीय सचिव ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल के महत्व को हमें भूलना नहीं चाहिए। जीवन में खेलकूद का महत्व पढ़ाई-लिखाई के साथ आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेलकूद से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। खेलकूद न केवल मनोरंजन करते हैं, अपितु स्वास्थ्य को उत्तम भी बनाते हैं। यदि बच्चे प्रसन्न और स्वस्थ्य रहेंगे, तो पढ़ाई-लिखाई में अच्छे से मन लगेगा। श्री उपाध्याय ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सभी गतिविधियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभावान विद्यार्थी जहां खेलकूद की गतिविधियों में आगे रहते हैं, वहीं उनकी सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, गायन की प्रतिभा भी निखरती हैं। बच्चों में बौद्धिक तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक क्षमता भी बहुत कूट-कूट कर भरी है, जो प्रश्न मंच, वाद-विवाद, निबंध आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से पता चलता है। 
अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी ने प्रतियोगिता के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 71 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें बस्तर संभाग में 29, सरगुजा संभाग में 21, बिलासपुर संभाग में 11, दुर्ग और रायपुर संभाग में 5-5 विद्यालय हैं इनमें 10 कन्या, 6 बालक और 55 सह-शिक्षा विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन होता है। प्रत्येक कक्षा में 60-60 सीट स्वीकृत हैं। वर्तमान में 15 हजार 581 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा जिला स्तर पर कराई जाती है। कोविड-19 के कराण वर्ष 2020-21 में प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया। उसके पूर्व वर्ष 2019-20 में राष्ट्रीय पर खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता भोपाल-मध्यप्रदेश में संपन्न हुई थी, इसमें छत्तीसगढ़ से विभिन्न विधाओं में कुल 268 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 116 विद्यार्थी (98 बालक एवं 18 बालिकाएं) विजयी हुए थे। इन विद्यार्थियों ने 16 स्वर्ण, 17 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया था। इस वर्ष यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर, जिला स्तर पर और संभाग स्तर पर आयोजित हुई। संभाग स्तर पर चयनित विद्यार्थी आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बैंडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कबड्ड़ी, खो-खो, तैराकी, ताईक्वांडों, वालीबॉल, तीरंदाजी, कराटे, कुश्ती, टेबल टेनिस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत संगीत, नृत्य और बौद्धिक प्रतियोगिता के अंतर्गत तात्कालीक भाषण, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्न मंच, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गौरान्वित करें। अग्रवाल ने बिलासपुर सरकंडा में आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ किया। आगामी 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 
 कार्यक्रम में जयसिंह अग्रवाल ने स्वेच्छानुदान मद से राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले 80 बच्चों एवं खेल आयोजन समिति के 20 सदस्यों को दो-दो हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने आशा व्यक्त कि बिलासपुर के निवासियों को उत्कृष्ट खेल देखने का अवसर मिलेगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में चार खेल एकेडमी की सौगात दी है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे देश विदेश में नाम रोशन कर प्रदेश का मान बढाएंगे। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के बच्चें खेल में भाग ले रहे है। यह मंच जो उन्हें मिला है, उसका पूरा लाभ उठाएं और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राम शरण यादव ने की। यह प्रतियोगिता सब जूनियर कैडेट, जूनियर बालक एवं बालिका, सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर के अध्यक्ष श्री मनोज भिवगड़े, महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव सहित विभिन्न खेल संघों के खेल पदाधिकारी, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महत्वपूर्ण ऐलान किया है. शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा – चूहों के बिल में अगर पानी डालो तो एक साथ छटपटा कर बाहर भागते हैं, अफरा तफरी मच जाती है। राहुल गांधी जी ने देश के सामने ‘हिन्दू’ और ‘हिंदुत्ववादी’ का जबसे अंतर स्पष्ट किया है, हिंदुत्ववादियों की टोली में अफरा-तफरी मच गई है। इन पाखंडियों की वर्षों की नफरत की दुकान बंद हो रही है।  बापू को गाली देकर, समाज मे विष वमन करके अगर किसी पाखंडी को लगता है कि वो अपने मंसूबों में कामयाब हो जाएंगे, तो उनका भ्रम है। उनके आका भी दोनों सुन लें.. भारत और सनातन संस्कृति दोनों की आत्मा पर चोट करने की जो भी कोशिश करेगा… न संविधान उसे बख्शेगा, न जनता उन्हें स्वीकार करेगी। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्म संसद में महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले बाबा कालीचरण के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि कानून से बढ़कर कोई नहीं है. मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए. बता दें कि राजधानी के रावणभाटा ग्राउंड में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण बाबा ने विभाजन के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए नाथूराम गोड़ने का महिमामंडन किया था. इस बयान के बाद निगम सभापति प्रमोद दुबे ने एफआईआर तो पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।