Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीएम बघेल ने कहा कि प्रेम, दया, करुणा और ईश्वर पर विश्वास ही मुक्ति का रास्ता है। यही रास्ता प्रभु यीशु मसीह ने हमें दिखाया है। जहां प्रेम और सद्भाव होगा वहां विकास भी होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के मूल्य भी यही हैं और छत्तीसगढ़ शासन का मूलमंत्र भी यही है। 
सीएम बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने स्वयं कष्ट सहकर भी पीड़ितों की सेवा करते रहने का मार्ग हमें दिखाया है। पिछले दो-तीन दशकों में पूरी दुनिया में मानव-मूल्यों में तेजी से गिरावट आई है। हिंसा और घृणा का वातावरण घना हुआ है। ऐसे में प्रभु यीशु मसीह के संदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। हम सभी को उनकी शिक्षाओं को याद रखने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है। नफरत का रास्ता जंग और अशांति का रास्ता है, जबकि प्रेम का रास्ता शांति और सद्भाव का रास्ता है। प्रभु यीशु मसीह ने जिन गुणों को धारण करने का आदेश दिया है, वे सभी गुण हमारी छत्तीसगढ़िया संस्कृति में हमेशा से विद्यमान है। सभी तरह के विश्वासों और परंपराओं का आदर ही हमारी सांस्कृतिक विशेषता है। 
सीएम बघेल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमने अधोसंरचना के निर्माण के साथ-साथ अपने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के लिए भी काम किया है। तीन वर्ष पहले हम लोगों ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था। हमारे सपनों का वह छत्तीसगढ़ आज साकार होकर सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। बिजली कंपनी और हाउसिंग बोर्ड में तालमेल नहीं होने का खामियाजा पिरदा के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली सरप्सल वाले राज्य में हाउसिंग बोर्र्ड की मनमानी के चलते बिजली कंपनी ने पिरदा की बिजली बंद कर दी है। वहीं कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी का है जहां मकान खरीदने वाले तो अव्यवस्था को लकेर त्रस्त होकर किराए पर देना चाहते है लेकिन किराएदार भी नहीं मिल रहे है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी पिरदा के रहवासियों ने जनता से रिश्ता के प्रतिनिधि को बताया कि विगत कई महीनों से हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीयों ने बिजली का बिल नहीं पटाया नतीजन सीएसईबी को स्ट्रीट लाइट की बिजली भी काट दी और पूरे कालोनी में अंधेरा छाया हुआ है। इस सम्बन्ध में हाउसिंग बोर्ड के एक अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने जानकारी दी कि डोर टू डोर कलेक्शन कर रहे हैं जैसे ही कलेक्शन हो जायेगा बिजली का बिल अदा कर लाइन फिर से जुड़वा लिया जायेगा। लेकिन कब तक भुगतान होगा इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। कालोनीवासियों के अंधेरे में ही रहने मजबूर होना पड़ेगा। हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारी सिर्फ अपनी जेबें भरने के चलते प्रोजेक्ट लेकर आते हैं। उन्हें शासन और जनता की पसीने की कमाई के पैसे से कोई सरोकार नहीं है।
सुविधा और क्वालिटी पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए एक ही साल में बोर्ड द्वारा बनाये गए मकानों की हालत खस्ता हो जाती है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राजधानी सहित प्रदेश भर में मकान और दुकानें तो बना रहा है, लोगों का मानना है कि क्वालिटी सही होने के कारण लेकिन उन्हें बेचना मुश्किल हो रहा है। रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में हजारों मकान और दुकान ऐसी हैं, जिनकी बुकिंग नहीं हुई है। बिना बुकिंग मकान बनाना सिर्फ पैसे की बर्बादी है,जिसे बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारी समझने को तैयार नहीं हैं। कम से कम जो कालोनी है उसी का मेंटेनेंस ही सही तरीके से करें। प्राइम लोकेशन की जमीन पर बनाएं मकान जिस प्रकार प्राइवेट बिल्डर शहर की प्राइम लोकेशन पर मकान बनाकर बेचते हैं वैसा ही हाउसिंग बोर्ड को भी चाहिए मुख्य मार्ग से लगी हुई भूमि पर मकान बनाकर बेचे लोग हाथों हाथ खरीदने तैयार रहते हैं। सरकार की काफी जमींन है जिस पर अवैध कब्जेधारियों की नजऱ रहती है ऐसे जगहों का चयन करना चाहिए। लोकेशन सही नहीं होने के कारण बोर्ड को जगह जगह स्टाल लगाकर मकान बेचने की कवायद करना पड़ता है। कई कालोनिया ऐसी है जो आज तक आबाद नहीं हो पाया है। बोर्ड द्वारा बनाये जा रहे मकानों की लोकेशन सही नहीं होने के कारण ग्राहक आसानी से मिल नहीं पाते और मकान कई साल तक नहीं बिकने और गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण लोग दरवाजे खिड़कियां तक निकालकर ले जाते हैं। वहीं लोकेशन का सही चयन नहीं होने के कारण इन मकानों में रहने के लिए किराएदार नहीं मिल रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में हजारों मकान खाली पड़े हैं। कोई खरीदार नहीं मिल रहे हैं बिना बुकिंग मकान बनाना भी एक कारण है।
कायदे से देखा जाये तो हाउसिंग बोर्ड में इतनी बड़ी संख्या में मकान खाली नहीं होने चाहिए। क्योंकि हाउसिंग बोर्ड में सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत बुकिंग की जाती है फिर निर्माण शुरू होता है। लेकिन अभी बिना बुकिंग किये मकान बना दिए गए हैं जिसे बेचने के लिए बोर्ड के अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं। आम तौर पर किसी भी स्कीम की 90 फीसदी मकान की बुकिंग होने पर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होना चाहिए लेकिन अपने निजी फायदे के लिए नियम कायदों को ध्यान में नहीं रखते और कंस्ट्रक्शन प्रारम्भ करवा देते हैं। सरकार के अरबो रूपये फंसा देने में कोई गुरेज करते। मजबूरन मकानों व दुकानों को बेचने के लिए अभियान चलना पड़ता है। लोगों ने यह भी कहा कि हाउसिंग बोर्ड की सबसे बड़ी कमजोरी है लोकेशन और क्वालिटी। अधिकतर खरीदारों ने हाऊसिंग बोर्ड का मकान नहीं खरीदने को एक सबसे बड़ा कारण मानते हैं। आज लोग था़ेडा-सा अधिक पैसा लगाकर अच्छे लोकेशन में क्वालिटी हाउसिंग लेना चाहते हैं। सुविधा के नाम पर भी हाउसिंग बोर्ड को ध्यान देना चाहिए।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त जीत और भाजपा के शर्मनाक पराजय पर बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है, कि नगरीय निकाय चुनाव में निर्लज्जता से हुए पराजय पर भाजपा आत्ममंथन करना छोड़ कर काल्पनिक एवं हवाई आरोप लगा रही है। नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है जबकि सच्चाई यह है कि भा जा पा के कार्यकाल में सत्ता का दुरुपयोग 15 वर्षों तक लगातार किया जाता रहा है, वे वैसा ही बयान दे रहे हैं । वहीं विष्णुदेव साय बुरी हार के बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मुक्त राज्य बनाने का कपोल कल्पित वक्तव्य दे रहे हैं। लगता है वह भी गहरी निद्रा में है और सत्ता का ख्वाब देख रहे हैं, जो कभी संभव नहीं है।जनता को मूर्ख समझना भारतीय जनता पार्टी बंद करें और उनके विकास, उनके जीवन स्तर को सुधारने और कल्याणकारी कार्य करने में योगदान दें। सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप एक तरह से मतदाताओं के मतों पर अविश्वास जताना है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस सदैव जो कहती है उसे ईमानदारी से करती है। जनता को बांटना और धोखे में रखना कांग्रेस के शब्दकोश में नहीं है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार सत्ता में आने के बाद पहले दिन से ही घोषणा पत्र में दिए अपने वादों के अनुरूप निरंतर कार्य कर रही है। जितने भी घोषणा पत्र में बिंदु दर्शाए गए हैं उसे लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य कांग्रेस सरकार निष्ठा से कर रही है।जनता के समक्ष वादों को पूर्ण करना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है। यही कारण है कि 3 वर्षों के कार्यकाल में सभी चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता अर्जित हुई है। आगे भी जनहित में योजनाओं को लागू करने के लिए कांग्रेस सरकार कटिबद्ध है और निरंतर प्रयत्न कर रही है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में भिलाई-चरौदा नगरीय निकाय के नवनिर्वाचित पार्षदगण ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
 

 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। हरीश रावत मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस समय परिवर्तन की हवा चल रही है कांग्रेस पार्टी किसानों नौजवानों और महिलाओं के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहती है. प्रियंका गांधी के चुनावी घोषणा, छात्राओं को स्कूटी और मोबाइल और महिलाओं को मुफ्त बस सेवा पर बीजेपी द्वारा उठाए गए सवाल कि अन्य कांग्रेस शासित प्रदेशों में इस योजना को क्यों नहीं लागू किया गया सवाल के जवाब पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वहां पर चुनाव हो रहे थे तो हमने घोषणा की थी और उसे पूरा कर रहे हैं, यहां जो चुनाव हो रहा है उस वायदे को पूरा किया जाएगा. आगे जब राष्ट्रीय स्तर पर जब कोई बात होगी तो पूरे देश में लागू होगा. पंजाब और उत्तराखंड में कांग्रेस के अंदरूनी मसले और हरीश रावत के ट्वीट को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के समक्ष अपनी बात रखी है हाईकमान उसका निराकरण कर लेंगे। 
सपा द्वारा बीजेपी और कांग्रेस के एक जैसे होने के सवाल के जवाब पर सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस के भरोसे अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने थे वे भूल गए हैं. 5 साल पहले जो उनके साथ गठबंधन किया था उसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा वह भूल गए. अखिलेश जी बताएं कि वह साढ़े चार साल चुप क्यों रहे. 4 महीने चुनाव को बचे हैं तो वह बाहर निकले हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश ने किसानों महिलाओं दलितों और जनता की सुध कभी नहीं ली. चुनाव को 4 महीने बचे हैं तो वह निकले हैं. उन्हें जो आक्रमण करना चाहिए वो नहीं कर पा रहे क्योंकि उनके पिताजी के ऊपर इडी और सीबीआई की तलवार लटकी है. 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 7 सीटों के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है और चौंकाने वाले रिजल्ट आएंगे। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आउटलुक स्पीकआउट छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में पहुंचे है. आउटलुक मीडिया समूह के “स्पीकआउट” कार्यक्रम में संगठित महिला सहकारिता सुदृढ़ समाज विषय पर बात हो रही है. अंबिकापुर से क्लीन सिटी फ़ेडरेशन की महिलाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया। 
 

panchayattantra24.com,  रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लंबी चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनसे कोई बात नही हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे यूपी चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मैने दो दिन में उत्तरप्रदेश में पांच कार्यक्रमों में शिरकत की। जहां हजारों की संख्या लोग आए। 
यूपी के लोगों का भरोसा प्रियंका गांधी पर बढ़ रहा है और कांग्रेस का ग्राफ भी बढ़ रहा है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के मामले में कहा कि उनसे संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई बात नहीं हुई। तीन दिन के यूपी और दिल्ली दौरे से लौटे सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा संकेत है। लखीमपुर खीरी में कलेक्टर द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के मामले में कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी कार्यक्रम की अनुमति देने से पहले कई शर्तें रखवाईँ गई थी। सीएम ने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं से शपथ भरवाकर यह लिखवाया गया था कि इस कार्यक्रम में किसानों की बात नहीं होगी, लखीमपुर घटना का जिक्र नहीं होगा। टेनी के बेटे की चर्चा नहीं होगी लेकिन मैंने वो सभी काम किए जिन पर कलेक्टर ने रोक लगाई थी।
जहां संख्याबल कम वहां निर्दलीयों को लेंगे साथ भूपेश ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक काफी बेहतर परिणाम सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं और प्रभारी मंत्रियों की मेहनत के दम पर कांग्रेस ने निकाय चुनाव में जीत हासिल की है। भाजपा की प्रदेश प्रभारी भी चुनाव में उतरी थी लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं के सामने टिक नहीं पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी मतदाताओं ने भी कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताया है। जहां संख्याबल की कमी है वहां भी निर्दलीयों को साध लिया जाएगा। भाजपा तो दूर-दूर तक कहीं नहीं है।
मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर बात नहीं सीएम भूपेश बघेल दिल्ली भी गए थे राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हुई। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर दोनों के बीच बात होगी। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर कहा कि इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात नहीं हुई, सिर्फ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई।अगली बार वक्त मिलेगा तो इस मामले में पर भी बात करेंगे। यूपी में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है यूपी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे वहां चुनाव आ रहें कांग्रेस का ग्राफ बढ़ रहा है। यूपी में हजारों की संख्या में लोग सभाओं में पहुंच रहे हैं, कांग्रेस में विश्वास जता रहे हैं। लखीमपुर दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि लखीमपुर खीरी के कलेक्टर ने कांग्रेस के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने राजनीतिक जीवन में पहली बार देखा कि जिला प्रशासन ने कांग्रेस से कहा कि सभा में लखीमपुर की घटना का उल्लेख नहीं करेंगे, किसानों के परिवारों से मिलेंगे नहीं, टेनी के बारे में नहीं बोलेंगे। मैं वहां गया और इन सभी बातों का जिक्र मंच से किया। मैं किसान का बेटा हूं किसान की बात नहीं करूंगा तो किसकी करूंगा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को 23 वार्डों में जीत मिली है. वही बीजेपी 10 वार्डों में विजयी रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। नगर पंचायतों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं पांच नगर पालिकाओं में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है। सबसे रोचक खैरागढ़ नगर पालिका का परिणाम हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा को 10-10 सीटें मिली हैं। वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के ज्यादा सीट आए हैं। बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है।
भिलाई-चरोदा नगर निगम से एक बड़ी खबर आ रही है। भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रहीं चंद्रकांता मांडले चुनाव हार गई है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है। भिलाई-चरोदा निगम में इस चुनाव से पहले भाजपा का कब्जा था, वह अब कांग्रेस की झोली में जाते दिख रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान भी इसी नगरीय निकाय में है।
बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर पंचायत के पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। इधर भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी 10 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है तो वहीं 5 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली है। सुकमा जिले के कोंटा नगरी निकाय में 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, जबकि एक पर भाजपा आगे है। कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में भी 11 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अन्य 4 वार्डों में भाजपा ने कब्जा जमाया है।
नगर पंचायतों के परिणाम
कोंटा (15 सीट) – – कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
भोपालपट्टनम (15 सीट) – कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
भैरमगढ़ (15 सीट) – कांग्रेस 12, भाजपा 3, निर्दलीय 0
नरहरपुर (15 सीट) – कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0
प्रेमनगर (15 सीट) – कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2
मारो (15 सीट) – कांग्रेस 09, भाजपा 5, निर्दलीय 1
नगर पालिका परिषद के परिणाम
बैकुंठपुर (20 सीट) – कांग्रेस 11, भाजपा 7, निर्दलीय 2
शिवपुर-चरचा (15 सीट) – कांग्रेस 8, भाजपा 5, निर्दलीय 2
सांरगढ़ (15 सीट ) – कांग्रेस 11, भाजपा 3, निर्दलीय 1
जामुल (20 सीट) – कांग्रेस 6, भाजपा 10, निर्दलीय 4
खैरागढ़ (20 सीट) – कांग्रेस 10, भाजपा 10, निर्दलीय 0,
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में मूलभूत एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम-2009 के अंतर्गत शिक्षा का अधिकार (आरटीई) की विगत 10 वर्षो में प्राप्त उपलब्धि की ‘इंडस एक्शन’ द्वारा तैयार रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट की सबसे सुखद बात राज्य में आरटीई के तहत बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलना है। बीते 10 सालों में राज्य में आरटीई के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिंगानुपात में 7 फीसद की कमी आई है। वर्ष 2010-11 में विद्यार्थियों के लिंगानुपात के अंतर 10 प्रतिशत था जो वर्ष 2019-20 में घटकर मात्र 3 प्रतिशत रह गया है। आरटीई के तहत पात्र परिवारों के बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए शुरू किए गए वेबपोर्टल से दाखिले की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी हुई है। जिसके चलते बीते 3 वर्षों में आरटीई के तहत दाखिला लेने वालों की दर में साढ़े 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कोरोना के मुश्किल दौर में भी राज्य में आरटीई के तहत 52 हजार 260 छात्रों का दाखिला मिला है। उल्लेखनीय है कि आरटीई के अंतर्गत गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को अपनी कुल सीटों के 25 प्रतिशत सीट पर अधिनियम के तहत आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गो के बच्चों का दाखिला लेना अनिवार्य है। 
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि आरटीई अधिनियम को लागू करने में छत्तीसगढ़ सबसे अग्रणी राज्य रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पिछले 10 वर्षों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम में किये कार्य और प्रभाव को दर्शाना है। यह रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में उपलब्ध आरटीई पोर्टल पर उपस्थित जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। जिसमें समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों के बच्चे, जो कि इस अधिनियम का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उनके शिक्षा एवं समाजिक समावेश के स्तर में आए सुधार का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन के आधार पर कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिससे मौजूदा प्रक्रियाओं में किस प्रकार सुधार किए जा सकते हैं और अन्य प्रणालियों को निर्माण किया जा सकता है। इनके माध्यम से शिक्षा एवं सामाजिक समावेशन के उद्देश्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। 
 शिक्षा के अधिकार अधिनियम की स्थापना के बाद विगत 10 वर्षो में छत्तीसगढ़ में यह प्रभाव देखा गया कि स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों में से 60 प्रतिशत छात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और 40 प्रतिशत सामाजिक रूप से वंचित समूहों में से है। राज्य में एमआईएस पोर्टल की स्थापना 2017 में की गई, जिसके माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया। ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया की शुरूवात की गयी। राज्य में आरटीई से संबंधित किसी भी समस्या का निराकरण पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। पोर्टल की स्थापना के बाद से बीते तीन शैक्षणिक वर्षों में सीट भरने की दर में 14.5 प्रतिशत की वृद्वि देखी गई है। आरटीई पोर्टल पर दर्ज संख्या के आधार पर यह पाया गया है, कि प्रारंभिक कक्षाओं के छात्रा उच्च कक्षाओं के छात्रों की तुलना में शैक्षणिक मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड प्राप्त करते हैं। निजी स्कूलों में छात्रों की शैक्षणिक प्रदर्शन में शिक्षा का प्रकार एक मुख्य कारण है। राज्यभर में कुल 54 प्रतिशत छात्र अपना पाठ्यक्रम हिन्दी में, 44 प्रतिशत अंग्रेजी और 2 प्रतिशत द्विभाषी रूप से सीखते हैं। हिन्दी माध्यम के छात्र दूसरे माध्यम के तुलना में बेहतर प्रदर्शन एवं रैंक प्राप्त करते हैं। 
 पोर्टल शिकायत निवारण के लिए तीन घटक-हेल्पलाईन नंबर, ई-मेल और आरटीई पोर्टल प्रभावशाली है। इन तीनों से प्राप्त शिकायतों को वर्ष 2018-19 से निरंतर हल किया जा रहा है। आरटीई के तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए निर्धारित राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2019-20 और वर्तमान परियोजना अनुमोदन बोर्ड (पीएबी) द्वारा अनुमोदित राशि 30 प्रतिशत ही थी। वर्तमान में सत्र 2020-21 में वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक की लंबित राशि सहित कुल 161.5 करोड़ रूपए का भुगतान राज्य स्तर से सीधे स्कूलों के अकाउंट में किया गया है। आरटीई के तहत वर्तमान समय में कुल 3 लाख एक हजार 317 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। राज्य के आरटीई पोर्टल में कुल 6 हजार 511 स्कूल दर्ज हैं। इस अवसर पर इंडस एक्शन की सीनियर लीड माधुरी धाड़ीवाल, सीनियर मैनेजर मधु वर्मा, मैनेजर लक्ष्मी प्रिय आर. उपस्थित थी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  मुख्य सचिव अमिताभ जैन से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में केन्द्रीय सिल्क बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजित रंजन, रेमण्ड प्राइवेट लिमिटेड के संचालक एस.के.सोम और कसारे वन्या सिल्क मिल्क प्राईवेट लिमिटेड के संचालक डी.एस. कसारे ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीगसढ़ राज्य में टसर-मलबरी-ईरी रेशम के उत्पादन के क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जतायी है। मुख्य सचिव ने ग्रामोद्योग विभाग को इस संबंध में बैठक करने और योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी भी उपस्थित थीं।