Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों में गौमाता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने की अपील की है। किसान भाईयों के नाम जारी अपनी अपील में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप सब को मालूम है कि राज्य के गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके इसके लिए किसान भाईयों से आग्रह है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को बीते वर्ष भांति इस साल भी पैरा-दान करें। इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने गोधन के चारे के लिए सर्वाधिक पैरा-दान करने वाले कृषक एवं सर्वाधिक पैरा एकत्र करने वाली गौठान प्रबंध समिति को विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई है कि किसान भाई धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय अपने खेतों में पैरा का ढेर रखे हैं। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को सभी कलेक्टरों को किसानों के खेत से पैरा एकत्र एवं परिवहन कराकर गौठानों में लाने का अभियान तेजी से शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिले में पशुधन के लिए गौठानों में पैरा एकत्रीकरण के काम की सराहना की और कहा कि सभी जिलों में इसी तरह से पैरा इकट्ठा किया जाना चाहिए। राज्य के गौठानों में अब तक 4 लाख 79 हजार 224 क्विंटल धान-पैरा एकत्र किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक एकत्र पैरा की मात्रा पर्याप्त नहीं है। सभी जिलों में जिला प्रशासन द्वारा कृषि एवं पशुधन विभाग के सहयोग से पैरा एकत्र किए जाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग द्वारा हरे चारे की कटाई की गई है। किसानों को हरा चारा क्रय करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही गौठानों में भी इसे लाकर स्लाईज बनाकर रखा जाना चाहिए, ताकि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में हरे चारे के भी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उन्होंने वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (20 दिसम्बर) को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 3 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। जिसमें एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 63 लाख रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 79 लाख और महिला समूहों को 51 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर गौठान मेप एप का भी शुभारंभ करेंगे। इस ऐप के माध्यम से गौठान में संचालित समस्त गतिविधियों जैसे गोबर खरीदी भुगतान, गौठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की आय मूलक गतिविधियों के तहत उत्पादित सामग्री, दर एवं विक्रय की अद्यतन जानकारी मिल सकेगी।
यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में ग्रामीणों से 2 रूपए की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में इस योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से हुई थी। 20 जुलाई 2020 से लेकर 15 दिसम्बर 2021 तक की स्थिति में 58.32 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके एवज में गोबर बेचने वालों को अब तक 114 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। गौठानों में गोबर से महिला स्व-सहायता समूह बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं।
महिला समूहों द्वारा गौठानों में अब तक 9 लाख 69 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 21 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 48 करोड़ 20 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 9321 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या लगभग 67,272 है। गौठानों से जुड़ने और गोधन न्याय योजना से महिला समूहों में स्वावलंबन के प्रति एक नया आत्मविश्वास जगा है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए कुमारप्पा नेशनल पेपर इंस्टिट्यूट जयपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के मध्य एमओयू हो चुका है।
राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10584 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7836 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। जिसमें से 2029 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। गोधन न्याय योजना से लगभग 2 लाख ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45 प्रतिशत संख्या महिलाओं की हैं। इस योजना से 89 हजार 892 भूमिहीन परिवार भी लाभान्वित हो रहे हैं।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को जन्मदिन की बधाई दी. और कहा – केंद्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री @arjunrammeghwal जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज अपने प्रभार जिले राजनांदगांव प्रवास के दौरान धान उपार्जन केन्द्र बरहापुर, दुर्ग जिले के धमधा सहित अन्य धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।अमरजीत भगत ने उपार्जन केन्द्रों में अधिकारी, कर्मचारी से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के स्टॉफ को किसानों से अच्छा व्यवहार करने तथा उनका हर संभव मदद करने के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुए धान खरीदी के महज 17 से 18 दिनों में ही 32 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।
मंत्री अमरजीत भगत ने टोकन एवं बोरा संबंधित कार्यों को लेकर उपार्जन केन्द्र आये किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने बताया कि वे सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए किए जा रहे व्यवस्था से संतोषप्रद है। उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी नही हो रही है। किसानों ने राज्य सरकार द्वारा पुराने बारदानों का दर 25 रुपये बढ़ाने के लिए मंत्री अमरजीत भगत को धन्यवाद दिया।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल को षडय़ंत्रकारी कहा था। शनिवार को सीएम बघेल ने भाजपा पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि षडय़ंत्रकारी तो वे लोग हैं। झीरम में हमारे नेताओं को षडय़ंत्र करके मार डाला। अब जांच भी नहीं होने दे रहे हैं। हेलिपैड पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा, षड्यंत्र तो वे करते हैं। कैसे लोगों को धोखा दिया जाए। कैसे लोगों की भावनाओं को भड़काया जाए। यह षडय़ंत्र प्रदेश ही नहीं देश देख रहा है। 15 लाख देने का वादा किया। झांसे में ले आये और वोट ले लिया। आज तक किसी को 15 लाख रुपया मिला नहीं। दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने को बोले थे, नहीं मिला। इसी छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को गाय देने की बात कही थी, मिली नहीं। षडय़ंत्र करने का काम उनका है। वो दिन-रात इसी उधेड़बुन में रहते हैं कि लोगों को कैसे गुमराह किया जाए। दरअसल भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने सरकार को फेल बताया था। उन्होंने सीएम पर षड्यंत्र का आरोप लगाया था। 
निकाय चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होनेे वाला है मुख्यमंत्री ने कहा, नगरीय निकाय के पिछले चुनाव में सभी 10 नगर निगमों में कांग्रेस जीती थी। सबमें हमारे महापौर हैं। इस बार चार नगर निगम, पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव हैं। इसमें भी हम अधिकांश सीटों पर जीतेंगे। भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। ये खीज निकालने के लिए ही भाजपा आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। केंद्र व नीति आयोग हमारे कामों को प्रमाण-पत्र दे रहे हैं ।
प्रदेश भाजपा राज्य में विकास कार्य ठप होने और चुनावी वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाकर राज्य सरकार पर लगातार हमले कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा पलटवार किया। कहा, केंद्र सरकार और नीति आयोग हमारे कामों की सराहना कर रही है और प्रमाण-पत्र दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि फिर भाजपा किस मुंह से यहां विरोध कर रही है। भाजपा के विरोध को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि उन्हीं की केंद्र सरकार हमें लगातार पुरस्कार दे रही है। स्वच्छता के मामले में हमें लगातार तीन साल से पुरस्कार मिल रहा है। इस साल 67 पुरस्कार मिले हैं। वन विभाग को 11-11 पुरस्कार मिले हैं। महिला बाल विकास, पंचायत और गृह विभाग के भी कामों को पुरस्कृत किया गया है। केंद्र सरकार और नीति आयोग हमें प्रमाण-पत्र दे रही हंै। बघेल ने कहा कि अगर केंद्र व नीति आयोग के पुरस्कार और प्रमाण-पत्र सही हैं तो फिर भाजपा यहां झूठ बोल रही है। या फिर भाजपा बोले कि केंद्र व नीति आयोग जो सम्मान और पुरस्कार दे रही है वह गलत है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, और पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी का रविवार को निधन हो गया। रमेश वल्र्यानी को हृदयाघात के बाद दिल्ली ले जाया गया था, और वहां फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया।
रमेश वल्र्यानी को दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था, और फिर इसके बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में दाखिल कराया गया। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया, और वहां फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को दोपहर बाद उनकी सांसें थम गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
समाजवादी नेता रमेश वल्र्यानी जनता पार्टी से विधायक रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वे कांग्रेस के दिवंगत राष्ट्रीय महामंत्री मोतीलाल वोरा के करीबी रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वे प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, और प्रमुख प्रवक्ता सहित अन्य अहम पदों पर रहे। श्री वल्र्यानी सिंधी पंचायत, और अन्य संगठनों से जुड़े रहे। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सिंधी परिषद का गठन किया गया था।

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के भिलाई के बैकुंठधाम में चुनाव प्रचार के दौरान कलेक्टर और एसपी को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति ने चौक-चौराहे पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. जब पतन होता है, तो इसी तरह से होता है. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि प्रजातंत्र में सबको हिसाब रखना ही चाहिए. छत्तीसगढ़ की जनता ने रमन सिंह के 15 साल का हिसाब कर दिया. 15 से भी कम सीटों में रमन सिंह और उनकी पार्टी को समेट दिया. रमन सिंह कलेक्टर और एसपी को धमकी देते हैं. 15 सालों में अगर कलेक्टर-एसपी को नियंत्रित कर पाते तो बात ही बहुत हो जाती. 
क्या बोले रमन सिंह रमन सिंह ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ की सरकार चुनाव में कलेक्टर और एसपी का दुरुपयोग कर रही है. उनसे कार्यकर्ताओं की तरह काम करवा रही है तो कलेक्टर, एसपी भी कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं.” मंच से ही कलेक्टर और एसपी को चुनौती देते हुए रमन सिंह ने कहा कि “कान खोलकर सुन लें एसपी और कलेक्टर साहब…3 साल निकल गए हैं और 2 साल बाकी हैं. जो जो मेरे कार्यकर्ता को परेशान किए, उन सभी की सूची तैयार की जा रही है. सरकार के तलवे चाटना बंद करो क्योंकि सरकार का समय आ चुका है. सिर्फ 2 साल और बचे हैं, लूट में जितना हिस्सा मिला है, खा लो लेकिन इस प्रकार राजनीति और रणनीति मत करो वरना हिसाब-किताब समय के साथ होगा.”
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 18 दिसम्बर को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर लालपुर धाम में आयोजित गुरु पर्व मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लालपुर धाम में संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा की। 
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की । प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री बघेल को उनके 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आभार पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। साथ ही उन्होंने पत्थलगांव क्षेत्र के युवा लेखक श्रेयांश मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’ की प्रति भी भेंट की । इस अवसर पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज, विधायक बृहस्पति सिंह, पूनम गुप्ता जी, आरती सिंह, हंसराज अग्रवाल और अंकित गोयल उपस्थित थे।