Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा के 15 साल के राज में चिटफंड कंपनियों ने प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और तत्कालीन सत्तारूढ़ भाजपा के प्रभावशाली लोग चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन करते थे। भाजपा नेताओं के संरक्षण में चिटफंड कंपनियों ने अपने कारोबार का जाल प्रदेश भर में फैलाया था। चिटफंड कंपनियों द्वारा जनता से की गई लूट के खिलाफ कांग्रेस की सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर निवेशकों की रकम वापस कराकर अपने चुनावी वादे को ईमानदारी से निभा रही है और जो भाजपाई अपने राज में चिटफंडियों के प्रमोटर का रोल निभा रहे थे, वे आज इस मामले में सवाल उठा रहे हैं, यह हद दर्जे की बेशर्मी का सबसे बड़ा प्रमाण है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है कि जोगी कांग्रेस भाजपा की बी टीम है। जब भाजपा के राज में चिटफंड कंपनियों द्वारा प्रदेश की जनता को सब्जबाग दिखाकर लूटा जा रहा था और भाजपा के नेता चिटफंड कंपनियों के संरक्षक बने हुए थे, तब जोगी कांग्रेस ने कभी जनता के हक में आवाज नहीं उठाई। तब जोगी कांग्रेस के मुंह पर क्या इसलिए ताले लगे थे कि वह भी भाजपा की कमीशनबाजी में हिस्सेदारी थी?
 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार निवेशकों का पैसा वापस दिलाने हर संभव प्रयास कर रही है और चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करके जनता को उसका धन वापस करा रही है तो जोगी कांग्रेस और भाजपा चोर चोर मौसेरे भाई की तरह सुर में सुर मिलाते हुए कांग्रेस सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। यह उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता से इस पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए कि उसके राज में छत्तीसगढ़ को चिटफंडगढ़ बना दिया गया था।जोगी कांग्रेस को भी माफी मांगनी चाहिए कि जब उसके साझेदार जनता को लुटवा रहे थे, तब वह मौन थी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें  नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल ने अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों को कुशल नेतृत्व प्रदान किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान दिया। अपने फ़ौलादी इरादों के कारण वे लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जी ने लौह पुरुष आजादी के प्रणेता सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर देश को समर्पित उनके कार्यों को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि।
डॉ महंत ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री थे। वे ‘सरदार पटेल’ के उपनाम से प्रसिद्ध हैं। सरदार पटेल भारतीय बैरिस्टर और प्रसिद्ध राजनेता थे। भारत के स्वाधीनता संग्राम के दौरान ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के नेताओं में से वे एक थे। 1947 में भारत की आज़ादी के बाद पहले तीन वर्ष वे उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, सूचना मंत्री और राज्य मंत्री रहे थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद क़रीब पाँच सौ से भी ज़्यादा देसी रियासतों का एकीकरण एक सबसे बड़ी समस्या थी। कुशल कूटनीति और ज़रूरत पड़ने पर सैन्य हस्तक्षेप के जरिए सरदार पटेल ने उन अधिकांश रियासतों को तिरंगे के तले लाने में सफलता प्राप्त की।
बतादें, सरदार पटेल जी को इन्ही सब उपलब्धि के चलते उन्हें लौह पुरुष या भारत का बिस्मार्क की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1991 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी जननायक और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह का जीवन संघर्ष प्रेरणा से भरा हुआ है। उनके नाम शहादत के लिए स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास में अंकित है। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह जी के रास्ते पर चलने वाले सपूतों की कभी हार नहीं होती। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत आज शहीद वीर नारायण सिंह के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर आधारित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘शहीद वीरनारायण सिंह‘ के शुभारंभ समारोह में उक्त बातें कही।
संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि वीर नारायण सिंह साहसिक व्यक्ति थे। वे गरीबों और मजदूरों की पीड़ा को भलिभांति समझते थे, वे दीन-हीन लोगों के उत्थान के लिए तत्पर रहते थे। एक बार जब प्रदेश में भीषण आकाल पड़ा, तो गरीबों-असहायों की भूख उनसे देखी नहीं गयी और उनकी भूख मिटाने के लिए एक सेठ साहूकार के गोदाम से अनाज लाकर गरीबों का पेट भरने का काम किया। श्री भगत ने कहा कि तत्कालीन समय में बहुत से रियासतों के राजा-महाराजा अंग्रेजी हुकूमत के सामने घुटना टेक दिए थे, लेकिन जननायक वीर नारायण सिंह ने जनहित में जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे और अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध कड़ा संघर्ष किया। अंग्रेजों को यहां से भगाने के लिए अंतिम सांस तक आन्दोलन करते रहे। श्री भगत ने कहा कि वीर नारायण सिंह के नाम अंग्रेजी हुकूमत में इतना दहशत था कि उन्हें 10 दिसम्बर को राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में तोप से उड़ा दिया गया। शहीद वीर नारायण सिंह की निडरता, साहस और संघर्ष हमेशा लोगों के लिए प्ररेणाप्रद बने रहेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल भतपहरी, वरिष्ठ पत्रकार श्री देवेश तिवारी, फिल्म के निर्माता श्री मधुकर कदम, श्री रेक्स मेहता, श्री दिलीप तिवारी, श्री विजय मिश्रा, श्री प्रशांत ठाकर सहित फिल्म विधा से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेंद्र यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की. कवर्धा और रायपुर के टिकरापारा में धार्मिक झंडों को लेकर हुए विवाद और उससे उपजे तनाव से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के पास सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं हैं. अब धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ही उसके सबसे बड़े हथियार हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रही है. छत्तीसगढ़ की जनता यह बात बर्दाश्त नहीं करेगी. सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो सरकार से नाराज हो. अगर सरकार से कोई दुखी है तो वह है भारतीय जनता पार्टी. ऐसा इसलिए कि कांग्रेस ने उसे 14 सीटों पर सिमटने के लिए बाध्य कर दिया. अब उनके पास कोई हथियार नहीं बचा तब वे कभी धर्म के नाम पर और कभी सम्प्रदाय के नाम पर विवाद खड़ा कर रहे हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीे। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी और चन्द्रदेव राय तथा विधायक धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ के. आयुकावा भी उपस्थित थे. प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च की स्थापना 17 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर की गई है।
महत्वपूर्ण घोषणाएं-
दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों को इंस्टीट्यूट में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा
महिलाओं को प्रशिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी
थर्ड जेंडर के प्रशिक्षणार्थियों को शुल्क में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर की चेरिया-पौंता सड़क निर्माण कार्य को प्रदेश के अगले मुख्य बजट में शामिल करने की घोषणा की
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के गरीबी उन्मूलन हेतु किये जा रहे विभागीय प्रयासों एवं कार्ययोजना की समीक्षा जिला ग्रंथालय के सभाकक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के माध्यम से गरीबी उत्थान के कार्य मैदान में नहीं दिखाई देता है। विभाग को लोगों को शासकीय योजना से जोड़कर कार्य करके दिखाना है ताकि अन्य लोग प्रेरित हो। विकास कार्यों के माध्यम से आम नागरिक के बीच अधिकारियों का परिचय लम्बे समय तक किया जाता है। उन्होंने ग़रीबी उन्मूलन और विकास कार्य में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। 
कमिश्नर चुरेंद्र ने कहा कि दंतेवाड़ा के विकास के लिए और पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा (ग़रीबी उन्मूलन) हेतु शासन और बस्तर विकास प्राधिकरण मद से राशि उपलब्ध करवाई गई है। विभागों द्वारा तैयार कार्ययोजना का मैदानी स्तर पर कार्य कर लोगों को शासकीय योजनाओं और रोजगार से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। साथ ही सामाजिक बुराइयों को भी सब मिलकर दूर करना है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वे के आधार पर लगभग 65 हजार ग़रीबी रेखा के नीचे है। जिले में सामाजिक आर्थिक जनगणना के आधार पर 39 हजार लोंगों को ग़रीबी रेखा से बाहर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रतिवर्ष 09 हजार लोगों को लक्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने शासकीय योजनाओं से ग़रीबी रेखा के लोगों को जोड़कर प्रतिमाह 10 हजार रुपए आर्थिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
अध्यक्ष बघेल ने दंतेवाड़ा में वन क्षेत्र अधिक होने पर वन विभाग के अधिकारी को प्राकृतिक पत्तों की उपलब्धता अधिक होने पर पत्तल निर्माण के कार्यों में महिला समूह को जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करने और मार्केट लिंकिंग करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा ने कहा कि विकास कार्य को विकसित विकासखण्ड के समान अन्य विकासखण्डों में किया जाना है। इसके प्रयास सभी लोगों को मिलकर करना है। इसके अलावा समीक्षा बैठक में जिला दंतेवाड़ा में बीपीएल परिवारो के संबंध में जानकारी एकत्र करने के संबंध में की गयी कार्यवाही पर चर्चा, प्रत्येक परिवार के लिए स्थायी आयवृद्धि के लिए चयनित आर्थिक गतिविधि का चयन, महिला स्व सहायता समूहों का गठन एवं प्रशिक्षण तथा आर्थिक गतिविधि से जोड़े गये समूहों के संबंध में चर्चा, बाड़ीयों में सब्जी उगाने-उद्यानिकी फसलों के कृषि कार्यों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर चर्चा, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा धारकों के लिए विशेष कार्य योजना, लघु सिंचाई/सुरक्षा सिंचाई के लिए किए कार्य, कृषि उपकरणों का वितरण की कार्ययोजना, प्रसंस्करण इकाई की स्थापना (वनोपज, कृषि ऊपज, उद्यानिकी ऊपज आधारित कर, कुटीर उद्योग व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु कार्ययोजना सामूहिक तार फेंसिग कर सामूहिक खेती (आधुनिक तकनीकी पर आधारित)हेतु कार्य योजना, आदिवासी संस्कृति से संबंधित अभिलेखीकरण की प्रगति पर चर्चा किया गया।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी का DKS अस्पताल अब रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा। इसमें मेडिकल कॉलेज के डीन ही DKS अस्पताल के प्रभारी होंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में ये अस्पताल बना था। अब तक इस अस्पताल के लिए एक डीन नियुक्त किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसे रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधीन करने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि पम्पों के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 लाख 81 हजार किसानों को निःशुल्क एवं रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। बीते तीन सालों में 60 हजार स्थायी कृषि पम्पों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय कर ऊर्जीकृत किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि पंप ऊर्जीकरण योजना के अंतर्गत विद्युत लाईनों के विस्तार हेतु प्रति पम्प एक लाख अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में स्थायी एवं अस्थायी पंप कनेक्शन के लगभग 5 लाख 81 हजार से अधिक ऊर्जीकृत कृषि पम्प हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में 30 नवंबर 2021 की स्थिति में 23,985 पंपों के लाईन विस्तार कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष पपों के कनेक्शन का कार्य आगामी तीन माह में पूरा किया जाने का लक्ष्य है। 
 राज्य शासन द्वारा कृषकों को वित्तीय राहत प्रदाय किये जाने के उद्देश्य से कृषक जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को 3 अश्वशक्ति तक कृषि पम्प के बिजली बिल में 6000 यूनिट प्रति वर्ष एवं 3 से 5 अश्वशक्ति के कृषि पप के बिजली बिल में 7500 यूनिट प्रति वर्ष छूट दी जा रही है। इस छूट के अलावा कृषकों को फ्लेट रेट दर पर बिजली प्राप्त करने का विकल्प भी दिया गया है। शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए विद्युत खपत की कोई सीमा नहीं रखी गई है। उनके द्वारा खेती में उपयोग की जा रही पूरी बिजली को निःशुल्क रखा गया है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 5 लाख 81 हजार किसान हितग्राही लाभान्वित हो रहें हैं।