Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह ऐसे क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बालोद जिले के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला एवं आदिवासी लोक कला महोत्सव को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने इस अवसर पर बाबा राजाराव पठार, कंकालिन माता, झामा माता और बूढ़ादेव की पूजा कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुण्डा, गुण्डाधुर जैसे आजादी के महानायकों ने आजादी के आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जब देश आजाद हुआ तो देश के संविधान में अनुसूचित जनजातियों के संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान किए गए। हमारे देश में करीब 12 करोड़ जनजातियांे की जनसंख्या हैं, जिसमें से 75 अतिपिछड़ी जनजातियों का समूह है। शासन द्वारा उनके शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए पेसा कानून का भी प्रावधान किया गया है, जिसके तहत ग्राम सभा को विशेष अधिकार दिए गए हैं। साथ ही उनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय जनजाति आयोग एवं राज्य जनजाति आयोग बनाया गया है। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पेसा कानून को लागू करने के लिए नियम बना रही है। राज्यपाल ने कहा कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो यह चाहते है कि सड़कें और पुल-पुलिया न बनें। यदि सड़के नहीं बनेगी तो विकास का रास्ता कैसे खुलेगा। यदि नदी नालों पर पुलिया नहीं बनेंगी तो बीमार व्यक्तियों को हास्पिटल कैसे ले जाएंगे एवं बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। ऐसे तत्वों से हमें सावधान रहना चाहिए और विकास कार्यों में सहभागी बनाना चाहिए। 
 सुश्री उइके ने कहा कि हमारे प्रदेश में कुछ क्षेत्र नक्सल समस्या से ग्रस्त हैं और कुछ युवा रोजगार और शिक्षा के अभाव में रास्ता भटक गए हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए। मैंने शासन से कहा है कि ऐसे समस्याओं के समाधान के लिए उन क्षेत्रों में स्थानीय जनता से समन्यव बना कर और उन्हें विश्वास में लेकर कार्य करें, उन्हें रोजगार और शिक्षा से जोड़ें। उन्होंने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि हम आपसी भेदभाव मिटाकर संगठित होकर कार्य करें और समस्याओं के समाधान का प्रयास करें।
 राज्यपाल ने समाज से आग्रह करते हुए कहा कि कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो हमारी संस्कृति को तोड़ने का प्रयास कर रही है, उनसे दूर रहें। हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं को बचाना हैं। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी श्रद्धा होती है। सभी धर्मों के प्रति आदर रखें। इन सबसे हटकर विकास की बात करें, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करें। समाज के प्रति जागरूक रहें। जब समाज जागरूक होगा, तभी देश की प्रगति में अधिक से अधिक योगदान दे सकेंगे। मैंने जब से राज्यपाल पद का दायित्व संभाला है, तब से आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही हूं। कुछ दिनों पहले कुछ ग्रामीणजन पैदल चलकर राजभवन आये थे। मैंने प्रक्रिया से हटकर उन्हें अंदर बुलाया और उनकी बातों को सुनी। भविष्य में भी मैं सभी वर्गों के हितों के लिए और देश और प्रदेश की प्रगति के लिए कार्य करती रहूंगी। इस अवसर पर राज्यपाल को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 दिसम्बर को शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर के समीप ग्राम तेंदुआ में नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड टैªफिक रिचर्स का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इससे पूर्व 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा बालाघाट जिले के किरनापुर जाएंगे और वहां से अपरान्ह 3.30 बजे रायपुर वापस आएंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर लिखा – एक ऐसा नेतृत्व जिस पर देश भर के कार्यकर्ता गर्व करते हैं, त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति हमारी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी को जन्मदिन पर हम सब की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सब आपके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। आपकी निर्णय क्षमता हम सब की प्रेरणा का स्रोत है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सूरजपुर एवं अम्बिकापुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. डहरिया आज रात्रि 9.30 बजे रायपुर से रेल द्वारा प्रस्थान कर 9 दिसम्बर को सवेरे 5.30 बजे सूरजपुर पहुंचेंगे और सवेरे 6 से 11 बजे तक सूरजपुर के विश्राम गृह में रहेंगे और 11 बजे वहां से बैकुण्ठपुर जिला कोरिया के लिए कार से प्रस्थान करेंगे। बैकुण्ठपुर में दोपहर 12.15 से 2.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ डहरिया दोपहर 2.30 बजे बैकुंठपुर से शिवपुर चरचा जायेंगे और वहां 3.15 बजे से शाम 7 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वहां से सूरजपुर जायेंगे एवं वहां विश्रामगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। 
Also Read – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शासी निकाय की बैठक शुरू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. डहरिया 10 दिसम्बर को सवेेरे 10 बजे सूरजपुर से कार से प्रस्थान कर अम्बिकापुर जिला सरगुजा आयेंगे और अम्बिकापुर में 11 बजे से 12 बजे तक स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के बाद वहां से सूरजपुर जिले के प्रेमनगर जायेंगे और वहंा दो बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ डहरिया शाम 5 बजे प्रेमनगर से सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6.15 बजे सूरजपुर के विश्रामगृह पहुंचेंगे। डॉ. डहरिया रात्रि 10.50 बजे विश्राम गृह सूरजपुर से रेल्वे स्टेशन सूरजपुर जायेंगे और वहां से रात्रि 11.15 बजे ट्रेन से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में 13 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयक समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि शीतकालीन सत्र में सरकार हुक्का बार पर रोक को लेकर विधेयक पेश करने की तैयारी है। कैबिनेट की पिछली बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। रेलवे स्टेशन में ओमिक्रोन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। यहां पर अब यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। तैनात किए गए मेडिकल स्टाफ यात्रियों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी पूछ रहे हैं। रोज बड़ी संख्या में कोरोना के टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
रायपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर रेलवे अमले को भी अलर्ट किया गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश मिलने के बाद एक बार फिर से रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही रेलवे के मेडिकल स्टाफ की स्टेशन के मुख्य गेट पर ड्यूटी लगाई गई है। यहां पर दूसरे राज्यों से आने आने वाले करीब दो हजार यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इस दौरान किसी में लक्षण पाए गए तो उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन में करीब 10 हजार यात्री रोज विभिन्ना ट्रेनों से पहुंचते हैं।
दरअसल कई ऐसे विदेश यात्री भी हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत अन्य महानगरों से एयरपोर्ट से उतर कर ट्रेनों में सफर कर शहर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी जांच को लेकर रेलवे की टीम पूरी तरह से अलर्ट है। बाहर से आने वाले यात्रियों के ट्रेवल हिस्ट्री भी पूछी जा रही है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर/वाराणशी। काशी की परंपरा रही है, जो भी बाबा श्रीकाशी विश्नाथ के दरबार में आता है, वह मां अन्नपूर्णेश्वरी के आंचल की ठांव में जरूर जाता है। लेकिन भाजपा सरकार ने विश्वनाथ धाम का निर्माण करके बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णेश्वरी के बीच बंटवारा कर दिया है। यह बातें मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल ने वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 
उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी बहुत द्रवित हैं। उन्होंने मुझे बताया कि कारिडोर निर्माण के समय कहा गया था कि मां अन्नपूर्णेश्वरी के धाम में आने के लिए एक भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा। अब वर्तमान में तीन फीट का एक गलियारा छोड़ा गया है। अब जो नए श्रद्धालु बाबा के दर्शन को आएंगे, उन्हें मां अन्नपूर्णा का दर्शन करने में कठिनाई होगी। गोदौलिया से दशाश्वमेध और मैदागिन के बीच स्थित सभी भवनों को गुलाबी रंग में रंगवा दिया गया है।
ज्ञानवापी मस्जिद की एक दीवार को भी रंग दिया गया है। लोकार्पण से पहले कांग्रेस मस्जिद और मैदागिन स्थित अपने पार्टी कार्यालय को पुन: सफेद रंग से रंगवाएंगी। उप्र में 2017 से अभी तक आठ बार पेपर लीक हुआ है। यह सरकार बेरोजगारों को छल रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाए। मगर हकीकत यह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को डीएपी खाद नहीं उपलब्ध करा पा रही है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर रही है। प्रदेश में यदि कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई तो बिजली का बिल आधा, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने दो रुपये प्रतिकिलो गोबर खरीदना शुरू किया है। 
 इससे हम बिजली और खाद बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से हम बेरोजगारों को रोजगार दे रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संगठन मजबूत हो रहा है। इसका अच्छा परिणाम विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। काशी के विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विकास देखना है तो यहां की गलियों में देखें। बीस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य मुख्यमंत्री और यूपी विधानसभा के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल मंगलवार को मलदहिया स्थित एक होटल में व्यापारियों और पटेल समाज के लोगों से संवाद किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के विकास माडल के बारे में यहां के व्यापारियों को बताया। कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति से व्यापारी और उद्यमी संतुष्ट और खुशहाल हैं। हमने अपने यहां किसानों को उनके उत्पादन का अधिकतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। यहां के किसानों से भी वादा करते हैं कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो गेहूं और धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपये प्रति क्विंटल देंगे। वहीं रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में 12 लाख सरकारी पद खाली हैं। सरकार बनी तो सबसे पहले यह पद भरे जाएंगे। संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि आप निश्चिंत रहें, हमारा समर्थन करें। हम व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित करेंगे। इस सरकार में सबसे अधिक लाभ वाले संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। उद्योग स्थापना के लिए अपनी नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि हमने उद्योगों को चार वर्गों में बांटा है। जिसमें 60 से 150 फीसद तक अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है। बुनकर समाज की समस्याओं को सुनने के बाद इशारों-इशारों में कहा कि आपका समाज एकजुट हो जाए तो सब समस्या हल हो सकती है। पटेल समाज के लोगों से वादा कि सरकार में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। संवाद के दौरान यूपी चुनाव के सह प्रभारी राजेश तिवारी, पूर्व विधायक अजय राय, प्रदेश सचिव इमरान खान, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, डा. जितेंद्र सेठ, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, मनीष मोरोलिया, विश्वनाथ कुंवर सहित अन्य कार्यकर्ता थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सेना के पराक्रम को याद किया। अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता से हमें देश प्रेम की सीख मिलती है। सेना द्वारा समय-समय पर किए गए महान कार्य और राष्ट्र की रक्षा के लिए दी गई बलिदानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह दिन भी हमें सैनिकों और उनकी भावनाओं से जुड़कर राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है। गृहमंत्री साहू ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए सहयोग राशि भेंट करते हुए कहा कि देश की सेवा करने वालों के सहयोग के लिए हम सभी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मैडल, सूबेदार मेजर वेद प्रकाश साहू, हवलदार बी रवि, सी एल साहू, के एस आर मूर्ति, हवलदार नवल कुमार सहित भूतपूर्व सैनिक आदि उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य विभाग को जिला स्तर पर 12 से 17 साल के बच्चों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसमें उनके आधार कार्ड से लेकर मोबाइल नंबर और एड्रेस के साथ ही स्कूल की जानकारी एकत्र करने कहा गया है। अफसरों ने बताया कि उन्हें बच्चों की स्कूलवार जानकारी एकत्रित करने कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर टीकाकरण करेगी। बच्चों के लिए बड़ों की तरह टीकाकरण केंद्र नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टीकाकरण अधिकारी मनोज सेमुअल ने बताया कि बच्चों के टीके का ट्रायल अंतिम चरण में है, तो हो सकता है कि आने वाले समय में टीकाकरण शुरू हो। इससे पहले ही आंकड़ा जुटाने की योजना बनाई जा रही है। जिले के स्कूलों से 12 से 17 साल के बच्चों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों के लिए भी शीघ्र टीकाकरण शुरू हो सकता है। बताया जा रहा है कि जिले में ऐसे बच्चों की संख्या 2 से ढाई लाख हो सकती है।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के रसूखदार अधिकारी किसी भी कानून कायदे की परवाह नहीं करते बल्कि अपनी मनमानी से सरकार की भी फजीहत कराने में पीछे नहीं है। जिसको काम का अनुभव नहीं उसे काम देकर करोड़ों का भुगतान कर दिया जिसके खिलाफ परिवाद प्रस्तुत किया गया जिस पर मजिस्ट्रेट ने सात लोगों पर अपराध दर्ज करने के आदेश दिया है। मामला हाल ही में अंबिकापुर में 10 किलोमीटर के रिंग रोड के लिए छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम ने 70 करोड़ का टेंडर किया और उसे 94 करोड़ का भुगतान कर डाला। उपर से रिवाइज के नाम पर चार करोड़ और जिस कंट्रेक्टर को काम दिया गया, उसे कांक्रीट की सड़क बनाने का अनुभव भी नहीं था। उसने पेटी कंट्रेक्टर को काम सौंप दिया। व्यापक गड़बड़ी को देखते मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तत्कालीन एमडी, सात अधिकारियों और चार ठेकेदारों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है। 
स्टीमेट एवं ड्राइंग डिजाइन के विपरीत तथा वर्क आर्डर आदेश से ज्यादा राशि का भुगतान करने तथा शासकीय राशि का गबन करने का अपराध करने के संबंध में संलग्न ठेकेदार एवं अधिकारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र करने हेतु धारा 156/3 के तहत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर के न्यायालय में 5000 पेजों के दस्तावेज के साथ अधिवक्ता डीके सोनी ने परिवाद प्रस्तुत किया गया था। जिसमें सुनवाई करते हुए रिंग रोड में संलग्न अधिकारियों और ठेकेदार जिसमे अनिल राय एमडी सीजीआरडीए, रायपुर जी एस सोलंकी, महाप्रबंधक, मानसिंह, परियोजना प्रबंधक, सचिन शर्मा,प्रबंधक वित्त, निशेस भट्ट, आहरण इव सवितरण अधिकारी, रश्मि वैश्य, उप परियोजना प्रबंधक, अभिषेक विश्वकर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक, सुनील कुमार पांडेय, टीम लीडर, सुशील अग्रवाल, ठेकेदार, राहुल सोनी,प्रबंधक ए आरसी टेस्टिंग दिल्ली, शंकर अग्रवाल के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर अंतिम प्रतिवेदन 7 जनवरी तक प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। 
पूरा मामला : छग शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा प्रबंधक संचालक छग सड़क विकास निगम लिमिटेड रायपुर को अंबिकापुर रिंग रोड के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 9757.49 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके उपरांत छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा आदेश क्रमांक 1864/सीजीआरडीसी/2017, रायपुर 21जुलाई /2017 के माध्यम से किशन एवं कंपनी 4/12 टावर, फर्स्ट फ्लोर शांति नगर रायपुर को अंबिकापुर रिंग रोड के निर्माण हेतु वर्क आर्डर जारी किया गया था उक्त है रिंग रोड को 0 किलोमीटर से 10.808 किलोमीटर तक का रोड 1 वर्ष की अवधि में निर्माण करना था, वर्क आर्डर 70,60,06,250/-रुपए स्वीकृत की गई थी। सात अधिकारियों पर अपराध दर्ज करने के आदेश अंबिकापुर शहर में 11 किलोमीटर के अधूरे रिंग रोड से भ्रष्टाचार का हाइवे निकला है। अंबिकापुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने इसे भ्रष्टाचार का मामला मानते हुए अफसरों और ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जिन अफसरों पर आरोप है उनमें छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम के तत्कालीन प्रबंध संचालक अनिल राय का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। 2018 तक तैयार हो जाने वाली सड़क 2020 तक अधूरी थी। 4 अक्टूबर 2019 तक कुल 94 करोड़ 08 लाख 56हजार 752 रुपए का भुगतान हो चुका था। जबकि कंस्ट्रक्शन कंपनी को केवल 70 करोड़ 60 लाख 06 हजार 250रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति थी। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार को 23 करोड़ 48 लाख 50 हजार 502रुपए का अधिक भुगतान किया गया।