Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
panchayattantra24.com,रायपुर। बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर रिटायर्ड प्राचार्य ठगी का शिकार हो गए. पीड़ित को अगस्त 2020 से अब तक किश्तों में 39 लाख रुपए जमा करने के बाद ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया है. डीडीनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर शातिर की पड़ताल शुरू कर दी है।
तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद साइबर ठगी के मामले में पढ़े-लिखे भी फंसने का मामला सामने आ रहा है. ताजा प्रकरण शहर के डीडी नगर से सामने आया है, जहां बीमा पॉलिसी चालू करने का झांसा देकर रिटायर्ड प्राचार्य उदय रावल से 39 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया. शातिर ठगों ने बड़े आसानी से रिटायर्ड प्राचार्य उदय रावल से कई किश्तों में अलग-अलग खातों में 39 लाख की रकम जमा करा ली. रिटायर्ड प्राचार्य के साथ ठगी का सिलसिला वर्ष 2020 से चल रहा था. पीड़ित को जैसे ही ठगी का एहसास हुआ, उसके होश उड़ गए. हालांकि, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोरों ने तिजोरी उखाड़ा है। सरोना स्थित BMW कार के शोरूम में चोरी की वारदात हुई है। इस चोरी से पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लाखों की चोरी। मिली जानकारी के मुताबिक तिजोरी में पौने सात लाख रुपये रखे थे। चोर तिजोरी सहित रकम ले उड़े हैं। शोरूम के बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है। सीसीटीवी कैमरे में 3 नकाबपोश चोर कैद हुए हैं।
पुलिस अब इन चोरों की लगातार तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक सरोना स्थित बीएमडब्ल्यू शोरूम रात साढ़े आठ बजे तक बंद हो जाता है। 17 दिसम्बर की सुबह शो रूम के बिजनेस हैड को गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि कैशियर रूम का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद बिजनेस हेड प्रबुद्ध यादव ने आईटी इंचार्ज और कैशियर को जाकर चेक करने कहा। जब उन्होंने शो रूम जाकर देखा तो कैशियर रूम में रखा लोहे का तिजोरी वहां नहीं था। तिजोरी में कुल 6 लाख 76 हजार रुपए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। एक दिवसीय दौरे पर सीएम भूपेश बघेल मुंगेली पहुंचे है. जहां आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. और पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की. इस कार्यक्रम में मंत्री शिवकुमार डहरिया समेत जिले के कई वरिष्ठ नेता और नागरिक मौजूद थे।
इसके बाद सीएम भूपेश बघेल भिलाई पहुंचेंगे। वहां रोड शो में शामिल होंगे और चुनावी सभा को संबोधित कर सकते है।

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया को उनके जन्मदिवस पर बधाई एवँ शुभकामनाएं दी साथ ही उनके स्वस्थ एवँ दीर्घायु जीवन की कामना की। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल आज भिलाई दौरे पर है. जहां रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद रायपुर लौटे आएंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर । कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत जिला अस्पताल पंडरी बच्चों के लिए 42 बिस्तरों का विशेष अस्पताल बनने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार से 8.5 करोड़ राशि मिली है। जिला अस्पताल कालीबाड़ी परिसर में बच्चों के लिए 12 बिस्तरों शिशु गहन चिकित्सा इकाई संचालित किया जा रहा है। यहां जन्म लेने वाले गंभीर बीमारी से पीडि़त बच्चों का इलाज किया जाता है। जरूरत को देखते हुए लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए विशेष अस्पताल बनाने की योजना थी। जिसपर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। यह विशेष अस्पताल सिर्फ बच्चों के लिए होगा। यह सभी आक्सीजन, आइसीयू वाले बिस्तर होंगे। हाईटेक तरीके से स्थापित होने वाले अस्पताल में बच्चों की सभी तरह की बीमारियों का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध होगा।
आयुर्वेद अस्पताल में 50 बिस्तरों का अस्पताल
जिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर निलय मोझरकर ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच आयुर्वेद अस्पताल परिसर में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया गया है। यहां पर हर दिन 15 से 20 बच्चे ओपीडी में पहुंचते हैं। वहीं आइपीडी में भी बीमार बच्चों को भर्ती कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जनवरी से अब तक यहां 74 बच्चे भर्ती हुए। सभी स्वस्थ होकर लौटे हैं। इधर कालीबाड़ी जिला अस्पताल में बच्चों की ओपीडी में हर माह औसत 1500 बच्चों का इलाज की सुविधाएं दी जा रही।
मुख्यमंत्री दूधाधारी मठ में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुँचे और यहां पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवँ खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर प्रांगण में स्थित राम पांचाल मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में हम सभी विपरीत परिस्थिति में एकजुट होकर सभी समस्याओं का निराकरण करने में सफल हुए। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसका सहयोग ना मिला हो, चाहे कोरोना के मामले हो या अन्य कोई भी मामला हो सभी वर्ग के लोगों का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मिला है, तब जाकर आज छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाईयों को छू रहा है। सबका सहयोग मिला तभी यह संभव हो पाया। छत्तीसगढ़ में आज जो बदलाव दिखाई दे रहा है वह पूरे 2 करोड़ 80 लाख यहां के निवासियों का योगदान है और यहां के साधु, संत- महात्माओं के आशीर्वाद का परिणाम है। इस मौके पर उन्होंने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने मंदिर परिसर में गौ पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर गौ माता की आरती उतारी और चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेमहंत राम सुन्दर दास ने मुख्यमंत्री बघेल को इस मौके पर शिवरीनारायण मंदिर से लाया गया कृष्णवट का पौधा भेंट किया। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इसी वट वृक्ष के पत्तों से बने दोने में माता शबरी द्वारा भेंट किये गए बेर खाये थे। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, कोटमीसोनार महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी, रतनपुर महामंडलेश्वर दिव्यकान्त दास जी, सूरज निर्मलकर एवँ मठ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। बघेल ने दूधाधारी मठ में राजेमहंत बलभद्र दास जी के समाधी स्थल पर पहंुचकर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि तीन साल पहले आज ही के दिन उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नई सरकार नेे शपथ ग्रहण लिया था। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद यहां आकर उन्होंने भगवान राम और महंत जी से आशीर्वाद लिया था और काम-काज की शुरूआत की थी। आज 3 साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 3 सालों में हमें किसानों, आदिवासियों, गौ माता की सेवा करने का अवसर मिला जिसका प्रतिफल है कि पूरे प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि का वातावरण बना। चाहे किसान हो, मजदूर हो चाहे आदिवासी हो, व्यापारी हो उद्योगपति सभी वर्गों में नया उत्साह जागा है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जो समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, उसे सच करने की दिशा में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं । उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस गति से विकास के कार्यों की अंजाम दे रहे हैं और इसमें बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है, सब के सहयोग से बहुत तेजी से छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने हम सफल होंगे और समृद्ध छत्तीसगढ़ का जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था उसे पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में किसान वर्ग खुश है, उनकी उपज का भरपूर दाम मिल रहा है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी लगातार हो रही है । हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है राह में कितनी भी अड़चनें आयी, केंद्र सरकार द्वारा अनेक अड़ंगे लगाए गए लेकिन हमने जो कहा था उसे पूरा कर रहे हैं । देश के 74 प्रतिशत लघु वनोपज की खरीदी हमारे वनांचल से हुई है। वैल्यू एडिशन का काम भी हमारे लोग कर रहे हैं, गौठान योजना हमारे यहां सफलतापूर्वक संचालित हैं । आज 7 हजार 777 गौठान पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण का काम भी चल रहा है। उसी प्रकार राज्य में नरवा कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 30 हजार नालों को पुनर्जीवित कर वाटर रिचार्जिंग का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हमें इस वर्ष भी लगतार तीसरी बार स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार मिला है। वन विभाग को 11 पुरस्कार मिले हैं, महिला बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग और आज गृह विभाग को भी क्राइम एवं क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क में देश में दूसरा स्थान मिला है । उन्होंने कहा कि हमारी सारी योजनाएं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को केंद्रित कर संचालित की जा रही हैं। इसमें गरीबों के लिए चावल वितरण, रोजगार की व्यवस्था, बिजली बिल हाफ योजना का लाभ, शहरी क्षेत्रों में छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री, पट्टा वितरण का कार्य, गांव हो या शहर हो प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। गांवों में हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है तो शहर में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना संचालित हैं, वहीं महिलाओं के लिए दाई दीदी क्लीनिक योजना भी अलग से संचालित की जा रही है। सभी वर्गों के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नवीन औद्योगिक नीति का ही परिणाम है कि राज्य में उद्योगों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जो हम से अछूता हो । राज्य शासन ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ की शुरुआत की है, कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा चुका है। अब शिवरीनारायण में आगामी समय से रामायण सम्मेलन करने का भी निर्णय लिया गया है। इस प्रकार से पर्यटन को भी बढ़ावा देने का कार्य शासन द्वारा किया जा रहा है। हमारी जो सांस्कृतिक धरोहर है उसे और पुष्ट करने तथा सहेजने का काम चाहे वह घोटुल का निर्माण हो, चाहे देवगुड़ी का निर्माण हो, चाहे वह आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन हो इन सब के माध्यम से सभी वर्ग को ऊपर लाने का काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में काशी ज्योतिष शाखा पीठ के शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती से आशीर्वाद ग्रहण कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समाज सभी वर्गों के उत्थान विशेषकर गरीबों, ग्रामीणों, किसानों, आदिवासियों, युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमकर सरहाना की। शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ राज्य में गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना और गांव में गौठान के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गौमाता लक्ष्मी स्वरूप है। आपने राज्य में इनकी देखभाल एवं निःशुल्क चारे-पानी का प्रबंध गौठानों में करके सनातन परंपरा को समृद्ध किया है।
शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में भगवान श्री राम के वनवास की स्मृतियों को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए राम-वन-गमन- पर्यटन परिपथ के निर्माण की भी सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, चिंतामणि महाराज तथा विधायक लखेश्वर बघेल, बृहस्पति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार को तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों, संसदीय सचिव एवँ विधायकगणों ने मुख्यमंत्री बघेल को पुष्पगुच्छ एवँ शॉल भेंट कर बधाई एवँ शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, चिंतामणि महाराज, यू.डी. मिंज, विधायक बृहस्पति सिंह, ममता चंद्राकर और के.के. ध्रुव सहित मोती लाल देवांगन और आर.पी. सिंह ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज निकाय चुनाव को लेकर खैरागढ़ रवाना हो चुके हैं। खैरागढ़ जाने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज का दिन पूरा देश विजय दिवस के रूप में मना रहा है। इंदिरा जी के प्रधानमंत्री काल में न केवल इतिहास रचने का बल्कि भूगोल बदलने का काम हुआ था और एक नया देश बांग्लादेश के नाम से उभरा। आज ही के दिन हमारे सैन्य अधिकारियों के सामने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। जो कि इतिहास में इतना बड़ा आत्मसमर्पण किसी भी देश के सामने नहीं हुआ था। आज के दिन इंदिरा जी को याद करते हुए और उन महाभारत के महान सपूतों को महान वीरों को भी नमन करने का अवसर है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर है और मैं उन सभी लोगों को प्रणाम करता हूं।
देश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष से 21 वर्ष केंद्र सरकार द्वारा की गई है इस को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आजकल वैसे भी ग्रेजुएशन करते-करते 21 साल हो जाता है। पोस्ट ग्रेजुएशन करते-करते 24 से 25 वर्ष की उम्र हो जाती है। लड़कियों की शादी भी आजकल 25 से 30 वर्ष की उम्र में हो रही है। लेकिन दूसरे और भी लोग हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में बहुत से माता-पिता भ्रम के शिकंजे में भी आ सकते हैं। सामाजिक लोगों के साथ ही सलाह मशवरा करके ऐसे फैसले करने चाहिए। राज्य सरकार द्वारा एक साल में केंद्र को 30 पत्र लिखने और पत्रों की सुनवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम केंद्र से मिलने का समय मांगते हैं तो वो भी नहीं मिलता और पत्र भेजते हैं तो उसका जवाब नहीं देते। केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों का सम्मान ही नहीं करती और असहमति का भी कोई सम्मान नहीं है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस प्रदेश भर उत्सव मनायेगी। तथा सरकारी योजनाओं का जनमानस में प्रचार प्रसार करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालयों, ब्लाक मुख्यालयों में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कांग्रेस के लोकप्रिय सरकार ने इन तीन वर्षो में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौ-धन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ, वन अधिकार पट्टा, तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनीक योजना, गढ़ कलेवा योजना, शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनीक योजना, पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वालंबन योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, मोर जमीन, मोर मकान योजना, भू-स्वामित्व अधिकार (पट्टा वितरण), छोटे भू-खण्डों की खरीदी बिक्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ एवं क्रियान्वयन कर रहे है। इन योजनओं का लाभ जनता तक पहुंचे यह सुनिश्चित करने का संकल्प भी कांग्रेसजन सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, सांसद एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं समन्वय समिति के सदस्यों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, के जिला ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत क निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता को कार्यक्रम में अनिवार्य सहभागिता करने को कहा है।