Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग के लखनपुर मैन सिटी के पास निर्माण में निर्माण एजेंसियां लापरवाही बरत रही है। अंबिकापुर से 22 किलोमीटर दूर स्थित लखनपुर नगर पंचायत के आसपास नेशनल हाईवे मार्ग में सिंगल सड़क एवं अधूरा नेशनल हाईवे मार्ग बनने से आए दिन 24 घंटे जाम लगी रहती है। यात्रियों एवं वाहनों एवं बड़े गाड़ियों के आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। रेलवे मार्ग की ओर आने जाने यात्रियों एवं सरकारी कर्मचारियों सही समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचने पर रोगियों को सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से बड़ी जान माल की हानि हो रही है। 
और लखनपुर सहित कुंवरपुर चेन्नई नदी बस स्टैंड पानी का छिड़काव जल्दी-जल्दी नहीं होने से लोग धुल धूसरित हो रहे हैं. खासकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 130 के लखनपुर के आस पास के लोग धूल से भारी मुसीबत में है। इन राज्य मार्गो की हालत कई साल से ए सही निर्माण कॉल कछुआ के गति से चल रहा है लेकिन गति इस तरह हो गई है एक सिरा बनता है दूसरे सिरे पर जहां गाड़ी चलती हैं। जहां गाड़ियों की जाम की स्थिति बन जाती है। लखनपुर सिटी में जहां सड़क बन कर तैयार वहां नालियों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया ठीक तरीके से नालियों की निकासी नहीं कर पा रही है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य सरकार ने दो डिप्टी कलेक्टरों की नई पोस्टिंग दी है। इनमें संवाद के महाप्रबंधक उमेश पटेल को सीएम सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है। वहीं, 2015 बैच के बालोद के ज्वाइंट कलेक्टर विनायक शर्मा को संवाद का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
 

panchayattantra24.com, रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने यूपी के लखीमपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। और कहा- यूपी में किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिलता। धान हजार बारह सौ में बिकता है। किसान फसल बेचने के लिए दर दर की ठाकरें खाते हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में हमने किसानों का कर्ज भी माफ किया, धान गेहूं 2500 में खरीद रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। गेहूं धान 2500 में खरीदा जाएगा। कांग्रेस को वोट दीजिए, किसानों का भला कीजिए। प्रियंका जी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने नारा दिया है: लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका जी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा किया है। 
 आगे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार होता है तो प्रियंका जी उनके साथ खड़ी होती हैं। जब ​दलितों, आदिवासियों और किसानों पर अत्याचार होता है तो प्रियंका जी उनके साथ खड़ी होती हैं। दूसरा कोई नेता नहीं है जो लोगों के दुख दर्द में खड़ा होता हो। हमसे कहा गया कि किसानों की बात न करें। लखीमपुर कांड के बारे में बात न करें जिन्होंने किसानों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी, उस टेनी की औलाद की बात न करें। इस देश में लोकतंत्र है या गुंडागर्दी चल रही है? मैं बोल रहा हूं, जो करना है कर लीजिए। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी शीत लहर का प्रभाव देखा जा रहा है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोगों को ठंड और शीत लहर से बचाने सक्रियता से प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। जिलों के कलेक्टर भी रात में चौक-चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर पहुॅच कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थलों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही स्वयंसेवी, समाजसेवी संस्थाओं, दान-दाताओं की मदद से बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल आदि वितरण किया जा रहा है। रैन बसेरा,ें वृद्धाश्रम और आश्रय गृहों में भी बुजुर्गो, दिव्यांगों और बच्चों को ठंड से बचाने स्वेटर, शॉल, मंकी कैप, मफ्लर, मोजे, कम्बल प्रदान करने के साथ हीटर और कमरों को ठंड से सुरक्षित बनाने अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में जरूरतमंद बेसहारा, विक्षिप्त लोगों को कंबल और गर्म कपड़े दिए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए जिलों में आवश्यक उपाय किए जाने और विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीत लहर के प्रकोप के चलते जरूरतमंदों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जनसामान्य के लिए सलाह जारी की गई है।
 

 
panchayattantra24.com, रायपुर। पुलिस ने सरस्वती नगर इलाके में सट्टा खिलाते 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को लगातार इसकी सूचना मिल रही थी. जिस पर दबिश देकर पुलिस ने महंत तालाब के पास बसंत बघेल पिता नैनदास और कैलाश सारथी पिता राजेश को गिरफ्तार किया है. वही सटोरियों के कब्जे से 6001 रु जप्त किया गया है. और सटोरियों के खिलाफ अप क्र 205/21 धारा 4(क) जुआ ऐक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा तीन करोड़ को पार कर गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर यहां अब तक (20 दिसम्बर तक) तीन करोड़ एक हजार 122 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 40 हजार 909 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल पांच प्रतिशत दूर है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है।
राज्य के 58 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां एक करोड़ 13 लाख 60 हजार 213 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य में विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय-प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुसंशा पर रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 14 करोड़ 61 लाख 67 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। ऐ सिंचाई कार्य क्षेत्र के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। मंत्री डहरिया ने लोगों की मांग एवं आवश्यकता को देखते हुए इन कार्यों को स्वीकृत कराया है। स्वीकृत कार्यों में आरंग विकासखंड के कुरूद जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग, अमेठी तटबंध और दोदें व्यपवर्तन योजना के कार्य शामिल है। 
डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर के आरंग विकासखंड के स्वीकृत कार्यों में अमेठी तटबंध के निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 54 लाख 96 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। सिंचाई योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रीय किसानों का सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कुरूद जलाशय के जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 4 करोड़ 77 लाख 80 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। सिंचाई योजना के इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के किसानों को 45.28 हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी तरह दोंदे व्यपवर्तन योजना के जीर्णोंधार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 48 लाख 51 हजार रूपये स्वीकृत किये गये है। योजना के तहत इन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर करीब 251 हेक्टेयर क्षेत्र में रूपांकित सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग को कार्य कराने हेतु जारी की गई है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2022 तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में किया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लोक कला प्रदर्शनी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी के साथ ही लोक साहित्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर रायपुर जिले के कलेक्टर, एसपी और आयुक्त नगर निगम के नेतृत्व में स्थानीय समिति बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने महोत्सव के आयोजन से संबंधित जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण का कार्य गृह विभाग को सौपा गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा मुख्य मंच का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग दर्शक दीर्घा और डोम निर्माण का कार्य देखेगा। प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगर निगम आयोजन स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। युवा महोत्सव में भाग लेने आ रहे प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की जाएगी। प्रतिभागियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवास स्थल सहित कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। श्री जैन ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने और उसका अनुमोदन कराने के निर्देेश दिए है। आयोजन स्थल में साफ-सफाई का काम नगर निगम द्वारा किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुचारू विद्युत व्यवस्था का दायित्व ऊर्जा विभाग को सौपा गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव लोक निर्माण श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री एन.एन. एक्का, सचिव पर्यटन श्री अन्बलगन पी., सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री धनंजय देवांगन, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग श्री आशीष कुमार भट्ट, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज कुमार बनसोड, रायपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम श्री प्रभात मलिक उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने व जरूरतमंदों को कंबल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नागरिकों को ठंड के कारण किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ को पूरी तरह चपेट में लिया है और शीतलहर चल रही है। इसी के चलते बिलासपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय सरगुजा संभाग में कड़ाके की सर्दी है। कोरिया जिले में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री पर पहुंच गया। अंबिकापुर से जशपुर और पेंड्रा तक तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच पहुंच गया है। रायपुर में भी पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी ठंडी है। इसी कड़ी में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड महसूस की गई थी। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री नीचे पहुंच गया था। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे के दौरान रात में ठंड और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
 

                       

panchayattantra24.com, रायपुर। रायपुर की सेंट्रल जेल से लाया गया एक बीमार कैदी अंबेडकर अस्पताल से फरार हो गया है. अब इस मामले में मौदहापारा थाने की टीम ने फरार कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसे दो दिन पहले रेलवे की पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा था. तब से आरोपी को रायपुर की सेंट्रल जेल में रखा था. मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी थी कि इस बीच नया कांड करते हुए बदमाश हाथ में लगी हथकड़ी खोलकर अस्पताल से ही भाग गया।
जेल प्रहरी रामलाल कोसले की कस्टडी से 34 साल का पी मोहन राव भागा है. मोहन राव भिलाई के जागृति नगर का रहने वाला है. सोमवार की शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक कोसले की ड्यूटी थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात के वक्त ही मोहन राव यहां से भाग गया. दो दिन पहले 18 दिसंबर को रेलवे पुलिस के केस की वजह से मोहन राव को रायपुर की जेल में रखा गया था. बीमार होने पर डॉक्टर्स ने इसे आंबेडकर अस्पताल रेफर किया. इसके साथ जेल की सुरक्षा में लगा स्टाफ भी गया था।