Browsing: रायपुर

इस वर्ष पाँच बच्चों को गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के हाथो छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की बैठक महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया की अध्यक्षता में आज उनके निवास राजातालाब में संपन्न हुई। बैठक में पाँच बच्चों को इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के हाथो छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई। बैठक में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक के पश्चात बृजमोहन अग्रवाल ने बताया की इस वर्ष के लिए मात्र दो बच्चे अमन ज्योति जाहिरे कोरबा तथा शौर्य प्रताप चंद्राकर ग्राम सेनचुआ, जिला धमतरी को छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार के लिए अनुमोदित किया गया है, जबकि तीन अन्य बच्चे कुमारी उन्नति शर्मा, टिकरापारा, कुमारी जाह्नवी राजपूत धमतरी तथा दुर्गेश सोनकर दुर्ग को पिछले वर्ष ही छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार के लिए अनुशंसित कर दिया गया था लेकिन पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में उन्हें किन्हीं कारणवश सम्मानित नहीं किया जा सका, इसलिए इस वर्ष पिछली अनुशंसा के तीन बच्चे तथा इस वर्ष के दो बच्चे मिलाकर एक साथ पाँच बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार दिए जाने की अनुशंसा की गई। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य वीरता पुरस्कार प्रति वर्ष प्रदेश के अट्ठारह वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के द्वारा अपने अद्म्य साहस, वीरता एवं बुद्धिमत्ता से बिना अपने जान की परवाह किए दूसरे व्यक्तियों को नया जीवनदान देने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार में राज्यपाल के हाथों प्रत्येक बच्चे को पन्द्रह हजार रुपए नकद राशि, प्रशस्ति पत्र, वीरता पदक व ड्रेस प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार से बच्चों में परोपकार तथा शौर्य की भावना विकसित होती है। इस परिषद की पदेन अध्यक्ष महिला एवं बाल विकास मंत्री होती हैं।
आज की बैठक में ब्रिगेडियर एके दास एनसीसी हैडक्वाटर, कोटा रायपुर, संचालक महिला एवं बाल विकास सुश्री दिव्या मिश्रा, परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह, श्रीमती इंदिरा जैन संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विमानन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., खनिज एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई, आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने आज बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तब जो स्थिति होगी उसके अनुसार निर्णय लिए जाएंगे,अभी मार्च में समय, यदि कोरोना पीक में होगा तब पिछले साल जैसे ही परीक्षा व्यवस्था हो सकती हैं. वही स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक साथ सभी स्कूल बंद नहीं होंगे, बच्चों की पढ़ाई भी जरूरी है। 
नवोदय विद्यालय में कोरोना विस्फोट – छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई तो विद्यार्थी, टीचर, कर्मचारी समेत 2 दर्जन से भी ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन से लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। इतनी बड़ी तादाद में कोरोना विस्फोट होने के बाद भी सिर्फ 3 दिन के लिए स्कूल संचालन को बन्द रखने का फैसला किया गया है! हालांकि, कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से विद्यालय का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। अगले 3 दिनों के लिए कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11 बजे से अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री गणों के साथ वर्ष 2022-23 की बजट की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करेंगे। बघेल पूर्वान्ह 11 बजे से मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा इसके बाद मुख्यमंत्री अपने विभागों की बजट तैयारी की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 4:40 बजे अपने निवास कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 5:00 बजे बीरगांव पहुंचेंगे और वहां बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल शाम 5:50 बजे अपने निवास कार्यालय लौट आएंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 4:40 बजे अपने निवास कार्यालय से कार द्वारा रवाना होकर 5:00 बजे बीरगांव पहुंचेंगे और वहां बीरगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल शाम 5:50 बजे अपने निवास कार्यालय लौट आएंगे।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के विभागों नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री को बैठक के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए डॉ डहरिया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी.,श्रम विभाग के सचिव अमृत कुमार खलखो, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मिर्च पावडर डालकर नगदी रकम लूटने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मन्नू भाई पटेल ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुरैना न्यू राजेन्द्र नगर में रहता है तथा पीडी इन्डस्ट्रीज प्रायवेट लिमिटेड होटल लालबाग में कैशियर के पद पर कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 04.01.2022 को करीबन शाम 00ः06 बजे ऑफिस बंद होने के बाद अपने स्कूटी से अपने घर जाने हेतु निकला था तथा हनुमान मंदिर के पीछे शमशान घाट रोड पुरैना पास पहुंचा था। इसी दौरान प्रार्थी के वाहन के पीछे से एक मोटर सायकल अचानक से गुजरा और उसमें सवार लड़के प्रार्थी के ऊपर मिर्ची पावडर डाल दिए, जिस पर प्रार्थी अपनी स्कूटी रोक कर हाथ साफ करने लगा उसी समय मोटर सायकल से उतरकर दो लडके प्रार्थी के पास आकर उसके हाथ में रखें बैग जिसमें नगदी रकम 27,000 रूपये, आॅफिस की चाबी, कैश बुक का पन्ना एवं बैंक का पास बुक था को लूट कर भाग गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 05/22 धारा 392, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री बघेल ने शास्त्री जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुल्य योगदान दिया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही और इसके कारण उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया, उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री कवासी लखमा के विभागों वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी.,आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। होमगार्ड और सहायक आरक्षक, स्तर के जवानों के परिजन उनके वेतन और प्रमोशन के नियमों में बदलाव को लेकर पिछले महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने एक रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी है, जिस पर जल्द फैसला लिया जाना है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि सहायक आरक्षकों की तरह ही वेतन मिलेगा। DGP की तरफ से मिली रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री इस मामले में घोषणा कर सकते हैं। मगर इससे पहले ही विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। 
 इसी बीच महिलाओं का साथ देने कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी वहां पहुंचे और महिलाओं को प्रोत्साहन और समर्थन दिया, जसके बाद उज्जवल की रिहाई की मांग कर रही महिलाओं ने बवाल खड़ा कर दिया। गुस्से में आई इन महिलाओं ने वहां व्यवस्था संभल रही सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा के साथ मारपीट की। दिव्या शर्मा पर प्रदर्शनकारी महिलाओं का झुंड टूट पड़ा और उन्हें पीटने लगा। यह घटना मीडिया के कैमरे में भी कैद हुई। इसी दौरान महिलाओं ने आईपीएस रत्ना सिंह का कॉलर खींचा, खबर है कि इस खींचतान में उनका बैच भी टूट गया। 
दिव्या शर्मा ने देर रात इस मामले में रायपुर के डीडी नगर थाने में पहुंचकर शिकायत की। अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस परिवार के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राकेश यादव और दूसरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और बलवा का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस परिजनों का नेतृत्व करने वाले उज्जवल दीवान, नवीन राय समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।