Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.com,रायपुर। छतीसगढ़ में 10 वी 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा व परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके लिये दिसम्बर अंत तक वृस्तित समय सारणी जारी की जाएगी। कोरोना के चलते निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। व प्रश्न पत्र भी इसी के आधार पर बनेंगे। प्रायोगिक परीक्षा के लिये भी समय सीमा तय की गई हैं। जिसके तहत 10 जनवरी से 31 जनवरी तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय गोयल ने बताया “परीक्षा समिति की बैठक हुई है, जिसमे मार्च के प्रथम सप्ताह से 10 वी 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर एम्स में नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी में रूपेश कुमार कश्यप ने तेलीबांधा थाना में दर्ज कराया है। पुलिस में आरोपित यश कुमार उर्फ यशवीर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बसंत कुंज पूर्वी दिल्ली निवासी यश कुमार ऊर्फ यशवीर सिंह ने एम्स रायपुर मे सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर रुपेश से पांच लाख रुपये की मांग की। नौकरी के लालच में रूपेश ने तीन किश्त में पांच लाख रुपये दे दिये थे। रुपेश पूर्व में कमल विहार रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ था। जनवरी 2019 मे यश कुमार से उसकी मुलाकात वहीं हुई। यश अपनी बहन का इलाज कराने आया था। परिचय के बाद यश ने रुपेश को अपनी ऊचीं पहुंच का झांसा दिया और एम्स में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। 
 नौकरी लगवाने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। आधा पैसा पहले देना होगा। इसके बाद जब ज्वाइन लेटर मिल जाएगा उसके बाद पूरा पैसा देना होगा। रुपेश ने ढाई लाख रुपये, अंकसूची सहित जरूरी दस्तावेज दे दिए। मार्च 2020 मे नियुक्ति आदेश के लिए बाकी के पैसे लेकर दिल्ली बुलाया। पूरा पैसा लेने के बाद यश ने फोन बंद कर लिया। रुपेश के अलावा अन्य कई लोगों से सरकारी नौकरी लगाने के लिए रुपये लेकर फरार हो गया है।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। दो साल का मासूम दौड़कर घर की ओर आ रहा था, उसी समय गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर कट गया। सूरजपुर जिले के उदयपुर ब्लॉक में रहने वाला पवन अब 6 साल का हो चुका है। एक पैर के सहारे घिसट कर चलता है। परिवार वालों के मन में उसके भविष्य को लेकर कई तरह की आशंकाएं और चिंता है। लेकिन राजधानी के माना कैम्प स्थित पुनर्वास केन्द्र ने उनकी चिंता दूर कर दी है। यहां आकर पवन को नकली पैर के सहारे चलते-दौड़ते देखकर अब उनके मन में नई आस जगी है। पवन के दादा कोहित राम ने बताया कि पवन अपने हम उम्र बच्चों के साथ खेल भी नहीं पाता था। जब से पुनर्वास केन्द्र में उसको नकली पैर लगा है, वह खुशी से दौड़ने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि पवन के भविष्य की उन्हें बहुत चिन्ता थी, लेकिन पैर लगने के बाद उसे चलते देखकर उसके जीवन को लेकर संतोष आ गया है।
नन्हें पवन की तरह हर उम्र और वर्ग के कई जीवन को समाज कल्याण विभाग द्वारा माना कैम्प में संचालित पुनर्वास केन्द्र ‘फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन संेटर’ से नई उम्मीद मिली है, और उनका जीवन तेजी से आगे बढ़ने लगा है। यहां दिव्यांगजन को कृत्रिम हाथ-पैर,कैलीपर्स,सहायक उपकरण, कस्टम व्हील चेयर, बैसाखी, एल्बो क्रच, स्पाइनल ब्रेस, सी.पी. चेयर निःशुल्क बनाकर देने के साथ फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी की सुविधा दी जा रही है। केन्द्र ने अब तक 4 हजार से अधिक उपकरण प्रदान कर कई दिव्यांग जन के जीवन को संवारकर सुविधाजनक बनाया है।
दिव्यांग जन के जीवन को नई दिशा देने और उन्हें हाथों-पैरों का सहारा देने के लिए समाज कल्याण विभाग ने दूर-दराज क्षेत्रों में उनके चिन्हांकन का काम शुरू किया है। इसकी शुरूआत विगत अक्टूबर माह में दूरस्थ क्षेत्र सरगुजा में शिविर लगाकर की गई। यहां विशेषज्ञों द्वारा 140 दिव्यांग हितग्राहियों को चिन्हांकित किया गया। इनमें से हाथ और पैरों की अलग-अलग अक्षमता वाले मरीज थे। अब इन्हें 155 क्रत्रिम उपकरण निःशुल्क प्रदान कर उनकी जीवन में फिर से गति लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 140 दिव्यांगजन में 65 हितग्राहियों के नकली पैर तैयार करने के लिए पीआरआरसी सेंटर लाकर नाप लिया जा रहा है। पहले बैच में जब 14 दिव्यांगों को कृत्रिम पैर लगाए गए तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उनमें जीवन जीने की फिर से ललक जाग उठी। विशेषज्ञों के प्रशिक्षण और निर्देशों से वे एक दिन में ही पग-पग चलने लगे।
पहले बैच में पवन की तरह सरगुजा के लैंगा गांव से आए सातवीं कक्षा के छात्र रामनारायण ने बताया कि जन्म से ही उनका एक पैर खराब है। लाठी की सहायता से वह स्कूल जाता है। कृत्रिम पैर लग जाने से अब उसे अच्छी तरह चलते बन रहा है। अब स्कूल के अलावा वह कही भी बिना परेशानी आना-जाना कर सकता है। इसी तरह नारायणपुर गांव के रहने वाले सातवीं कक्षा के छात्र छत्रपाल का भी एक पैर जन्म से ही खराब था। छत्रपाल के नाना तेजराम यादव ने बताया कि छत्रपाल का एक पैर खराब होने के कारण उसे चलने में बहुत दिक्कत होती है। अब सरकार की मदद से पैर बन जाने से उसका भविष्य बन गया है। इसी तरह उदयपुर के सरगंवा निवासी 50 वर्षीय जयकरण सिंह ने बताया कि 2010 में एक्सीडेंट में उनका पैर काटना पड़ा। तब से वे बैसाखी के सहारे चलते हैं। नकली पैर लग जाने से अब वे अच्छी तरह अपना काम कर सकते हैं।
लखनपुर के श्री रतन सिंह ने बताया कि वे खेती-किसानी का काम करते हैं। कुछ साल पहले हुई दुर्घटना में उनका पैर काटना पड़ा। उनके क्षेत्र के जनपद पंचायत में शिविर लगने की जानकारी उन्हें मिली तो वह तुरंत पहुंच गए। रायपुर की टीम ने उनके पैर का नाप लिया। अब पैर लग गया है, और वह अच्छी तरह चल पा रहे हैं। इसी तरह उदयपुर निवासी श्री हीरालाल देवांगन ने बताया कि 8-10 साल की उम्र में रेल्वे लाईन में उनका पैर कटा गया था। समाज कल्याण विभाग ने पैर बनाकर दिया है। साथ ही ट्रेनिंग भी दी है, इससे वे अच्छी तरह चलने लगे है। दिव्यांगजन को रायपुर लाने-लेजाने से लेकर उनके खाने रहने की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क की गई। सभी दिव्यांगजन ने राज्य सरकार आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता के साथ उनके द्वारा खुद पहुंचकर उनकी सहायता कर रही है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हालांकि भाजपा के पास खोने को कुछ भी नहीं है। भाजपा 15 सीटों की बैशाखी से नगरीय निकाय चुनाव में कितना दौड़ लगाएगी यह तो वक्त बताएगा। कांग्रेस जीतती है तो भूपेश बघेल का कद आला कमान के सामने निश्चित तौर पर बढ़ेगा, अगर भाजपा जीतती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में यह जीत संजीवनी के रूप में काम करेगी। राजनीतिक जानकारों की माने तो दोनों पार्टी के लिए यह चुनाव पूर्वाभ्यास विधानसभा चुनाव के लिए होगा, जिसमें दमखम से उतरने की तैयारी की झलक भी मानी जा सकती है। हालांकि कांग्रेसी और भाजपाई दावा तो जीतने की कर रहे हैं। लेकिन देखा ये गया है कि जिस पार्टी की सत्ता होती है जनता अपने क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए उसी पार्टी को समर्थन देती है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल के कार्यकाल में यह दूसरा प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव है। पहले निकाय चुनाव में भूपेश बघेल अपना जलवा दिखा चुके हैं। उस लिहाज से अभी का चुनाव ज्यादा टफ नहीं जाने का आंकलन राजनीतिक पंडित लगा रहे हैं। वर्तमान में कांग्रेस नेताओं में अभी कोई ज्यादा मनमुटाव नजऱ नहीं आ रहा है। किसी नेता के असहयोग की भी खबर नहीं है। भूपेश बघेल का कद लगातार बढ़ते जा रहा है, देश के नंबर वन मुख्यमंत्री का खिताब, प्रदेश को स्वच्छ राज्य बनाने का पुरस्कार,कोरोनाकाल में भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और औद्योगिकीकरण की दिशा में लगातार बढ़ोत्तरी, किसानों को बोनस, भूमिहीन किसानों को राजीव गांधी न्याय से जोड़कर मुख्यधारा में लाकर लाभांवित करने की ऐसी अनेक उपलब्धियां भूपेश सरकार को नगरीय निकाय में फायदा पहुंचा सकती है।
पिछले नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जिस प्रकार से एक तरफ़ा जीत दर्ज कराते हुए नगर निगमों के कांग्रेस का परचम लहराया था, अभी भी वही इतिहास दोहरा सकते है। मंत्रियों के प्रभाव का भी इस चुनाव में परीक्षा होगी उनके निर्वाचन क्षेत्र में क्या परफारमेंस है नगरीय निकाय चुनाव में झलक दिखाएगा। जिसमें उनका भविष्य तय होगा। कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक उन्होंने आंदोलन कर 67 सीटों की तूफानी पारी खेलकर तत्कालीन भाजपा सरकार के परखच्चे उड़ा देने वाली शैली में ही वे इस बार भी काम करेंगे। अब सीएम की एक बार फिर अग्नि परीक्षा नगरीय निकाय चुनावों में होने जा रही है। कई गुटों में बंटी भाजपा को भूपेश सरकार के विरूद्ध लड़ाई में सफलता मिलेगी या वे आपस में वर्चस्व की लड़ाई लडऩे ताकत जाया करेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता। बहरहाल भाजपाई भी इस चुनाव में जी-जान लगाने के लिए संकल्प अभियान चला रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मालूम है कि निकाय चुनाव के नतीजे दूरगामी परिणाम वाले होंगे। पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, तो विपक्षी पार्टी को हमला करने का मौका मिल जाएगा। हाईकमान की नजरों में भी उनका कद बौना हो जाएगा। लिहाजा वे पूरी ताकत से इस चुनाव को लड़ेंगे और पूरी ताकत झोंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से भूपेश बघेल को वहां का प्रमुख आब्जर्बर बनाया गया है और वे किसी भी सूरत में उत्तरप्रदेश विधानसभा के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अपना कद बड़ा करके ही रहेंगे। सीएम अभी तक उत्तरप्रदेश का कई बार दौरा कर चुके हैं। लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मरे गए किसानों और एक पत्रकार को 50-50 लाख रूपये आर्थिक मदद देकर जिस प्रकार से उन्होंने सहृदयता का परिचय दिया था, उससे उत्तरप्रदेश की जनता को आगे भूपेश बघेल के सहारे प्रियंका गांधी की जरुरत पड़ेगी। देखा यह भी गया है कि पूर्वी यूपी में कुर्मी समुदाय के अलावा पूरे यूपी में ओबीसी वर्ग के मतदाता की बहुतायत है, जिसे साधने भूपेश बघेल को प्रमुख पर्यवेक्षक बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में जीत का असर भी उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से नवम्बर तक 06 माह की अवधि में 04 लाख 44 हजार 683 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 02 लाख 79 हजार 577 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 65 हजार 106 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।
परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में उन्होंने विगत दिवस राजधानी के पंडरी स्थित केन्द्रीकृत स्मार्ट कार्ड प्रिंटिंग केन्द्र का निरीक्षण भी किया और वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त परिवहन श्री टोेपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री देवव्रत सिरमौर तथा सहायक परिवहन आयुक्त श्री शैलाभ साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को न अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है और न ही उन्हें कोरोना के भय का सामना करना पड़ रहा है।
परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी बहचंतपअंींदकपेचंजबी/हउंपस.बवउ पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 125-150 कॉल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज विश्व एड्स दिवस के मौके पर एड्स एवं एचआईव्ही के नियंत्रण व रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय विभागों, संस्थाओं, समितियों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा स्वयंसेवी संगठनों को सम्मानित किया। उन्होंने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन के कन्वेन्शन हॉल में आयोजित समारोह में कुल 53 व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक श्री नीरज बंसोड़ और अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. एस.के. बिंझवार भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईव्ही-एड्स पीड़ितों के साथ भेदभावमुक्त व्यवहार होना चाहिए। सामान्य नागरिकों की तरह उन्हें भी संविधानप्रदत्त सभी अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा तीसरा राज्य है जहां एचआईव्ही पीड़ितों के शिकायतों के निवारण के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई है। एचआईव्ही-एड्स पीड़ितों को सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार जन-स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। एचआईव्ही-एड्स पीड़ितों के लिए प्रदेश में 150 परामर्श एवं जांच केंद्र तथा आठ एआरटी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जल्दी ही तीन और एआरटी केंद्र शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एड्स एवं एचआईव्ही के नियंत्रण और रोकथाम में यह बड़ी चुनौती है कि बहुत से लोग अपनी एचआईव्ही अवस्था से अंजान हैं। ऐसे लोगों को स्वैच्छिक परामर्श एवं मार्गदर्शन की जरूरत है।  सिंहदेव ने एड्स के नियंत्रण एवं रोकथाम में सहयोग के लिए आज सम्मानित हुए सभी लोगों और संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान की दिशा में भी काम करने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि एड्स के विरूद्ध लड़ाई में आगे भी आप लोगों का सहयोग मिलता रहेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान बढ़ाने में हम सफल होंगे।
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कार्यक्रम में कहा कि एचआईव्ही-एड्स के विरूद्ध अभी लंबी लड़ाई बांकी है। इस लड़ाई में अच्छा काम करने वालों की पीठ थपथपाने के साथ ही आज संकल्प लेना है कि हम यह लड़ाई जारी रखेंगे और सतर्कता में कमी नहीं आने देंगे। नई-नई दवाईयों के उपयोग से पीड़ितों की जान बचाने और उन्हें लंबी जिंदगी देने की कोशिश करेंगे। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं तथा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक श्री नीरज बंसोड़ ने कहा कि पूरी दुनिया में इस साल विश्व एड्स दिवस ‘असमानता का अंत, एड्स का अंत, महामारी का अंत’ की थीम पर मनाया जा रहा है। प्रदेश में एड्स के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए नाको  के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में एड्स के प्रसार की दर में छह गुना की कमी आई है। प्रदेश में इसके संभावित पीड़ितों की संख्या 45 हजार है। इनमें से 30 हजार लोगों तक हम जरूरी सेवाएं पहुंचा रहे हैं। मैदानी गतिविधियों के साथ ही आईईसी और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। युवाओं में जागरूकता बढ़ाने प्रदेश के 150 कॉलेजों में रेड रिबन क्लब का गठन किया गया है।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है. सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हाई रिस्क वाले देशों से हवाई सेवा पर प्रतिबंधित लगाएं और जिन देशों से संक्रमण फैल रहा है, वहां से हवाई सेवा बंद हो. बता दें कि आज सीएम भूपेश बघेल भिलाई दौरे पर है. जहां साईं मंगलम, विद्युत नगर दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 4 बजे सदगुरु कबीर आश्रम, दामाखेड़ा जाएंगे, वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल पंजीयन अधिक हुआ. सरकार बनने के बाद पंजीयन और रकबे में वृद्धि हुई है. हमारी कोशिश है कि किसान ज्यादा धान बेच सके. उसना चावल को लेकर समस्या है, जिस पर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है. मंत्रिमंडल समेत मुलाकात करने का समय मांगा है. वहीं भाजपा के आरोप और रमन सिंह के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने एक दर्जन पत्र केंद्र को भेजा था, अड़चनें डालने का काम भारत सरकार कर रही है. हमारी सरकार आने के बाद भारत सरकार अडंगा लगा रही है. उसना चावल नहीं ले रही, बारदाना नहीं दे पा रही, पहले ये दिक्कते नहीं आती थी. छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कल प्रदेश में 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर । राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज किसी न किसी जिले में गांजे के साथ तस्कर धरे जा रहे हैं। इसके बावजूद लोकर और अंतर्राज्यीय तस्कर ओडिसा से लगातार गांजे की तस्करी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को और सतर्क करते हुए सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ा दी है जिसके बाद तस्करों की धरपकड़ में और तेेजी आई है। ओडिसा में बड़े पैमाने पर अवैध रुप से गांजे की खेती होती है और छत्तीसगढ़ से लगी सीमा पर कई बड़े तस्कर सक्रिय है जिनके गोदाम में पैक गांजा हमेशा उपलब्ध रहता है। ओडिसा-आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से अवैध गांजे की सप्लाई पूरे उत्तर-पश्चिम राज्यों में छत्तीसगढ़ के रास्ते हो रही है। तीन साल में सबसे ज्यादा महासमुंद जिले में गांजा जब्त किया गया है। यहां से अब तक 14500 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है। इसी तरह बस्तर में 12600 किलो, रायगढ़ में 1100 किलो से ज्यादा, जशपुर में 1300 किलो, सुकमा में 8 हजार किलो से ज्यादा और कोंडागांव में 5 हजार किलो गांजा जब्त किया गया है।
पोस्ट व सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
सीएम के निर्देश के बाद महासमुंद के कोमाखान थाने के टेमरी, सिंघोड़ा के रहटीखोल में चेक पोस्ट में सीसीटीवी लगे हैं। इसी तरह बसना थाने के पलसापाली, सांकरा के लारीपुर और कोमाखान के नर्रा में अस्थाई चेक पोस्ट बनाया गया है। जशपुर के लवकेरा और कालेनझरिया में चेक पॉइंट है। इसी तरह सुकमा के तोंगपाल, पुसपाल, कुकानार, छिंदगढ़, झपड़ा ब्रिज, पोडिय़ा ब्रिज, कोंटा ब्रिज में चेक पॉइंट, गरियाबंद के देवभोग व कोमाखान छुरा रसेला मार्ग पर सीसीटीवी युक्त चेकपोस्ट है। बस्तर में नगरनार थाना के धनपुंजी और दरभा में एनएच 30 पर सीसीटीवी युक्त चेक पोस्ट बनाया गया है। रायगढ़ के हमीरपुर, पुसौर, सरिया और डोंगरीपाली में चेक पोस्ट तैयार किया जा रहा है।
नारकोटिक्स का सब जोनल दफ्तर
छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी रोकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का सब जोनल दफ्तर रायपुर में खोलने की तैयारी है। एनसीबी के डायरेक्टर जनरल सत्यनारायण प्रधान के साथ प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा की बातचीत के बाद इस आशय का प्रस्ताव एनसीबी मुख्यालय में भेज दिया गया है। इसके अलावा प्रशासन तस्करी रोकने के लिए कई नए तरीकों पर काम शुरू कर चुका है। गांजा तस्करी रोकने के लिए छह जिलों की सीमाओं पर सीसीटीवी वाले चेकपोस्ट तैयार कर लिए गए। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने डीजीपी से भेंट के बाद जांच व कार्रवाई में समन्वय के साथ विवेचना को अपग्रेड करने के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंदौर के जोनल डायरेक्टर बृजेंद्र चौधरी ने हाल में रायपुर आकर पुलिस मुख्यालय के अफसरों के साथ गांजा तस्करी रोकने पर मंथन किया है। दरअसल गांजा तस्करों ने छत्तीसगढ़ को बड़ा ट्रैफिकिंग सेंटर बना लिया है, इसलिए यह पूरी कवायद चल रही है। पिछले तीन सालों में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अलग-अलग जिलों में चालीस हजार किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत करोड़ों में है। गांजा तस्कर ओडिशा से उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में गांजा पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ को कॉरिडोर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने खैरागढ़ समेत छह निकायों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। राजीव भवन में छह घंटे चली बैठक के बाद लगभग सभी निकायों के प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। जबकि बीरगांव के छह, भिलाई के चार और चरौदा की तीन सीटें विवाद के कारण पेंडिंग रखी गई हैं। वहीं बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा पर एक-दो दिन में नाम तय किए जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव चंदन यादव और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक पूरे छह घंटे तक चली। इस दौरान 13 निकायों के प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बना ली गई है। 
 मंगलवार देर रात पीसीसी द्वारा जिन निकायों की सूची जारी की गई है उनमें नगर पालिका खैरागढ़, नगर पालिका जामुल और नगर पंचायतों में भैरमगढ़, भोपालपटनम, नरहरपुर, मारो, कोंटा शामिल हैं। बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के कामकाज के साथ पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज गांव, गरीब और किसानों से जुड़ी हैं चूंकि निकाय चुनाव में अधिकांश क्षेत्र उन्हीं से संबंधित है इसलिए उन्हें योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताएं ताकि प्रत्याशी के प्रति उनका विश्वास बढ़ सके। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि मैराथन बैठक में लगभग सभी निकायों के प्रत्याशी के नाम तय कर लिए गए हैं। सबसे से रायशुमारी के बाद जीत सकने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट दी जा रही है। वैसे भी सरकार के तीन साल के कामकाज को लेकर प्रदेश में काफी अच्छा माहौल है। उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में भी कांग्रेस उपचुनाव की तरह बेहतर प्रदर्शन करेगी। 
 आवास पट्टा, बिजली, पानी और रोजगार होगा मुद्दा :मो. अकबर कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में घोषणा-पत्र समिति की बैठक हुई। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। नगरीय निकाय में सबसे बड़ा मुद्दा आवास पट्टा, स्वच्छ पेयजल, बिजली की सुविधा है। इसके साथ ही रोजगार के मुद्दे पर भी समिति ने विचार-विमर्श किया है। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि चुनाव समिति की मंगलवार को बैठक होनी है। इसमें घोषणा-पत्र के मुद्दों को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम घोषणा पत्र को अंतिम रूप देंगे। डहरिया ने कहा कि सरकार की साख बड़ी है। नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में विकास के कार्य हुए हैं। पार्टी और सरकार की कोशिश है कि नगरीय निकाय में सुविधाओं को और बेहतर कैसे किया जाए। बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और कांग्रेस के घोषणा-पत्र में शामिल किया जाने वाले जनसरोकारों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश के नगरीय निकाय में 20 दिसंबर को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। नगरीय निकाय चुनाव 2021 चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष मंत्री मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के उपाध्यक्ष एवम संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चन्द्राकर, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी., संचालक विवेक आचार्य, कला विशेषज्ञ जयंत देशमुख, नवल शुक्ला, भूपेश तिवारी, योगेंद्र त्रिपाठी, नृत्य विशेषज्ञ वासंती वैष्णव, श्री कालीचरण यादव, ललित कुमार, रामकुमार तिवारी, ईश्वर सिंह दोस्त, चित्रकला-मूर्तिकला विशेषज्ञ सुनीता वर्मा, नाट्य विशेषज्ञ भूपेन्द्र साहू उपस्थित है।