Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे है। राज्य में एक दिसंबर से शुरू हो रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खाद्य टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड की एम डी किरण कौशल सहित राइस मिलर एशोसिएशन के के अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, महासचिव प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव मोहनलाल अग्रवाल एवं सदस्य उपस्थित है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में सबको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में और दूर दराज के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में आये ग्रामीणों का इलाज करने के लिए जिला अस्पतालों से मोबाईल क्लीनिक लगाई जाती है, जिसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ चिकित्सा उपकरणों एवं दवाईयां लेकर जाते हैं और चिकित्सकों के परीक्षण के उपरांत मरीज का इलाज एवं जरूरी दवाएं दी जाती है और जरूरत पड़ने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में रिफर किया जाता है। प्रदेश में 14 लाख 86 हजार 238 से ज्यादा मरीजों का इलाज हाट बाजार क्लीनिकों में किया जा चुका है।
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रार्थी डाॅ. रामचन्द्र रामटेके ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हैप्पी होम्स कालोनी महावीर नगर रायपुर में अपने परिवार सहित रहता है तथा पशु चिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी दिनांक 21.11.2021 को घर में ताला लगाकर अपनी पत्नि व बच्चों के साथ ऊर्जा पार्क घुमने गया था। शाम को वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला गायब था, गेट में ताला नहीं लगा हुआ था तथा दरवाजा खुला हुआ था एवं हाॅल व बेडरूम की लाईट जल रही थी। प्रार्थी अपने बेडरूम में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था तथा बेडरूम में रखें लकड़ी के आलमारी का लाॅक टुटा हुआ था। आलमारी के अंदर रखें एक बडे गोदरेज कंपनी का लाॅकर था जिसके अंदर सोने – चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम था उक्त लाॅकर नहीं था। इसके साथ ही घर में रखें 01 नग लैपटाप, सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का डी.व्ही.आर., 01 नग डी.टी.एच. सेट-अप बाॅक्स एवं 02 नग लेडिस घड़ी नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 267/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपंुजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी, प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पिरदा चौक विधानसभा निवासी अखिलेश कुमार बंगोलिया जो शातिर चोर है तथा चोरी के कई प्रकरणों में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, दिनांक घटना को एक अन्य लड़के साथ घटना स्थल के पास देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अखिलेश बंगोलिया की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर अंततः अखिलेश बंगोलिया को पकड़ने में सफलता मिली। अखिलेश बंगोलिया से चोरी की उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुए लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अखिलेश बंगोलिया द्वारा अपने साथी नारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी नारायण यादव को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 180 ग्राम, चांदी के जेवरात 138 ग्राम, नगदी रकम 60,500/- रूपए, रेकी में प्रयुक्त आई-20 कार क्रमांक सी जी/04/एम एम/8698, एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम यू/7760 तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एन जे/6724 जुमला कीमती लगभग 15,90,500/- (पन्द्रह लाख नब्बे हजार पांच सौ रूपए) जप्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे लोग तिजोरी से रकम व जेवरात को निकालने के बाद तिजोरी, लैपटाॅप एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के डी.व्ही.आर. को चंदखुरी स्थित एक तालाब में फेंक दिये थे। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा गोताखोरों की मदद से तालाब से तिजोरी को बरामद किया गया एवं लैपटाॅप व सी.सी.टी.व्ही. कैमरे का पता नहीं चल पाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
आरोपी अखिलेश बंगोलिया शातिर चोर है जो पूर्व में भी कलेक्टर के घर चोरी करने सहित चोरी के अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी 01. अखिलेश कुमार बंगोलिया पिता हीरोल्ड बंगोलिया उम्र 28 साल निवासी पिरदा चौक थाना विधानसभा रायपुर। 02. नारायण यादव पिता गुलाल यादव उम्र 18 साल निवासी सत्यम नगर भाटापारा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर। कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक विशाल कुजूर थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर, सायबर सेल से प्र.आर. सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, अजय सिंह (विशेष शाखा पु.मु. रायपुर), आर. राजिक खान, प्रमोद बेहरा, दिलीप जांगडे़, म.आर. बबीता देवांगन तथा आर. सबरूद्दीन थाना न्यू राजेन्द्र नगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भेंट की। इस अवसर पर गुजरात की प्रथम महिला दर्शना देवी भी उपस्थित थीं। आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ राजभवन का अवलोकन किया और यहां की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा, इड़हर कढ़ी तथा चौलाई भाजी का स्वाद चखा और उसे स्वादिष्ट बताया। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुजरात के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, यहां के भौगोलिक परिवेश, प्राकृतिक सौंदर्य, यहां के धान की अनेक प्रजातियों, अपार वन संपदा, आदिवासियों के रीति-रिवाज आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बाहुल्य राज्य है। यहां के वनवासियों की जीविका का प्रमुख साधन लघु वनोपज है। आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। वे परंपरागत रूप से बेलमेटल, काष्ठशिल्प आदि बनाते हैं और इनके द्वारा बनाए गए उत्पाद देश-विदेश में भी पसंद किये जाते हैं। 
 अनुसुईया उइके ने उन्हें राजभवन का भ्रमण कराया। गुजरात के राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ राजभवन की अत्यंत सराहना की। उन्होंने लॉन में बनाए गए ओपन जिम और दरबार हॉल की अत्यंत प्रशंसा की। उन्होंने सुश्री उइके को उनके द्वारा प्राकृतिक खेती को दिये जा रहे प्रोत्साहन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा और गुजरात में भी वे किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने यहां दुर्ग जिले के किसानों से भी भेंटकर उन्हें प्राकृतिक खेती से कम लागत में अधिक उत्पादन होने और अन्य लाभों के बारे में जानकारी दी है। आचार्य देवव्रत ने 
 अनुसुईया उइके और सभी अधिकारियों को गुजरात आने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल के परिसहाय यशपाल जगनिया एवं विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार उपस्थित थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत के राजभवन आगमन पर राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो एवं उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने स्वागत किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर आचार्य देवव्रत को सम्मानित किया। गुजरात के राज्यपाल ने भी
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का अनुमान है। इस वर्ष किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केन्द्रो को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। 
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग के माध्यम सें खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक तथा मक्का की खरीदी एक दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान के लिए समर्थन मूल्य की दर, धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा औसत अच्छी किस्म के मक्का का समर्थन मूल्य 1870 रूपए प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है। 
 अधिकारियों ने बताया कि 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदने के लिए सवा पांच लाख गठान बारदाने की जरूरत पड़ेगी। जूट कमिश्नर के माध्यम से राज्य को 86 हजार जूट बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। भारत सरकार द्वारा राज्य को 2.14 लाख गठान नये जूट बारदाने की आपूर्ति जूट कमिश्नर के माध्यम से किये जाने की सहमति प्रदान की गई है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा उचित मूल्य की दूकानों और मिलरों के माध्यम से लगभग एक लाख गठान बारदाने की व्यवस्था कर ली गई है तथा ओपन मार्केट से लगभग 1.13 लाख गठान एचडीपीई-पी.पी. बारदाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को बारदाना क्रय, वितरण, केन्द्रीय तथा अन्य अधिकारियों से नियमित समन्वय के लिए ओ.एस.डी नियुक्त किया गया है। साथ ही किसानों द्वारा सुगमतपूर्वक धान विक्रय किया जा सके इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के पहले दिन से ही किसानों को स्वयं के बारदानों में धान विक्रय की अनुमति दे दी गयी है। 
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि इन नोडल अधिकारियों के प्रभार वाले खरीदी केन्द्रों में गड़बड़ी पाई जाती है तो इसके लिए नोडल अधिकारी जवाबदेह होंगे। इसके अलावा राज्य के किसानों के ही उत्पाद खरीदी केन्द्रों में आए इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सीमाओं के संवेदनशील क्षेत्रों में चेक-पोस्ट लगाकर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। वहीं अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर टीम द्वारा धान जप्त कर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर।  छत्तीसगढ़ में हो रहे तीव्र औद्योगिक विकास का ही परिणाम है कि पिछले तीन सालों में ही बड़े, मध्यम, मेगा, माइक्रो तथा छोटे उद्योगों की कुल 1751 इकाईयां स्थापित हुईं हैं। इन औद्योगिक समूहों के द्वारा कुल 195 करोड़ 50 लाख रूपए का पूंजी निवेश किया गया है। जिससे इन इकाईयों में 32 हजार 912 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के मार्गदर्शन में राज्य में उद्योगों के विकास एवं निवेश का बेहतर महौल तैयार हुआ है। राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति से कृषि और वनोपज आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है। खनिज आधारित उद्योगों को हर तरह का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नई औद्योगिक नीति के तहत अब इस्पात (स्पंज आयरन एण्ड स्टील) क्षेत्र के मेगा, अल्ट्रा प्रोजेक्ट में निवेश हेतु विशेष प्रोत्साहन पैकेज की व्यवस्था की गई है। मेगा निवेश के लिए इस पैकेज में अधिकतम 500 करोड़ रूपए तक निवेश प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बस्तर संभाग के लिए 1000 करोड़ का निवेश प्रोत्साहन दिया जा रहा है। निवेशकों को सिर्फ छूट और सुविधा ही नहीं दी जा रही है बल्कि इस बात का भी ख्याल रखा गया है कि प्रदेश में आसानी के साथ उद्योग स्थापित हो सकें। इसके लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन के लिए भू-प्रब्याजी में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। भू-भाटक में एक प्रतिशत की कमी की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में 10 एकड़ तक आबंटित भूमि को लीज फ्री होल्ड करने के लिए नियम बनाए गए हैं। औद्योगिक भूमि और भवन प्रबंधन नियमों का सरलीकरण किया गया है।
कोरोना संकट काल के लॉकडाउन के दौरान पूरा देश आर्थिक मंदी से प्रभावित रहा ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ में उद्योग जगत भी अछूता न रहा। इन सबके बावजूद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के तीन वर्षों के कार्यकाल में 8 बड़े उद्योग लगे जिसमें मैनेजमेंट के तहत 132 एवं कुशल श्रेणी के 409 तथा अन्य 432 अकुशल श्रेणी के कर्मचारी कार्यरत है। इन औद्योगिक समूहों द्वारा 430 करोड़ 34 लाख रूपए का निवेश किया गया है। मध्यम श्रेणी के 33 उद्योगों में 322 कर्मचारी मैनेजमेंट के तहत एवं 868 कुशल श्रेणी तथा 1249 अकुशल कर्मचारी कार्यरत है। मध्यम श्रेणी के उद्योगों में 303 करोड़ 75 लाख रूपए का पूंजी निवेश किया है। मेगा श्रेणी के चार उद्योगों में 387 कर्मचारी मैनेजमेंट के अंतर्गत एवं 1635 कुशल श्रेणी के तथा 364 अकुशल कर्मचारी कार्यरत हैं। इन उद्योगों में एक हजार 388 करोड़ 80 लाख रूपए का निवेश किया है। माइक्रो श्रेणी के उद्योगों के 292 उद्योगों में 344 मैनेजमेंट कर्मचारी एवं 707 कुशल तथा 1125 अकुशल कर्मचारी कार्यरत हैं। उक्त उद्योगों में 130 करोड़ 73 लाख रूपए का पूंजी निवेश किया है। विभिन्न छोटे श्रेणी के 494 उद्योगों में 839 कर्मचारी मैनेजमेंट में एवं 1871 कुशल तथा 3415 अकुशल कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन छोटे उद्योगों के द्वारा कुल 942 करोड़ 62 लाख रूपए का पूंजी का निवेश किया गया है।
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज दोपहर 3.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में 01 दिसम्बर से शुरू हो रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्य सचिव इसके साथ ही कोविड-19 के नये वेरियेंट से बचाव की आवश्यक तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित संभाग के आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक उपस्थित रहेंगे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव और सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज सुरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम केरता स्थित मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ कर किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े भी उपस्थित थे। मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि किसानों के हित में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार ने गन्ना की दर 355 रूपए प्रति क्वींटल तय की है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए वैकल्पिक कृषि करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि शक्कर कारखाना में गन्ना की आपूर्ति के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने खेत में इसका उत्पाद कर लाभ उठा सकते हैं।
कारखाना स्थापना से क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों की जीवन स्तर में सुधार आया है। कारखाना के पेराई सत्र एवं मरम्मत कार्य के दौरान प्रति दिवस आस-पास के गांवों के लगभग 300-400 मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कारखाने में 20 केएलपीडी ईथेनॉल प्लांट स्थापना हेतु बसंतदादा शर्करा संस्थान पुणे से डीपीआर तैयार कराया जा चुका है। राज्य शासन से इसका प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है, जिससे संस्था की आय में अतिरिक्त लाभ अर्जित होगी। कारखाने में 6 मेगावाट को-जनरेशन पावर प्लांट स्थापना हेतु राज्य शासन से 2 करोड़ 2 लाख अंशपूंजी के रूप में स्वीकृत किया गया है। कारखाने में 20 हजार मीट्रिक टन का नवीन स्थायी शक्कर गोदाम निर्माण एवं 5 हजार मीट्रिक टन मोलासिस टैंक निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंत्री श्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा किया जा चुका है।
गन्ना पेराई सत्र 2020-21 में जिला सरगुजा, सूरजपुर एवं बलरामपुर के 15 विकाख खण्डों से गन्ना रकबा 8689.846 हेक्टेयर से 03 लाख मीट्रिक टन पेराई करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके विरूद्ध में गन्ना उत्पादक 10,600 कृषकों से कुल 2 लाख 2 हजार 617 मीट्रिक टन गन्ना की खरीदी की गई। गन्ने खरीदी पर 270. 75 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना मूल्य राशि 54 करोड़ 86 लाख रूपय भुगतान कृषकों के बैंक खाता के माध्यम से कर दिया गया है। किसानों को राज्य शासन द्वारा राशि 12 करोड़ 18 लाख 7 हजार 422 रूपए का गन्ना बोनस का भुगतान किया जा चुका है।
गन्ना पेराई सत्र 2021-22 में जिला- सूरजपुर, सरगुजा (अम्बिकापुर) एवं बलरामपुर के तीनों जिलों के 17 विकास खण्डों से गन्ना रकबा 9,374.874 हेक्टेयर से तीन लाख मीट्रिक टन गन्ना पेराई करने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। पंजीकृत 15 हजार 310 कृषकों से गन्ना क्रय किया जायेगा। गन्ना पेराई वर्ष 2021-22 के लिए उचित और लाभकारी मूल्य का निर्धारण दर रिकव्हरी प्रतिशत 9.5ः पर निर्धारित रूपये 275.50 प्रति क्विंटल है। राज्य शासन द्वारा गन्ना प्रोत्साहन राशि रूपये 79.50 प्रति क्विंटल कुल 355 प्रति क्विंटल भुगतान किया जावेगा, साथ ही रिकव्हरी 9.5ः से अधिक होने पर 0.1ः पर 2.90 रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त गन्ना मूल्य भुगतान किया जावेगा।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड से पिता की मौत के पश्चात आर्थिक संकट से जूझ रही राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल खिलाड़ी कुमारी हर्षिता साहू ने जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर आर्थिक सहायता की मांग की तो मंत्री साहू ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की। गृहमंत्री साहू ने हर्षिता को अपने पैरों पर खड़ा होने और पसंद का स्वरोजगार अपनाने हेतु निर्णय लेने प्रेरित किया। उन्होंने हर्षिता को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए समाज के लोगों से अपील की कि वे गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सामूहिक रूप से जुड़कर एक फण्ड बनाए। कर्मा कोठी नाम का सुझाव देते हुए मंत्री श्री साहू ने कहा कि कर्मा कोठी के माध्यम से सहयोग राशि प्राप्त की जाए। बैंक में खाता खुलवाकर अति जरूरतमंद परिवारों का सहयोग किया जाए। मंत्री साहू ने कर्मा कोठी बनने पर अपनी ओर से एक लाख की राशि सहयोग के रूप में जमा करने की घोषणा भी की।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने रायपुर धमतरी छोटी रेल लाइन पर करीब 300 करोड़ की लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। मई 2019 में एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए खोला गया था, लेकिन 11 अगस्त 2019 को तेलीबांधा ओवरब्रिज का एक हिस्सा धसक गया था। उसके बाद अलग-अलग जांच एजेंसियों से इसकी जांच कराई गई औैर काम रुक गया। विभाग ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर एक्सप्रेस-वे बनाने का काम दोबारा शुरू किया। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से काम खत्म करने की डेडलाइन हर बार आगे बढ़ती गई।
कई तरह के विवादों और लंबे इंतजार के बाद एक्सप्रेस वे के 2 ओवरब्रिज पर ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है। राजातालाब-शंकरनगर और तेलीबांधा ओवरब्रिज से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। यहां गाडिय़ां भी दौड़ रही हैं। एक्सप्रेस वे के पांच ओवरब्रिज में 2 का काम पहले ही पूरा हो गया था। बाकी 3 ओवरब्रिज के काम को पूरा करने के लिए जून 2021 तक का समय दिया गया था, लेकिन कोरोना की वजह से इस डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया। अफसरों का कहना है कि पंडरी, देवेंद्रनगर और फाफाडीह ओवरब्रिज का काम केवल 30 फीसदी ही बाकी है। सड़क और ब्रिज बनाने का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। केवल तकनीकी जांच ही बाकी है। कई तरह के सुरक्षा सर्टिफिकेट लेने के वजह से अधिकृत रूप से ब्रिज को हर हाल में जनवरी 2022 में शुरू कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे के पांचों ओवरब्रिज का काम तय समय में पूरा हो इसलिए पांच अलग-अलग टीम से मौकों पर काम कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) तेलीबांधा और शंकरनगर ओवरब्रिज बनाने का काम पूरा कर लिया है। 3 ओवरब्रिज बनाने का काम भी थोड़ा ही बाकी है।
नवा रायपुर पहुंचन 25 मिनट लगेंगे: राजधानी के लोगों को केनाल रोड के बाद एक्सप्रेस-वे के पूरी तरह से शुरू होने के बाद बड़ी राहत मिलेगी। इसका असर शहर में लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम पर भी होगा। शहर के कई मुख्य चौराहों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इतना ही नहीं नई सड़क के शुरू होने के बाद नवा रायपुर और रायपुर की दूरी भी महज 20 से 25 मिनट की रह जाएगी। एक्सप्रेस-वे जेल रोड से स्टेशन रोड, केनाल रोड, तेलीबांधा, वीआईपी रोड, मोवा लोधीपारा रोड के इर्द-गिर्द के 70 हजार से ज्यादा लोगों को आसान रास्ता देगा। यही नहीं, इस सड़क का करीब 5 किमी हिस्सा शहर से गुजर रहा है, जिसके दोनों ओर 10 वार्डों में रहनेवालों को भी इसके शुरू होने से राहत मिलेगी।
एक्सप्रेस-वे के सभी पांच फ्लाइओवर कंसल्टेंट एजेंसी की देखरेख में बन रहे हैं। निर्माण पूरा होने के बाद तीन एजेंसियां इसकी गुणवत्ता की जांच करेंगी। सबसे पहले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक्सपर्ट इस ब्रिज और सड़क की जांच करेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की लैब में मटेरियल की क्वालिटी की जांच करेंगे। आखिर में कंसल्टेंट कंपनी अपनी जांच रिपोर्ट देगी। तीनों रिपोर्ट एक जैसी यानी पूरी तरह से पॉजीटिव होने के बाद ही ट्रैफिक शुरू होगा।
तेलीबांधा ओवरब्रिज पर हादसे की वजह से बंद हुए एक्सप्रेस-वे का दोबारा निर्माण हुआ तो यही ओवरब्रिज सबसे पहले बना। उस पर ट्रैफिक शुरू हो गया है। ब्रिज बनने के बाद की उसकी तीन स्तर पर सेफ्टी ऑडिट होती है। सेफ्टी ऑडिट के बाद तेलीबांधा फ्लाइओवर से फुंडहर मोड़ होकर शदाणी दरबार यानी धमतरी नेशनल हाईवे तक सड़क खोली जा सकती है। बचा काम पूरा होते ही स्टेशन से शदाणी दरबार तक 12 किमी की सड़क पूरी तरह से शुरू कर दी जाएगी।
-वीके भतपहरी, ईएनसी, पीडब्लूडी
एक्सप्रेस वे का काम हर हाल में मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। वहां के सभी ओवरब्रिज लगभग तैयार है।
वीके भतपहरी, ईएनसी, पीडब्लूडी