Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां तिल्दा विकासखंड के ग्राम खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। बंजारी धाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धरसीवां की विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बंजारी माता का दर्शन कर सबके लिए आशीर्वाद मांगा और कहा भगवान कृष्ण और बंजारी माता सबको शुभ आशीष प्रदान करें, सभी तरक्की करें और सबके जीवन में खुशहाली आए।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय प्रवास पर 26 नवम्बर को रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ.डहरिया सवेरे 11.15 बजे रायपुर से प्रस्थान कर ग्राम संडी पहूँचेंगे एवं यहां पर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सुआ नृत्य भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद आरंग आएंगे। वे आरंग में 2.15 बजे से शाम 4 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ.डहरिया रात्रि 9 बजे आरंग से प्रस्थान कर रायपुर आएंगे।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल लगभग तीन साल पूरा होने जा रहा है जिससे छग के मुस्लिम समाज को आशा की किरण नजर आ रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुस्लिम समाज का भला ही चाहते है। वे काफी पहले मुस्लिम समाज से संबंधित निगम मंडलों में नियुक्तिकर चुके होते, लेकिन कुछ तथाकथित पदों पर बैठे पावरफुल मुस्लिम नेता अल्पसंख्यक आयोग और रिक्त अल्पसंख्कों से संबंधित विभागों में नियुक्ति को जानबूझ कर रोक रखे है ताकि उनका वर्चस्व बना रहे यही कारण है कि यहां नियुक्ति रूकी हुई ऐसा मुस्लिम समाज के लोग महसूस करते है। अन्यथा क्या कारण है कि सिर्फ मुसलमानों से संबंधित विभाग को जानबृझ कर रोककर रखा गया है। उन तथाकथित नेताओं की कोशिश यह भी होती है कि उन पदों पर ऐसे व्यक्ति को जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं जैसे कि ब्यूरोक्रेट, शायर, कलाकार, खिलाड़ी अथवा ज्यूडिसरी से सेवा निवृत्त व्यक्ति को बैठाना चाहते है जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी निष्ठावान पार्टी के प्रति इमानदार समर्पित योग्य एवं जमीन से जुड़े वरिष्ठ मुस्लिम  नेता को ही पद देना चाहते है। ताकि मुस्लिम समाज का भला हो लेकिन ऐसे नेताओं के कारण मामला ठंडे बस्ते में है। प्रभारी महामंत्री के रायपुर आगमन पर भी मुस्लिम समाज को लोग उनसे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अल्पसंख्यक आयोग में मुस्लिम समुदाय से चेयरमेन बनाने के लिए गुहार लगाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुसलमान समाज हमेशा से कांग्रेस पार्टी का समर्थक रहा है और चुनावों में मुस्लिम कार्यकर्ता वफादारी और निष्ठा के साथ पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जमकर पसीना बहाते रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े होने के कारण लोंगो में पार्टी नेतृत्व और नेताओ से अपेक्षा भी रहती है। लगभग तीन साल पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी मुस्लिम समाज को लगा कि अब उन्हें राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा और वे सरकार के माध्यम से समाज के कल्याण के कुछ कार्य करने के साथ अपनी समस्याओं का समाधान भी निकाल सकेंगे। लोगों को उम्मीद थी कि सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बनाए के आयोग और दीगर प्रतिष्ठानों में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। खासकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन का पद मुसलमान अपने कुनबे से चाहता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने अन्य समुदाय से चेयरमेन नियुक्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में मायूसी है। समाज के लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक आयोग ही ऐसी सरकार प्रवर्तित संस्था है जिसके माध्यम से मुस्लिम समुदाय अपनी जरूरतों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उसका समाधान निकलवा पाता है। चूंकि अल्पसंख्यक समुदाय में सर्वाधिक जनसंख्या मुसलमानों की है जिसमें भी अधिकांश सुन्नी मुसलमान हैं। ऐसे में सुन्नी मुसलमान अपने बीच से ही आयोग का चेयरमेन चाहता है।समाज से जुड़े नेताओं का भी मानना है कि गैर मुस्लिम चेयरमेन होने से समाज के लोगो की अपेक्षाएं पूरी नहीं हो पाती और नहीं उनकी समस्याओं का समाधान ही हो पाता है। गजट में भी आयोग का अध्यक्ष अल्पसंख्यकों में ज्यादा जनसंख्या वाले समाज से बनाए जाने का उल्लेख है।
सुन्नी मुसलमान को चेयरमेन बनाने से यूपी चुनाव में होगा फायदा
छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री भी यूपी के मुस्लिम बाहुल क्षेत्र बाराबंकी का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है । छत्तीसगढ़ के कई मुस्लिमों से चर्चा करने पर बताया कि यह बात सही है कि यूपी के महत्वपूर्ण दरगाह और मरकज जिसके अनुयायी पूरे देश भर में है। छत्तीसगढ़ में भी सुन्नी मुस्लिम तबके के लगभग सौ फीसद लोग कछोछा शरीफ, बरेली शरीफ, देवा शरीफ और मकनपुर शरीफ दरगाह से ताल्लुक रखते है और जुड़े हुए है। इन जगहों पर इनका आना-जाना साल भर लगा रहता है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ के मुसलमानों का सीधा संपर्क उत्तरप्रदेश के मुसलमानों से बना रहता है। उत्तरप्रदेश में वर्तमान में मुसलमान कांग्रेस से कटे हुए हैं और उनका सपोर्ट सपा को मिल रहा है। ऐसे में मुसलमानों को कांग्रेस से जोडऩे के लिए मुसलमान हित से जुड़े किसी बड़े फैसले की जरूरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव के लिए प्रमुख आव्जर्वर बनाए गए हैं ऐसे में उनका लिया गया कोई भी फैसला वहां की राजनीतिक स्थिति पर असर डालेगा। ऐसे में मुसलमान विशेष कर सुन्नी मुसलमान चाहते हैं कि छग में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन के पद पर किसी सुन्नी मुसलमान को नियुक्त करने का सीएम ऐलान करे तो इसका बड़ा संदेश यूपी के मुसलमानों का जाएगा और वे कांग्रेस की तरफ फिर से मुखातिब होंगे। देखा यह जा रहा है कि मुसलमान मूलत: कांग्रेस समर्थक होने के बाद भी वर्तमान में सपा और बसपा का समर्थन कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मुस्लिम नेताओं ने भी इस बात पर हामी भरी कि यूपी और छग के मुसलमानों को बीच आपसी तालमेल है जिससे उनको छग की राजनीति के बारे में जानकारी मिलती रहती है। चंूकि भूपेश बघेल यूपी के चुनाव प्रभारी है और यूपी में 30 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स है उनको अपने पाले में लाने और लुभाने के लिए छग के नेताओं को छग अल्पसंख्यक आयोग में बिठाकर इसका फायदा यूपी चुनाव में उठाया जा सकता है। इस सबंध में शीघ्र ही छग के मुस्लिम नेताओं का समूह प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखेंगे और ट्विटर और सोशल मीडिया पर भी जानकारी देंगे।
सुन्नी मूसलमानों को सीएम भूपेश से उम्मीद, सुनेंगे फरियाद…
लोगों ने यह भ्रम फैला रखा है कि एक मुस्लिम को पद दिया गया तो दूसरा मुस्लिम नाराज होगा बल्कि ऐसा नहीं है,सभी सुन्नी मुस्लिम एक है और अगर भूपेश बघेल किसी एक को पद देते है तो पूरा समाज स्वागत करेगा। समाज के लोगों और नेताओं में किसी प्रकार की नाइत्तेफाकी नहीं रहेगी, चूंकि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का तीन साल कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस स्थिति में मुस्लिम नेता भूपेश बघेल से काफी उम्मीद लगाए है कि इस पद पर किसी सुन्नी मुस्लिम नेता को बिठाया जाएगा। वर्तमान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मुस्लिम समाज दुर्भावना नहीं रखता लेकिन बहुसंख्यक मुसलमानों की समस्या का निराकरण या समाज के विकास के लिए सरकार को दिए जाने वाले सुझाव के लिए ऐसे महत्वपूर्ण पद पर मुस्लिम समाज का चेयरमेन होना जरूरी है। जिसका फायदा यूपी चुनाव में भी देखने को जरूर मिलेगा।
वर्तमान अध्यक्ष से कोई दुर्भावना नहीं
सुन्नी मुस्लिम समाज के नेताओं का कहना है कि वर्तमान अल्रसंख्यक आयोग के अध्यक्ष समाज को कोई दुर्भावना नहीं है। मुसलिम समाज चाहता है कि उनका कार्यकाल समाप्ति की और है तो प्रदेश सरकार इस पद पर किसी सुन्नी मुसलमान नेता को बिठाए।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी हेतु बारदाना क्रय, वितरण, केन्द्रीय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से नियमित समन्वय तथा आवश्यक समन्वय की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। श्री कैसर अब्दुलहक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव तथा महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) पर बने रहेंगे। श्री कैसर अब्दुलहक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग के सचिव, जूट कमिश्नर भारत सरकार, प्रबंध संचालक मार्कफेड, रजिस्ट्रार, सहकारी समिति एवं अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य संपादित करेंगे।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। कोविड की दूसरी लहर का असर ग्रामीण और दूर दराज के इलाको पर भी देखने को मिला। दूसरी लहर मे ऑक्सीजन की जरूरत प्रमुख रूप से सामने आई। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने पूर्व तैयारी हेतु महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास से बालोद जिले के डोंडी-लोहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए लगभग साढ़े सात लाख रूपए के चिकित्सा उपकरणो की गाड़ी को रवाना किया।
 चिकित्सा उपकरण कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों मे मदद करते हुए ऑक्सफैम इंडिया संस्था द्वारा मिशन संजीवनी के तहत प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ऑक्सफैम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से ज्यादा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व तैयारी के लिए यह मदद महत्वपूर्ण है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु चिकित्सा उपकरण में आक्सीजन सिलेंडर 40 लीटर क्षमता के 6 नग, आक्सीजन फ्लो मीटर 10 नग, आक्सीजन नसल मास्क 40 नग, पल्स आक्सी मीटर 6 नग, नेबुलाइज़र 6 नग, बेड सेमी फ़ाउलर गद्दा सहित 5 नग, बी पी मशीन एल ई डी 2 नग, डिजिटल थर्मामीटर 10 नग, मल्टी पेरामीटर पेशेंट मॉनिटर 1, बाईपेप मशीन 1 नग एवं ऑक्सिजन कोन्सेंट्रेटर 1 नग शामिल हैं। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिय 100 पीपीई किट भी है। इस तरह के चिकित्सा उपकरण ऑक्सफैम इंडिया ने 9 अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आवश्यकता अनुसार 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो को भी प्रदान किये गए हैं।  
ऑक्सफैम इंडिया के प्रतिनिधि श्री आनंद शुक्ल ने बताया कि कोविड महामारी के व्यापक प्रभाव को देखते हुए ऑक्सफैम इंडिया संभावित तीसरे लहर की पूर्व तैयारी के लिए ग्रामीण और दूर दराज के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे चिकित्सा उपकरणो को पहुचाने प्रयासरत है। चिकित्सा उपकरणो के साथ साथ जरूरतमन्द लोगों के लिए सूखा राशन की भी व्यवस्था की गई है।
ऑक्सफैम इंडिया के प्रकाश गार्डिया ने बताया कि ऑक्सफैम ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष फोकस कर रही हैं। वर्तमान में कबीरधाम और राजनान्दगाँव जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों को मेडिकल किट प्रदान किया जा रहा है। चिकित्सा उपकरणो के साथ साथ जानकारीयों के फैलाव पर भी काम हो रहा है। चिकित्सकों के द्वारा वैक्सीन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ी मे मेसेज भी रेकॉर्ड किए गए हैं।
 

 
 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा और सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे जंक्शन जहां दुर्घटना अधिक हो रहे है, जिलेवार सघन अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही करें।
मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि प्रदेश में आम नागरिकों को हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल के जरिए नागरिकों को सड़क दुर्घटना के बचाव के लिए जागरूक करें। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से कहा कि जिलों में सड़क सुरक्षा के लिए जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से किया जाना चाहिए। प्रत्येक महीने में जिले स्तर पर सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक होनी चाहिए। श्री जैन ने निर्देश दिए कि यातायात के नियमों के प्रति विद्यार्थियों एवं पालकों में अधिक जागरूकता लाने के लिए क्विज प्रतियोगिता जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर पर इसका आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए और विजेता को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। पशु पीड़ित सड़कों एवं चौक-चौराहों का चिन्हांकित कर जन सामान्य की सड़क सुरक्षा को विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का दूसरे राज्यों से तुलनात्मक अध्ययन करने के भी निर्देश दिए, जहां सड़क दुर्घटना में कमी आयी है।
अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में वाहन में जीपीएस की मॉनिटरिंग के लिए अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) को दिया गया है। राज्य में विद्यालयों में कक्षा पहली से दसवीं तक में अनिवार्य रूप से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को शामिल किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत पाठ्यपुस्तकों में यातायात शिक्षा सामग्री, विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता एवं सजगता के उन्नयन के लिए कार्यक्रम, स्कूल बस संचालन में मानक व्यवस्था स्थापित करने संबंधित कार्यवाही पर चर्चा हुई। विद्यालयों में कौन बनेगा सड़क सुरक्षा चैम्पियन जैसे कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रोजेक्ट वर्क भी दिए जा रहे है। अब तक विद्यालयों में यातायात संबंधित नियमों पर आधारित 4578 क्विज का आयोजन किया जा चुका है और विजेता अपना सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर रहें है।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाय के अंतर्गत पूर्व में चिन्हित ब्लैक स्पॉट का सुधार, नए ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं सुधार हेतु नियत प्रोटोकॉल तथा सुधार कार्य की प्रगति, विभिन्न मार्गाे पर सुरक्षा हेतु किए गए उपाय, प्रमुख नए मार्गों पर वाहन चालकों हेतु संस्थापित सुविधाएं, सड़क सुरक्षा की दृष्टि से रोड डिजाईन सुनिश्चित करने हेतु की गयी कार्यवाही, मुख्य सड़कों की सड़क सुरक्षा ऑडिट की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में परिवहन विभाग के अंतर्गत नए मोटरयान अधिनियम के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, ओव्हरलोड वाहनों की कार्यवाही, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकने के अन्य उपाय पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य में ट्रामा सेंटर की स्थिति, शासकीय एवं निजी एंबुलेंस की मैपिंग पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग के अंतर्गत वर्तमान सड़क सुरक्षा परिदृश्य एवं सड़क सुरक्षा कोष, यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्यवाही, यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत सड़कों पर वाहन चालकों को प्रभावित करने वाले साइन-बोर्ड एवं होर्डिंग तथा जानवरों को हटाने के संबंध में भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन के संबंध में चर्चा हुई। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) को सुचारू संचालन के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक में सचिव लोक निर्माण श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, एडिशनल डीजी टैªफिक श्री प्रदीप गुप्ता, परिवहन आयुक्त श्री टोपेश्वर वर्मा, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री एस.चौधरी, जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चिराग योजना के शुभारंभ के अवसर पर कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का (कृषि मेला) अवलोकन भी किया और यहां के प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया गया। कृषि मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र-इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लाई फोड़ाई मशीन, लघु धान्य फसल बुआई यन्त्र, हल, मेंड़ बनाने का यन्त्र, कोदो वीडर, पैडी वीडर, साईकिल व्हील हो, बस्तर कृषि उत्पाद का प्रदर्शन, लघुधान्य फसलों की विभिन्न किस्में, काजू प्रसंस्करण केन्द्र आदि का प्रर्दशन किया गया। कृषि मड़ई में मछली पालन विभाग, नारियल विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) में हरीहर बाजार, डैनेक्स, पशुधन विकास विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विकास एवं कृषि कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभिन्न उत्पादों, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और कृषकों, महिला स्व-सहायता समूहों, लघु वनोपज का संग्रहण, प्रसंस्करण से बने उत्पादों का स्वाद भी लिया।
 बस्तर कृषि उत्पाद का प्रदर्शन
मछली पालन विभाग की मोंगरी योजना 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मछली पालन विभाग की मोंगरी योजना के तहत 10 मत्स्य उत्पादकों को मोटर साइकिल सह आईस बाक्स का वितरण किया और कृषि अभियांत्रिकी बस्तर संभाग के तहत 7 कृषकों एवं एक महिला स्व सहायता समूह को एक-एक नग ट्रैक्टर सह उन्नत कृषि यंत्र प्रदाय किया। उन्होंने कच्ची घनी तेल प्रसंस्करण मशीन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रदर्शित बस्तर के सभी जिलों बस्तर का काजू, कोण्डागंाव का नारियल, नारायणपुर का शकरकन्द, कांकेर का सीताफल, सुकमा की लौकी, दंतेवाड़ा का कुम्हड़ा और बीजापुर का चीकू की भूरी भूरी प्रश्ंासा की। उन्होंने रागी से निर्मित कुकीज़ का स्वाद लिया और महिला स्व-सहायता को स्थानीय उत्पादों से विशिष्ट खाद्य एवं पेय पदार्थ निर्मित करने के लिए प्रोत्साहन दिया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक दंतेवाडा श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंज़ाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कलेक्टर श्री रजत बंसल, सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यकर (आबकारी) वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में आयोजित अबूझमाड़ हस्तषिल्प महोत्सव में विभिन्न प्रदेषों एवं राज्य के अन्य जिलों से आये षिल्पियों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल लगाने वाले षिल्पियों से उनके गृह जिला व राज्य, उनकी द्वारा तैयार की गयी सामग्री की कीमत, तैयार करने में लगने वाले समय, विक्रय हेतु बाजार में मांग आदि के संबंध में बातचीत की और उनकी कला की बारीकी को देखा और समझा। 
ज्ञात हो कि इस महोत्सव में उत्तर प्रदेष, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार सहित प्रदेष के जांजगीर चांपा, रायपुर, कोण्डागांव और नारायणपुर के कलाकारों ने हस्त निर्मित सामानों के स्टॉल लगाये हैं। मंत्री लखमा ने इन दुकानदारों के उत्साहवर्धन के लिए इनसे सामान भी खरीदे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तष्ल्पि विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कष्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, वेदवती पात्र, रजनू नेताम, राजेष दीवाल, संजय राय के अलावा कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान धरमपुरा-01 में नवनिर्मित इंद्रावती ‘वर्किंग वुमेन ट्रांजिट हॉस्टल’ के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके कमरों की चाबियां सौंपी। उन्होंने यहां गृह प्रवेश करने वाली महिला हितग्राहियों को चाबी सौंपते हुए सुरक्षित वातावरण में आवास की सुविधा पाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हितग्राहियों के पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में भी जानकारी ली। बातचीत के दौरान हितग्राहियों ने अत्यंत अल्प किराए में सर्वसुविधायुक्त सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। 
यह 100 सीटर हॉस्टल लगभग 6 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से निर्मित किया गया है। हॉस्टल में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं सर्वसुविधा युक्त आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में हॉस्टल में निवासरत् महिलाओं से मुख्यमंत्री बघेल ने व्यवस्थाओं से संबंध में चर्चा की। उत्तराखंड की ऋचा साहू, दिल्ली की जया और कोलकाता की आत्रेयी ने बताया कि वे लोग एनजीओ में कार्यरत् हैं यहां पर कुछ दिनों से निवास कर रही हैं। इन युवतियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पूर्व में यहां पर आकर आवास ढूंढना एक बड़ी समस्या थी साथ ही किराये के घर मिलने में भी कुछ न कुछ समस्याएं आती रही हैं। परन्तु अब इस हॉस्टल के निर्माण से कामकाजी महिलाओं की इस समस्या का समाधान हो गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
 इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी और संतराम नेताम, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम आस्था निकुंज सियान वाटिका में बुजुर्गों के लिए फिजियोथेरेपी केन्द्र का उद्घाटन किया और बुजुर्गो की सहूलियत के लिए फिजियोथेरेपी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात की।