Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री तीर्थ शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ समता कॉलोनी रायपुर में 18 नवंबर से प्रारंभ दो दिवसीय जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण आवासीय कार्यशाला का समापन 19 नवंबर को डॉ. किरणमयी नायक, अध्यक्ष महिला आयोग छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। इस अवसर पर श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा दिया गया नारा “इक्कसवीं सदी – नारी सदी” आज पूरे विश्व मे मूर्त रूप ले रहा है। हम सभी को गुरुदेव के संदेश को घर-घर पहुंचाना चाहिए। श्रीमती नायक ने यह भी बात कही कि एक परिवार और आने वाली पीढ़ी को सुधारने के लिए महिलाओं की भूमिका अग्रणी रहती है। यदि सभी महिलाएं अपने घर के बच्चे को बचपन से ही यह प्रशिक्षण दें कि वह हर कार्य में अपनी बहनों एवं माताओं को सहयोग प्रदान करें और सभी महिलाओं के प्रति अच्छी दृष्टि रखें तो नारी प्रताड़ना की समस्या शत प्रतिशत समाप्त हो सकती है । महिलाओं के सम्मान और अस्मिता सदैव बरकरार रखने हेतु पुरुष वर्ग का वैचारिक उत्थान भी आवश्यक है। 
रायपुर जिला समन्वयक लच्छु राम निषाद एवं जिला महिला प्रभारी श्रीमती कस्तूरी साहू ने बताया कि इस कार्यशाला में रायपुर जिले के अभनपुर, आरंग,धरसींवा, तिल्दा,रायपुर महानगर से खमतराई, तेलीबांधा,समता कालोनी सन्तोषीनगर, कुशालपुर,टाटीबंध, दावड़ा कालोनी,बोरियाखुर्द आदि ब्लॉक से 350 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। जिन्हें शांतिकुंज से प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती सरला कोसरिया की टोली द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में जनजागरूकता जैसे नारी की समस्या और समाधान, कौशल विकास, संस्करवाँ पीढ़ी के गढ़ने में नारी का महत्व अन्य विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया । 
 युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पं. राम शर्मा आचार्य जी ने बहुत पहले ही इक्कीसवीं सदी नारी सदी की घोषणा कर नारी जागरण अभियान को सभी अभियानों से महत्वपूर्ण बताया है। ईश्वर ने नारी को अपना प्रतिनिधि बना कर इस धरती पर भेजा है। अपने समस्त गुणों से नारी को युक्त किया है जिसमें प्रेम, करुणा, संवेदना, सद्भावना, जैसे भावनाओं के साथ उसे अदम्य शक्ति से भी ओत-प्रोत किया है। उनके इन्हीं गुणों को उभारने, सशक्त बनाने हेतु जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस अवसर में प्रमुख रूप से सर्व श्रीमती रेणु शुक्ला, पदमा वर्मा, आदर्श वर्मा, उर्मिला नेताम, मनोरमा राठौर, तारा कश्यप, अनोखी निषाद, पूर्णिमा कश्यप आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे। 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है. जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे किसानों की जीत करार दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया. राहुल गांधी ने किसानों को जीत की मुबारक भी दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी उन कई नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले साल पेश किए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के कुछ मिनट बाद ट्वीट किया। 
राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा पर पीएम मोदी पर कटाक्ष करने में कोई समय नहीं गंवाया. तीनों कृषि कानून वापस किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, ”देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया, अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान! छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है की देश के किसान जीते हैं और नरेंद्र मोदी का अंहकार हारा है. भाजपा नेताओं द्वारा किसानों को कभी ठग, अंहकारी, कभी चीनी, पाकिस्तानी समर्थक क्या-क्या उनके लिए नहीं कहा गया. प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं को देश और किसानों से माफी मांगनी चाहिए। 
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों का अवलोकन करते हुए नागरिक।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित खालसा स्कूल में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए । उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शाल और श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव देश दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी ने मानवता की सेवा का संदेश दिया, उन्होंने सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। कोरोना संकटकाल में सिक्ख समाज द्वारा मानवता की सेवा के किए गए उत्कृष्ट कार्यो का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिक्ख समाज ने छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह समाज के लोगों की गुरु के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव देश के ऐसे बिरले सन्तों में शामिल हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा यात्राएं की। उन्होंने मक्का-मदीना से लेकर देश के विभिन्न स्थानों सहित छत्तीसगढ़ के फुलझर तक कि यात्रा की।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी है। भूपेश बघेल ने गुरूनानक जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर में इस दिन गुरूवाणी, अरदास, कीर्तन, लंगर, गुरूद्वारों में धार्मिक अनुष्ठान और सेवाभाव से आध्यात्मिक वातावरण बनने के साथ आपसी भाई-चारे का अनुपम उदाहरण दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक जी को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान को बांटने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में लगा दिया। गुरू नानक जी के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं, और लोगों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारे के साथ जीवन जीने को प्रेरित करते हैं।
 

 panchayattantra24.com,रायपुर। थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा मेन रोड स्थित मां लक्ष्मी टेलीकॉम दुकान में चोरी करने वाले संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील खत्री ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह फारेस्ट कालोनी के पास शुभम के.मार्ट के पीछे पंडरी का निवासी है तथा उसका सरोरा उरला मंे मां लक्ष्मी टेलीकाम नाम से मोबाईल दुकान है। प्रार्थी प्रतिदिन की तरह दिनांक 10.11.21 की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया था। दिनांक 11.11.21 के प्रातः 08ः00 बजे के लगभग प्रार्थी के पड़ोस के दुकानदार ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके दुकान का शटर साईड से ऊखडा हुआ है। जिस पर प्रार्थी अपने दुकान में जाकर देखा तो दुकान में लगे शटर का बाएं ओर ऊखडा हुआ था। प्रार्थी दुकान अंदर प्रवेश कर देखा तो मोबाईल दुकान के अंदर शोकेस में रखें विभिन्न कंपनियांे के कुल 08 नग मोबाईल फोन नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के अंदर प्रवेश कर दुकान में रखें विभिन्न कंपनियांे के कुल 08 नग मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 413/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी के दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही पूर्व में दुकान में काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक घटना को कबीर नगर सोनडोंगरी स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी संजय गुप्ता एवं लक्ष्मण ध्रुव एवं एक अन्य लड़के, जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है को घटना स्थल के आसपास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी संजय गुप्ता एवं लक्ष्मण ध्रुव के साथ मिलकर दिनांक घटना को मोटर सायकल से मोबाईल दुकान में जाकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। तीनों पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना कबीर नगर से जेल निरूद्ध रह चुके है।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में 7 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदर्शिता पूर्ण नीतियों की वजह से आज छत्तीसगढ़ में खेती किसानी बेहतर स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जामुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माण तथा जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देशभर में डीएपी का संकट है और अगले साल भी संकट के कम होने के आसार नहीं हैं, डीएपी के मूल्यों के और बढ़ने की आशंका भी है। इस लिहाज से देखें तो छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के माध्यम से जिस तरह से कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है उससे जैविक खाद के रूप में विकल्प किसानों को प्राप्त हुआ है। इस विकल्प से मिट्टी की उर्वरता भी सुरक्षित होगी और साथ ही किसान बेहतर उत्पादन भी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में जिस तरह से डीएपी की दिक्कत बनी हुई है उसे देखकर यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन को लेकर जो नीति बनाई गई, वह बहुत कारगर नीति है और किसानों के विकास के लिए उपयोगी है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम कृषकों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दे रहे हैं। सरकार ने भूमिहीन मजदूरों का भी ध्यान रखा और उनके लिए भी प्रतिवर्ष 6000 रुपये देने की योजना लाई गई है। इस मौके पर अपने संबोधन में वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां किसानों तथा सभी वर्गों के लिए उपयोगी रही है। कर्जमाफी तथा राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से उन्होंने किसानों के हितों को आगे बढ़ाया। इस मौके पर अपने संबोधन में नगरी प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश में नगरीय अधोसंरचना के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में बहुत से कार्य हुए हैं जिसकी वजह से प्रदेश को अनेक पुरस्कार मिले हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में पीएचई मंत्री श्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि जामुल क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं का मुख्यमंत्री हमेशा ध्यान रखते हैं, यहां के विकास कार्यों के लिए उन्होंने लगातार राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जामुल-नंदिनी-अहिवारा सड़क का काम भी शीघ्र ही आरंभ होगा।
हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि तथा सामग्री का हुआ वितरण मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हितग्राही मूलक योजनाओं की सहायता राशि के चेक, श्रम विभाग के हितग्राहियों को उन्होंने सहायता राशि को चेक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म, आंगनबाड़ियों के लिए प्रीस्कूल किट का वितरण किया। मत्स्यपालकों को उन्होंने मछली बीज तथा किट प्रदान किया मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को पट्टा वितरित भी किया।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। घर की चारदीवारी और मजदूरी करने तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज मनरेगा में महिला मेट के रूप में काम कर बदलाव की कहानियां गढ़ रही हैं। हाथ में टेप लेकर गोदी की माप का लेखा-जोखा अपने रजिस्टर में दर्ज करने से लेकर मनरेगा कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और स्वरोजगार के माध्यम से उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की मुहिम की अगुवाई भी वे बखूबी कर रही हैं। मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए महिलाओं के आजीविका संवर्धन और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महिला मेट महत्वपूर्ण काम कर रही हैं। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड की दुब्बाटोटा ग्राम पंचायत की आदिवासी महिला मेट श्रीमती गंगोत्री पुनेम भी अपने गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में लगी हुई हैं। मनरेगा के साथ ही सरकार की दूसरी योजनाओं के माध्यम से वह महिलाओं की आमदनी बढ़ा रही है।   
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड
मनरेगा में मेट की अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से अंजाम देने के साथ ही 30 साल की गंगोत्री पंचायत के साथ मिलकर गांव में वित्तीय समावेशन को भी बढ़ा रही है। दुब्बाटोटा में मनरेगा मजदूरी का भुगतान पहले नगद होता था। गंगोत्री की कोशिशों से अब श्रमिकों के बैंक खातों में इसका भुगतान हो रहा है। गांव से छह किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की दोरनापाल शाखा में पिछले साल तक 300 मनरेगा श्रमिकों का बचत खाता था। गंगोत्री ने इस वर्ष 66 और श्रमिकों का वहां खाता खुलवा दिया है। श्रमिकों की मजदूरी अब सीधे उनके खातों में आ रही है।
महिला मेट के साथ घर-घर जाकर महिलाओं से बात की
गांव में मनरेगा कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में गंगोत्री की बड़ी भूमिका है। उन्होंने गांव की चार अन्य महिला मेट के साथ घर-घर जाकर महिलाओं से बात की और उन्हें महिला मेट के सुपरविजन में काम करने के लिए प्रेरित किया। उन लोगों का यह प्रयास रंग लाया। उनकी लगातार कोशिशों से इस साल गांव की 480 महिला श्रमिकों को 23 हजार 272 मानव दिवस का रोजगार मिल चुका है। महिला मेट की उपस्थिति से आदिवासी क्षेत्रों की महिलाएं कार्यस्थल पर सहजता महसूस कर रही हैं। इससे मनरेगा कार्यों में महिला श्रमिकों की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।
गंगोत्री एक साल पहले तक खेती में पति का हाथ बटाकर और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। वह गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) के अंतर्गत गठित सीता स्वसहायता समूह से जुड़ी और आजीविकामूलक गतिविधियों में सक्रिय हुई। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित किया। बारहवीं तक शिक्षित गंगोत्री शुरूआत से ही अपने समूह में ‘बुक-कीपर’ की जिम्मेदारी उठा रही है। उसका समूह मुर्गीपालन और अंडा उत्पादन के काम में लगा हुआ है। इससे हो रही आमदनी से समूह की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर के नए बस टर्मिनल भाठागांव से शहर के सभी रूटों में सिटी बस चलाने के लिए जिला व नगर निगम प्रशासन योजना बना रहा है। दरअसल पंडरी से भाठागांव नया बस स्टैंड में शिफ्टिंग के बाद शहर में यातायात का दबाव तो कम हो गया, लेकिन यात्रियों को भाठागांव तक पहुंचाने केवल आटो, ई-रिक्शा की सुविधा होने से दिक्कतें होने लगी हैं। आटो चालक मनमाना किराया वसूल रहे है। लिहाजा प्रशासन बंद सिटी बसों को चलाने आपरेटरों की किराया वृद्वि, टैक्स में छूट समेत अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश करा रहा है। बुधवार को मोवा, पंडरी, शंकरनगर, तेलीबांधा, अवंति विहार, राजेंद्र नगर, देवपुरी, सेजबहार,डूंडा, बोरियाखुर्द, आमानाका, खमतराई, गुढिय़ारी आदि इलाके के यात्री आटो व ई रिक्शा से भाठागांव पहुंचे। रेलवे स्टेशन, पंडऱी से नए बस स्टैंड ले जाने के लिए प्रत्येक यात्री से 40-50 रुपये और निजी में दो से तीन सौ रुपये तक आटो चालक वसूल रहे है। सिटी बस नहीं चलने से आटो एकमात्र विकल्प है। पहले यात्रियों को रेलवे स्टेशन से पंडरी आने में मात्र दस रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब भाठागांव जाने के लिए चार से पांच गुना पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। 
परेशान रहे नौकरी पेशा बलौदाबाजार मार्ग से लगे गांवों के स्कूलों, फैक्ट्री आदि में शहर से रोज सैकड़ों लोग सुबह के समय सिटी बस, स्थानीय यात्री बस से आते-जाते थे। कम किराया में वे अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच जाते थे, लेकिन सिटी बस बंद होने से रोज अधिक पैसे खर्च कर जाने को विवश हैं। विधानसभा-बलौदाबाजार रोड पर ऐसा ही नजारा बुधवार को देखने को मिला। सुबह के समय सिटी बस नहीं चलने से से सैकड़ों लोग परेशान रहे। 
शहर भर में शुरू हो सिटी बस: नेता प्रतिपक्ष नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि प्रशासन ने भाठागांव नया बस स्टैंड तो शुरू करा दिया, लेकिन यहां लोग कैसे पहुंचेंगे और वहां से कैसे अपने घर जाएंगे, इसका कोई बंदोबस्त नहीं किया गया। नए बस स्टैंड तक आने-जाने के लिए शहर भर से सिटी बस संचालन शुरू कराया जाना चाहिए। यह नगर निगम का कार्य है कि यात्रियों को सुविधा दे। आटो स्टैंड में डेढ़ सौ से अधिक आटो व ई-रिक्शा 
 नए बस स्टैंड की खाली जगह पर आटो स्टैंड बनाया गया है। यहां एक साथ डेढ़ सौ आटो और ई-रिक्शा खड़ी की जा सकती है। इसके अलावा समीप ही नीलकंठेश्वर मंदिर के सामने सड़क किनारे भी आटो की पार्किंग बनाई गई है। यहां एक साथ सौ आटो खड़ी करने की व्यवस्था है। इन क्षेत्रों से हो सिटी बसों का संचालन शहर सेजबहार, डूंडा, संतोषीनगर, रायुपरा, महादेवघाट, टाटीबंध, सरोना, देवपुरी, माना, तेलीबांधा, पंडरी, मोवा, खमतराई, भनपुरी, पुरानी बस्ती, जीई रोड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य मुख्य मार्गो पर सिटी बसों का संचालन आवश्यक हो गया है। यहां से नए बस टर्मिनल आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका फायदा उठाकर आटो और रिक्शा चालकों ने लोगों से मनमाना किराया वसूला। 
 विधानसभा रोड से भाठागांव तक के लिए वसूला 350 रुपये किराया बलौदाबाजार जिले के अमेरा गांव से सपरिवार बस से विधानसभा रोड और फिर वहां से आटो रिक्शा से भाठागांव पहुंचे श्रमिक संजय रात्रे, संतोष नंदन ने बताया कि सिटी बस नहीं मिलने के कारण आटो रिक्शा में 350 रुपये देकर भाठागांव तक आए है। यहां से महाराष्ट्र के देवरी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे है। पैसे कम होने के कारण परिवार के बाकी लोग पैसे का इंतजाम करने गए है। गांव में कामकाज नहीं होने से दूसरे प्रदेश जाकर काम करना पड़ता है। प्रशासन ने गिनाए ये कारण कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर सिटी बस आपरेटरों की मांग पूरा करने की पहल की जा रही है। भाठागांव बस स्टैंड में हर वह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जो पंडरी में थी। शुरूआत में कई दिक्कतें आ रही है, इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। बलौदाबाजार मार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल पांच सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया है। एक-दो दिनों में अन्य मार्गों पर भी सिटी बस दौडऩे लगेगी। बतादें कि राज्य स्तर पर बसों को चलाने के लिए सरकार ने संचालकों की बात मानकर किराया बढ़ाया है वहीं अभी स्कूल बसों के लिए भी संचालकों को कुछ रियायत दी गई है। सिटी बस आपरेटरों की यह है मांग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के कारण सिटी बस आपरेटर 53 फीसद किराया वृद्धि की मांग कर रहे है। निगम प्रशासन इसके लिए शासन को पत्र लिखा है। अब उन्हें शासन के आदेश का इंतजार है। सिटी बस आपरेटरों का कहना है कि शासन जब तक टैक्स, किराया वृद्धि, नगर निगम की रायल्टी, बीमा और बैटरी लगाने के लिए 50 प्रतिशत खर्च वहन नहीं करेगी तब तक सिटी बस का परिचालन नहीं हो पाएगा। बता दें कि कोरोना के पहले रायपुर निगम द्वारा 170 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा था। लाकडाउन के दौरान बसें डिपो में खड़ी रही जिसके चलते बसों के टायर, बैटरी, आयल, वायरिंग सब खराब हो चुके है। यात्रियों के साथ बस आपरेटरों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए भाठागांव बस स्टैंड में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सिटी बसों का संचालन शहर भर के सभी रूटों पर जल्द शुरू कराया जाएगा। सौरभ कुमार, कलेक्टर रायपुर कलेक्टर के आदेश पर बलौदाबाजार रूट पर हर आधा घंटे के अंतराल में पांच सिटी बसें जीरो पाइंट विधानसभा रोड से भाठागांव स्थित नये बस टर्मिनल तक चलाई जा रही है। अन्य रूटों पर भी सिटी बस चलाने के संबंध में जल्द फैसले लिए जाएंगे। – बीएल चंद्राकर, अधीक्षण अभियंता रायपुर
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र लगभग 6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का लोकार्पण और 1.91 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रूद्रगुरू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।