Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षामंत्री एवं सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में 100% बच्चों की उपस्थिति में स्कूल खुल सकते हैं। कोरोना का केस कम है, इसलिए बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति में स्कूल खुले, इस पर विचार किया जा रहा है। सहकारी समिति के कर्मचारियों के प्रदर्शन पर मंत्री टेकाम ने कहा कि 22 नवम्बर को कैबिनेट की बैठक में सबकी सहमति के बाद उनकी मांगों पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के द्वारा ही धान खरीदी की जाएगी। सहकारी कर्मचारियों से चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि समिति के लोगों को घाटा नहीं होने देंगे। मंत्री टेकाम ने कहा है कि कर्मचारियों को सीएम पर भरोसा करना चाहिए। कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करके धान खरीदी की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में चाकू से वार कर मोबाईल फोन लूटने वाले 3 आरोपी एवं 01 अपचारी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी करण साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लक्ष्मण नगर गुढ़ियारी में रहता है तथा स्टेशन चैक स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करता है। प्रार्थी दिनांक 15.11.21 की रात्रि अपने घर जा रहा था कि रामनगर ओव्हर ब्रीज हनुमान मंदिर पास अक्षय यादव, सौरभ राजपूत कुलदीप वर्मा एवं अन्य 01 लड़का प्रार्थी से मिले तथा सभी प्रार्थी से पैसे की मांग किये प्रार्थी द्वारा मेरे पास पैसा नहीं है कहने पर उक्त चारों चाकू से प्रार्थी के जांघ पर वार कर मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 408/21 धारा 394 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढियारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना में संलिप्त आरोपी सौरभ राजपूत, कुलदीप वर्मा, अक्षय यादव उर्फ विक्की एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
 गिरफ्तार 01. सौरभ राजपूत पिता गोपाल सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी जयहिन्द चैक रामनगर थाना गुढियारी रायपुर। 02. कुलदीप वर्मा पिता स्व0 नरसिंह वर्मा उम्र 21 साल निवासी जयहिन्द चैक रामनगर थाना गुढियारी रायपुर। 03. अक्षय यादव उर्फ विक्की पिता संदीप यादव उम्र 19 साल निवासी छोटा रामनगर थाना गुढियारी रायपुर। 04. एक अपचारी बालक।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस ने पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ आरोपी विक्की उर्फ विकास चौधरी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी तिराहा पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल व जिंदा कारतूस रखा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति की भनपुरी तिराहा पास पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विक्की उर्फ विकास चौधरी निवासी मंदिर हसौद रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा विक्की उर्फ विकास चौधरी की तलाशी लेने पर उसके पास 01 नग पिस्टल एवं 08 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया। पिस्टल व जिंदा कारतूस रखने के संबंध में विक्की उर्फ विकास चौधरी से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विक्की उर्फ विकास चौधरी ने बताया गया कि वह पिस्टल व जिंदा कारतूस को बिहार से लाया है तथा वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी विक्की उर्फ विकास चौधरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 08 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 752/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी विक्की उर्फ विकास चौधरी पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी – विक्की उर्फ विकास चौधरी पिता स्व0 प्रभात चौधरी उम्र 22 साल निवासी राम नगर मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद रायपुर।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के फाफाडीह चौक में पिठालिया प्लाजा में एसएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत एनर्जी बायो फ्यूल शॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में बायो उत्पाद एवं फ्यूल की महत्ता बढ़ने तथा इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि आने वाला समय बायो उत्पादों का है। उन्होंने संस्थान को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। गृहमंत्री साहू ने यहां आधुनिक जिम का भी अवलोकन किया और कहा कि सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठान के संचालकगण उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। देवेंद्र नगर इलाके की पुलिस ने एक क्रिकेट सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 लाख 63 हजार रुपए कैश पेन ड्राइव और लैपटॉप भी बरामद किया गया है। इसके मोबाइल फोन पर कई तरह के एप मिले हैं। इन एप की मदद से ही आरोपी क्रिकेट सट्टे का धंधा चला रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक को सट्टेबाजी के इस मामले में दीपक सघानी नाम के आदमी को पकड़ा गया है। देवेंद्र नगर के सेक्टर 5 में इस शख्स का मकान है। देवेंद्र नगर थाने में पुलिस की टीम को खबर मिली कि दीपक घर से सट्टे के दांव लगवा रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दीपक के मकान के चारों तरफ पुलिस का पहरा था ताकि वो भाग न निकले। छापा मारने गई टीम इसके बाद मकान में पहुंची। कुछ पुलिसकर्मी दीपक के घर के भीतर गए। दरवाजा खुलते ही दीपक को दबोच लिया गया। दीपक कई दिनों से क्रिकेट सट्टे का काम कर रहा है। अब थाने लाकर पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि देवेंद्र नगर इलाके के कुछ कारोबारियों से रकम लेकर आरोपी सट्टे का रैकेट चला रहा था। इससे जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। 
 मुंबई के बड़े बुकी से लाइन ली थी: अकाउंटेंट अपने दफ्तर से क्रिकेट सट्टे ऑपरेट कर रहा था। उसने मुंबई के बड़े बुकी से लाइन ली थी। वह सटोरियों से ऑन लाइन दांव ले रहा था। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद उसकी ऑफिस में छापा मारा गया। खबर सही निकली। उसके पास से टी-20 वल्र्ड कप क्रिकेट में सट्टे के दांव का पूरा रिकार्ड मिला। अकाउंटेंट के लैपटॉप और मोबाइल में सट्टे की कटिंग का हिसाब मिला है। वह कुछ दाल और राइस मिल का अकाउंट देखता है। उसके पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि वह पिछले दो साल से अकाउंटेंट ऑफिस की आड़ पर क्रिकेट के गेम ले रहा था। वह मुंबई के कुछ बड़े बुकी के संपर्क में है, उनसे लिंक लेकर सट्टा चला रहा था। दीपक ने अपने परिचित कारोबारियों से भी संपर्क किया है। उन्हें आईडी और पासवर्ड बेचकर उनके माध्यम से भी क्रिकेट सट्टा चला रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह कैश ही पेमेंट लेता था। उसके घर की तलाशी के दौरान मोबाइल और लैपटाप मिला है, जिसमें सट्?टे का पूरा हिसाब लिखा है। सट्टा खेलने वालों के नाम और मोबाइल नंबर भी उसके पास मिले हैं। उसके पास जब्त रकम का वह हिसाब नहीं बता सका। इससे माना जा रहा है कि ऑफिस से मिले पौने चार लाख सट्टे की रकम है। पुलिस ने बैंक से दीपक के खाते की जानकारी मांगी है। उसके खाते में पिछले एक साल के दौरान कितना पैसा जमा हुआ है? किन किन लोगों ने पैसे जमा किए हैं। पुलिस मुंबई के बड़े बुकी से उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।
 

 
 
panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रेस हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में लोगों को जागरूक करने में मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए सभी मीडियाकर्मी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वर्तमान के डिजिटल युग में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मीडिया के महत्व के साथ वास्तविक समाचार के प्रसार, निष्पक्ष पत्रकारिता और लोकतंत्र के प्रति उसकी महती जिम्मेदारी की ओर भी ध्यान आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत करने के साथ देशहित और लोकहित में काम के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार के पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा कई निर्णय लिए हैं। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार हमेशा काम करती रहेगी।
 

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय-प्रशासन, विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने शासकीय आवास पर जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से क्षेत्रीय विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति सहित लोगों की समस्याओं को जाना। डॉ. डहरिया ने लोगों द्वारा अपनी समस्याओं और मांग के संबंध दिए गए आवेदना का हर संभव निदान करने के लिए उन्हें आश्वस्त किया। नगरीय प्रशासन मंत्री से भेंट के दौरान लोगों ने मुख्य रूप से सामुदायिक भवन, आवास, सड़क, स्कूल, अस्पताल के लिए आवेदन दिये।
जनदर्शन में जांजगीर चांपा जिले के कसडोल ब्लॉक के राजादेवरी ग्राम की रानी रूकमणि देवी शाह और श्री संतराम बरिहा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से भेंट के दौरान राजादेवरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति, हायर सेकेण्ड्री स्कूल की मांग की। उन्होंने वहां के थाना में पर्याप्त स्टॉफ की भी मांग की। आरंग के धीवर समाज के अध्यक्ष तेजराम जलक्षत्री ने समाज की तरफ से मंत्री डॉ. डहरिया को अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। नगर पंचायत बलौदा की अध्यक्ष ललिता पाटले ने सामुदायिक भवन तथा छुरा के सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत छुरा में अम्बेडकर भवन के लिए आवेदन दिया। सिंधी पंचायत नवापारा रायपुर के सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक भवन के लिए आवेदन पेश किया। नगरीय प्रशासन मंत्री को अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए। मंत्री डॉ. डहरिया ने सभी को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आश्वास्त किया।
 

 

panchayattantra24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने अलग-अलग मुद्दों पर बयान दिया है। सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों को लेकर कहा कि यदि ये राज्य के मंत्रियों को मिलने का समय नहीं देते। इसका मतलब है कि ये लोग जाने वाले हैं। इनका घमंड 7वें आसमान पर हैं। हरियाणा चुनाव में इनको जवाब मिल चुका है। लेकिन हरियाणा चुनाव में जो नतीजे निकले। यदि यही नतीजे 5 राज्यों के चुनाव में आते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम UPA के कार्यकाल के हो जाएंगे। 
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के दौरे को लेकर कहा कि UP जा रहा हूं 2 दिन का दौरा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। हमने धान से चावल बनाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन दुर्भाग्य है कि ढाई साल बाद भी अब तक अनुमति नहीं मिली। जबकि मक्के और गन्ने से अनुमति मिल चुकी है। धान से इथेनॉल बनाए जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। बता दें कि CM भूपेश बघेल UP के कालिंजर रवाना हुए हैं। वहां से UP के बांदा जाएंगे।
 

 
panchayattantra24.com,रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे हैं. जहां उन्होंने कहा कि देवव्रत सिंह के देहांत का समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया. किसे मालूम था देवव्रत सिंह इतने जल्दी चले जाएंगे. हमने देवव्रत सिंह को बच्चे के रूप में देखा है. उनके निधन से बहुत गहरा दुख हुआ है।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं में शामिल होने खैरागढ़ जा रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सीएम बघेल और मंत्रियों की बात नहीं सुने जाने पर उन्होंने निशाना साधा. इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, रामगोपाल अग्रवाल और प्रदीप चौबे एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. रायपुर एयरपोर्ट से खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे. शाम को डोंगरगढ़ दर्शन भी करने का कार्यक्रम है।
 
 

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत बिगड़ गई है. उनको कोरिया से रायपुर लाया गया है. मोवा स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. शुगर बढ़ने और पेट दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक उनके ब्रेन में भी इफेक्ट हुआ है. कोरिया में तबीयत बिगड़ने पर हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है, जिनका ICU में इलाज जारी है. फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरिया जिले के बैकुंठपुर पहुंचे हुए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी है. उन्हें देर रात ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।