Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि बच्चे देश के भावी निर्माता होते हैं। बाल दिवस, बच्चों के रूप में राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करने के लिए सार्थक पहल का दिन है। यह बच्चों के पोषण, शिक्षा, विकास और चरित्र निर्माण के लिए सोच-विचार करने और आवश्यक कदम उठाने का दिन है।

panchayattantra24.com,रायपुर। थाना टिकरापारा पुलिस ने गोकुल नगर स्थित मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया नसीम परवीन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोकुल नगर टिकरापार में रहती है। प्रार्थिया दिनांक 20.09.2021 को रात्रि अपने घर में सोयी थी तथा परिवार के अन्य सदस्य भी अलग – अलग कमरों में सोये थे। इसी दौरान रात्रि करीबन 0245 बजे प्रार्थिया की ननद आसिया बेगम ने अपने भाई उस्मान का नाम लेते हुए चिल्लाई कि घर के रूम में कोई चोर घुस गया है। जिस पर प्रार्थिया आवाज सुनकर अपने पति उस्मान के साथ उठकर रूम से जैसे ही बाहर निकली तो दो अज्ञात व्यक्ति घर के रूम से निकल कर भाग गये। रूम में जाकर देखने पर सामान अस्त व्यस्त था आलमारी खुला हुआ था, अलमारी में रखी सोने का टाप्स, लाॅकेट, नगदी रकम तथा एक नग मोबाईल नहीं था। दोनों अज्ञात चोर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 392/21 धारा 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अफसरों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थिया व उसके परिवार के अन्य सदस्यों से घटना के संबंध मंे पूछताछ करने के साथ ही आरोपियों के हुलियों के संबंध में भी पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मोनू उर्फ जीशान अली एवं बाबू उर्फ बग्गी उर्फ फारुख पिता फकीर मोहमद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 जोड़ी सोने का टाप्स एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. मोनू उर्फ जीशान अली उम्र 25 साल निवासी के.के.रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर। 02. बाबू उर्फ बग्गी उर्फ फारुख पिता फकीर मोहमद उम्र 23 साल सा.के.के. रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज दोपहर 12 बजे शंकर नगर रायपुर बीटीआई मैदान के पास स्थित राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सभा कक्ष में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम के संबंध में प्रेसवार्ता लेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ का मुस्लिम समाज बहुतायत में कांग्रेस पार्टी का समर्थक रहा है और चुनावों में मुस्लिम कार्यकर्ता वफादारी और निष्ठा के साथ पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के जमकर पसीना बहाते रहे हैं। कांग्रेस से जुड़े होने के कारण लोंगो में पार्टी नेतृत्व और नेताओ से अपेक्षा भी रहती है। लगभग तीन साल पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी मुस्लिम समाज को लगा कि अब उन्हें राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिलेगा और वे सरकार के माध्यम से समाज के कल्याण के कुछ कार्य करने के साथ अपनी समस्याओं का समाधान भी निकाल सकेंगे। लोगों को उम्मीद थी कि सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों विषेश कर मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बनाए के आयोग और दीगर प्रतिष्ठानों में मुस्लिम समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। खासकर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमेन का पद मुसलमान अपने कुनबे चाहता है लेकिन कांग्रेस सरकार ने अन्य समुदाय से चेयरमेन नियुक्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में मायूसी है। समाज के लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक आयोग ही ऐसी सरकार प्रवर्तित संस्था है जिसके माध्यम से मुस्लिम समुदाय अपनी जरूरतों और समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उसका समाधान निकलवा पाता है। चूंकि अल्पसंख्यक समुदाय में सर्वाधिक जनसंख्या मुसलमानों की है ऐेसे में समाज का आयोग के चेयरमेन के पद पर दावा वाजिब है। समाज से जुड़े नेताओं का भी मानना है कि गैर मुस्लिम चेयरमेन होने से समाज के लोगो की अपेक्षा पूरी नहीं हो पाती और नहीं उनकी समस्याओं का समाधान ही हो पाता है। आयोग का अध्यक्ष जमात से होने से लोगों को यह भी इत्मिनान रहता है कि समाज का कोई व्यक्ति कैबिनेट दर्जा तो रखता है। इस संबंध में सुन्नी मुस्लिम समाज का प्रतिनिधि मंडल सीएम भूपेश बघेल से मिलने की तैयारी कर रहे है. वही सामाजिक स्तर पर इसे लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
हालाकि कांग्रेस सरकार द्वारा आयोग का चेयरमेन अन्य समुदाय से बनाने के पीछे अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य वर्ग की नाराजगी को रोकना बताया जा रहा है लेकिन समाज के लोग इस तर्क से सहमत नहीं हैं। समाज के कांग्रेस से तालुल्क रखने वाले अनेक नेताओं ने मुखरता से इस बात की वकालत की है कि सबसे बड़ा अल्पसंख्यक तबका होने के चलते मुस्लिम समाज से ही आयोग का चेयरमेन बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस के लिए समर्पित ऐसे कई कार्यकर्ता हैं जिन्हे चेयरमेन बनाया जा सकता है ऐसे लोगों में बदरुद्दीन कुरैशी, सलाम रिजवी, शेख नाजिमुद्दीन, शेख निजामुद्दीन, मोहम्मद ताहीर, सैयद जाकिर अली वरिष्ठ अधिवक्ता, इदरीश गांधी, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद सद्दाम, मुश्ताक खोखर, मोहम्मद सिददीक, शकील खान रिजवी, अनवर हुसैन, नौमान अकरम हामिद, मोहम्मद अशरफ हुसैन, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अंसार, जलील कबीर, अब्दुल वहीद, पप्पी सेठी, शेख वलीउल्लाह, शेख मुशीर, जावेद रजा, मुबारक खान गोरी, अजिज भिंसरा, मुजफ्फर गुड्डू, अलीम अंसारी, सगीर सिद्दीकी, मोहम्मद इमरान, हाजी अखलाक खान(कोरबा), अनवर खान(जगदलपुर), वहीद भाई, शेख अय्युब(बिलासपुर), नसीम खान, रफीक खान(भिलाई), शकील रिजवी(दंतेवाड़ा), इरफान मेमन(केशकाल) समेत छत्तीसगढ़ के हर शहर में कांग्रेस के समर्पित मुस्लिम कार्यकर्ता हैं जिन्हें नुमाइन्दगी सौंपी जा सकती है।
इस मामले में कांग्रेस नेता मोहम्मद शब्बीर ने कहा कि हमारे अंदर कोई नाइत्तफाकी नहीं है। किसी भी एक मुस्लिम नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलता है तो किसी को कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वह समाज के खातिर काम करेगा। इसके लिए लोग सरकार और सीएम का शुक्रिया ही अदा करेंगे। वहीं जुबैर खान का कहना है कि छत्तीसगढ़ के किसी भी कांग्रेस के निष्ठावान मुस्लिम कार्यकर्ता को पद दिया जाता है तो समाज मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करेगा। कार्यकर्ता चाहे किसी भी शहर गांव का हो, समाज को प्रतिनिधित्व मिलना महत्वपूर्ण होगा।
त्रिपुरा कांड को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम ने निकाला मौन जुलूस छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फ़ोरम के बैनर तले त्रिपुरा में हुए पैगंबर हजरत मुहम्मद (स. अ.व) की शान में गुस्ताखी,मुसलमानों पर हुए हमले,मस्जिदों में आगजनी, कुराने पाक की बेहुरमती के खिलाफ मौन जुलूस की शक्ल में ऐतेजाज़ किया गया जिसमे मुस्लिम समाज से हजारों लोगो ने शिरकत की और अपना विरोध दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ प्रदेश मुस्लिम फोरम की तरफ से हुए इस मौन जुलुस में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। बूढ़ा पारा धरना स्थल से मौन जुलुस निकलकर निगम गार्डन के सामने खत्म हुआ. जहां से प्रतिनिधि मंडल द्वारा राष्ट्रपति के नाम राजभवन में ज्ञापन सौंपा गया। बाद नमाज जुमा हुए इस मौन जुलुस में हजारों की संख्या में मुस्लिम जन मौजूद रहे. शांति पूर्वक ढंग से मौन जुलुस निकाला गया. निगम गार्डन में छग प्रदेश मुस्लिम फोरम के द्वारा आए हुए सभी लोगो का शुक्रिया अदा किया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर। पंडरी बस स्टैंड पर 15 नवंबर से बसों की आवाजाही कंप्लीट बंद हो जाएगी। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कड़ा फैसला लेते हुए 15 नवंबर से शहर के भीतर बसों की एंट्री पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि 15 नवंबर से बसें शहर में नहीं आएंगी। रिंग रोडों के जरिये वे भाठागांव में निर्मित बस टर्मिनल जाएंगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। बच्चों में आगे बढ़ने की ललक और कैरियर की समझ विकसित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने नई पहल की है। विभाग के मुंगेली जिला कार्यालय द्वारा अपने माता-पिता और परिवार से विभिन्न कारणों से अलग बालगृह में रह रहे बच्चों को जिले के कलेक्टर-एस.पी जैसे शासकीय उच्च अधिकारियों से मिलवाने के साथ उनके कार्यालय के काम-काज को दिखाया जा रहा है, जिससे बच्चे शिक्षा का महत्व समझ सके। इस पहल से कई मासूमों की चेहरे खिल उठे और उन्होंने पढ़ाई कर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।
इस कड़ी में बीते दिनों बालगृह के बच्चों को कलेक्टर और एसपी कार्यालय दिखाने के साथ यह समझाया गया कि अफसर कैसे काम करते हैं। बच्चों से जिला कलेक्टर ने भी मुलाकात की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षा के बीज बहुत कम उम्र में पड़ते हैं। बच्चों की बड़े अधिकारियों से मुलाकात से बच्चों के मन में कलेक्टर, एसपी और दूसरे अधिकारियों जैसा बनने की चाहत जन्म लेगी। कार्यालयों में काम करते अधिकारियों को देखकर बच्चे पढ़ाई के महत्व को समझंेगे और उनमें शाला छोड़ने की प्रवृत्ति नहीं आएगी। कलेक्टर ने बच्चों को हर तरह सहयोग देने का वायदा भी किया। बाल गृह में रहकर अपने भविष्य को गढ़ने में लगे बच्चे अधिकारियों से मिलकर नई ऊर्जा और उत्साह से भर गए।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों के शहरी इलाकों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों का इलाज मुख्य मंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब उनके घर के पास जाकर किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन तथा विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बताया कि डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ मोबाईल मेडिकल यूनिट का वाहन अब गली मोहल्लों में पहुंॅचाया जा रहा है। जिससे जरूरत मंदों का इलाज कराया जा रहा है। डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मन में यह बात थी कि ऐसे लोग जो शहरों के स्लम इलाकों में रहते हैं और वे कई छोटी-बड़ी बीमारियों से पीड़ित रहते हैं परन्तु किन्ही कारणों से वे अस्पताल या चिकित्सकों के पास अपना इलाज कराने नहीं पहुच पाते हैं इसी सोच को इस योजना से साकार किया है।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर 2020 को राज्य के 14 नगर निगमों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा लागू की गई थी। इनमें रायपुर, धमतरी, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरिया चिरमिरी और बीरगांव नगर निगम शामिल हैं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना वास्तविक रूप से लोगों की जरूरत बनी है। जो लोग पैसों के अभाव या अस्पताल की दूरी के कारण अपनी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते थे और बीमारी के कारण उनका स्वास्थ्य समय-दर-समय खराब होता जाता था और उनके परिवार को गहन परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब लोगों के घरों के पास डॉक्टरों की टीम पहुचती है उनका त्वरित इलाज करती है और जरूरत पड़ने पर मरीजों को अन्य अस्पतालों में इलाज कराने सलाह दी जाती है और मरीज की हर संभव सहायता की जाती है।
स्वास्थ्य योजना छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट से अब तक प्रदेश में करीब 11 लाख 35 हजार से ज्यादा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज कराया गया है और चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई हैं। 14 नगर निगम क्षेत्रों में 60 मोबाईल मेडिकल यूनिट्स के जरिये जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास मोहल्ले में इलाज की सुविधा दी जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। रायपुर आईजी आनंद छाबड़ा ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली. इस दौरान विजुअल पुलिसिंग, जिलों के बॉर्डर पर चेक पोस्ट कर जवानों के तैनाती समेत दिए कई अहम निर्देश दिए. सीएम भूपेश बघेल के गृह विभाग की समीक्षा बैठक में तीखे तेवर के बाद रायपुर रेंज आईजी आनंद छाबड़ा ने 5 जिलों के एसपी की बैठक ली. रायपुर रेंज ऑफिस में हुई बैठक में रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल, धमतरी एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, गरियाबंद एसपी पारुल माथुर, बलौदाबाजार एसपी कल्याण एलेसेला और महासमुंद एसपी दिव्यांक पटेल मौजूद रहे।
आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को चिटफंड के फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, दूसरे राज्यों से आने वाले धान पर कड़ी कार्रवाई, दूसरे राज्यों से आने वाले गांजा समेत मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए बॉर्डर पार 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती, शहर में विजिबल पुलिसिंग के साथ शहर में जुआ, सट्टा समेत अवैध संचालित काम पर नकेल कसने के निर्देश दिये।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले ट्रेक्टर, हार्वेस्टर, व्यवसायिक टेªक्टर की खरीदी बढ़ी है। साथ ही व्यक्तिगत उपयोग के वाहनों मोटर सायकल, माल वाहक वाहनों की खरीदी में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 2 से 6 नवम्बर के बीच 13 हजार 706 वाहनों की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 12 से 16 नवम्बर के दौरान 11 हजार 697 वाहनों की खरीदी हुई थी। दीपावली के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शितापूर्ण नीतियों के कारण किसानों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए रोजगार तथा आय के अवसर निर्मित हुए। लोगों की जेब में पैसे की आवक बनी रही। इसकी वजह से कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की परिस्थितियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियां चलती रही। बीते दो वर्षों में धनतेरस-दीपावली के दौरान भी ऑटोमोबाईल सेक्टर में अच्छी रौनक रही। इस वर्ष कोरोना संक्रमण दर अत्यधिक कम होने के कारण बाजार में और भी बड़ा उछाल आया है। कोरोना संकट काल में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का कार्य चलता रहा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की दर में बढ़ोतरी, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना आदि के माध्यम से लोगों को आय और रोजगार का अच्छा जरिया मिला।
प्रदेश में वर्ष 2021 में दीपावली के दौरान 607 कृषि कार्य में उपयोग में लाए जाने वाले ट्रेक्टरों की खरीदी की गई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 242 ट्रेक्टरों की खरीदी की गई थी। इसी प्रकार वर्ष 2021 में 9 हार्वेस्टरों और 18 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई, जबकि पिछले वर्ष मात्र 01 हार्वेस्टर और 7 कमर्शियल ट्रेक्टरों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में 11 हजार 313 मोटर सायकल और स्कूटरों, 153 मोपेड की खरीदी हुई, जबकि वर्ष 2020 में दीपावली के दौरान 9 हजार 223 मोटर सायकल और स्कूटरों, 31 मोपेड वाहनों की खरीदी हुई थी। इसी तरह वर्ष 2021 में निजी उपयोग के लिए 13 ओमनी बस, 11 मैक्सी कैब, 10 मोटर कैब, 19 ई-रिक्शा, 05 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी हुई। पिछले वर्ष 07 ओमनी बस, 01 मैक्सी कैब, 8 मोटर कैब, 13 ई-रिक्शा और 29 ई-रिक्शा विथ कार्ड की खरीदी की गई थी। इसके साथ ही साथ इस वर्ष 2021 में 1370 कार, 140 गुडस् कैरियर वाहन, 23 एक्सेवेटर की खरीदी की गई है।

panchayattantra24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने विश्व निमोनिया दिवस पर शुक्रवार को प्रदेश में सांस अभियान के साथ राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने शिशु मृत्य दर में एक साल के भीतर आधा करने की बात कही. 12 नवम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक चलने वाले सांस अभियान के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के बच्चों को केंद्र में रखा जाएगा, पूरे देश में प्रति वर्ष लगभग 1.30 लाख बच्चों की मृत्यु निमोनिया की वजह से होती है. शिशु मृत्यु दर में रोकथाम के लिए निमोनिया प्रबंधन के लिए SAANS कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसका प्रमुख उददेश्य 0 से 5 वर्ष के बच्चों में होने वाले निमोनिया के संबंध में समाज में जन-जागरुकता तथा गंभीर निमोनिया के प्रकरणों का स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार को बढ़ावा देना है. इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के लगभग 35 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने निमोनिया दिवस पर आयोजित वर्चुअल बैठक में नवजात बच्चों में निमोनिया के प्रति जन जागरूकता लाने का उल्लेख करते हुए कहा कि नवजात शिशुओं में प्रसव के दौरान इंफेक्शन की संभावनाएँ ज्यादा होती हैं, जिस पर विशेष जागरूकता की आवश्यकता है. उन्होंने “सांस” अभियान और “राष्ट्रीय नवजात सप्ताह” के शुभारंभ करते हुए कहा कि देश में लगभग नवजात शिशुओं की मृत्यु में लगभग 14% मृत्यु निमोनिया की वजह से होती है, जिस पर हमें गंभीरता से कार्य करने की आवश्यता है।