Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन में,राज्यपाल अनुसुईया उइके हुईं शामिल

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन में शामिल हुईं है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस मौके पर सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने पहुंचे। इसके अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया।
बताया गया है कि राष्ट्रपति ने सम्मेलन के दौरान 2019 के बाद नियुक्त हुए सभी राज्यपालों और उपराज्यपालों को बधाई दी और फिर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह, लालजी टंडन और मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक जताया। कोरोना महामारी पर कोविंद ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हम दो साल के अंतराल पर मिल रहे हैं। इस मौके पर हमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को श्रेय देना चाहिए जो कि कोरोना से लड़ने में सबसे अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इतना ही नहीं राष्ट्रपति ने भारत में जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए वैज्ञानिकों और आंत्रप्रेन्योर्स के काम की भी सराहना की। उन्होंने महामारी रोकने के लिए राज्यों की तरफ से की गई कोशिशों पर चर्चा की और उनकी तारीफ की। राष्ट्रपति ने इस महीने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉप26 समिट की भी बात की, जिसमें भारत ने 2070 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का वादा किया है। कोविंद ने कहा कि भारत को एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के साथ पेरिस जलवायु समझौते के वादों को पर भी मजबूती से दुनिया के सामने आना चाहिए। राज्यपालों, उपराज्यपालों का यह सम्मेलन एक परंपरा है, जो 1949 से चली आ रही है। पहला सम्मेलन 1949 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था। इसकी अध्यक्षता भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी ने की थी। अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोविंद की अध्यक्षता में यह चौथा सम्मेलन होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली में हो रही कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार रात 8 बजे की नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना होंगे। वे 10 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे। रात में वे छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे। सुबह सोनिया गांधी के आवास पर बैठक में शामिल होंगे। बताया जा रहा है, इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौट आएंगे। बताया जा रहा है, इस बैठक में चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना पर भी बात होगी। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में उनके पास संगठन और पार्टी की चुनावी मशीनरी से समन्वय की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले एक महीने में चार बार उत्तर प्रदेश जा चुके हैं।
panchayattantra24.com,रायपुर। झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने के मसले के बाद राज्य सरकार ने फिर से न्यायिक जाँच आयोग का गठन कर दिया है। जिसकी जिम्मेदारी छग सरकार ने दो जजों को दी है. जांच कर 6 महीने में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। आदेश में कहा गया है कि जांच के दौरान तकनिकी विषय और बिन्दुओ पर आयोग किसी संस्था विशेषज्ञ की सहायता ले सकेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सिन्हा समाज, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर सिन्हा समाज, धमतरी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, देवकरण गजेंद्र, डॉ रोशन सिन्हा, सीताराम गजेंद्र, रामसेवक सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया आज प्रातः मंदिर हसौद में छठ पूजा में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगरीय प्रशासन मंत्री ने मंदिर हसौद छठ घाट के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों को नगरीय विकास विभाग की अधोसंरचना मद से 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की। आस्था और भक्ति के महापर्व छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर हसौद के नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक भी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे है. इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कवर्धा विवाद को लेकर भूपेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाये है. वही बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी FIR दर्ज कर बेवजह कवर्धा हिंसा में संलिप्त करने का आरोप लगाया है।

panchayattantra24.com,रायपुर। आम स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने वालों के साथ ही सार्वजनिक मैदान, पार्क, चैक-चैराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों के संबंध में शिकायतें प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आम स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिस पर दिनांक 10.11.21 को समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ आम स्थान पर शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान कार्यवाही के तहत् थाना मौदहापारा के रजबंधा मैदान, एम जी रोड, थाना सरस्वती नगर के आमानाका ओव्हर ब्रीज के नीचे, थाना आमानाका के टाटीबंध चैक, थाना गंज के तेलीघानी नाका, चूना भट्ठी, थाना कोतवाली के चांदनी चैक पास, थाना पंडरी के रिलायंस मार्ट के पास, थाना आरंग के ओव्हर ब्रीज के नीचे, थाना पुरानी बस्ती के भाठागांव, थाना विधानसभा के सड्डू सहित अलग – अलग थाना क्षेत्रों के आम स्थान पर शराब पीने/पिलाने वाले कुल 69 प्रकरण में कुल 74 व्यक्तियों के विरूद्ध संबधित थानों में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित होटल रॉयल कैसल में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की गई है. होटल में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी. जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर से अधिक महंगी ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया है. होटल के कमरे में लोग शराब पीते भी पाए गए विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि होटल में अवैध रूप से देर रात तक शराब पिलाई जाती है. मौके से होटल में 10 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. होटल के मैनेजर शक्ति पांडे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है. होटल संचालक के भूमिका की भी जांच की जा रही है. यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

panchayattantra24.com,रायपुर। कवर्धा की घटना व भाजपा के द्वारा किए गए मांगों को ना मानने के खिलाफ भाजपा द्वारा रायपुर के सभी वार्डों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। पचपेड़ी नाका चौक अंडर ब्रिज के पास विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पुतला दहन में शामिल हुए इसमें जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, सुभाष तिवारी,मुकेश पंजवानी, सचिन मेघानी,मनोहर चतवानी भाजपा द्वारा 2 पुतलों का दहन किया गया जिसमें एक पुतले को पुलिस द्वारा बुझा दिया गया।

panchayattantra24.com,रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आज नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, न्यू राजेन्द्र नगर व अन्य पुलिस बलों के साथ थाना पुरानी क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित बी.एस.यू.पी. कालोनी की चेकिंग की गई। चेकिंग कार्यवाही के दौरान लगभग 488 से अधिक मकानों को चेक करने के साथ ही निवारत व्यक्तियों का सत्यापन, बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, गुण्डा/निगरानी बदमाशों, वारंटियों, अपराधिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग कर पूछताछ की गई।