Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने के संबंध में अनुशंसा हेतु आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा गठित प्रशासकीय समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक आज आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श के पश्चात् राज्य में पूर्ण शराबबंदी किए जाने के संबंध में राजनीतिक और सामाजिक समिति के सदस्यों के साथ शराबबंदी वाले राज्यों का अध्ययन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सदस्यों ने कहा कि राज्य में शराबबंदी होने के फलस्वरूप शराब के लत व्यक्तियों के पुनर्वास, उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में होने वाले परिवर्तन के लिए कार्यशाला आयोजित करने, काउंसिलिंग सेंटर-नशामुक्ति केन्द्रों की स्थापना आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने बच्चों को बाल्यकाल से ही नशे से दूर रखने प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने पर बल दिया। सदस्यों ने यह भी कहा कि नशामुक्ति अभियान में राज्य की इन्फोर्समेंट एजेंसियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। नशामुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को वित्त पोषण दिया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूहों तथा महिला कमांडो के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि नशामुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए सिनेमाघरों में शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जागरूकता मुहिम चलाया जाए। अवैध मदिरा पर कड़ाई से रोकथाम करने के भी सुझाव दिए गए। बैठक में प्रशासनिक समिति के सदस्य सचिव ए.पी. त्रिपाठी, सदस्यगण पदमश्री फुलबासन बाई यादव, पद्मश्री शमशाद बेगम, नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रहे मनीषा शर्मा, अजय कुमार, आबकारी उपायुक्त राकेश मण्डावी, आर.एस. ठाकुर, प्रशानिक, राजनीतिक एवं सामाजिक समिति के नोडल अधिकारी राजीव झा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश की राजधानी में 50 करोड़ की लागत से बने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में सोमवार से बसों का संचालन शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में यात्री भी यहां पहुंच रहे हैं। नए बस टर्मिनल के शुरू होने से शहर के भीतर यात्री बसों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रायपुर में बस अड्डे का नया पता अब भाठागांव अंतर्राज्यीय बस स्टैंड हो चुका है। पहले दिन यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने नवनिर्मित भाटागांव बस टर्मिनल में जाकर जायजा लिया। इस दौरान मौजूद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू ने बताया कि सुबह से ही बस स्टैंड में बसों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रिंग रोड पर पुलिस का पॉइंट भी लगा हुआ है। इसके साथ पंडरी स्थित बस स्टैंड को रायपुर कलेक्टर ने नो एंट्री जोन घोषित किया है, कोई भी सवारी गाड़ी यदि शहर के अंदर जाती है तो उस पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
राजधानी में यहाँ से प्रवेश करेंगी बसे – बलौदाबाजार – भाटापारा से आने वाली बस – विधानसभा – रिंग रोड 3 – राजू ढाबा – तेलीबांधा – पचपेड़ी नाका – भाठागांव बस स्टेंड महासमुंद सरायपाली से आने वाली बस – मंदिर हसौद – तेलीबांधा – पचपेड़ी नाका – भाठागांव बस स्टेंड बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर से आने वाली बस – भनपुरी – हीरापुर- टाटीबंध- भाठागांव बस स्टेंड भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव से आने वाली बस – टाटीबंध – भाठागांव बस स्टेंड बस्तर, धमतरी, राजिम – पचपेड़ी नाका – भाठागांव बस स्टेंड

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित देश के सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों की बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। बैठक में कोविड-19 पश्चात देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनामी ग्रोथ के संबंध में चर्चा हो रही है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, उद्योग सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी , वित्त सचिव अलरमेल मंगई डी, सहकारिता विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, खाद्य विभाग के सचिव टी के वर्मा, राजस्व विभाग के सचिव एनएन एक्का, विशेष सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा, मार्कफेड की एमडी किरण कौशल,संचालक वित्त शारदा वर्मा, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम के दूसरे और अंतिम दिन आज विभिन्न राज्यों से आए शिक्षाविदों एवं अधिकारियों ने कोरोना काल के बाद की परिस्थितियों में शिक्षण की चुनौतियों तथा प्रभावी शिक्षा व्यवस्था तैयार करने कई पहलुओं पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने इस संबंध में अपने-अपने राज्यों में किए जा रहे कार्यों के अनुभव भी साझा किए। राष्ट्रीय शिक्षा समागम के चौथे सत्र में आज ‘बिल्डिंग बैक बेटर : लेसन्स फ्रॉम द पेन्डेमिक विषय पर चर्चा की गई।
सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रथम एजुकेशन फांउडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रूक्मिनी बनर्जी ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षण के लिए हासिल नए टूल्स का बच्चों की बेहतर लर्निंग के लिए आगे भी उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना काल में ‘लर्निंग लॉस की चर्चा करते हैं। पर इसने ‘रिमोट लर्निंग और तकनीक आधारित तरीकों को आजमाने का भी मौका दिया है। बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए इस दौरान जो कोशिशें हुई हैं, उनमें बहुत सी अच्छी और प्रभावी चीजें भी निकलकर आई हैं। स्कूली शिक्षा की मजबूती के लिए परिस्थितियों के अनुसार इनका आगे भी उपयोग किया जाना चाहिए। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इस दौरान जो सामग्रियां तैयार की गईं, उनमें से कौन सा, कितना प्रभावी रहा, इसका विश्लेषण किए जाने की भी जरूरत है। ‘डिजिटल कम्फर्ट का उपयोग बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए किस तरह से किया जा सकता है, इस पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा समागम के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सराहना की और इसके लिए धन्यवाद दिया।
एनसीईआरटी में डिपार्टमेंट ऑफ कैरिकुलर स्टडीज के सह-प्राध्यापक डॉ. शरद कुमार पाण्डेय चौथे सत्र में पैनल विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी को देखते हुए एनसीईआरटी द्वारा वैकल्पिक एकेडेमिक कैलेंडर तैयार किया गया था, जिससे कि बच्चों और स्कूलों पर ज्यादा बोझ न पड़े। साथ ही शिक्षकों के लिए ‘लर्निंग इन्हॉंसमेंट गाइडलाइन्स भी जारी की गई थी। राजस्थान में स्कूल शिक्षा विभाग की शोध अधिकारी डॉ. तमन्ना तलरेजा, छत्तीसगढ़ एससीईआरटी के श्री सुशील राठौर और केरल की सुश्री मिथु तिमूति ने कोरोना काल के बाद की परिस्थितियों में शिक्षा को बच्चों के लिए सुगम बनाने अपने-अपने राज्यों में किए जा रहे कार्यों के अनुभव साझा किए।
राष्ट्रीय शिक्षा समागम के पांचवें सत्र में विशेषज्ञों ने ‘बड़े पैमाने पर शासन सुधार के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री यामिनी अय्यर ने कहा कि पूरी शिक्षा व्यवस्था पाठ्यक्रम और कैरिकुलम से बंधा हुआ है। कोविड-19 के बाद की परिस्थितियों में शिक्षकों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देने की जरूरत है। ऐसा हो पाने पर ही व्यवस्था में सुधार के परिणाम बड़े पैमाने पर दिख पाएंगे। इसमें शासन को बड़ी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक स्तर में व्यापक सुधार के लिए सभी स्तर के प्रशासनिक ढांचों – केंद्र सरकार, राज्य सरकार, जिला और ग्राम पंचायत के केंद्र में बच्चों और क्लास-रूम को रखना होगा। स्कूलों को जरूरत के हिसाब से राशि मिले और स्कूल की प्राथमिकताओं के हिसाब से उन्हें खर्च करने की स्वायत्ता हो।
पांचवें सत्र में एनसीईआरटी के डिपार्टमेंट ऑफ कैरिकुलर स्टडीज की सुश्री अनिता नूना पैनल विशेषज्ञ के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 की खासियतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने नई शिक्षा नीति में तीन भाषाओं के अध्ययन का प्रावधान किया गया है। भाषाओं पर बच्चों की पकड़ मजबूत करने के लिए स्कूलों में भाषा लैब स्थापित करने की जरूरत है। आंध्रप्रदेश एससीईआरटी के श्री केसिराजू श्रीनिवास, छत्तीसगढ़ एससीईआरटी के श्री ए.के. सारस्वत, राजस्थान शासन के उप सचिव श्री मोहम्मद सलीम खान और माध्यमिक शिक्षा मंडल, दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. के.एस. उपाध्याय ने शिक्षा को सुगम बनाने और शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए अपने-अपने राज्यों में किए जा रहे नवाचारों व सुधारों की जानकारी दी। समागम के दूसरे दिन आज सुबह देशभर से आए शिक्षकों ने कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने, प्रभावी शिक्षण, भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई तथा पाठ्यक्रम से इतर कौशल विकसित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए नवाचारों के अनुभव सभी प्रतिभागियों और विशेषज्ञों से साझा किए।

panchayattantra24.com,रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने आज वीर जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर रायपुर के हाट बाजार पंडरी में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस मेला के आयोजन से प्रदेश भर के कलाकारों और शिल्पकारों को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पहचान देश-विदेशों में पहुंचेगी और प्रदेश को नई पहचान मिलेगी। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय क्राफ्ट मेला का आयोजन 15 से 17 नवम्बर तक किया जा रहा है। मंत्री डॉ. टेकाम ने मेला उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर कलाकारों और शिल्पकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने स्टॉलों से उपयोग की सामाग्री भी खरीदी। मेला में 35 से अधिक स्टॉलों पर शिल्पकारों के उत्पादों का प्रदर्शन और उनके विक्रय की व्यवस्था रखी गई है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने वीर जननायक बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में लोक कला एवं संस्कृति रची-बसी है। प्रदेश सरकार ने आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से देश-विदेशों तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश इस बार स्वतंत्रता दिवस का आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत की आजादी के 75 साल होने पर पूरे 75 हफ्ते तक उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव के कार्यक्रम एक साल पहले से हो रहे है और 15 अगस्त 2022 तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। डॉ. टेकाम ने कहा कि जनजातीय क्राफ्ट मेला के आयोजन का उद्देश्य जनजातीय शिल्प एवं कला कौशल को संरक्षित रखना, इनका संवर्धन करना और जनजातीय कौशल को सामान्य जनों के बीच प्रचारित-प्रसारित करना है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि मेला में जनजातीय लोक कलाकारों-शिल्पकारों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ उनके विक्रय करने का अवसर मिलेगा। विभिन्न सांस्कृतिक दलों का प्रतिदिन यहां मंच पर प्रदर्शन होगा, जिसमें अपने सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान करने का भी अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मेला में प्रदेश के बस्तर से लेकर सरगुजा के कलाकार-ल्पकारशि अपने उत्पादों और कला का प्रदर्शन करेंगे। बिलासपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, जगदलपुर, नारायणपुर, अम्बिकापुर, जशपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी आदि जिलों के कलाकार, शिल्पकार, नृतक दल शामिल होंगे। मेला में जूट, काष्ठ कला, लोह कला, बांस शिल्प, ढोकरा आर्ट, भित्ती चित्र, गोदना आदि के स्टॉल में प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में आने वाले लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, स्थानीय जन सामान्य भी आदिवासी संस्कृति, परम्परा से परिचित हो सकेंगे। विभिन्न जनजातियों के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
panchayattantra24.com,रायपुर। शासन कि योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी किसानों के जीवन में रंग लाने लगी है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदे जाने वाले गोबर से जो वर्मी और कंपोस्ट खाद बनाये जा रहे हैं, उसी का परिणाम है कि जिले के किसान पुनः जैविक खेती से जुड़ रहे है। परंपरागत कृषि का विकास हो इसके लिए प्रशासन के द्वारा सकारात्मक कदम उठाये जा रहे है। इस वर्ष रासायनिक खादों के कच्चे माल की आपूर्ति से बाजार में रासायिनक खाद की कमी थी, लेकिन शासन कि दूर दृष्टिता के चलते जिले के किसानों के लिए वर्मी एवं कंपोस्ट खाद की उपलब्धता पर्याप्त माक्षा में थी जिसके चलते किसान ने बिना किसी बाधा के जैविक खेती की।
वर्तमान में जिले के सभी पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन भी किया गया था। जिसमें किसानों की खेती संबंधित समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने का प्रयास भी किया गया था और कृषकों को बीज के साथ-साथ जैविक खेती से संबंधित जानकारियां भी मुहैया कराई गई थी। कृषि समन्वयकों द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद में केचुएं के महत्व को किसानों को बताया गया कि कैसे केचुएं भूमि की मिट्टी को लगातार पल्टकर मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बढ़ाते हैं।
छत्तीसगढ़ देवभोग सुगंधित धान से की जैविक खेती की शुरूआत- बोरई के कृषक झवेन्द्र वैष्णव ने बताया कि वो इससे पहले अपने खेतो में रासायनिक खाद का उपयोग करते थे परंतु इस वर्ष मार्केट में डीएपी की किल्लत होने के कारण उसने बीच का रास्ता अपनाते हुए, अपने पांच एकड़ जमीन में से एक एकड़ जमीन में जैविक खेती करने का फैसला लिया। जिसके लिए कृषि विभाग के द्वारा उसे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से छत्तीसगढ़ देवभोग सुगंधित धान मुहैया कराया गया। उन्होंने बताया कि इस खेत में उन्होंने पूर्ण रूप से वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग किया है और फसल के परिणाम से वो बहुत ही खुश है। उनका खेत धान की बालियों से खचा-खच भरा हुआ था। बीते वर्ष में एक एकड़ में 15 क्विटल धान की औसत उपज प्राप्त हुई थी परंतु इस वर्ष उन्होंने 16 क्विटल धान का उत्पादन किया। इस परिणाम से संतुष्ट होकर उन्होंने भविष्य में अपने पूरे पांच एकड़ खेत में जैविक खेती करने का निर्णय लिया है।
घर में ही वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर, सुधारी खेतों की सेहत – गनियारी के इंद्रजीत भरद्वाज जी घर में ही वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करते हैं व अन्य किसानों को भी इसके लिए तैयार करते हैं। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी गौठान में कार्य कर रही सचिव मथुरा साहू को दी है। मथुरा साहू ने बताया कि शासन की योजनाओं से वर्तमान में उन्हें आसानी से केचुंआ प्राप्त हो जाते हैं जिससे विगत कई वर्षों से उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट तैयार किए जा रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट खाद में बदबु नहीं होती है इससे पर्यावरण भी दूषित नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि जिस गौठान में वह कार्य करती हैं वहां वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री हाथों हाथ हो जाती है। किसान राजीव गांधी न्याय योजना में रजिस्टेªशन कराकर रबी के फसल के लिए तैयार- किसान श्री मिथलेश देशमुख ने बताया कि इस बार उन्होंने बोराई के गौठान से वर्मी कंपोस्ट खाद क्रय कर अपने खेत एवं बाड़ी को तैयार किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य शासन ने किसानों को जो इनपुट सब्सिडी देने का फैसला किया है उससे उत्साहित होकर वो इस बार रबी की फसल भी लेने वाले है। शासन कि योजना ही है जिससे मिथलेश प्रभावित होकर दलहन- तिलहन और फलों का वृक्षारोपण करने की सोच रहे है। कृषि विभाग के श्री एस.एस. राजपूत ने बताया कि जिले में खेती के लिए आपार संभावनाएं हैं। क्योंकि यहां की मिट्टी का अधिक दोहन नहीं हुआ है, इसलिए यहां के किसान वर्मी खाद, कम्पोस्ट खाद और सुपर कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे उन्हें बेहतर पैदावार और मुनाफा दोनों ही मिल रहे हैं। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर ग्राम सेवकों और कृषि विस्तार अधिकारी की विशेष टीम गठित की गई है। जो कि किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए कार्य कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी किसान जैविक खेती पर आएं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छ.ग. प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ का रायपुर में दिपावली मिलन कार्यक्रम सामाजिक भूमि में गोंदवारा में रविवार 14 नवंबर को सम्पन्न हुआ, जिसमे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित होकर एक-दुसरे को शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ दी। सभी पदाधिकारी गणों ने एक स्वर में उपस्थित लोगों से समाजिक कार्य मे समाज के लोगो की क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर जागरूकता अभियान तेज करने एवं हर संभव गरीब परिवारों की मदद करने प्रेरित किया । इस कार्यक्रम का आयोजन, प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ की महिला मंडल सचिव रिता शिर्के एवं श्रीमती सारिका गेडेकर जी, श्रीमती मनीषा बारसे जी ने किया है। तथा प्रमुख उपस्थिती प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर, कार्यकारी अध्यक्ष दानेश्वर रावत, सचिव अमित डोये एवं महासचिव हेमराज हत्तीमारे, और डॉ सुधिर टिचकुले एवं महिला अध्यक्ष हर्षदा टिचकुले जी थी। कार्यक्रम का संचालन अमित डोये तथा आभार प्रदर्शन हेमराज हत्तीमारे ने किया है।
मैदान में सीखी गई खेल भावना, जीवन में लागू करने पर, आप कभी निराश नहीं होंगे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

panchayattantra24.com,रायपुर। मैदान की खेल भावना जीवनपर्यन्त काम आती है। वास्तविक जीवन में भी कई बार जीत-हार के पल आते हैं, लेकिन मैदान में सीखी गई खेल भावना जीवन में भी लागू करने पर आप कभी निराश नहीं होंगे और आगे बढ़ने का उत्साह बना रहेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बतौर मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर भावी पीढ़ी को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। राजधानी रायपुर में 12 से 13 नवंबर तक दो दिवसीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा व दुर्ग से 1260 स्कूली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संचालन के लिए दो सौ खेल प्रशिक्षक व अधिकारी सम्मिलित हुए।
राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने बहुत सारी योजनाओं की शुरुआत की, जिनकी चर्चा देश-विदेश तक में हुई। उन्हीं में से एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शुरुआत करने की योजना शामिल है, जिसे सभी ने सराहा है। मुझे खुशी है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समूह की ओर से पहली बार राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नन्हें खिलाड़ियों से कहा कि, खेल में हार से दुख और जीत में आनंद तो आता है, लेकिन खेल मैदान में सीखी गई खेल भावना जीवन में हमें आगे ले जाती है. साथ ही नए परिचय का दायरा बढ़ता है और अलग-अलग क्षेत्र के साथियों से मिलकर नई चीजें हम सीखते हैं। खेल भावना असफलता से निराश न होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।
स्कूल शिक्षामंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में ज्यादा खुशी होती है। प्रतियोगिता में बस्तर से लेकर सरगुजा संभाग तक के बच्चों ने अपने खेल का बेहतर ढंग से प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि, बच्चे अच्छे खेल के साथ बेहतर पढ़ाई भी करें। डॉ. टेकाम ने कहा कि, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का उद्देश्य राज्य के सभी वर्गों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई का माहौल देकर बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.एन. बंजारा ने प्रतिवेदन पढ़ा और बताया कि, राज्य सरकार द्वारा लोक कला व लोक-खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में इस आयोजन में फुगड़ी को भी शामिल किया गया। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें रायपुर संभाग की टीम ओवरऑल चैम्पियन रही। मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक लिए व खेल सामग्री के साथ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का आनंद लिया। इस मौके पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. कमलप्रीत सिंह और अन्य विभागीय विशेष रूप से मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। बीजेपी ने सिविल लाइन थाने में सलमान खुर्शीद, पी. चिदंबरम और दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा है कि खुर्शीद की किताब धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, रामविचार नेताम,अजय चंद्रकार, शिवरतन शर्मा,रमेश ठाकुर,ललित जैसिंघ, संजू नारायण ठाकुर,तरल सोलंकी,बॉबी खनूजा एवं कई नेता थाने पहुंचे थे. बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की हालिया प्रकाशित किताब पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। झीरम न्यायिक जाँच रिपोर्ट के मसले पर बुलाइ गई पत्रकार वार्ता जिसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री रविंद्र चौबे मौजुद हैं। इस पत्रकार वार्ता में मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा- मेरे पास यह सूचना है कि जबकि राज्यपाल भवन से न्यायिक जाँच रिपोर्ट भेजी गई तो लिफाफा खूला हुआ था” मंत्री चौबे ने आगे कहा- “यह आशंका बलवती क्यों नहीं होती कि जाँच रिपोर्ट लीक हुई” दावा किया गया है कि राजभवन से आई रिपोर्ट खुले लिफ़ाफ़े में आई थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने खुला लिफ़ाफ़ा लेने से इंकार किया तो उसके बाद लिफ़ाफ़ा सीलबंद होकर पहुँचा।