Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राखी जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल ने जेसीआई द्वारा पूरे देश में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें व्यक्तित्व विकास एवं अन्य विषयों पर प्रशिक्षण देकर संस्था द्वारा देशहित में अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता विकास प्रशिक्षण चलाएं, जिससे हमारे युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भागीदारी करें। राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को उनकी रूचि का पाठ्यक्रम मिल सके, इसलिए सभी विश्वविद्यालयों में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने विचार सुसंगत तरीके से रखने एवं संवैधानिक विषयों आदि की जानकारी, अधिकारों की जानकारी भी प्रशिक्षण के जरिए दिये जाने की आवश्यकता है।
जेसीआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जैन ने राज्यपाल द्वारा संस्था को लगातार प्रोत्साहन दिये जाने पर उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आपके सर्वोच्च पद तक पहुंचने से हम सबको विशेषकर महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि संस्था 125 देशों में कार्य कर रही है। वर्तमान में पूरे देश में 55 हजार से अधिक सदस्य हैं। यह संस्था व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, रक्तदान शिविर भी आयोजित करती है। कोविड महामारी के दौरान भी संस्था ने समाज की सहायता के लिए काफी कार्य किए। संस्था द्वारा सीनियर मेंबर एसोसिएट बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
प्रतिनिधिमण्डल में जेसीआई इंडिया के सिनेटर बोर्ड के डायरेक्टर श्री राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती योगिता जायसवाल, श्री राजेश सराफ, श्री अमिताभ दुबे, श्रीमती जया अरोरा, श्रीमती आंचल पंजवानी, श्री अमितेश पाठक उपस्थित थे। जेसीआई ने राज्यपाल का जेसीआई पिन लगाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। राज्यपाल ने भी संस्था के सदस्यों का शाल देकर सम्मान किया।


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक माता कौशल्या के पुत्र भगवान श्री राम का भांजा के स्वरूप में गहरा नाता है। इसका जीता-जागता उदाहरण है, छत्तीसगढ़ में सभी जाति समुदाय के लोग बहन के पुत्र को भगवान के प्रतिरूप अर्थात भांजा मानकर उनका चरण पखारते हैं। मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रभु श्रीराम से कामना करते हैं। यह और भी प्रबल तब होता है, जब गांव-शहर-कस्बा कहीं भी हो कोई भी जाति अथवा समुदाय के हो मांमा-भांजा के बीच के रिश्ते को पूरी आत्मीयता के साथ निभाया जाता है। मांमा के साथ किसी भांजे का यह रिश्ता कई बार माता-पिता के लिए पुत्र से भी ज्यादा घनिष्ठ स्वरूप में दिखाई पड़ता है।
त्रेतायुग में जब छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम कोसल व दण्डकारण्य के नाम से विख्यात था, तब कोसल नरेश भानुमंत थे। वाल्मिकी रामायण के अनुसार अयोध्यापति युवराज दशरथ के राज्याभिषेक के अवसर पर कोसल नरेश भानुमंत को भी अयोध्या आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर कोसल नरेश की पुत्री एवं राजकन्या भानुमति भी अयोघ्या गई हुई थी। युवराज दशरथ कोसल राजकन्या भानुमति के सुंदर और सौम्य रूप को देखकर मोहित हो गए और कोसल नरेश महाराज भानुमंत से विवाह का प्रस्वाव रखा। युवराज दशरथ और कोसल की राजकन्या भानुमति का वैवाहिक संबंध हुआ। शादी के बाद कोसल क्षेत्र की राजकुमारी होने की वजह से भानुमति को कौशल्या कहा जाने लगा। अयोध्या की रानी इसी कौशल्या की कोख से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ। तभी ममतामयी माता कौशल्या को तत्कालीन कोसल राज्य के लोग बहन मानकर अपने बहन के पुत्र भगवान श्री राम को प्रतीक मानकर भांजा मानते है और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेते है।
कालांतर छत्तीसगढ में स्मृतिशेष आठवी-नौंवी सदी में निर्मित माता कौशल्या का भव्य मंदिर राजधानी रायपुर से 27 किलोमीटर दूर आरंग विेकासखण्ड के ग्राम चन्दखुरी में स्थित है। चंदखुरी भी रामायण से छत्तीसगढ़ को सीधे जोड़ता है। रामायण के बालकांड के सर्ग 13 श्लोक 26 में आरंग विकासखंड के तहत आने वाले गांव चंदखुरी का जिक्र मिलता है। माना जाता है कि चन्दखुरी सैकड़ों साल पहले चन्द्रपुरी अर्थात् देवताओं की नगरी के नाम से जानी जाती थी। समय के साथ चन्द्रपुरी, चन्द्रखुरी हो गया जो चन्द्रपुरी का अपभ्रंश है। पौराणिक दृष्टि से इस मंदिर का अवशेष सोमवंशी कालीन आठवी-नौंवी शताब्दी के माने जाते है। इसके अलावा छत्तीसगढी संस्कृति में राम का नाम रचे-बसे है। तभी तो जब एक दूसरे से मिलते समय चाहे रिश्ते-नाते हो अथवा अपरिचित राम-राम कका, राम-राम काकी, राम-राम भैइया जैसे उच्चारण से अभिवादन आम तौर पर देखने सुनने को मिल ही जाता है।
छत्तीसगढ़ के ग्राम चन्दखुरी की पावन भूमि में प्रभु श्रीराम की जननी माता कौशल्या का दुर्लभ मंदिर देश और दुनिया में एक मात्र मंदिर है। यह छत्तीसगढ़ की गौरवपूर्ण अस्मिता का प्रतीक है। प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरते इस मंदिर के गर्भ गृह में माता कौशल्या की गोद में बालरूप में प्रभु श्रीराम जी की वात्सल्य प्रतिमा श्रद्धालुओं एवं भक्तों के मन को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। वहीं पूर्वी छत्तीसगढ़ के महानदी, जोंक नदी और शिवनाथ नदी के संगम स्थल शिवरीनारायण क्षेत्र में रामनामी समुदाय में भगवान श्री राम के प्रति अकूत प्रेम एवं अराधना को परिलक्षित करता है।
स्मरणीय तथ्य है कि छत्तीसगढ़ का प्राचीनतम नाम दक्षिण कोसल था। रामायण काल में छत्तीसगढ़ का अधिकांश भाग दण्डकारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता था। यह क्षेत्र उन दिनों दक्षिणापथ कहलाता था। शोधकर्ताओं द्वारा वनवास काल में प्रभु श्री राम चन्द्र जी के यहां आने का प्रमाण मिलता है। शोधकर्ताओं के शोध किताबों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल के 14 वर्षों में से लगभग 10 वर्ष से अधिक समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। छत्तीसगढ़ के लोकगीतों में देवी सीता की व्यथा, दण्डकारण्य की भौगोलिकता और वनस्पतियों के वर्णन भी मिलते हैं। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने उत्तर भारत से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने और यहां के विभिन्न स्थानों पर चौमासा व्यतीत करने के बाद दक्षिण भारत में प्रवेश किया था। इसलिए छत्तीसगढ़ को दक्षिणापथ भी कहा जाता है।
भगवान श्री रामजी के इन्हीं स्मरणीय तथ्यों और आगमन को सहेजने के लिए छत्तीसगढ़ ने श्री राम के यात्रा पथ को एवं जहां-जहां भगवान श्री राम, भगवान श्री लक्ष्मण और माता सीता ने समय व्यतीत किया है, जिन-जिन स्थानों पर उन्होंने आाराम किया पूजा-अर्चना की उन यादों को सहेजकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चन्दखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर से प्रारंभ कर राम-वन-गमन-पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है। जिसका भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नवरात्रि के पहले दिन 7 अक्टूबर को करने जा रहे हैं। इससे निश्चित ही देशवासियों की आस्था का सम्मान बढ़ेगा। यह श्री भूपेश सरकार का एक बड़ा उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कदम हैं।
राम-वन-गमन-पथ के निर्माण से निश्चित ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिलेगी। वहीं राम वन गमन परिपथ को एक पर्यटन सर्किट के तौर पर विकसित किए जाने का निर्णय रोजगार मुहैया कराने की दिशा में भी एक कारगर प्रयास होगा। विभिन्न शोध प्रकाशनों के अनुसार प्रभु श्रीराम ने छत्तीसगढ़ में वनगमन के दौरान लगभग 75 स्थलों का भ्रमण किया। जिसमें से 51 स्थल ऐसे हैं, जहां श्री राम ने भ्रमण के दौरान रूककर कुछ समय बिताया था। राम वन गमन पथ में आने वाले छत्तीसगढ़ के नौ महत्वपूर्ण स्थलों सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (अम्बिकापुर) , शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा-सप्त ऋषि आश्रम (धमतरी) और जगदलपुर(बस्तर) और रामाराम (सुकमा) सहित उन इक्यांवन स्थलों को चिन्हांकित कर विकसित किया जा रहा है।
प्रथम चरण में इन नौ महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने 137 करोड़ रूपए का ‘कान्सेप्ट-प्लान‘ तैयार किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप माता कौशल्या मंदिर के मूलस्वरूप को यथावत रखते हुए भव्य और आर्कषक मंदिर के निर्माण किया गया है। वहीं इस क्षेत्र में सौन्दर्यीकरण का काम भी पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही भगवान श्री राम का 51 फीट ऊंचा भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किया गया है। जिसका अनावरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लिए राज्य शासन द्वारा गत वर्ष पांच करोड़ रूप्ए और इस वर्ष 10 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने और भव्य राम मंदिर निर्माण शिलान्यास के साथ ही अब छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के निर्माण से छत्तीसगढ़ की देश भर में खास पहचान बनेगी। भगवान श्रीराम की माता कौशल्या मंदिर के साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरिया से बस्तर के अंतिम छोर तक राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास होगा। इससे प्रदेश के पर्यटन का भी तेजी से विकास होगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार जनसंपर्क में किसी IPS को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी दीपांशु काबरा जनसंपर्क आयुक्त होंगे. आईपीएस काबरा अभी वर्तमान में परिवहन विभाग अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को राज्य सरकार ने 2003 बैच के IAS अधिकारी परदेशी सिद्धार्थ कोमल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौमिल चौबे को जनसंपर्क विभाग में डीपीआर बनाया जाएगा. वर्तमान में उनके पास सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जवाबदारी है।

panchayattantra24.com,रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आईं थी. इस बीच कांग्रेस के नेता और मंत्रियों को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया. ऐसे में महापौर एजाज ढ़ेबर ने कार्यक्रमों में नहीं बुलाने से आहत होकर पत्रकार वार्ता की और नाराज़गी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ आई हैं और कोई मंत्री, विधायक या महापौर को नहीं बुलाया गया है. निगम क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए हैं, क्षेत्र के प्रतिनिधियों को बुलाना चाहिए. जानकारी देना चाहिए, हम अगवानी करते, स्वागत करते, लेकिन विरोध और राज्य के जीएसटी के 5 हज़ार करोड़ की राशि की मांग को लेकर नहीं बुलाया गया।
महापौर एजाज़ ढेबर ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के दौरे में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के दौरे को राजनीतिक चश्मे से देखा गया है. छत्तीसगढ़ में शायद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का पहली बार दौरा है. हम उनका अगवानी करते हैं, स्वागत करते हैं, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों का उपेक्षा किया गया है. इस सभी जनप्रतिनिधि आहत हैं।
साथ ही महापौर ने कहा कि हम स्वागत भी करते और केंद्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते उनसे सवाल भी करते, क्योंकि वो किसी पार्टी के मंत्री नहीं है, बल्कि पूरे देश के वित्त मंत्री हैं. हम मीडिया के माध्यम से अपनी मांग रख रहे हैं कि जो राज्य के GST कोटे का 5 हज़ार करोड़ बाक़ी है, उसे क्यों नहीं दिया जा रहा है, बल्कि दूसरे राज्यों को दे दिया गया है. राज्य के साथ आख़िर भेदभाव क्यों किया जा रहा है ? बेरोज़गारी भत्ता युवाओं को देने की बात कही गई है, आख़िर क्यों नहीं दिया जा रहा है ? महंगाई से लोग परेशान हैं, चाहे पेट्रोल डीज़ल का हो या खाद्य सामाग्री का आख़िरी यह कंट्रोल से बाहर क्यों है।
वहीं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश ने कहा कि यह बिल्कुल जन प्रतिनिधियों का अपमान है, जिस क्षेत्र में एक कार्यक्रम है. वहां के प्रथम नागरिक को ही नहीं बुलाया गया है. इससे हम सभी आहत हैं और इसकी निंदा करते हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए छुट्टियों की घोषणा की है. 16 जून 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए 60 दिनों तक छुट्टी का ऐलान किया गया है. इन छुट्टियों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश शामिल है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है।
देखें आदेश


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि आश्चर्य लग रहा है. विधायक दिल्ली जा रहे हैं. जबकि सीएम बयान दे रहे हैं कि कोई बदलाव नहीं है. इनका अस्तित्व डाउट फुल हो गया है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तो यह भगवान को प्रार्थना कर बैठ रहे हैं. मेरा पोजिशन सही है या नहीं. सरकार गई तो क्या होगा ? जब भी कांग्रेस को मेजोर्टी के साथ जनता आशीर्वाद देती है. तब सत्ता इनके सिर पर बैठ जाती है. जनता का सेवा करने में कांग्रेस की पकड़ नहीं है. राजीव गांधी जी को पूर्ण बहुमत मिला था. इसके बाद भी वे 5 साल तक सरकार नहीं चला पाए।
कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर लूट के आरोप पर निर्मला सीतारमण ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिमाग से लूट वाली बात हटती नहीं है. वो शब्द उनके डीएनए में शामिल है. यही कांग्रेस करती आई है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर निशाना साधते निर्मला सीतारमण ने हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुमत के बाद भी विधायक दिल्ली जा रहे हैं. सीएम यहां बयान दे रहे कोई बदलाव नहीं होगा. जनता की सेवा में लगे रहना चाहिए. इसलिए आपको वोट मिला।
सरकार का ध्यान किसके ऊपर है, जनता के ऊपर या दिल्ली में. जनता बहुमत का आशीर्वाद देती है. वह कांग्रेस के सिर पर चढ़ जाता है।


panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट में धरने पर बैठ गए है. इसके बाद न्यूज 24 से मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बातचीत की।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है. तो उन्हें सीतापुर तक जाने दिया जाए. उन्होंने कहा कि यदि लखनऊ में धारा 144 लागू है तो वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कार्यक्रम कैसे कर लिया. उन्होंने बताया कि वे सामान्य यात्रियों की तरह 27 ए में बैठे थे. भूपेश बघेल ने बताया कि सामान्य यात्रियों के साथ वे नीचे उतरे. लेकिन उन्हें पुलिस ने बस में अलग से ले जाया गया।
प्रदेश की नई फिल्म नीति का असर, ख्यातनाम फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए आ रहे छत्तीसगढ़

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश की नई फिल्म नीति मुम्बई के ख्यातनाम फिल्मकारों को छत्तीसगढ़ में अपनी फिल्मों और वेब-सीरिज की शूटिंग के लिए आकर्षित कर रही है। हाल ही में श्री तिग्मांशु धुलिया निर्देशित व श्री आशुतोष राणा अभिनीत वेब-सीरिज ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ की शूटिंग के बाद अब देश के नामचीन फिल्मकार श्री सुधीर मिश्रा ‘सोनी लिव’ तथा ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ पर प्रसारित होने वाली अपनी वेब-सीरिज ‘जहांनाबाद’ की शूटिंग के लिए यहां आ रहे है। आगामी नवम्बर माह से करीब दो महीनों तक कांकेर, कवर्धा, राजनांदगांव और रायपुर के विभिन्न लोकेशन्स पर इसका फिल्मांकन होगा। स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी इसमें काम करने का मौका मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य की नई फिल्म नीति को मंजूरी दी गई है। नई नीति के तहत यहां फिल्मों के निर्माण के लिए स्थानीय फिल्मकारों की सहायता के साथ ही पर्यटन और अधोसंरचना की मजबूती के लिए बॉलीवुड के फिल्मकारों को भी आकर्षित किया जाएगा। नई फिल्म नीति के अनुसार छत्तीसगढ़ को फिल्म अनुकूल राज्य बनाने, फिल्मों की शूटिंग के लिए सेंट्रल हब के रूप में विकसित करने, स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों के विकास और फिल्म निर्माण के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करने के साथ ही यहां के प्राकृतिक व सांस्कृतिक स्थलों को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी।
मशहूर फिल्मकार श्री सुधीर मिश्रा ने प्रदेश की नई फिल्म नीति का स्वागत करते हुए कहा कि इसकी बहुत जरूरत थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस पहल से इस खूबसूरत राज्य के विभिन्न लोकेशन्स में शूटिंग के लिए फिल्मकारों को मदद और सुविधाएं मिलेंगी। यहां हर तरह के लोकेशन्स हैं। घने जंगल, आदिवासी इलाके, भिलाई इस्पात संयंत्र, प्राचीन शहरों और मंदिरों के साथ रायपुर और बिलासपुर के मनमोहक नजारे भी हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि हम लोगों ने ‘सोनी लिव’ और ‘स्टूडियो नेक्स्ट’ पर प्रसारित होने वाली अपनी वेब-सीरिज ‘जहांनाबाद’ की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुना है। यह श्री राजीव बरनवाल द्वारा लिखित तथा उनके व श्री सत्यांशु सिंह द्वारा निर्देशित अद्भूत शो है। पाराम्ब्रता चट्टोपाध्याय, रजत कपूर, साब्यसाची चक्रबर्ती और इश्वाक सिंह जैसे बड़े और उभरते कलाकार इसमें अभिनय कर रहे हैं।
राज्य योजना आयोग के सलाहकार एवं प्रदेश की नई फिल्म नीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री गौरव द्विवेदी ने बताया कि बॉलीवुड के फिल्मकार हाल ही में घोषित प्रदेश की नई फिल्म नीति में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं और वे शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान ‘गढ़वो नवा छत्तीसगढ़’ के मुताबिक नई फिल्म नीति की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर ‘जहांनाबाद’ दूसरी वेब-सीरिज होगी जिसकी शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। उन्होंने बताया कि निर्माता-निर्देशक अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, अजय राय और सुश्री मधु भोजवानी भी अपनी आगामी फिल्मों एवं वेब-सीरिज के फिल्मांकन के लिए छत्तीसगढ़ में संभावनाएं तलाश रहे हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश सरकार पर कोरोना काल में 1500 करोड़ से अधिक का चावल घोटाले का आरोप लगाया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए 7-8 अक्टूबर को प्रदेश भर के राशन दुकानों में प्रदर्शन करने की बात कही. इसके बाद भाजपा 11-12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राशन घोटाले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस ली।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति परिवार पांच किलो चावल दिया था. केंद्र से प्रति महीना एक लाख 385 टन चावल आया था, जो दो करोड़ परिवार को मिलना था. लेकिन राज्य सरकार ने राशन कार्डधारियों को इसका लाभ नहीं दिया. 5 लाख टन चावल राज्य सरकार ने ग़रीबों के मुँह से छिना है।
बीजेपी मांग करती है कि हितग्राहियों को जिन्हें चावल नहीं मिला है उन्हें सरकार नगद भुगतान करें.
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 24 जून 2021 को केंद्र सरकार ने राज्य को पत्र जारी किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि पांच किलो प्रति व्यक्ति चावल दिया जाएगा. राज्य सरकार ने अंत्योदय को पूरा चावल दिया लेकिन एक, दो और तीन सदस्य वाले परिवार को चावल नहीं दिया. चार सदस्य वाले परिवार से देना शुरू किया।
उन्होंने कहा कि 43 लाख 90 हज़ार लोगों को चावल मिलना था. पिछले साल का 45 किलो और इस साल का 35 किलो प्रति व्यक्ति चावल सरकार ने खा लिया. 5 लाख़ मीट्रिक टन चावल का घोटाला है. ग़रीबों को राशन वितरण में भूपेश सरकार की राहुल गांधी द्वारा पीठ थपथपाने के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या राहुल गांधी बताएँगे सरकार ने अच्छा काम किया या नहीं।

panchayattantra24.com,रायपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना दुर्भाग्यजनक है. अपराधी कोई हो क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. लेकिन कुछ लोग वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लिया है वह ठीक है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेप की घटना होती है, तो बड़ी हो जाती है. राज्य में घटना होती है, तो वह छोटी हो जाती है. ऐसा कांग्रेस सरकार के मंत्री कहते हैं. पंडो जनजाति के लोगों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार का कोई मंत्री नहीं गया. बस्तर में सिलगेर की घटना के बाद वहां भी कोई नहीं गया. जितनी चिंता यूपी की कर रहे हैं, उतनी प्रदेश की करते तो स्थिति कुछ और होती।
लखीमपुर में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत
बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई है. इस मामले में सूबे की सियासत गर्मा गई है. सियासी बवाल के बीच प्रियंका गांधी से लेकर तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने आक्रमक रुख अपना लिया है. किसान नेता आंदोलन को आगे धारदार बनाने की रणनीति में जुट गए हैं।
परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी
हालांकि यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी में मारे गए 4 किसानों के परिवारों को सरकार 45 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी देगी. घायलों को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे. किसानों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ की जाएगी. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे।