Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं दी गई. इस पर योजना बदलते हुए सीएम बघेल अब हवाई जहाज से पहले दिल्ली जाएंगे, वहां से सड़क के जरिए लखीमपुर जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने लैडिंग की अनुमति नहीं दिए पर सवाल किया है कि क्या किसी के आंसू पोछना गुनाह है।
इसके पहले लखीमपुर खीरी की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रोष जताते हुए वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने लखीमपुर में किसानों की हत्या को भाजपा की मानसिकता को उजागर करने वाला बताया है. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश जाने से विपक्ष के नेताओं को रोके जाने पर सवाल किया कि क्या उन्हें वीजा लेना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि लखीमपुर की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है. किसान आंदोलनरत हैं, और जिस बर्बरतापूर्वक उनकी हत्या की गई, यह भाजपा की मानसिकता को उजागर करती है. और इस घटना से द्रवित होकर प्रियंका गांधी सारे कार्यक्रम को स्थगित कर लखीमपुर जा रही थी, लेकिन उन्हें सीतापुर में रोका और जिस प्रकार से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, और मैं इस घटना की निंदा करता हूं।
देश में लोकतंत्र में जो मौलिक अधिकार है, उसका भी हनन किया जा रहा है. बिना गिरफ्तारी वारंट के रोका गया, और बदतमीजी की गई. पुलिसिया गुंडागर्दी की गई, उसकी भी निंदा करता हूं।
उन्होंने कहा कि धारा 144 लखीमपुर में लगा है, लेकिन लखनऊ भी नहीं जाने दिया जा रहा है. पंजाब के गृह मंत्री उनको लखनऊ नहीं उतरने नहीं दिया गया. मुझे लखनऊ जाने से रोका जा रहा है. क्या अब नागरिक अधिकार उत्तर प्रदेश में समाप्त हो गए हैं. क्या उत्तर प्रदेश जाने के लिए वीजा लगेगा. क्यों विपक्ष से भाजपा सरकार डरी हुई है. यही इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है, तो विपक्ष को लखीमपुर जाने से नहीं रोकना चाहिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। लखीमपुर खीरी की घटना ने उत्तर प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ की भी सियासी माहौल को गरमा दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सक्रियता पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसते हुए सिलगेर का जिक्र किया है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए उल्टे भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उप्र के लखीमपुर खीरी में हुई घटना बेहद दुःखद है, लेकिन लाशों पर राजनीति करना क्या सही है? बस्तर के सिलगेर में पुलिस की गोली से कई आदिवासी किसान मारे गये, 5 महीने से वो आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल में से कौन मिलने गया. यह दोहरा रवैया क्यों?
इस आरोप पर दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा में कहा कि सिलगेर में भाजपा को जाने से हमने नहीं रोका, वो खुद ही नहीं गए. रमन सिंह क्यों नहीं गए. वो आधे से लौटकर वापस आ गए. हमने किसी को नहीं रोका, ये क्यों रोक रहे हैं. हम क्यों पीड़ित परिवार से नहीं मिल सकते।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लखनऊ के प्रवास से पहले ही यूपी के अपर मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखा है और कहा है कि लखनऊ के लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है, इसलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे) पर आगमन की अनुमति प्रदान न करें. इस पत्र में पंजाब के उप मुख्यमंत्री को भी अनुमति नहीं प्रदान करने की बात कही गई है।
इस आदेश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है. क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं? अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार?
मुख्यंत्री भूपेश के इस ट्वीट के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी एक ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने कहा है कि After trying to illegally stop Smt @priyankagandhi & Shri @DeependerSHooda from reaching Lakhimpur, now the UP Govt has issued orders not allowing Chhattisgarh Shri @bhupeshbaghel‘s flight to land in Lucknow. BJP is pretending as if UP is a totalitarian state under a dictator.
राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
उक्त दोनो ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने कहा है कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ’सुहिणी सोच सामाजिक संस्था’ द्वारा आयोजित प्रथम बहुरानी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कहा सुहिणी सोच सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित बहुरानी सम्मेलन एक अनोखा कार्यक्रम है। अभी तक हमनें युवा सम्मेलन, बुजुर्ग सम्मेलन यहां तक महिलाओं का सम्मेलन देखा था। मगर पहली बार मुझे ऐसा अनुभव हो रहा है कि एक रिश्तों पर आधारित कार्यक्रम पर शामिल हो रही है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि परिवार की बहुएं बड़ों को सम्मान दे और बच्चों मंे संस्कार रोपित करें।
राज्यपाल ने कहा कि हम ऐसे देश में निवास करते हैं जहां की संस्कृति अनूठी है। यहां पर परिवार का महत्व है। परिवार में हर संबंधों के पीछे एक भावना का महत्व होता है। यहां संयुक्त परिवार में बुजुर्ग, दादा-दादी, माता-पिता, बेटे-बेटियां, बहुएं सब साथ में रहते है। इसके उलट पश्चिमी देशों में एकाकी परिवार की अवधारणा पाई जाती है। भारतीय समाज में महिलाओं को विशेष स्थान दिया गया है। हमेशा से उन्हें पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां बेटियों को विशेष सम्मान दिया जाता रहा है, दूसरे घर से विवाह कर आने वाली लड़की जिसे हम बहू कहते है उसे बेटी का दर्जा दिया जाता है। इसके उलट पश्चिमी देशों में हर रिश्ते के पीछे एक कानूनी आधार होता है। वे बहू को डॉटर इन लॉ से संबोधित करते है।
सुश्री उइके ने कहा कि इस कार्यक्रम का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां पर सिर्फ बहुएं ही शामिल हुई हैं। जब किसी परिवार में विवाह होता है तो यह केवल एक संस्कार ही नहीं दो परिवारों का मिलन भी होता है। एक परिवार जिसने अपनी बेटी को जन्म से पाल पोस कर बड़ा किया और विवाह के समय अपनी जीवन भर की पूंजी-बेटी को दूसरे परिवार को सौंप देता है। इस प्रकार विवाह, परिवारों के बीच भावनात्मक संबंध स्थापित करता है। एक बहू जब दूसरे घर जाती है तो नया परिवेश मिलता है। उसे परिवार के हिसाब से ढलना पड़ता है। उसके जीवन में संपूर्ण परिवर्तन आ जाता है। बहू को अपने ससुराल के बड़ो तथा छोटों दोनों के प्रति ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि हम एक तरह से देखे तो बहू से ही उस परिवार की समाज में तस्वीर बनती है, उसे परिवार का दर्पण भी कहा जाता है। बहू अपने परिवार तथा बच्चों में संस्कार का बीज बोती है। बहू से ही परिवार में एकता और सामंजस्य के भाव आते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि हम बहुओं को बेटी के नजरिए से देखें और उससे वैसा ही व्यवहार करें जैसे हम अपनी बेटियों से करते हैं। हम उनके खान-पान और रहन-सहन का ध्यान रखें तो वे भी आपको बराबर सम्मान देंगी। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक समाज की आवश्यकता अनुरूप आज अधिकतर परिवार नौकरी या दूसरे कारणों से एकांकी परिवार के रूप में परिवर्तित हो रहे हैं। परिवार में अधिकतर पति-पत्नी रह जाते हैं। संयुक्त परिवार ना होने से बहू की अवधारणा खत्म होते दिख रही है। ऐसी परिस्थितियों में ऐसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ जाता है।
कार्यक्रम में बहुओं को संस्कारों और आचार-व्यवहार की सीख दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहू को बाद में एक सास की भूमिका भी निभानी पड़ती है। आप सभी लोग अपने घर के बुजुर्ग सास-ससुर को विशेष सम्मान दे। किसी भी स्थिति में उन्हें दुखी होकर वृद्धाआश्रम जैसे संस्थानों का मुंह ना देखना पड़े। अपने बेटों-बेटियों में संस्कार रोपण करें। पुत्रों में ऐसा संस्कार डाले कि वह हर महिला को सम्मान की नजर से देखें। अगर वह कोई गलत कार्य करता है तो उसे तुरंत रोक लगाए। जिससे महिला अपराधों पर नियंत्रण कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित करें और इतना सशक्त बनाएं कि वे अपने पैरों पर खड़े हो सके। उनको आगे बढ़ने से ना रोके, उन्हें हिम्मत दे कि वे भी एक प्रशासनिक अधिकारी या राजनेता या स्वरोजगार के जरिये समाज व देश की प्रगति में भागीदार बन सकती है। इस अवसर पर संत सांई युधिष्ठिर लाल, सांई लाल दास, सीए चेतन तारवानी, सुहिणी सोच संस्था के अध्यक्ष पायल जेसवानी, फाउंडर मनीषा शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी, सचिव माही गुलामी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।

panchayattantra24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जिले को चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सीटी स्कैन मशीन भी लगाए जाने की घोषणा की।
बेमेतरा जिला चिकित्सालय में स्थापित इस ऑक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट की दर से शुध्द ऑक्सीजन की आपूर्ति सीधे वार्डों में किए जाने का सिस्टम तैयार किया गया है। इस ऑक्सीजन प्लांट में अत्याधुनिक वैक्यूम प्रेशर सीव एड्सॉरर्बशन मशीन लगाई गई है, जो हवा में मौजूद अवांछित गैसों को छान कर शुध्द ऑक्सीजन बनाता है। यहां 3000 लीटर तक भंडारण क्षमता का टैंक भी स्थापित किया गया है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित न हो। संयत्र के सुचारू संचालन व ऑक्सीजन संयंत्र में विघुत अवरोध की स्थिति मंे प्रबंधन के लिए ध्वनिरहित बिजली जेनरेटर भी लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय को डायलिसिस यूनिट प्रदान करने के लिए लायंस क्लब बेमेतरा की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब ने सेवा का उत्कृष्ठ उदाहारण पेश किया है। उन्होंने कहा कि एक समय डायलिसिस की सुविधा के लिए मरीजों को दिल्ली, मुम्बई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, कई लोग इन सुविधाओं से वंचित रह जाते थे। मगर अब जिलों में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होने लगी है और गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसका लाभ ले सकते है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस मशीन व सीटी स्कैन की सुविधा से अस्पताल में इलाज की व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हमने ऑक्सीजन की महत्ता को और भी बेहतर तरीके से समझा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 में छत्तीसगढ़ में जहां-जहां ऑक्सीजन की कमी हुई, वहां 19 हजार 500 ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से त्वरित रूप से ऑक्सीजन पहंुचाने का काम किया गया। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ ने ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित पंजाब, राजस्थान और दक्षिण भारत के राज्यों को भी ऑक्सीजन की सप्लाई की। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में कोरोना महामारी के नियत्रंण में डॉक्टरों सहित अन्य मेडिकल स्टाफ, समाजिक संगठन व नागरिकों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाकर इन क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ-साथ विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे नक्सलियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। नक्सल गतिविधियां अब सिमट सी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों के जीवन में आ रहे बदलाव से यह बात स्पष्ट होती है। श्री बघेल आज एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम 12 आवर स्वस्थ्य भारत सम्पन्न भारत टेलीथॉन कार्यक्रम को बेमेतरा जिला मुख्यालय से वर्चुअल रूप से सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महानायक अमिताभ बच्चन के एक प्रश्न के जवाब में बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रोें में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ की नियुक्ति की गई है। दंतेवाड़ा जिले से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की शुरूआत की गई थी, यह योजना राज्य के सभी जिलों में संचालित है। उन्होंने कहा कि हमने इन क्षेत्रों में विकास, विश्वास और सुरक्षा की रणनीति पर काम करना शुरू किया। इससे आम जनता तक सरकार की पहुंच बनी। इस नीति पर अमल करते हुए हमने लोगों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली और सोलर उर्जा से बिजली पहुंचाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लागों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। बीजापुर में दिसंबर 2018 तक, जहां साल भर में एक दो टेªक्टर की ब्रिकी होती थी आज यह आकड़ा 400 के पार पहुंच गया है। वहीं मोटर सायकलों की ब्रिकी संख्या औसतन 15-16 से बढ़कर 5000 तक पहुंच गई है। इन क्षेत्रों में वनअधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन कर लोगों को वनाधिकार पट्टे दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में वर्षों से बंद सैकड़ों स्कूल फिर से शुरू किए गए है। धुर नक्सल क्षेत्र जगरगुण्डा के स्कूलों में भी अब अध्ययन-अध्यापन सुचारू रूप से होने लगा है। बीजापुर के सिलगेर गांव में शासन-प्रशासन द्वारा शिविर आयोजित कर तीन हजार लोगों के आधार कार्ड, जाब कार्ड बनाने बनाए गए। उन्होंने कहा कि नक्सल गतिविधियां अब बीजापुर और नारायणपुर में सिमट कर रह गई है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए बस्तर अंचल के सभी अस्पतालों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। इन क्षेत्रों में लोग सप्ताह में एक बार हाट बाजार जरूर जाते हैं, इसलिए हमने लोगों की चिकित्सा का इंतजाम भी हाट बाजारों में किया। मलेरिया मुक्त अभियान चलाया इस अभियान के दौरान 14 लाख लोगों का मलेरिया के लिए रक्त परीक्षण किया गया। आज इन क्षेत्रों में मलेरिया के प्रकरण 40 प्रतिशत से घट कर 4-5 प्रतिशत रह गए है। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट और दाई दीदी क्लिनिक के जरिए भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही योजनाएं काफी लोकप्रिय है। दाई- दीदी क्लिनिक वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई निगम क्षेत्र में संचालित है। जल्द ही इसका विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कुपोषण मुक्ति अभियान की सराहना हाल में ही नीति आयोग ने की है। राज्य में 37.8 प्रतिशत बच्चे कुपोषण से और 41.5 प्रतिशत महिलाएं एनिमिया से पीड़ित थी इस लिए राज्य में लोगों के लिए गरम भोजन देने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक साल में कुपोषण के मामले में उल्लेखनीय कमी आयी है। इसी प्रकार स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरूक करने की पहल के सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर एक बड़ी सेंधमारी हुई है. गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने सेंधमारी कर ज्वेलरी दुकान से लाखों का जेवरात पार कर दिया है. पुलिस को पास के कपड़ा दुकान के ऊपर तीन दिन पहले शिफ्ट हुए किराएदार युवकों पर शक है, जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।
एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि नवकार ज्वेलर्स में अज्ञात लोगों के द्वारा गैस कटर से लॉकर को काटकर लगभग सोना चाँदी और पैसा को मिलाकर 1, करोड़ की चोरी हुई है. जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच कर छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि CCTV कैमरे से कुछ फुटेज मिला है कि अभी तक चोरों की पहचान नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है. 3 दिन पहले ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए ज्वेलर्स दुकान से लगे जलाराम वस्त्रालय के ऊपर अज्ञात युवकों ने किराए पर कमरा लिया था, जहां से सेंधमारी करते हुए ज्वेलरी दुकान में घुस लॉकर को भी मशीन से काटकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया है. संदेही फिलहाल फरार हैं. उन्होंने कहा कि इसीलिए मकान मालिकों को अपने किराएदारों की सूचना थाने में देने के लिए कहा जा रहा है, जिससे ऐसी वारदात को रोका जा सके।

panchayattantra24.com,रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिशन अमृत 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रदेशों के शहरी एवं आवासन मंत्रालय के मंत्री, नगरीय प्रशासन के सचिव तथा उच्चाधिकारियों भी शामिल हुए । कार्यक्रम में देश के समस्त नगरीय निकाय, प्रदेश तथा भारत सरकार के मध्य पोर्टल के माध्यम से अमृत मिशन 2.0 तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 का क्रियान्वयन डिजिटल रूप से किए जाने तथा मिशन के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने हेतु एमओयू डिजिटल हस्ताक्षरित किए गए।
शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रदेश में संचालित स्वच्छ भारत मिशन तथा अमृत मिशन का क्रियान्वयन के मॉडल की प्रशंसा की गई । प्रदेश में अंबिकापुर पिछले तीन सर्वेक्षणों में उच्च स्थान हासिल करने में सफल रहा है, वही प्रदेश स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रथम स्थान पर रहा था। मिशन अमृत के क्रियान्वयन में भी प्रदेश ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन तथा मिशन अमृत में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुभव साझा किए जाने हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी. द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश में किए जा रहे अनेकों नवाचार में से सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्वच्छता दीदियों के योगदान तथा अंबिकापुर के साथ साथ प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों का वर्णन संक्षेप में दिया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित गोधन न्याय योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन का कन्वर्जेंस मॉडल एवं जीरो लैंडफिल शहरों हेतु छत्तीसगढ़ द्वारा किये जा रहे प्रयास , वेस्ट मैजेमेंट के माध्यम से ग्रीन -जॉब आदि की चर्चा रही।
कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया , महापौर रायपुर नगर निगम श्री एजाज ढेबर, महापौर नगर निगम बिलासपुर श्री रामशरण यादव, महापौर नगर निगम अंबिकापुर श्री अजय तिर्की , पाटन के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप , मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ श्री सौमिल रंजन चौबे, आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा श्री कुलदीप शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।
नई पीढ़ी को बापू के सिद्धांतों से परिचित कराने 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर सर्वसुविधा युक्त स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यह स्कूल हिन्दी माध्यम का प्रदेश का प्रथम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने इस विद्यालय की छात्राओं को बापू की आत्मकथा ’सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ पुस्तक का वितरण कराने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों की मौलिक रचनाओं पर केन्द्रित और एससीईआरटी द्वारा प्रकाशित ’सेजेश रेन्बो’ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने गोदना कला, पारंपरिक खिलौना निर्माण सहित अन्य कार्यों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने की यात्रा की विस्तार से जानकारी स्कूल छात्राओं को दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने दक्षिण आफ्रिका के प्रवास के दौरान वहां अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने अनेक कष्ट सहे लेकिन लोगों को उनके अधिकार दिलाने के अभियान से नहीं डिगे। बापू की दृढ़ता से अंग्रेजों को उनके सामने झुकना पड़ा। दक्षिण आफ्रिका से भारत लौटने पर उन्होंने भारत का भ्रमण कर यहां की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का अध्ययन किया और लोगों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा। महात्मा गांधी की संगठन शक्ति, उनके दृढ़ संकल्प, लोगों में उनके लोकप्रियता के कारण अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े रोचक प्रश्न भी बच्चों से पूछे। बच्चों ने मुख्यमंत्री द्वारा पूछने पर बताया कि आज बापू के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है। श्री शास्त्री ने देश को ’जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने गांधी जी के प्रिय भजन ’रघुपति राघव राजा राम’ और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली, लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और ताइक्वांडों के प्रदर्शन का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री मायाराम सुरजन को भी याद किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में आजादी की लड़ाई के मूल्यों, सिद्धांतों, आदर्शों तथा महात्मा गांधी की ग्राम-स्वराज की संकल्पना को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नवा-रायपुर में भी वर्धा की तर्ज पर सेवा-ग्राम की स्थापना की जाएगी। नवा-रायपुर में लगभग 75 से 100 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस संस्थान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आत्मनिर्भर-ग्राम की कल्पना को साकार करने के लिए सभी प्रकार के कारीगरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नयी पीढी को महात्मा गांधी के आदर्शाे और सिद्धांतों से परिचित कराने के लिए कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा को शामिल किया जाएगा। महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना और ग्रामीण जन-जीवन से परिचित कराने के लिए स्कूली बच्चों को गांवों का भ्रमण कराया जाएगा।
गौरतलब है कि इस नवा रायपुर में स्थापित होने वाले सेवा ग्राम की प्रेरणा महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित सेवाग्राम से ली गई है। जिसकी स्थापना वर्ष 1936 में महात्मा गांधी और उनकी सहधर्मिणी कस्तूरबा गांधी के निवास के रूप की गई थी, ताकि वहां से मध्य भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया जा सके। वर्धा का यह संस्थान महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप ग्रामीण भारत के पुनर्निर्माण का केंद्र भी था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी का मानना था कि भारत की स्थितियों में स्थायी रूप से सुधार के लिए ग्राम-सुधार ही एकमात्र विकल्प है। अब 21वीं सदी में महात्मा गांधी के उन्हीं सपनों के अनुरूप ग्राम-सुधार के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए नवा-रायपुर में सेवा-ग्राम की स्थापना की जा रही है। इस सेवा-ग्राम का निर्माण मिट्टी, चूना, पत्थर जैसी प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए किया जाएगा। यह परियोजना गांधी-दर्शन को याद रखने और उन्हें अपनाने की प्रेरणा देगी। साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन की यादों और राष्ट्रीय इतिहास को भी नवा रायपुर के इस संस्थान के माध्यम से जीवंत बनाए रखा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर में प्रस्तावित सेवाग्राम में गांधीवादी सिद्धांतों, ग्रामीण कला और शिल्प के केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां अतिथि विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही वहां वृद्धाश्रम तथा वंचितों के लिए स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देकर, छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं को प्रोत्साहन देना, बुजुर्गों को दूसरा-घर उपलब्ध कराना और वैचारिक आदान-प्रादन के लिए छत्तीसगढ़ में एक विश्वस्तरीय व्यवस्था का निर्माण करके स्थानीय लोगों का सशक्तिकरण करना है। सेवा-ग्राम में प्रस्तावित ‘विजिटर्स सेंटर’ सीखने, निर्वाह करने और गांधी के सिद्धांतों का स्मरण करने का केंद्र होगा। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट कला और शिल्प के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर, रायगढ़ और अन्य जिलों में बेल मेटल, लौह, टेराकोटा, पत्थर, कपड़े और बांस का उपयोग करके विभिन्न कलात्मक वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। सेवाग्राम एक ऐसा स्थान होगा जहां आगंतुक स्थानीय कला और शिल्प, स्थानीय व्यंजनों के बारे में जान सकेंगे। अपनी जानकारियों और अनुभवों को साझा कर सकेंगे। सेवा ग्राम में एक ओपन थियेटर भी होगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढ़ी को महात्मा गांधी के आदर्शाे और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा को शामिल किया जाएगा। स्कूली बच्चों को गांव का भ्रमण कराया जाएगा। जिससे वे गांधीजी के आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना को समझ सकें और ग्रामीण जन-जीवन से परिचित हो सकें। बच्चों को भ्रमण के दौरान महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इससे स्कूली बच्चों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी मिल सकेगी और आत्मनिर्भर ग्राम की कल्पना को वे समझ सकेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। गांधी जी के रास्ते में चलकर न केवल हिंदुस्तान बल्कि विश्व के 17 देशों ने आजादी हासिल की, उसके पहले तक जितने भी युद्ध होते थे, उसमें अस्त्र का प्रयोग होता था. गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाया. सत्य के माध्यम से उन्होंने लड़ाई लड़ी. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के साथ कांग्रेस विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे देश और दुनिया के लोग बहुत ही श्रद्धा के साथ स्मरण कर रहे हैं. गांधी जी का स्पष्ट मानना था कि हिंसा के माध्यम से जो जीत हासिल होगी, उसमें शांति स्थापित नहीं होगी, इसलिए आवश्यक है कि जो भी लड़ाई जीती जाए वह सत्य के माध्यम से हो, जिससे शांति की स्थापना हो सके. गांधीजी उस समय जितने आवश्यक थे, गांधीवाद आज भी उतना ही आवश्यक है।