Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
अगले शैक्षणिक सत्र से नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी की जाए
विद्यार्थियों को मानसिक सलाह देने की व्यवस्था की जाए

panchayattantra24.com, रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की अध्यक्षता में आज राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्वविद्यालय समन्वय समिति की 27वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सहित समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों को आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग के अनुसार काबिल बनाने और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम तैयार किये जाने आदि के संबंध में सार्थक चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गए।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी महाविद्यालयों का नैक के जरिए मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए भी एक प्रकोष्ठ बनाया जाना चाहिए, जिससे वे अपनी क्षमता के अनुरूप विषयों का चयन कर रोजगार प्राप्त कर सके। साथ ही सभी महाविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल भी गठित किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को राज्य में लागू करने की दिशा में शीघ्र प्रयास किये जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालयों से इस संबंध में पाठयक्रम बनाने के निर्देश दिए, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र से यह लागू किया जा सके। उन्होंने सभी कुलपतियों को महाविद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के लिए कहा और विश्वविद्यालय की गतिविधियों के संबंध में त्रैमासिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान भी दिया जाना चाहिए, जो कि एक मजबूत राष्ट्र का आधारस्तंभ होता है।
सुश्री उइके ने कहा कि कोविडकाल के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और प्राध्यापकगण सभी को विद्यार्थियों के साथ संवेदनापूर्ण तरीके से व्यवहार करना चाहिए। हर विश्वविद्यालय अपने यहां एक मनोचिकित्सकों की टीम की व्यवस्था करें, जिसके माध्यम से कोविडकाल में विद्यार्थियों की मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए काउंसिलिंग करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को गांव में जाकर गर्भवती माताओं और बच्चों में कुपोषण रोकने के संबंध में भी जागरूकता लानी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि इसी माह जारी एन.आई.आर.एफ. (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की 2021 की रैंकिंग लिस्ट में प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय का नाम शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में शामिल नहीं था, जिसे सुधारने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालयों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एकजुट होकर विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि हम इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। सभी विश्वविद्यालयों को अपने क्षेत्र के तहत ऐसे गुमनाम स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी लेकर आम जनता से साझा करना चाहिए, जिनका नाम इतिहास में दर्ज नहीं हो सका।
सुश्री उइके ने कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में उत्कृष्ट शोध किये जाने पर अधिक ध्यान देना होगा। संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ हमारे प्राचीन ग्रंथों पर आधारित शोध करें तथा अपने पाठ्यक्रम को रोजगारमुखी बनाएं। उन्हें औद्योगिक संस्थानों से भी लिंकेज करने का प्रयास करें, ताकि फाईन आर्ट तथा अन्य विधाओं के कलाकारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने समन्वय समिति की बैठक नियमित रूप से कराने के निर्देश भी दिए।
स्वास्थ्य एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के जरिए आसपास के गांवों में जाकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता लाएं। इसके लिए कुछ विश्वविद्यालयों ने गांव गोद भी लिए हैं, जहां राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थी जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिविर लगाने के लिए सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को इस संबंध में फीडबैक भी मिलता है, जो कि अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने कोविडकाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग को काफी सहयोग दिया जो सराहनीय है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि वर्ष 2022 तक राज्य के सभी महाविद्यालयों का नैक मूल्यांकन हो सके, इसके लिए विभाग द्वारा व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा महाविद्यालयों में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पद भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसके तहत प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, खेल अधिकारी आदि के पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए ई-लाईब्रेरी का प्रावधान भी किया जा रहा है, जिससे वे महाविद्यालय आकर या अपने मोबाईल के जरिए भी पुस्तकों का अध्ययन कर सके। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए 15 हजार से अधिक सीटें बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके।
समन्यवय समिति में प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर शोधार्थियों को विभाग द्वारा फैलोशिप दिये जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की गई है। इस संबंध में वित्त विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। उच्च शिक्षण संस्थाओं में ई-गर्वनेंस लागू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति व्यक्त की गई है। बैठक में बी.ए., बी.एड., बी.एस.सी., बी.एड. एवं बी.कॉम बी.एड. का नया पाठयक्रम प्रारंभ किये जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई। यह चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम है। बैठक में विश्वविद्यालयों में बजट, शिक्षा गुणवत्ता हेतु पाठ्य पुस्तकों के अध्ययन को प्रोत्साहन, राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के ई-गवर्नेंस पर विचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के संबंध में चर्चा के पश्चात सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री रामकुमार तिवारी, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव सुश्री शहला निगार, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव श्री के.सी. पैकरा, वित्त एवं योजना विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री भुवनेश यादव, उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा, राज्यपाल के विधि सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल, राज्यपाल के उपसचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री शिववरण शुक्ल एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण उपस्थित थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के दिव्यांग काष्ठ शिल्पकार श्री दिलहरण सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कलिन्द्री सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को काष्ठ पर हाथों से उकेर कर बनायी गई छत्तीसगढ़ के राजगीत की कलाकृति भेंट की। इसमें राजगीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के हस्ताक्षर को भी उकेरा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके कला-कौशल की सराहना करते हुए काष्ठ शिल्प के काम को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
कष्ठ शिल्प कलाकार श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दिव्यांग है और काष्ठ शिल्प ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत का राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और संविधान की प्रतावना भी लकड़ी पर उकेरी है। श्री सिन्हा ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कलिन्द्री उन्हें शिल्प निर्माण में सहायता करती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष शासन के सहयोग से अपने इस कला के प्रसार के लिए युवा पीढ़ी एवं अन्य दिव्यांगजनो को प्रशिक्षण देने की भी इच्छा जतायी, जिससे उन्हें भी काष्ठ शिल्प से जुड़कर अपने लिये रोजगार के साधन जुटाने में सहायता मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।

panchayattantra24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में कांकेर जिले के पखांजूर, अंतागढ़ कोयलीबेड़ा क्षेत्र से आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इन क्षेत्रों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और विधायक श्री अनूप नाग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र से आए आम नागरिक और आदिवासी समाज के प्रमुख उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासी समुदाय को जल, जंगल और जमीन का अधिकार दिलाने सरकार प्रतिबद्ध है। वनांचल क्षेत्रों में वन अधिकार पट्टे सहित उन्हें वनोपज संग्रहण और इनके प्रसंस्करण से रोजगार दिलाने की पहल की जा रही है। उन्होंने नागरिकों की मांग के संबंध में कहा कि पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र, उचित मूल्य दुकान, गोदाम, कालेज, बच्चों की पढ़ाई के लिए हास्टल सहित सभी मांगों को परीक्षण के बाद स्वीकृति की पहल की जाएगी। उन्होंने इन क्षेत्र में पुल-पुलियों और शिक्षकों की नियुक्ति डी.एम.एफ. मद से जल्द कराए जाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने पखांजूर क्षेत्र में मक्का से एथनाल प्लांट लगाने के संबंध में कहा कि यदि इस क्षेत्र में उद्योगपति आगे आते हैं तो प्लांट लगाने की अनुमति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पखांजूर, कोयलीबेडा, अंतागढ़ और आमाबेड़ा में सर्व आदिवासी समाज के भवन के लिए 20-20 लाख रूपए की घोषणा की। इसी प्रकार पखांजूर में बंगाली समाज के लिए सामाजिक भवन और पखांजूर-कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गढ़प्रतापपुर में माझी समाज के भवन के लिए 20-20 लाख रूपए की स्वीकृति दी। उन्होंने पखांजूर के बांदेगांव के श्री संतोष कीर्तनिया को उनके द्वारा लिखित साहित्य के प्रकाशन के लिए एक लाख रूपए की मंजूरी दी। मुलाकात के दौरान पखांजूर, अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा क्षेत्र के लोगों ने आदिवासी समाज की संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुड़ी और घोटुल निर्माण की स्वीकृति के साथ ही वनाधिकार पट्टों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और उन्हें क्षेत्र में आने का न्योता दिया।

panchayattantra24.com,रायपुर। पर्यावरण सरंक्षण और कार्बन उत्सर्जन रोकने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर और बिलासपुर में छत्तीसगढ़ साइक्लिंग क्लब की ओर से सीआरएम 101 किलोमीटर साइक्लिंग इवेंट का आयोजन किया गया. रायपुर में 80 साइक्लिस्ट और बिलासपुर में 40 साइक्लिस्ट शामिल हुए।
रायपुर में 101 किलोमीटर की साइक्लिंग यह रैली घड़ी चौक से शुरू होकर महासमुंद रोड पर शाने पंजाब ढाबा तक पहुंची, वहां से वापस घड़ी चौक तक लौटी. 101 किलोमीटर साइकिल चलाने के लिए साइकिलिस्टों को 6 घंटे का समय दिया गया था. इस दौरान छत्तीसगढ़ साइक्लिंग क्लब अध्यक्ष डॉक्टर आयंगर भार्गव मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। आईसीएमआर और सीजीएमएससी के बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास कार्यालय पर एक एमओयू साइन हुआ है. 2 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाली यह छत्तीसगढ़ मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य रिसर्च यूनिट बिल्डिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित होगी. तकरीबन 11 हजार वर्गफीट पर उसका निर्माण करेगा।
एमओयू पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आने वाले समय में सिकलसेल, सुपेबेड़ा क्षेत्र की किडनी सम्बन्धी बीमारी व अन्य लुप्त बीमारियों के इलाज के लिए अनुसंधान के जरिए मदद मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों का उपचार ठीक से नहीं हो पाता उनके उपचार के लिए आईसीएमआर और सीजीएमआई के माध्यम से एमओयू हुआ।
ऐसी बीमारियां जिसकी जानकारी नहीं है, उन बीमारियों को चिन्हांकित कर बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी. सुपेबेड़ा जैसी परिस्थितियों से निपटने की कोशिश होगी. कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ फूंक के जरिए उपचार कराया जाता है. उस तरह की बीमारियों की पहचान भी होगी. रिसर्च के जरिए उन बातों के तह तक जाएंगे कि बीमारी का कारण क्या है।

panchayattantra24.com,रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के सरकारी बंगले पर लगी नेमप्लेट पर स्याही पोतने के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश सचिव ने जमकर नारेबाजी की. किसान आंदोलन को नक्सलियों का आंदोलन कहे जाने से नाराज ‘आप’ प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल को पास खड़े पुलिस वाले रोकने में नाकाम रहे. इस दौरान आप कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे।
दरअसल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसान संगठनों के भारत बंद को लेकर कहा था कि जिस आंदोलन को नक्सली समर्थन देते हों, उसमें क्या होता है, समझा जा सकता है. ये आंदोलन सिर्फ कुछ लोगों की जिद का नतीजा है. पूरे देश में कहीं किसान आंदोलन का असर नहीं है. असल किसानों को इस आंदोलन से कोई लेना-देना ही नहीं है. ये सिर्फ कुछ हिस्सों में ही हो रहा है।
एमएसपी पर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट पर गोबर से खाद बनाने का काम भी किया जा रहा

panchayattantra24.com,रायपुर। किसान महापंचायत में शामिल होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की योजनाओं का डाटा दिया, काफी योजनाएं ठीक लगी. इसके अलावा एमएसपी पर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट पर गोबर से खाद बनाने का काम भी किया जा रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ सब्सिडी दे रहे हैं. यदि सरकार उनका समर्थन करेगी तो किसान बचेगा।

panchayattantra24.com,रायपुर। टीवी एंकर की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बीच ट्विटर युद्ध शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कान खोलकर सुन लिया जाए. राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं.उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे.लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है. लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने ट्वीट कर जवाब देते हुए लिखा कि सीएम @bhupeshbaghel जी आपको इतनी ओछी और अशिष्ट भाषा शोभा नहीं देती. एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खुलेआम धमकी दे रहा है. आपकी इस भाषा से छत्तीसगढ़ बदनाम हो रहा है,कम से कम प्रदेश की गरिमा का तो ख्याल रखिए।

panchayattantra24.com,रायपुर। राजधानी के शहीद भगत सिंह चौक पर बीएमडब्ल्यू कार में अचानक आग लग गई. कार चालक ने आग लगते ही उतरकर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।
कार चला रहे मैकेनिक शेख नसीम ने बताया कि गाड़ी में उसके सिवाए कोई दूसरा सवार नहीं था. अचानक बोनट से धुआँ निकलते देख उसने गाड़ी को रोक और अचानक से आग बढ़ गई. इसके बाद गाड़ी दूर जाकर उसने अपनी जान बचायी. उसने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार को पचपेड़ी नाका से लेकर कचना फाटक जा रहा था. इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक के पास आग लगी।
वहीं मौक़े पर मौजूद यातायात पुलिस ने बताया कि 15 मिनट पहले फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई है, और लोगों को गाड़ी से दूर रखने में लगे हैं. ब्लास्ट होने की आशंका है, इसके लिए लोगों को दूर रखा जा रहा है. फायर ब्रिगेड के जवानों जब तक मोर्चा संभालते तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी. टायर से लेकर अंदर सीट, बोनट सभी जल गए थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर रायपुर द्वारा जारी परिपत्र में कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को 50,000/- रूपये अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए रायपुर जिले के लिs निम्नानुसार समिति का गठन किया गया है।
इसमें रायपुर अतिरिक्त कलेक्टर गोपाल वर्मा को अध्यक्ष, रायपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सदस्य, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, जिला अस्पताल/मेडिकल कालेज को सदस्य और रेस्पिरेटरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट या एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट या इंटेंसिव केयर स्पेशलिस्ट को जिम्मेदारी दी गई है।
सदस्य उपरोक्त समिति भारत सरकार स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय तथा आईसीएमआर द्वारा जारी Guideline for official Document for covid -19 के अनुसार मृत व्यक्त्यिों के परिजनों/आश्रितों के आवेदन पर चिकित्सा दस्तावेजों का परीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत होंगे।